रिजल्ट

Class 6th Science Chapter 13 – चुंबकों द्वारा मनोरंजन

Class 6th Science Chapter 13 – चुंबकों द्वारा मनोरंजन

NCERT Solutions for Class 6th Chapter 13. चुंबकों द्वारा मनोरंजन –  बहुत से विद्यार्थी हर साल 6th की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है .जो विद्यार्थी छठी कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 13 (चुंबकों द्वारा मनोरंजन) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions for Class 6th Chapter 13 Fun With Magnets दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है.चुंबकों द्वारा मनोरंजन के बारे में जानकारी होना हमारे सामान्य ज्ञान के लिए भी महत्वपूर्ण है .इसलिए आप Ch 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन प्रश्नोत्तर विज्ञान को अच्छे से पढ़े .

पाठ्य-पुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) कृत्रिम चुंबक विभिन्न आकार के बनाए जाते हैं जैसे ………., ………….. तथा ……………
(ख) जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं वे ……………. कहलाते हैं।
(ग) कागज़ एक ……………….. पदार्थ नहीं है।
(घ) प्राचीन काल में लोग दिशा ज्ञात करने के लिए ……………… का टुकड़ा लटकाते थे।
(ङ) चुंबक के सदैव . ……………. ध्रुव होते हैं।

उत्तर- (क) छड़, नाल, बेलनाकार
(ख) चुंबकीय पदार्थ
(ग) चुंबकीय
(घ) प्राकृतिक चुंबक (लोड स्टोन)
(ङ) दो।

प्रश्न 2. बताइए कि निम्न कथन सही है अथवा ग़लत :

(क) बेलनाकार चुंबक में केवल एक ध्रुव होता है।
(ख) कृत्रिम चुंबक का आविष्कार यूनान में हुआ था।
(ग) चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
(घ) लोहे का बुरादा छड़ चुंबक के समीप लाने पर इसके मध्य में अधिक चिपकता
(ङ) छड़ चुंबक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा को दिष्ट होता है।
(च) किसी स्थान पर पूर्व-पश्चिम दिशा ज्ञात करने के लिए कंपास का उपयोग किया जा सकता है।
(छ) रबड़ एक चुंबकीय पदार्थ है।

उत्तर- (क) ग़लत (ख) ग़लत (ग) सही (घ) ग़लत (ङ) सही (च) सही (छ) ग़लत

प्रश्न 3. यह देखा गया है कि पेंसिल छीलक (शार्पनर) यद्यपि प्लास्टिक का बना होता है, फिर भी यह चुंबक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है। उस पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग इसके किसी भाग को बनाने में किया गया है ?

उत्तर- शार्पनर का ब्लेड लोहे का बना होता है जो कि एक चुंबकीय पदार्थ है। इसलिए शार्पनर चुंबक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है।

प्रश्न 4. एक चुंबक के एक ध्रुव को दूसरे चुंबक के ध्रुव के समीप लाने की विभिन्न स्थितियाँ कॉलम 1 में दर्शाई गई हैं। दूसरे कॉलम 2 में प्रत्येक स्थिति के परिणाम को दर्शाया गया है। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

कॉलम 1 कॉलम 2
N – N …………….
N -………… आकर्षण
v …………….
……. – S प्रतिकर्षण

उत्तर – 

कॉलम 1 कॉलम 2
N – N प्रतिकर्षण
N – S आकर्षण
S – N आकर्षण
S – S प्रतिकर्षण

 

प्रश्न 5. चुंबक के कोई दो गुण लिखिए।

उत्तर- चुंबक के गुण

(i) चुंबक स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है।
(ii) चुंबक के दो ध्रुव होते हैं-
(i) उत्तरी ध्रुव और (ii) दक्षिणी ध्रुव।

प्रश्न 6. छड़ चुंबक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं ?

उत्तर-  छड़ चुंबक के ध्रुव इसके सिरों पर स्थित होते हैं।

प्रश्न 7. छड़ चुंबक पर धुवों की पहचान का कोई चिह्न नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है ?

उत्तर- चुंबक के ध्रुवों की पहचान-एक छड़ चुंबक लीजिए जिसके ध्रुव अंकित किये गये हों। इस छड़ चुंबक को धागे से बांध कर स्वतंत्रतापूर्वक एक लकड़ी के स्टैंड से लटकाओ। अब वह छड़ चुंबक जिसके ध्रुवों की पहचान करनी है, उसका एक सिरा लटकती छड़ चुंबक के उत्तरी ध्रुव के पास लेकर जाओ। यदि लटकती छड़ चुंबक प्रतिकर्षित होती है तो छड़ चुंबक का यह उत्तरी ध्रुव है। यदि लटकती छड़ चुंबक आकर्षित होती है तो यह दक्षिणी ध्रुव होगा और दूसरा सिरा उत्तरी ध्रुव।।

प्रश्न 8. आपको लोहे की पत्ती दी गई है ? आप इसे चुंबक कैसे बनाएँगे ?

उत्तर- लोहे की पत्ती को चुंबक बनाने की विधि-लोहे की पत्ती लीजिए इसे मेज पर रखिए। अब एक छड़ चुंबक लीजिए तथा इसका कोई एक ध्रुव लोहे की छड़ के एक सिरे पर रखिए। चुंबक को बिना हटाए इसे लोहे की छड़ के दूसरे सिरे तक रगड़ते हुए ले जाइए। चुंबक को उठाइए तथा उसी ध्रुव को लोहे के टुकड़े के प्रारंभिक सिरे पर वापिस ले आइए-इसी प्रकार चुंबक को लोहे की छड़ के अनुदिश बार-बार ले जाइए। इस प्रक्रिया को लगभग 30-40 बार दोहराइए। जाँच कीजिए कि क्या लोहे की छड़ चुंबक बन गई है.

इसके लिए कोई पिन अथवा लोहे का बुरादा इसके समीप लाइए। यह पिन छड़ की तरफ आकर्षित होगा यदि यह चंबक नहीं बना है तो इस प्रक्रिया को कछ देर तक और जारी रखिए। ध्यान रखिए कि चुंबक का ध्रुव तथा इसे लोहे की छड़ पर रगड़ने की दिशा बदलनी नहीं चाहिए।

प्रश्न 9. दिशा निर्धारण में कंपास का किस प्रकार प्रयोग होता है ?

उत्तर- कंपास का प्रयोग-कंपास में एक डायल होता है जिस पर दिशाएँ अंकित होती हैं। कंपास को उस स्थान पर रखते हैं जहाँ हमें दिशा निर्धारण करना होता है। इसकी सूई विरामावस्था में उत्तर दक्षिण दिशा को निर्देशित करती है। कंपास को तब तक घुमाते हैं जब तक कि डायल पर अंकित उत्तर-दक्षिण के चिह्न सूई के दोनों सिरों पर न आ जाए।

प्रश्न 10. पानी के टब में तैरतीं एक खिलौना नाव के समीप विभिन्न दिशाओं से एक चुंबक लाया गया। प्रत्येक स्थिति में प्रेक्षित प्रभाव कॉलम 1 में तथा संभावित कारण कॉलम में दिए गए हैं। कॉलम 1 में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम 2 में दिए गए कथनों से कीजिए।
कॉलम 1 कॉलम 2
नाव चुंबक की ओर आकर्षित हो जाती है। नाव में चुंबक लगा है जिसका उत्तरी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
नाव चुंबक से प्रभावित नहीं होती। नाव में चुंबक लगा है जिसका दक्षिणी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
यदि चुंबक का उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक के समीप आती है। नाव की लंबाई के अनुदिश एक छोटा| चुंबक लगाया गया है।
जब उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक से दूर चली जाती है। नाव चुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।
नाव बिना दिशा बदले तैरती है। नाव अचुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।

उत्तर – 

कॉलम 1 कॉलम 2
नाव चुंबक की ओर आकर्षित हो जाती है। नाव चुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।
नाव चुंबक से प्रभावित नहीं होती। नाव अचुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।
यदि चुंबक का उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक के समीप आती है। नाव में चुंबक लगा है जिसका दक्षिणी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
जब उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक से दूर चली जाती है। नाव में चुंबक लगा है जिसका उत्तरी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
नाव बिना दिशा बदले तैरती है। नाव की लंबाई के अनुदिश एक छोटा| चुंबक लगाया गया है।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. चिपकू (स्टीकर) सामान्यतः कहाँ चिपकाए जाते हैं ?

उत्तर- चिपकू (स्टीकर) सामान्यतः लोहे की अलमारी या रेफ्रिजरेटर के दरवाज़ों से चिपकाए जाते हैं।

प्रश्न 2. कुछ सामान्य चार वस्तुओं के नाम लिखिए जिनमें चुंबक लगे होते हैं ?

उत्तर- पिन होल्डर, पेंसिल बाक्स, टेपरिकार्डर और रेडियो।

प्रश्न 3. प्राकृतिक चुंबक का नाम बताएं।

उत्तर- मैग्नेटाइट

प्रश्न 4. उस गडरिया का क्या नाम था जिसने प्राकृतिक चुंबक की खोज की थी ?

उत्तर- मैग्नस

प्रश्न 5. मैग्नेटाइट प्राकृतिक चुंबक कहाँ पाया गया था ?

उत्तर-मैग्नेटाइट सबसे पहले मैग्नेशिया नामक स्थान पर पाया गया था।

प्रश्न 6. प्राकृतिक चुंबक किसे कहते हैं ?

उत्तर–प्राकृतिक चुंबक-प्रकृति में चट्टानों के रूप में पाये जाने वाले चुंबक को प्राकृतिक चुंबक कहते हैं।

प्रश्न 7. चुंबक किसे कहते हैं ?

उत्तर-चुंबक-जिन पदार्थों में लोहे कोबाल्ट और निकिल को आकर्षित करने का गुण पाया जाता है, वे चुंबक कहलाते हैं।

प्रश्न 8. कृत्रिम चुंबक किसे कहते हैं?

उत्तर- कृत्रिम चुंबक-मनुष्य द्वारा निर्मित चुंबक को कृत्रिम चुंबक कहते हैं।

प्रश्न 9. आजकल विभिन्न आकृतियों के कौन-कौन से कृत्रिम चुंबक बनाए जाते हैं ?

उत्तर-छड़ चुंबक, नाल चुंबक, बेलनाकार अथवा गोलांत चुंबक।

प्रश्न 10. मैग्नस छड़ी क्या है?

उत्तर-एक ऐसी छड़ी जिसके सिरे पर चुंबक लगी हो।

प्रश्न 11. चुंबकीय पदार्थ किसे कहते हैं?

उत्तर-चुंबकीय पदार्थ- जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं, वे चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं।

प्रश्न 12. तीन चुंबकीय पदार्थों के नाम बताइए।

उत्तर-लोहा, निकिल तथा कोबाल्ट चुंबकीय पदार्थ हैं।

प्रश्न 13. अचुंबकीय पदार्थ किसे कहते हैं ?

उत्तर-अचुंबकीय पदार्थ- जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होते हैं, वे अचुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं।

प्रश्न 14. चार अचुंबकीय पदार्थों के नाम लिखिए।

उत्तर-प्लास्टिक, कपड़ा, कागज़ और लकड़ी अचुंबकीय पदार्थ हैं।

प्रश्न 15. एक दर्जी कमीज़ में बटन टांक रहा था। उसके हाथं से सूई फिसल कर फर्श पर गिर गई। क्या आप सूई ढूँढ़ने में दर्जी की सहायता कर सकते हो ?

उत्तर-छड़ चुंबक अथवा मैग्नस छड़ी की सहायता से सूई को ढूंढ़ा जा सकता है।

प्रश्न 16. रेत अथवा मिट्टी में से लोह कणों को कैसे पृथक् किया जा सकता है ?

उत्तर-रेत अथवा मिट्टी में से लोह कणों को चुंबक द्वारा पृथक् किया जा सकता है।

प्रश्न 17. लोहे के कण चुंबक के मध्य अधिक चिपकते हैं अथवा ध्रुवों पर ?

उत्तर-लोहे के कण चुंबक के ध्रुवों पर अधिक चिपकते हैं।

प्रश्न 18. एक स्वतंत्रतापूर्वक लटकता चुंबक सदैव किस दिशा में ठहरता है ?

उत्तर-उत्तर-दक्षिण दिशा में।

प्रश्न 19. उत्तरी ध्रुव किसे कहते हैं ?

उत्तर-उत्तरी ध्रुव-उत्तर की ओर निर्देश करने वाले सिरे को चुंबक का उत्तरोन्मुखी सिरा अथवा उत्तरी ध्रुव कहते हैं।

प्रश्न 20. दक्षिणी ध्रुव किसे कहते हैं ?

उत्तर-दक्षिणी ध्रुव-दक्षिण की ओर निर्देश करने वाले सिरे को चुंबक का दक्षिणोन्मुखी अथवा दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।

प्रश्न 21. चुंबक के कितने ध्रुव होते हैं? उनके नाम बताएं।

उत्तर-चुंबक के दो ध्रुव होते हैं-(i) उत्तरी ध्रुव और (ii) दक्षिणी ध्रुव।

प्रश्न 22. चुंबक का कौन-सा गुण दिशा-निर्धारित करने में उपयोग किया जाता है ?

उत्तर-चुंबक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में संकेत करता है। यह गुण दिशा निर्धारण के लिए उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 23. प्राचीन काल में यात्री दिशा निर्धारण कैसे करते थे ?

उत्तर-प्राचीन काल में यात्री एक प्राकृतिक चुंबक को लटका कर दिशा निर्धारण करते थे।

प्रश्न 24. दिशा निर्धारण करने के लिए किस युक्ति का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर–दिक् सूचक (कंपास)।

प्रश्न 25. चुंबक के समान ध्रुवों के मध्य आकर्षण होता है अथवा प्रतिकर्षण।

उत्तर-चुंबक के समान ध्रुवों के मध्य प्रतिकर्षण।

प्रश्न 26. चुंबक के विपरीत ध्रुवों के मध्य आकर्षण/प्रतिकर्षण होता है ?

उत्तर-चुंबक के विपरीत ध्रुवों के मध्य आकर्षण होता है।

इस पोस्ट में आपको Class 6 Science (विज्ञान) – Hindi Medium अध्याय 13: चुंबकों द्वारा मनोरंजन NCERT Class 6 Science Fun with Magnets CBSE Class 6 Science Fun with Magnets Exam Notes fun with magnets class 6 notes fun with magnets class 6 questions and answers fun with magnets class 6 cbse pdf class 6 science chapter 13 notes class 6 science chapter 13 in hindi cbse class 6 science fun with magnets worksheets से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *