विज्ञान

NCERT Solutions for Science Class 6th Ch. 3 – तंतु से वस्त्र तक

NCERT Solutions for Science Class 6th Ch. 3 – तंतु से वस्त्र तक

Class 6th Science Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक – छठी कक्षा के विद्यार्थियों जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 3 (तंतु से वस्त्र तक) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions for class 6 Science chapter 3 Fibre to Fabric की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. अगर आपको यह समाधान फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे .

अध्याय के प्रमुख शब्द

रूई- कपास के तंतुओं को रूई कहते हैं।
वस्त्र- कपड़े जो हम पहनते हैं उन्हें वस्त्र कहते हैं।
तंतु-धागे बारीक पतली लड़ियों से मिलकर बने होते हैं, इन लड़ियों को तंतु कहते
बंधाई-यह एक प्रकार की बुनाई है, जिसमें किसी एकल धागे का उपयोग कपड़ा बनाने की प्रक्रिया में किया जाता है।
कताई- रेशों से धागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।
बुनाई-धागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।
तागा – ( धागा)बारीक तंतुओं के समूह से बने रेशे को तागा अथवा धागा कहते हैं। तागे से वस्त्र बनता है।

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित तंतुओं को प्राकृतिक तथा संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिए :
नायलॉन, ऊन, रूई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन

उत्तर– प्राकृतिक तंतु – ऊन, रूई, रेशम तथा पटसन
संश्लिष्ट तंतु – नायलॉन, पॉलिएस्टर।

प्रश्न 2. नीचे दिए गए कथन ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’ उल्लेख कीजिए

(क) तंतुओं से तागा बनता है।
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(घ) रूई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
(च) रेशम-तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है।

उत्तर- (क) सत्य (ख) असत्य (ग) असत्य (घ) सत्य (ङ) सत्य (च) असत्य (छ) असत्य।

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) …………….. और ………………… से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) …………….. और … …………….. जांतव तंतु हैं।

उत्तर- (क) कपास के पौधे, पटसन के पौधे
(ख) रेशम, ऊन।

प्रश्न 4. रूई तथा जूट ( पटसन ) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं ?

उत्तर- रूई – कपास के पादप के फूल से प्राप्त होती है।
जूट (पटसन) – पटसन के पादप के तने से प्राप्त होता है।

प्रश्न 5. नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर- नारियल तंतु से रस्से और मैट आदि बनाये जाते हैं। नारियल तंतु से मशीनों द्वारा वस्त्र भी बनाये जाते हैं।

प्रश्न 6. तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए

उत्तर- तंतुओं से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में रूई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है। कताई के लिए एक सरल युक्ति हस्त तकुआ का उपयोग किया जाता है जिसे तकली कहते हैं। हाथ से प्रचलित कताई में उपयोग होने वाली एक अन्य युक्ति चरखा है। वृहत् पैमाने पर तागों (धागों) की कताई। का कार्य कताई मशीनों की सहायता से किया जा रहा है।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. वस्त्र कितनी प्रकार के होते हैं ?

उत्तर- वस्त्र सूती, ऊनी, रेशमी और संश्लिष्ट किस्म के होते हैं।

प्रश्न 2. हम वस्त्र कहां से प्राप्त करते हैं ?

उत्तर- हम वस्त्र पादपों और जंतुओं के सूती, रेशमी और ऊनी तंतुओं से प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 3. तंतु क्या होते हैं ?

उत्तर- धागों की बारीक पतली लड़ियों को तंतु कहते हैं

प्रश्न 4. तंतु कितनी प्रकार के होते हैं ?

उत्तर- तंतु दो प्रकार के होते हैं

(i) प्राकृतिक तंतु
(ii) संश्लिष्ट तंतु।

प्रश्न 5. प्राकृतिक तंतु किसे कहते हैं ?

उत्तर– जो तंतु पादपों और जंतुओं से प्राप्त होते हैं उन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं जैसे-रूई, पटसन, ऊन और रेशम्।।

प्रश्न 6. ऊन हमें कौन-से जंतुओं से मिलती है ?

उत्तर- ऊन हमें भेड़, बकरी, खरगोश, याक तथा ऊंटों से प्राप्त होती है।

प्रश्न 7. रेशमी तंतु हमें किससे प्राप्त होता है ?

उत्तर- रेशमी तंतु हमें रेशम कीट के कोकून से प्राप्त होता है।

प्रश्न 8. संश्लिष्ट तंतु क्या होते हैं ?

उत्तर- जो तंतु रासायनिक पदार्थों से प्राप्त होते हैं उन्हें संश्लिष्ट तंतु कहते हैं।

प्रश्न 9. संश्लिष्ट तंतुओं की उदाहरणे दीजिए।

उत्तर- पॉलिएस्टर, नायलॉन और एक्रालिक संश्लिष्ट तंतु हैं।

प्रश्न 10. रूई के उपयोग लिखो।

उत्तर- रूई का उपयोग गद्दों, रजाइयों, तकियों तथा सूती वस्त्र बनाने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 11. रूई के लिए किस प्रकार की मृदा और जलवायु अनुकूल है ?

उत्तर- रूई के उगने के लिए काली मृदा और ऊष्ण जलवायु अनुकूल है।

प्रश्न 12. रूई भारत के कौन-कौन से राज्य में अधिक उगाई जाती है ?

उत्तर- रूई महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु में अधिक उगाई जाती है।

प्रश्न 13. कपास के बालों का चयन कैसे किया जाता है ?

उत्तर- साधारणतया कपास के बालों को हस्त चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 14. कपास ओटना किसे कहते हैं ?

उत्तर- कपास ओटना-कपास से बीजों को कंकतों द्वारा पृथक् करने की प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं।

प्रश्न 15. पटसन तंतु पौधे के किस भाग से प्राप्त किया जाता है ?

उत्तर- पटसन तंतु को पटसन पादप के तने से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 16. भारत में पटसन की कृषि कौन-से मौसम में की जाती है ?

उत्तर- भारत में पटसन की कृषि वर्षा ऋतु में की जाती है।

प्रश्न 17. भारत में पटसन कहां-कहां उगाया जाता है ?

उत्तर- भारत में पटसन को प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार तथा असम में उगाया जाता है।

प्रश्न 18. पटसन के तने से पटसन के तंतुओं को कैसे पृथक् किया जाता

उत्तर– पटसन के तने से पटसन तंतुओं का पृथक्कीकरण-कटाई के पश्चात् पटसन के तनों को कुछ दिनों तक जल में डुबोकर रखते हैं। ऐसा करने पर तने गल जाते हैं और उन्हें पटसन तंतुओं को हाथों से पृथक् कर दिया जाता है।

प्रश्न 19. सामान्यतः पटसन फसल की कटाई कब की जाती है ?

उत्तर- सामान्यतः पटसन फसल की कटाई पुष्पन अवस्था में करते हैं।

प्रश्न 20. कताई किसे कहते हैं ?

उत्तर- कताई-रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।

प्रश्न 21. चरखा किसे कहते हैं ?

उत्तर- हाथ से प्रचलित कताई में चरखे का उपयोग किया जाता है। यह भी धागा बनाने की एक युक्ति है।

प्रश्न 22. निम्नलिखित तंतुओं को प्राकृतिक तंतु तथा मानव-निर्मित तंतु में वर्गीकृत करें :
नायलॉन, रेशम, ऊन, सूती, पटसन, रेयॉन

उत्तर- प्राकृतिक तंतु – रेशम, ऊन, सूती, पटसन
मानव- निर्मित तंतु – नायलॉन, रेयॉन।

प्रश्न 23. जंतुओं तथा पादपों से प्राप्त प्रत्येक प्रकार के तंतुओं के दो-दो नाम बताओ।

उत्तर-  जंतुओं से प्राप्त तंतु – (i) रेशम (ii) ऊन
पादपों से प्राप्त तंतु- (i) पटसन (ii) सूती

प्रश्न 24. पटसन के पौधे के किस भाग से पटसन प्राप्त होता है ?

उत्तर- पटसन के पौधे के तने से।

प्रश्न 25. ऊन जंतुओं के नाम बताओ जिनसे तंतु प्राप्त होते हैं ?

उत्तर- (i) भेड़ (ii) रेशम का कीट

प्रश्न 26. कपास की फ़सल के लिए किस प्रकार की मिट्टी अच्छी है ?

उत्तर- काली मिट्टी।

प्रश्न 27. कपास के पौधों से कपास की फ़सल प्राप्त करने के लिए कौन-सी । विधि का प्रयोग किया जाता है

उत्तर- हस्त चयन (हाथ से बीनना)

इस पोस्ट में आपको class 6 science notes in hindi medium class 6 science chapter 3 in hindi NCERT Books Solutions for Class 6 Science hindi Medium 3. तन्तु से वस्त्र तक CBSE Notes for Class 6 Science chapter 3. तन्तु से वस्त्र तक NCERT Solutions फॉर साइंस क्लास 6th चैप्टर 3. एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 3 NCERT Books Solutions for Class 6 Science in hindi से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions in Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *