विज्ञान

NCERT Solutions for Science Class 6th Ch. 5 – पदार्थों का पृथक्करण

NCERT Solutions for Science Class 6th Ch. 5 – पदार्थों का पृथक्करण

NCERT Solutions for Class 6th Science chapter- 5 पदार्थों का पृथक्करण – बहुत से विद्यार्थी हर साल छठी की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है .जो विद्यार्थी 6 कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 5 (पदार्थों का पृथक्करण) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions for Class 6th Science chapter 5 Padarthon Ka Prithakkaran दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है.पर्यावरण के बारे में जानकारी होना हमारे सामान्य ज्ञान के लिए भी महत्वपूर्ण है .इसलिए आप Ch 5 पदार्थों का पृथक्करण प्रश्नोत्तर विज्ञान को अच्छे से पढ़े .

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. हमें किसी मिश्रण के विभिन्न अवयवों को पृथक् करने की आवश्यकता क्यों होती है ? दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर- हमें किसी पदार्थ का उपयोग करने से पहले उसमें से मिश्रित हानिकारक तथा उपयोगी पदार्थों को पृथक् करने की आवश्यकता होती है। कभी-कभी हम उपयोगी पदार्थों को भी पृथक् करते हैं जिनकी हमें अलग से उपयोग करने की आवश्यकता है।

उदाहरणतया चाय बनाते समय चाय की पत्तियों को द्रव से चालन (छलनी) द्वारा पृथक् किया जाता है। मक्खन को दही से मंथन क्रिया द्वारा अलग (पृथक्) किया जाता है।

प्रश्न 2. निष्पावन से क्या अभिप्राय है ? यह कहाँ उपयोग किया जाता है ?
उत्तर- निष्पावन-यह वह विधि है जिसमें गेहूं के दाने को भूसे से उनकी घनता के आधार पर वायु द्वारा अलग किया जाता है। अनाज से भूसा पृथक् करने के लिए निष्पावन विधि का प्रयोग किया जाता है। निष्पावन करते समय भूसे के हल्के कण पवन में उड़ कर दूर गिरते हैं जबकि भारी अन्न कण पृथक् होकर निकट एक ढेर बना लेते हैं किसी मिश्रण के अवयवों को इस प्रकार पृथक करने की विधि निष्पावन कहलाती है।
प्रश्न 3. पकाने से पहले दालों के किसी नमूने से आप भूसे एवं धूल के कण कैसे पृथक् करेंगे ?
उत्तर- हस्तचयन की विधि का उपयोग करके हम गेहूं, चावल तथा दालों से बड़े मिट्टी के कणों, पत्थर तथा भूसे को अलग कर सकते हैं।
प्रश्न 4. छालन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग होता है?
उत्तर- छालन भिन्न-भिन्न आकार के मिश्रण के घटकों के अलग करने की एक विधि है जिसमें एक विशेष आकार के कणों को छननी के छोटे-छोटे छेदों से अलग किया जाता है, जबकि बड़े कण छननी में ही रह जाता है

इसका उपयोग निम्न मिश्रण के घटकों को अलग करने के लिए किया जाता है

(i) इसका उपयोग आटे से चोकर को अलग करने के लिए किया जाता है |
(ii) चाय से चायपत्ती को अलग करने के लिए

प्रश्न 5. रेत और जल के मिश्रण से आप रेत और जल को कैसे पृथक् करेंगे ?
उत्तर- रेत और जल के मिश्रण से रेत और जल को निस्तारण विधि से अलग किया जाता है, रेत के भारी कण बर्तन के तली में बैठ जाता है इसे अवसादन विधि कहते है .इससे पानी जो हल्का होता है ऊपर रह जाता है जिसे निस्तारण विधि से अलग कर लिया जाता है | पानी को और साफ प्राप्त करने के लिए फ़िल्टर पेपर से छानने से अलग किया जा सकता है

प्रश्न 6. आटे और चीनी के मिश्रण में से क्या चीनी को पृथक् करना संभव है ? अगर हाँ, तो यह आप कैसे करेंगे ?

उत्तर-हाँ, आटे और चीनी के मिश्रण को पृथक् किया जा सकता है। आटे और चीनी के मिश्रण को चालन विधि द्वारा पृथक् किया जा सकता है।

प्रश्न 7. पंकिल जल के किसी नमूने से आप स्वच्छ जल कैसे प्राप्त करेंगे ?

उत्तर- पंकिल जल के एक नमूने को गिलास में लीजिए इसको आधा घंटा बिना हिलाये पड़ा रहने दें। थोड़ी देर बाद गिलास की तली में कुछ मिट्टी बैठ जाती है, क्योंकि मिट्टी के कण भारी होते हैं। अब जल को बिना हिलाए गिलास को थोडा तिरछा कीजिए। उस गिलास के ऊपर के जल को दूसरे गिलास में उड़ेलिए। इस प्रक्रम को निस्तारण कहते हैं।यदि गिलास का जल अब भी पंकिल अथवा भूरे रंग का है तब इसका निस्यंदन करो। निस्यंदन करने के लिए फिल्टर पेपर का प्रयोग करके पंकिल जल को शुद्ध करिए। जल में अशुधियां फिल्टर पेपर पर रह जायेंगी। इस प्रकार पंकिल जल स्वच्छ हो जाता है।

 प्रश्न 8. रिक्त स्थानों को भरिए :
(क) धान के दानों को डंडियों से पृथक् करने की विधि को …………….. कहते हैं।
(ख) किसी एक कपड़े पर दूध को उड़ेलते हैं तो मलाई उस पर रह जाती है। पृथक्करण की यह प्रक्रिया ………………… कहलाती है।
(ग) समुद्र के जल से नमक ………………… प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है।
(घ) जब पंकिल जल को पूरी रात एक बाल्टी में रखा जाता है तो अशुद्धियाँ तली पर बैठ जाती हैं। इसके पश्चात् स्वच्छ जल को ऊपर से पृथक् कर लेते हैं। इसमें उपयोग होने वाली पृथक्करण की प्रक्रिया को ……………… कहते हैं।

उत्तर- (क) श्रेशिंग (ख) नियंदन (ग) वाष्पन (घ) निस्तारण

प्रश्न 9. सत्य अथवा असत्य
(क) दूध और जल के मिश्रण को नियंदन द्वारा पृथक् किया जा सकता है।
(ख) नमक तथा चीनी के मिश्रण को निष्पावन द्वारा पृथक् कर सकते हैं
(ग), चाय की पत्तियों को चाय से पृथक्करण नियंदन द्वारा किया जा सकता है
(घ) अनाज और भूसे का पृथक्करण निस्तारण प्रक्रम द्वारा किया जा सकता है।

उत्तर-  (क) असत्य (ख) असत्य (ग) सत्य (घ) असत्य

प्रश्न 10. जल में चीनी तथा नींबू का रस मिलाकर शिकंजवी बनाई जाती है। आप बर्फ डालकर इसे ठंडा करना चाहते हो, आप शिकंजवी में बर्फ चीनी घोलने से पहले डालेंगे या बाद में ? किस प्रकरण में अधिक चीनी घोलना संभव होगा ?
उत्तर- शिकंजवी बनाते समय चीनी पहले घोली जाती है और बर्फ बाद में डाली जाती है, क्योंकि यदि बर्फ डालने के बाद चीनी डालेंगे तो शिकंजवी ठंडी हो जायेगी जिससे कम तापमान होने के कारण चीनी नहीं घुल पायेगी। इसलिए शिकंजवी बनाते समय चीनी पहले घोलनी चाहिए, बर्फ बाद में डालनी चाहिए।

अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्न

प्रश्न 1. जल के किसी नमूने में से रेत को किस विधि द्वारा पृथक् करेंगे ?
उत्तर- अवसादन विधि द्वारा
प्रश्न 2. दूध से मक्खन निकालने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर- मंथन विधि का
प्रश्न 3. चावल से बारीक रेत के कणों को किस विधि द्वारा पक्षक किया जाता है?
उत्तर- हस्तचयन

प्रश्न 4. गेहूं से भूसे-को पृथक् करने के लिए किस विधि का योंग किया जाता

उत्तर- निष्पावन

प्रश्न 5. चाय बनाते समय चाय की पत्तियों को द्रव से कैसे पुश्क किया जाता है ?
उत्तर- छननी द्वारा
प्रश्न 6. हम पदार्थों को पृथक् क्यों करते हैं ?
उत्तर-  हम उपयोश्री. दार्थों में से हानिकारक पदार्थों को पृथक्-कते हैं।
प्रश्न 7. पृथक्करण की कौन-सी विधियाँ हैं ?
उत्तर- हस्तचयन, श्रेशिंग, निष्पावन, अवसादन, निस्तारण तथा चियंदन।
प्रश्न 8. हस्तचयन विधि क्या है ?
उत्तर- इस विधि का उपयोग गेहूं, चावल तथा दालों में कुछ बड़े मिट्टी के कणों, पत्थर तथा भूसे को हाथ द्वारा पृथक् करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 9. थ्रेशिंग क्या है ?
उत्तर- अनाज से डंडियों को पृथक् करने के प्रक्रम को श्रेशिंग कहते हैं। आजकल श्रेशिंग का कार्य मशीनों से किया जाता है
प्रश्न 10. निष्पावन किसे कहते हैं ?
उत्तर- इस विधि का उपयोग पवनों अथवा वायु के झोंकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक् करने में किया जाता है। किसान इस विधि से हल्के भूसे को भारी अन्न कणों से पृथक् करते हैं।
प्रश्न 11. चालन विधि क्या है ?
उत्तर- इस विधि द्वारा पत्थर, डंडियां तथा भूसा जो निष्पावन तथा श्रेशिंग के बाद भी गेहूँ में रह जाते हैं, को छननी द्वारा दूर किया जाता है। भवन निर्माण के समय रेत से कंकर तथा पत्थर पृथक् करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 12. आटे से अशुद्धियों को किस विधि से निकाला जाता है ?
उत्तर- आटे में से अशुद्धियों को चालन विधि द्वारा निकाला जाता है।
प्रश्न 13. चावल तथा दालों को पकाने से पहले हल्की अशुधियों को किस विधि से पृथक् किया जा सकता है ?
उत्तर- हस्तचयन तथा अवसादन विधि द्वारा हल्की अशुद्धियों को पृथक् किया जाता है।
प्रश्न 14. अवसादन किसे कहते हैं ?
उत्तर- मिश्रण को जल में मिलाने से भारी अवयवों के नीचे तली में बैठ जाने के प्रक्रम को अवसादन कहते हैं।
प्रश्न 15. निस्तारण किसे कहते हैं ?
उत्तर- अवसादित मिश्रण को बिना हिलाए जल को मिट्टी सहित उड़ेलने से अशुद्धियाँ पृथक् करने की क्रिया को निस्तारण कहते हैं।
प्रश्न 16. घरों में पनीर छानने के लिए कौन-सी विधि का उपयोग किया जाता
उत्तर- घरों में निस्पंदन विधि का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 17. जल में नमक को पृथक् करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया | जाता है ?
उत्तर- वाष्पण
प्रश्न 18. वाष्पण किसे कहते हैं ?
उत्तर- द्रव को गर्म करके उसको वाष्प में परिवर्तन करने की प्रक्रिया को | वाष्पण कहते हैं।
प्रश्न 19. संघनन किसे कहते हैं ?
उत्तर- वाष्पों को ठंडा करके उसकी द्रव अवस्था में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को संघनन कहते हैं। .
प्रश्न 20. रिक्त स्थान भरिए
  1. दूध से मक्खन ………….. विधि द्वारा अलग किया जाता है।
  2. चावल से बारीक रेत के कणों को ………….. द्वारा अलग किया जा सकता है।
  3. गेहूँ से भूसा अलग करने के लिए …………….. विधि का प्रयोग किया जाता है।
  4. रेत तथा मसाले को ……………..द्वारा अलग कर सकते हैं।

उत्तर- 1. मंथन 2. हस्तचयन 3. निष्पावन 4. छाननी।

इस पोस्ट में आपको NCERT Solutions फॉर क्लास 6th साइंस चैप्टर – 5. पदार्थों का पृथक्करण NCERT Solutions for Class 6 Science hindi Medium 5. एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 5: पदार्थों के पृथक्करण NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter 5 NCERT बुक्स Solutions फॉर क्लास 6 साइंस इन हिंदी CBSE Notes for Class 6 Science chapter 5.पदार्थों का पृथक्करण क्लास 6th साइंस चैप्टर – 5. पदार्थों का पृथक्करण एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 5: पदार्थों का पृथक्करण Class 6th Science Chapters – 5. Separation of Substances separation of substances class 6 notes ncert से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions in Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *