विज्ञान

Class 6th Science Chapter 9 – सजीव एवं उनका परिवेश

Class 6th Science Chapter 9 – सजीव एवं उनका परिवेश

NCERT Solutions for Science Class 6th Ch. 9 –सजीव एवं उनका परिवेश  – जो विद्यार्थी 6th में पढ़े रहे है वह सभी चाहते है की वह अच्छे अंको से पास हो .बहुत से विद्यार्थियों को साइंस के प्रश्नों उत्तरों में दिक्कत आती है .जिससे वह अच्छे अंक नहीं ले पाते .इसलिए हम आपको हमारी इस साईट पर छठी के सभी Chapter के प्रश्न उत्तरों को आसन भाषा में समझाया गया .इसलिए जो विद्यार्थी 6th में पढ़ रहे है ,उन्हें इस पोस्ट में Class 6th Chapter 9 सजीव एवं उनका परिवेश के बारे आसन भाषा में बतया गया है ,ताकि विद्यार्थी को आसानी से समझ आ जाए .इसलिए 6th के विद्यार्थी को इस Chapter को ध्यान से पढना चाहिए ,ताकि उसे एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त क्र सके .

 पाठ्य-पुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. आवास किसे कहते हैं ?

उत्तर- किसी स्थान का परिवेश जिसमें पौधे, जंतु एवं अन्य जीव रहते हैं, उनका आवास (Habitat) कहलाता है।

प्रश्न 2. कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है ?

उत्तर- कैक्टस मरुस्थल के जीवनयापन के लिए निम्नलिखित ढंग से अनुकूलित

(i) कैक्टस में पत्तियाँ या तो अनुपस्थित होती हैं अथवा बहुत छोटी होती हैं।
(ii) कई बार पत्तियाँ काँटों (शूल) का रूप ले लेती हैं जिससे पत्तियों से होने वाला वाष्पोत्सर्जन (Transpiration) कम हो जाता है।
(iii) कैक्टस में तना एक मोटी मोमी पर्त (Waxy Coating) से ढका होता है, जो जल संरक्षण में सहायता करती है।
(iv) कैक्टस पौधे की जड़ें जल अवशोषण के लिए मिट्टी में बहुत गहराई तक चली जाती हैं।

प्रश्न 3. रिक्त-स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) पौधे एवं जंतुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं, …………… कहलाते हैं।
(ख) स्थल पर पाए जाने वाले पौधों एवं जंतुओं के आवास को …………… आवास कहते हैं।
(ग) वे आवास जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जंतु रहते हैं, ………….. आवास कहलाते हैं।
(घ) मृदा, जल एवं वायु किसी आवास के …………… घटक हैं।
(ङ) हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिनके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं, …………… कहलाते हैं।

उत्तर- (क) अनुकूलन (ख) स्थलीय (ग) जलीय  (घ) अजैव (ङ) उद्दीपन।

प्रश्न 4. निम्नलिखित सूची में कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ हैं ? हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, जलकुंभी, केंचुआ।

उत्तर- निर्जीव वस्तुएँ-हल, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव।।

प्रश्न 5. किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण परिलक्षित होते हैं।

उत्तर– बादल-यह सजीवों की भांति वृद्धि करता है और एक स्थान से दूसरे स्थान तक गति करता है।

प्रश्न 6. निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थीं ?
मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य-तेल, नमक, सेब, रबड़।

उत्तर- निर्जीव वस्तुएँ जो किसी समय सजीव का अंश थीं-मक्खन, चमड़ा, ऊन, खाद्य तेल, सेब और रबड़।

प्रश्न 7. संजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए।

उत्तर- सजीवों के विशिष्ट लक्षण
(i) सजीव वस्तुएँ वृधि करती हैं।
(ii) ये गति दर्शाती हैं।
(iii) उन्हें अपनी जैव प्रक्रियाओं के लिए भोजन की आवश्यकता होती है।
(iv) ये बाहरी उद्दीपन के प्रति संवेदनशील होती हैं।
(v) ये श्वसन क्रिया दर्शाती हैं।
(vi) ये अपने शरीर से अवशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करती हैं।
(vi) इनका एक निश्चित जीवनकाल होता है।
(viii) ये अपने जैसे अन्य जीव उत्पन्न करती हैं अर्थात् इनमें जनन क्रिया होती है।
(ix) इनके शरीर की रचना कोशिकीय होती है।

प्रश्न 8. घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यों आवश्यक है ? (संकेत-घास के मैदान में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है।)

उत्तर- जंतुओं में गति की महत्ता-घास के मैदानों में पेड़ों की संख्या और जंतुओं छिपने की जगह कम होती है। इसलिए शिकारियों से अपनी सुरक्षा और अपने अस्तित्व के लिए पशुओं को तेज़ भागने की आवश्यकता होती है। इसके लिए प्रकृति ने उन्हें लंबी और मज़बूत टाँगें, लंबे कान, आँखें (जो पार्श्व में देख सकती हैं) दी हैं।

दीर्घ उत्तररात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. सजीव तथा निर्जीव वस्तुओं में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- सजीव तथा निर्जीव वस्तुओं में अंतर

सजीव वस्तुएं (Living Objects) निर्जीव वस्तुएं (Non-living Objects)
(i) सजीवों को भोजन, जल तथा वायु की आवश्यकता नहीं होती।
(ii) सजीव वृधि करते हैं।
(iii) सजीव एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्वयं गति करते हैं।(iv) सजीवों में जनन का गुण होता है।
(v) संजीव श्वसन कस्ते हैं।
(vi) सजीव उत्सर्जन द्वारा अपशिष्ट पदार्थो शरीर से निकलते है
(vii).संजीव कोशिकाओं के बने होते हैं |
(i) निर्जीवों को भोजन, जल तथा वायु की आवश्यकता होती है।
(ii) निर्जीवों में वृधि नहीं होती।
(iii) निर्जीव स्वयं गति नहीं करते।
(iv) निर्जीवों में जनन का गुण नहीं होता।
{v) निर्जीव श्वसन नहीं करते।
(vi) निर्जीव उत्सर्जन नहीं करते।
(vii) निर्जीव अणुओं से बने होते हैं।
प्रश्न 2. सजीवों के उन प्रमुख अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए जिसके द्वारा उन्हें निर्जीवों से पृथक् किया जाता है।

उत्तर- सजीव वस्तुओं के महत्त्वपूर्ण अभिलक्षण

(i) सजीव वस्तुएँ वृद्धि करती हैं।
(ii) सजीव वस्तुएँ गति दर्शाती हैं।
(iii) इन्हें अपनी जैव प्रक्रियाओं के लिए भोजन की आवश्यकता होती है।
(iv) ये बाहरी उद्दीपन के प्रति संवेदनशील होती हैं।
(v) ये श्वसन क्रिया करती हैं।
(vi) ये अपने शरीर से फालतू उत्पादों को उत्सर्जित करती हैं।
(vii) ये अपने जैसे अन्य जीव उत्पन्न करती हैं, अर्थात् इनमें जनन क्रिया होती है।
(viii) इनका एक निश्चित जीवनकाल होता है।
(x) इनके शरीर की रचना कोशिकीय होती है।

प्रश्न 3. पौधों तथा जंतुओं में परस्पर क्या समानताएं तथा असमानताएं हैं ?

उत्तर- समानताएं

(i) दोनों को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है।
(ii) दोनों वृद्धि करते हैं।
(iii) दोनों श्वसन द्वारा भोजन का अपघटन करके ऊर्जा उत्पन्न करते हैं।
(iv) दोनों शरीर में बने फालतू उत्पादों को उत्सर्जित करते हैं।
(v) दोनों की संरचना कोशिकीय (Cellular) होती है।
(vi) दोनों बाहरी उद्दीपन के प्रति संवेदनशील होते हैं।
(vii) दोनों अपनी किस्म के अन्य जीव पैदा करते हैं।

असमानताएं

पौधे (Plants) जंतु (Animals)
(i) पौधों में एक हरे रंग का वर्णक होता है जिसे क्लोरोफिल कहते हैं।

(ii) पौधे स्वयंपोषी (Autotrophs) हैं अर्थात् ये अपना भोजन आप बना सकते हैं। इसलिए ये अपने भोजन के लिए अपने आप पर निर्भर होते

हैं।

(iii) इनमें गतिशीलता लगभग नहीं होती।

(iv) पौधों में वृधि कुछ निश्चित क्षेत्रों जिन्हें वृद्धि क्षेत्र कहते हैं, पर स्थित होती है।

(i) जंतुओं में कोई क्लोरोफिल नहीं होता।

(ii) ये परपोषी (Heterotrophs) हैं।

अर्थात् ये अपना भोजन आप तैयार नहीं कर सकते। इसलिए इनको अपने भोजन के लिए दूसरे जीवोंपर निर्भर करना पड़ता है।

(iii) इनमें गतिशीलता होती है।

(iv) जंतुओं में वृद्धि एक जगह पर नहीं होती बल्कि ये सारे शरीर में होती है।

बहुविकल्पीय प्रश्न सही विकल्प चुनें

1. निम्न में से कौन-सा मरुस्थलीय पौधा है ?

(A) मक्का
(B) गेहूँ।
(C) कैक्टस
(D) धान।
उत्तर- (C) कैक्टस।

2. गाय का श्वसन अंग है

(A) गलफड़ा
(B) त्वचा
(C) ट्रेकिंया
(D) फेफड़ा।
उत्तर- (D) फेफड़ा।

3. हाइड्रिला पौधा है

(A) मरुस्थलीय
(B) स्थलीय
(C) जलीय
(D) कोई नहीं।
उत्तर- (C) जलीय

4. कौन-सा जीव रात्रिचर है ?

(A) गाय
(B) चमगादड़
(C) मेंढक
(D) घोड़ा।
उत्तर- (B) चमगादड़

5. निम्न में से सजीव है

(A) हल
(B) मशरूम
(C) जल
(D) ऊन
उत्तर- (B) मशरूम।

6. वह प्रक्रिया जिससे अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर फेंके जाते हैं

(A) पाचन
(B) उत्सर्जन
(C) जनन
(D) कोई नहीं।
उत्तर- (B) उत्सर्जन।

7. गलफड़े किस जीव के श्वसन अंग हैं ?

(A) मछली
(B) मेंढक
(C) मच्छर
(D) कोई नहीं।
उत्तर- (A) मछली

8. कुत्ते के पिल्ले वयस्क बन जाते हैं। सजीवों की यह विशेषता है

(A) जनन
(B) वृधि
(C) श्वसन
(D) कोई नहीं।
उत्तर- (B) वृधि।

9. पर्वतीय प्रदेशों के पौधों के पत्ते होते हैं

(A) चौड़े फलक वाले
(B) सुई के आकार के
(C) काँटेदार ।
(D) कोई नहीं।
उत्तर- (B) सुई के आकार के।

10. बीजों के अंकुरण के लिए आवश्यक कारक है

(A) वायु
(B) जल
(C) प्रकाश
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर- (D) उपरोक्त सभी।

इस पोस्ट में आपको NCERT Solutions for Science Class 6th Chapter 9. सजीव एवं उनका परिवेश NCERT बुक्स Solutions फॉर क्लास 6 साइंस इन हिंदी एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 9: जीवित जीव और उनके परिवेश सजीव एवं उनका परिवेश क्लास ६ चैप्टर ९ साइंस Class 6 Science chapter 9. सजीव एवं उनका परिवेश in hindi class 6 science chapter 9 in hindi class 6 science chapter 9 question answer in hindi NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter 9 The Living Organisms and Their Surroundings से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *