विज्ञान

Class 6th Science Chapter 7 – पौधों को जानिए

Class 6th Science Chapter 7 – पौधों को जानिए

NCERT Solutions for Science Class 6th Science Chapter 7 – पौधों को जानिए –  छठी कक्षा के विद्यार्थियों  अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th विज्ञान अध्याय 7 (पौधों को जानिए) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस NCERT Solutions for class 6th Science chapter 7 Getting To Know Plants की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए :
(क) तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
(ख) पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
(ग) जड़े जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
(घ) पुष्प में बाह्य दल एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।
(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।

उत्तर-  (क) जड़ मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करती है।
(ख) तना पौधे को सीधा खड़ा रखता है।
(ग) तना जल को पत्तियों तक पहुँचाता है।
(घ) पुष्प में बाह्य दल एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान नहीं होती।
(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी नहीं होगी।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पँखुड़ियों से जुड़ा होगा।

प्रश्न 2. ऐसे दो पुष्यों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग पंखुड़ियाँ हों।

उत्तर- धतूरे के पुष्प में पंखुड़ियाँ संयुक्त होती हैं। गुलाब में पंखुड़ियाँ अलग-अलग होती हैं।

प्रश्न 3. क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं जिसका तना लंबा परंतु दुर्बल हो ? इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगे ?

उत्तर- लम्बे या दुर्बल तने वाले पौधे

(1) टमाटर
(2) डेलिया
(3) गेहूँ।
(4) मक्का
(5) चावल
(6) बाजरा
(7) भिंडी
(8) बैंगन

यह सभी शाक वर्ग में आते हैं।

प्रश्न 4. पौधे में तने का क्या कार्य है ?

उत्तर- पौधों में तने का कार्य

(1) तना पानी तथा खनिज जड़ों से पत्तों तक पहुँचाता है।
(2) पत्तों से तैयार किया भोजन तने द्वारा पौधे के शेष भागों में पहुँचता है।
(3) यह शाखाओं तथा पत्तों को सहारा देता है।

प्रश्न 5. निम्न में से किन पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है ? गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुड़हल।।

उत्तर- तुलसी, धनिया और गुड़हल में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है

प्रश्न 6. यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा ?

उत्तर- यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास समांतर शिरा-विन्यास होगा। |

प्रश्न 7. यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़े किस प्रकार की होंगी ?
उत्तर- जिस पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास होगा उसकी जड़ें मूसलादार होंगी।
प्रश्न 8. क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला होगी अथवा अकड़ा जड़ ? कैसे ?

उत्तर– हां, किसी कागज़ पर पौधे की पत्ती की छाप को देखकर हम यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला अथवा झकड़ा होगी क्योंकि मूसला शिराविन्यास में एक चौड़ी मध्यशिरा होती है, परन्तु समान्तर शिराविन्यास वाली पत्ती में कोई मध्य शिरा नहीं होती। जिन पौधों में जालीदार शिराविन्यास होता है उनमें मूसला जड़ (Tap roots) होती हैं जबकि उन पौधों के पत्तों में जिनमें सामान्तर शिराविन्यास है, उनमें झकड़ा जड़ (Fibrous root) होती है।

प्रश्न 9. किसी पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।

उत्तर- पुष्प के मुख्य भाग –

(1) बाह्य दल
(2) पंखुड़ियाँ
(3) स्त्रीकेसर
(4) पुंकेसर

प्रश्न 10. निम्न में से किन पौधों के फूल आपने देखे हैं ? • घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नींबू, गन्ना, आलू, मूंगफली।।

उत्तर– मिर्च, टमाटर, आम, अमरूद, अनार और नींबू के पौधे के फूल होते हैं।

प्रश्न 11. पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं ?

उत्तर- पौधे सामान्यतः हरे पत्तों में भोजन बनाते हैं। पौधों द्वारा भोजन तैयार करने के प्रक्रम को प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) कहते हैं।

प्रश्न 12. पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है ?

उत्तर- पुष्प के स्त्रीकेसर में अंडाशय होता है।

 अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. पौधे के मुख्यतः कौन-से भाग हैं ?

उत्तर- पौधे के मुख्य भाग हैं-जड़, तना, पत्ती, फूल और फल।

प्रश्न 2. पौधों के कौन-से संवर्ग हैं ?

उत्तर- पौधों के तीन संवर्ग हैं-शाक, झाड़ी और वृक्ष।

प्रश्न 3. पांच शाक पौधों के नाम लिखिए।

उत्तर- टमाटर, मिर्च, डेलिया, गेंदा और आलू।

प्रश्न 4. पाँच झाड़ियों के नाम लिखिए।

उत्तर- नींबू, गुलाब, बेर, बोगनविलिया, नागफनी।

प्रश्न 5. शाक के क्या लक्षण होते हैं ?

उत्तर- शाक का तना कोमल होता है, इसका आकार सामान्यतः छोटा होता है और इसकी अक्सर शाखाएं कम होती हैं।

प्रश्न 6. झाड़ी के क्या लक्षण होते हैं ?

उत्तर- झाड़ी में तने के आधार से शाखाएं निकलती हैं, तना कठोर होता है तथा थोड़ा मोटा होता है।

प्रश्न 7. विसर्गी लता किसे कहते हैं ?

उत्तर-  कमज़ोर तने वाले पौधे, जो सीधे खड़े नहीं हो सकते और भूमि पर फैल जाते हैं उन्हें विसर्गी लता कहते हैं।

प्रश्न 8. आरोही पौधे किसे कहते हैं ? |

उत्तर- आरोही पौधे-जो पौधे किसी सहारे की सहायता से ऊपर चढ़ जाते हैं, उन्हें आरोही पौधे कहते हैं।

प्रश्न 9. दो आरोही लताओं के नाम लिखिए।

उत्तर- मनी प्लांट और अंगूर की बेल।

प्रश्न 10. पत्ती तने से किस भाग से जुड़ी होती है ?

उत्तर- पत्ती पर्णवृंत से जुड़ी होती है।

प्रश्न 11. पत्ती के दो मुख्य भाग कौन-से हैं ?

उत्तर- पर्णवृंत और फलक पत्ती के दो मुख्य भाग हैं।

प्रश्नू 12. शिरा किसे कहते हैं ?

उत्तर- शिरा–पत्ती की रेखित संरचनाओं को शिरा कहते हैं।

प्रश्न 13. शिरा विन्यास किसे कहते हैं ?

उत्तर- पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाये गए डिज़ाइन को शिराविन्यास कहते हैं।

प्रश्न 14. शिरा-विन्यास कितने प्रकार का होता है ?

उत्तर- शिरा-विन्यास दो प्रकार का होता है

(i) जालिका शिरा-विन्यास (ii) समांतर शिरा-विन्यास।

प्रश्न 15. जालिका शिरा-विन्यास वाले चार पौधों के नाम लिखिए।

उत्तर- तुलसी, आम, अमरूद और पीपल।।

प्रश्न 16. समांतर शिरा-विन्यास वाले चार पौधों के नाम लिखो।

उत्तर-घास, गेहूँ, मक्की और केला।

प्रश्न 17. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं ?

उत्तर-  पौधों के पत्तों द्वारा पत्ती की सतह से जलवाष्प के उत्सर्जन को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न 18. प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम किसे कहते हैं ?

उत्तर- हरे पौधों द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल से भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 19. प्रकाश संश्लेषण के लिए कौन-सी कच्ची सामग्री की ज़रूरत होती है ?

उत्तर– पानी, कार्बन डाइऑक्साइड, सूर्य का प्रकाश और क्लोरोफिल आदि प्रकाश संश्लेषण की कच्ची सामग्री है।

प्रश्न 20. खरपतवार किसे कहते हैं ?

उत्तर- खरपतवार (Weeds)-खेतों में फसलों के साथ जो अवांछित या फालतू जंगली पौधे उग जाते हैं, उन्हें खरपतवार कहते हैं।

प्रश्न 21. जड़ का एक कार्य बताओ।

उत्तर- जड़ का कार्य-जड़ मृदा से जल और खनिज पदार्थ अवशोषित करती है।

प्रश्न 22. जड़ें कितनी प्रकार की होती हैं ?

उत्तर- जड़े दो प्रकार की होती हैं

(1) मूसला जड़े और (2) रेशेदार जड़

प्रश्न 23. पौधों के पत्तों को देखकर उसकी जड़ का कैसे पता लगाया जा सकता है ?

उत्तर- यदि पौधे के पत्तों का शिरा-विन्यास जालिका हो तो पौधे की जड़ें मूसलादार होंगी, यदि शिरा-विन्यास समांतर हो तो रेशेदार होंगी

प्रश्न 24. किन पौधों की जड़ों को भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर- गाजर, मूली, शकरकंद, शलगम आदि पौधों की जड़ों को भोजन के रूप में प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 25. किन पौधों के पुष्प रंग-बिरंगे नहीं होते ?

उत्तर- घास, गेहूँ, मक्का, आम के फूल रंग-बिरंगे नहीं होते।

प्रश्न 26. किन पौधों के पुष्प रंग-बिरंगे होते हैं ?

उत्तर- गुलाब, सरसों, गुलमोहर और डेलिया के पुष्प रंग-बिरंगे होते हैं।

प्रश्न 27. पुष्प के जनन अंग कौन-से हैं ?

उत्तर- पुष्य के जनन अंग-स्त्रीकेसर और पुंकेसर पुष्प के जनन अंग हैं।

प्रश्न 28. स्त्रीकेसर के कौन-कौन से भाग हैं ?

उत्तर- स्त्रीकेसर के तीन मुख्य भाग हैं(1) अंडाशय, (2) वर्तिका और (3) वर्तिकाग्र

प्रश्न 29. पुंकेसर के कौन-कौन से भाग हैं ?

उत्तर- पुंकेसर के दो मुख्य भाग हैं परागकोण और पुतं

प्रश्न 30. परागकण पुष्प का कौन-सा भाग पैदा करता है ?

उत्तर- पुंकेसर के परागकोष में परागकण पैदा होते हैं।

प्रश्न 31. बीज पुष्प के कौन-से भाग से बनता है ?

उत्तर- पुष्प के बीजांड से बीज बनता है।

प्रश्न 32. फल पुष्प के कौन-से भाग से बनता है ?

उत्तर- पुष्प के स्त्रीकेसर से फल बनता है।

प्रश्न 33. कोष्ठक चिह्नों में दिए गए विकल्पों में से ठीक का चुनाव करके रिक्त स्थान भरें।

(i) एक पौधा पानी तथ घुलनशील लवणों को ………………… दुवारा अवशोषित करता है।
(जड़ों, तने, पत्तों)

(ii) प्रकाश संश्लेषण में ……………. गैस निकलती है। (कार्बन डाइऑक्साईड, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन)
(iii) स्टॉर्च टैस्ट के लिए …………… घोल प्रयुक्त होता है। (कास्टिक सोडा, आयोडीन, क्लोरीन)
(iv) जड़ की सतह पर पाए जाने वाले छोटे धागों जैसी रचनाओं को .. कहते हैं। (जड़ बाल, जड़ धागे, जड़ टोपी)
(v) प्रकाश संश्लेषण में ……………. गैस प्रयुक्त होती है। (कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन)
(vi) पौधे द्वारा पानी तथा घुलनशील नमक …………….. की सहायता से अवशोषित होते हैं। (तना, जड़ बाल, जड़ धागे)
(vii) ……………. जड़ है। (प्याज, गाजर, आलू)
(viii)… भोजन संग्रह करने वाली जड़ है। (चुकंदर, अदरक, प्याज)
(ix) ………. भोजन संग्रह करने वाला तना है। (आलू, मूली, चुकंदर)
(x) ………….. पौधे में पत्ते कांटों में रूपांतरित हो जाते हैं। (लहसुन, कैक्टस, एमारफोफेलस)
(xi) ………… गैस चूने के पानी को दूधिया कर देती है। (कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन) (vii) ………….. सूर्य की रोशनी की उपस्थिति में भोजन तैयार करता है।
(जड़, तना, पत्ता)

(xiii) पानी ……………. द्वारा संचरित होता है तथा भोजन ……………. द्वारा संचरित होता है। (जड़ बाल, जाइलम, फ्लोएम)
(xiv) ……………. पौधे की रसोई कहलाते हैं। (जड़, तना, पत्ते)

उत्तर- (i) जड़ों (ii) ऑक्सीजन (iii) आयोडीन (iv) जड़ बाल (v) कार्बन डाइऑक्साइड (vi) जड़ बाल (vii) गाजर (viii) चुकं दर (ix) आलू (x) कैक्टस (xi) कार्बन डाइऑक्साइड (ii) पत्ता (viii) जाइलम, फ्लोएम (xiv) पत्ते

इस पोस्ट में आपको ncert solutions for class 6 chapter 7 CBSE Notes for Class 6 Science chapter 7. पौधों को जानिए ncert क्लास-6 साइंस हिंदी मध्यम विज्ञान हिंदी class 6 science chapter 7 in hindi Class 6 Science Chapter 7 Getting to Know Plants in hindi class 6 science chapter 7 notes getting to know plants class 6 pdf class 6 science chapter 7 extra questions NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter 7 से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *