विज्ञान

Class 6th Science Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है?

Class 6th Science Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है?

NCERT Solutions for Class 6th Science chapter- 1. भोजन : यह कहाँ से आता है? – जो विद्यार्थी 6 कक्षा में पढ़ रहे है ,उन सब का सपना होता है कि वे अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे में एडमिशन लेने में कोई दिक्कत न आए .जो विद्यार्थी 6th क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 (भोजन : यह कहाँ से आता है?) का सलूशन दिया गया है. इस Class 6th Science Chapter 1 Food: Where Does It Come From? की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. हमारी वेबसाइट पर सभी सभी 6 कक्षा के Chapter के सलूशन दिए है अगर यह सलूशन पसंद आपको आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे. अगर आपको इसमें कुछ पूछना है तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है

पाठ्य-पुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है ?
उत्तर- नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती। कुछ जीव केवल पादप और पादप उत्पाद खाते हैं।वे विभिन्न प्रकार के भोजन अपने शारीरिक बनावट, आवास और आंतरिक अंगो के आधार पर ग्रहण करते हैं | विभिन्न खाद्य पदार्थों के ग्रहण करने के आधार पर जीव तीन प्रकार के होते हैं

शाकाहारी – ऐसे जीवों को शाकाहारी जीव कहते हैं; जैसे-गाय, भैंस और बकरी।
मांसाहारी – कुछ जीव केवल दूसरे जंतुओं को खाते हैं, वह पादप अथवा पादप उत्पाद नहीं खाते, ऐसे जीवों को मांसाहारी जीव कहते हैं; जैसे-शेर, बाघ, छिपकली और मेंढक।
सर्वाहारी – कुछ जीव पौधों और जंतुओं दोनों को अपने भोजन के रूप में खाते। हैं। ऐसे जीवों को सर्वाहारी जंतु कहते हैं; जैसे-कौआ और मनुष्य।

प्रश्न 2. पाँच पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौन-से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है ?
उत्तर– पाँच पौधे और उनके भाग जो खाद्य पदार्थ के रूप में होते हैं

(1) गाजर – गाजर की जड़ खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग की जाती है।
(2) पालक – पालक के पत्ते खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग किये जाते हैं।
(3)  फूल गोभी – फूलगोभी का फूल खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग किया जाता है।
(4) गेहूं –  गेहूं के बीज को खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग किया जाता है।
(5) आम –  आम का फल खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है ।

प्रश्न 3. कॉलम ‘1’ में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम ‘2’ से कीजिए :
कॉलम ‘1’ कॉलम ‘2’
दूध, दही, पनीर, घी दूसरे जंतुओं को खाते हैं
पालक, फूलगोभी, गाजर पादप एवं पादप-उत्पाद खाते हैं
शेर एवं बाघ सब्ज़ियां हैं
शाकाहारी सभी जंतू-उत्पाद हैं

उत्तर –

कॉलम ‘1’ कॉलम ‘2’
दूध, दही, पनीर, घी सभी जंतु-उत्पाद हैं
पालक, फूलगोभी, गाजर सब्जियां हैं
शेर एवं बाघ दूसरे जंतुओं को खाते हैं
शाकाहारी पादप एवं पादप-उत्पाद खाते हैं।
प्रश्न 4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए : शाकाहारी, पादप, दूध, गन्ना, मांसाहारी।
(क) बाघ एक …………………… है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।

(ख) हिरण केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे ……………. कहते हैं।

(ग) तोता केवल ……………….. उत्पाद खाता है।

(घ) जो ………………….. हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु-उत्पाद है।

(ङ) हमें चीनी …………………….. से मिलती है।

उत्तर – (क)  मांसाहारी (ख)  शाकाहारी (ग) पादप (घ)  दूध (ङ)   गन्ने

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. चार खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर-  रोटी, चावल, दाल, सब्ज़ी।।
प्रश्न 2. कच्ची सामग्री किसे कहते हैं ?
उत्तर- कच्ची सामग्री-खाद्य पदार्थ बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली सामग्री को कच्ची सामग्री कहते हैं। जैसे चावल पकाने के लिए पानी और कच्चे चावल, कच्ची सामग्री है।
प्रश्न 3. दाल बनाने के लिए कौन-सी कच्ची सामग्री चाहिए ?
उत्तर- दाल बनाने के लिए कच्ची दाल, जल, नमक, तेल, घी, मसाले आदि कच्ची सामग्री है।
प्रश्न 4. संघटक किसे कहते हैं ?
उत्तर- संघटक- खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिए जो पदार्थ  प्रयोग किये जाते हैं, उन्हें संघटक कहते हैं।  जैसे दूध, चावल, चीनी और पानी खाद्य पदार्थ खीर के प्रमुख संघटक है
प्रश्न 5. सब्ज़ी बनाने के लिए कौन-से संघटकों की आवश्यकता होती है ?
उत्तर- सब्जी बनाने के लिए कच्ची सब्ज़ी, नमक, मसाला, तेल आदि की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 6. जंतुओं से हमें कौन-से खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं ?
उत्तर- जंतुओं से हमें दूध, अंडे, मछली, मांस, मुर्गा और झींगा आदि प्राप्त होते हैं।
प्रश्न 7. पौधे से कौन-से खाद्य संघटक प्राप्त होते हैं ?
उत्तर- पौधे से हमें सब्जी, फल, बीज आदि संघटक प्राप्त होते हैं।
प्रश्न 8. दूध देने वाले पशुओं के नाम लिखो।
उत्तर- गाय, भैंस और बकरी से हमें दूध प्राप्त होता है।
प्रश्न 9. दूध के उत्पादों के नाम लिखिए।
उत्तर- दूध से हमें मक्खन, क्रीम, घी, पनीर और दही आदि मिलते हैं।
प्रश्न 10. हमारे भोजन का मुख्य स्रोत कौन-सा है ?
उत्तर- पौधे हमारे भोजन का मुख्य स्रोत है।
प्रश्न 11. पौधों के कौन-कौन से भागों से खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं ?
उत्तर- पौधों के पत्ते, जड़ें, तना, फूल और फल तथा बीज भोजन के रूप में प्रयोग किये जाते हैं।
प्रश्न 12. किन पौधों के पत्तों को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर- पालक, सरसों और मेथी के पत्तों को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 13. किन पौधों के तनों को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर- आलू, प्याज, लहसुन और कचालू के तने को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया है।
प्रश्न 14. किस पौधे के फूल को खाद्य भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर- काशीफल
प्रश्न 15. किसी एक पौधे का नाम बताओ जिसके विभिन्न भाग खाए जाते हैं ?
उत्तर- सरसों के पत्ते से साग बनता है तथा इसके बीजों से तेल प्राप्त किया जाता है।
प्रश्न 16. अंकुरण किसे कहते हैं ?
उत्तर- अंकुरण-बीजों के पुंगरने अथवा अंकुरित होने को अंकुरण कहते हैं।
प्रश्न 17. किन बीजों को अंकुरित करके खाया जा सकता है ?
उत्तर- मूग, चने और सोयाबीन को अंकुरित करके खाया जा सकता है।
प्रश्न 18. दो शाकाहारी जंतुओं के नाम बताओ।
उत्तर- भैंस और बकरी।
प्रश्न 19. दो मांसाहारी जंतुओं के नाम बताओ।
उत्तर- शेर और छिपकली।
प्रश्न 20. दो सर्वाहारी जंतुओं के नाम बताओ।
उत्तर- मनुष्य और कौआ।

इस पोस्ट में आपको science class 6th chapter-1. bhojan yah kaha se aata hai , class 6 science chapter 1 notes pdf class 6 science chapter 1 in hindi NCERT Solutions Class 6 Science Food Where Does It Comes From क्लास ६ साइंस बुक इन हिंदी कक्षा 6 विज्ञान solution हिंदी में कक्षा 6 विज्ञान के लिए एनसीईआरटी समाधान CBSE Notes for Class 6 Science chapter 1. भोजन : यह कहाँ से आता है? Ncert Solutions For Class 6 Science Chapter 1 PDF food where does it come from class 6 extra questions से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions in Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *