विज्ञान

Class 6th Science Chapter 8 – शरीर में गति

Class 6th Science Chapter 8 – शरीर में गति

NCERT Solutions for Class 6th Science chapter- 8. शरीर में गति – छठी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th विज्ञान अध्याय 8 (शरीर में गति) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions for class 6 Science chapter 8 Body Movements की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. अगर आप इस समाधान को PDF फाइल के रूप में डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे आपको इसका डाउनलोड लिंक भी दिया गया है.

पाठ्य-पुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : … ..

(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को ………………….में सहायता करती हैं
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का …………… बनाते हैं
(ग) कोहनी की अस्थियाँ …………………… संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय …………… के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।

उत्तर- (क) गति
(ख) कंकाल
(ग) हिंज
(घ) पेशी।

प्रश्न 2. निम्न कथनों के आगे सत्य (T) तथा असत्य (F) को इंगित कीजिए।

(क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिल्कुल एक समान होता है। ()
(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती हैं। ()
(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं। ()
(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं। ()
(ङ) तिलचट्टों में बाय-कंकाल पाया जाता है। ()

उत्तर- (क) (F) (ख) (F) (ग) (F) (घ) (T) (ङ) (T).

प्रश्न 3. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) कंदुक-खल्लिका संधि क्या है ?
(ख) कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है ?
(ग) हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती ?

उत्तर- (क) कंदुक-खल्लिका संधिइस संधि में एक अस्थि का सिरा गेंद जैसा गोल होता है जो दूसरी अस्थि के कटोरी रूपी गर्त में धंसा हुआ होता है। इस प्रकार की संधि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है। यह संधि कूल्हे की अस्थि में होती है।

(ख) कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है- वेलनाकार अस्थि गति करती है।

(ग) क्योंकि हमारी कोहनी में हिंज संधि होती है। हिंज एक प्रकार का कब्ज़ा होता है जो हम घरों के दरवाजे में लगाते हैं। यह हिंज (कब्ज़ा) पीछे नहीं मुड़ सकता। इसलिए । हमारी कोहनी पीछे नहीं मुड़ सकती।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. गति किसे कहते हैं ?

उत्तर- शरीर का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना गति कहलाता है।

प्रश्न 2. जंतु एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे गमन करते हैं ?

उत्तर- जंतु एक स्थान से दूसरे स्थान तक गमन अंग अथवा शरीर के किसी भाग से गति करते हैं।

प्रश्न 3. गाय, मनुष्य, पक्षी, कीट और मछली के गमन अंग का नाम बताओ।

उत्तर- गाय – पैर कीट – पंख (उड़ने में सहायक)
मनुष्य . – पैर मछली – मीन पंख (तैरने में सहायक)
पक्षी – पंख (उड़ने में सहायक)

प्रश्न 4. जंतुओं के एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के तरीको में इतनी अधिक विविधता क्यों है ?

उत्तर- क्योंकि विभिन्न जंतुओं के गति करने के गमन अंग विभिन्न हैं। इसलिए उनके गति के तरीकों में इतनी विविधता है।

प्रश्न 5. आपके शरीर का कौन-सा अंग पूर्णतः घूम सकता है ?

उत्तर- भुजा, टांग

प्रश्न 6. आपके शरीर के कौन-से अंग अशांत घूमते/मुड़ते हैं ?

उत्तर- गर्दन, कलाई, अंगुलियां, घुटने, सिर, कोहनी।

प्रश्न 7. अस्थियाँ क्या हैं ?

उत्तर- अस्थियाँ (Bones)-यह शरीर का कठोरतम भाग हैं जो शरीर को आकार प्रदान करती हैं। हमारे शरीर के प्रत्येक भाग में अनेक अस्थियाँ हैं।

प्रश्न 8. हमारे शरीर की विभिन्न प्रकार की गतियां कैसे होती हैं ?

उत्तर- विभिन्न प्रकार की संधियां हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की गतियां करने में सहायता करती हैं।

प्रश्न 9. संधि किसे कहते हैं ?

उत्तर- शरीर के कई भाग जो गति करते हैं, उनकी अस्थियाँ विशेष प्रकार के जोड़ से जुड़ी होती हैं जिसे संधि कहते हैं।

प्रश्न 10. हमारे शरीर के किन भागों में संधि होती है ?

उत्तर- कोहनी, कंधा, गर्दन और घुटने में प्राय: संधि होती है।

प्रश्न 11. हमारे शरीर में मुख्यतः कितनी प्रकार की संधियां हैं ?

उत्तर- संधियों की किस्में-कंदुक खल्लिका संधि, धुराग्र संधि, हिंज संधि, अचल संधि ।

प्रश्न 12. कंदुक खल्लिका संधि कहाँ होती है ?

उत्तर- कंदुक खलिल्का संधि कुल्हे और कंधे में होती है।

प्रश्न 13. हिंज संधि कहाँ होती है ?

उत्तर- घुटने और कोहनी में हिंज संधि होती है।

प्रश्न 14. धुराग्र संधि कहाँ होती है ?

उत्तर- गर्दन और सिर के मध्य धुराग्र संधि होती है।

प्रश्न 15. धुराग्र संधि में कौन-सी अस्थि एक छल्ले में घूमती है ?

उत्तर- धुराग्र संधि में बेलनाकार अस्थि एक छल्ले में घूमती है।

प्रश्न 16. अचल संधि कहाँ होती है ?

उत्तर- ऊपरी जबड़े एवं कपाल के मध्य अचल संधि होती है।

प्रश्न 17. अस्थि पिंजर किसे कहते हैं ?

उत्तर- शरीर में अस्थि ढाँचे को अस्थि पिंजर कहते हैं।

प्रश्न 18. अस्थियों का क्या कार्य है ?

उत्तर- अस्थियाँ हमारे शरीर को सुंदर आकृति प्रदान करती हैं।

प्रश्न 19. शरीर के विभिन्न अंगों में उपस्थित अस्थियों की संख्या और आकृति के बारे में हमें कैसे पता चलता है ?

उत्तर- एक्स-रे चित्र से हम अस्थियों की संख्या और आकृति के बारे में पता लगा सकते हैं।

प्रश्न-20 अपेक मध्यम अंगुली में कितनी अस्थियां हैं ?

उत्तर- चार अस्थियां

प्रश्न 21. पसलियां किसे कहते हैं ?

उत्तर– वक्ष में पाई जाने वाली बारीक अस्थियों को पसलियां कहते हैं।

प्रश्न 22. पसली पिंजर किसे कहते हैं ?

उत्तर– पसलियां वक्ष के भाग में मेरुदंड से जुड़कर एक बक्सा बनाती हैं जिसे पसली पिंजर कहते हैं।

प्रश्न 23. पसली पिंजर को क्या कार्य है ?

उत्तर– पसली पिंजर शरीर के महत्त्वपूर्ण अंगों की रक्षा करता है।

प्रश्न 24. हमारे पसली पिंजर में कौन-से अंग सुरक्षित होते हैं ?

उत्तर- हमारे पसली पिंजर में फेफड़े और हृदय सुरक्षित होते हैं।

प्रश्न 25. मेरुदंड का क्या कार्य है ?

उत्तर- मेरुदंड हमारे शरीर को सीधा खड़े होने में सहायता देता है।

प्रश्न 26. यदि हमारा मेरुदंड केवल एक ही अस्थि का बना होता तो क्या हम नीचे झुक सकते ?.

उत्तर- यदि हमारा मेरुदंड केवल एक ही अस्थि का बना होता तो हम नीचे नहीं झुक सकते थे।

प्रश्न 27. कंधे की अस्थियाँ किसे कहते हैं ?

उत्तर- हमारे कंधों के समीप दो उभरी हुई अस्थियाँ होती हैं जिन्हें कंधे की अस्थियां कहते हैं।

प्रश्न 28. श्रोणि अस्थियाँ किसे कहते हैं ?

उत्तर- हमारे कूल्हे के भाग की अस्थियों को श्रोणि अस्थियां कहते हैं।

प्रश्न 29. खोपड़ी क्या कार्य करती है ?

उत्तर- खोपड़ी हमारे अत्यंत महत्त्वपूर्ण अंग मस्तिष्क की परिबद्ध करके उसकी सुरक्षा करती है।

प्रश्न 30. उपास्थि किसे कहते हैं ?

उत्तर- उपास्थि (Cartilage)-यह अस्थि जैसा भाग है परंतु यह उससे नर्म होता है और मुड़ भी जाता है। शरीर की संधियों में भी उपास्थि पाई जाती है।

प्रश्न 31. अस्थियों को गति प्रदान करने में कौन सहायता करता है ?

उत्तर- पेशियां अस्थियों को गति प्रदान करने में सहायता करती हैं।

प्रश्न 32. पेशी किसे कहते हैं ?

उत्तर- यह एक प्रकार का ऊतक है जो अंगों को गति करने में सहायता करता है।

प्रश्न 33. किसी अस्थि को गति प्रदान करने के लिए कितनी पेशियां संयुक्त रूप से कार्य करती हैं ? ।

उत्तर– किसी अस्थि को गति प्रदान करने के लिए दो पेशियां संयुक्त रूप से कार्य करती हैं।

प्रश्न 34. चार जंतुओं के नाम लिखिए जिनमें अस्थियाँ नहीं पाई जाती हैं।

उत्तर- केंचुआ, घोंघा, तिलचट्टा और जोंक।

प्रश्न 35. घोंघा किसकी सहायता से गति करता है ?

उत्तर- घोंघा एक मोटी माँसल रचना की सहायता से गति करता है।

प्रश्न 36. तिलचट्टा कैसे गति करता है ?

उत्तर- तिलचट्टा में तीन जोड़ी पैर होते हैं जो इसे ज़मीन पर चलने में सहायता करते हैं। यह पँखों की सहायता से वायु में उड़ भी सकता है।

प्रश्न 7. पक्षी क्यों उड़ सकते हैं ?

उत्तर- पक्षियों का शरीर उड़ने के लिए अनुकूलित होता है उसकी अस्थियों में वायु प्रकोष्ठ होते हैं, जिनसे वे हल्की होती हैं।

प्रश्न 38. मछली का शरीर कैसा होता है ?

उत्तर- मछली का शरीर धारा रेखित होता है जिससे वह आसानी से तैर सकती है।

इस पोस्ट में आपको body movements class 6 quiz Class 6 Science, Chapter 8 – Body Movements class 6 science chapter 8 in hindi NCERT Solutions Class 6 Science Chapter 8 Body Movements CBSE Notes for Class 6 Science chapter 8. शरीर में गति in hindi NCERT 6th Science(शरीर में गति) NCERT Solutions for Class 6th Science chapter- 8. ,शरीर में गति question answer से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *