विज्ञान

Class 6th Science Chapter 6 – हमारे चारों ओर के परिवर्तन

Class 6th Science Chapter 6 – हमारे चारों ओर के परिवर्तन

NCERT Solutions for Science Class 6th Chapter 6. हमारे चारों ओर के परिवर्तन – जो विद्यार्थी छठी कक्षा में पढ़ रहे है .उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th विज्ञान अध्याय 6 (हमारे चारों ओर के परिवर्तन) का सलूशन दिया गया है. इस Class 6th Science Chapter 6 Changes Around Us की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. हमारी वेबसाइट पर सभी सभी 6 कक्षा के Chapter के सलूशन दिए है अगर यह सलूशन पसंद आपको आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे. अगर आपको इसमें कुछ पूछना है तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है

पाठ्य-पुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लंबाई कम कर लेते हैं ? क्या परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है ?

उत्तर-  हम अपनी पोशाक की लंबाई दोबारा पूर्व लंबाई के समान कर सकते हैं, इसलिए इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

प्रश्न 2. अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई ऐसा नहीं चाहते थे, क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है ?

उत्तर- टूटे हुए खिलौने को दोबारा नहीं जोड़ा जा सकता है। अर्थात् इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 3. नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं ?

उत्तर –

क्रम संख्या परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है (हाँ/नहीं)
1. लकड़ी के टुकड़े चीरना नहीं
2. आइसक्रीम का पिघलना हाँ
3. चीनी का जल में घुलना हाँ
4. खाना पकाना नहीं
5. आम का पकना नहीं
6. दूध का दही में जमना नहीं
प्रश्न 4. चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं ?

उत्तर- चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है जिसे पुनः लौटाया नहीं जा सकता है। अतः यह अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है अर्थात् इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 5. उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अंतर स्पष्ट कीजिए। |

उत्तर- 

उत्क्रमणीय परिवर्तन अनुक्रमणीय परिवर्तन
यह परिवर्तन होने के पश्चात् पदार्थ अपनी पूर्व अवस्था में वापिस आ जाते हैं और नए पदार्थ उत्पन्न नहीं परिवर्तन में नए पदार्थ पैदा होते होते हैं।

उदाहरणार्थ पानी का ठंडा होकर बर्फ में परिवर्तित होना तथा पिघल कर दोबारा पानी बन जाना।

यह परिवर्तन होने के पश्चात् पहली अवस्था में वापिस नहीं आते। इस परिवर्तन में नए पदार्थ पैदा होते है

उदाहरणार्थ कागज़ का जलना,जलने पर धुआं तथा राख बन जाती है जो कि पुनः अपनी पहली अवस्था ग्रहण नहीं कर सकती हैं।

प्रश्न 6. टूटी हुई हड्डी पर बंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ़ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं ?

उत्तर- प्लास्टर ऑफ़ पेरिस में हुए परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है। क्योंकि प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) पहली अवस्था में नहीं आ सकता।

प्रश्न 7. रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो कि खुले मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज़ धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं ?

उत्तर- सीमेंट, पानी के साथ रासायनिक क्रिया करता है और धूप में रखने पर सख़्त हो जाता है, जिससे सीमेंट को दोबारा अपनी पहली अवस्था में नहीं लाया जा सकता। इसलिए यह अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्न

प्रश्न 1. भोरापना किस प्रकार का परिवर्तन है ?

उत्तर. – अनुक्रमणीय तथा धीमा परिवर्तन है।

प्रश्न 2. क्या होता है जब हम गुमरे में हवा भरते हैं।

उत्तर.– यह फैलता है और आकार में क्ढ़ जाता है।

3. क्या पकी हुई रोटी से दोबारा गूंथा हुआ आटा बनाया जा सकता है ?

उत्तर.– हाँ

4. एक अनुक्रमणीय परिवर्तन का उदाहरण दीजिए।

उत्तर.- कागज़ को फाड़ कर छोटे टुकड़े बनाना।

प्रश्न 5. किस प्रकार का परिवर्तन होता है जब मोमबत्ती जलती है ?

उत्तर- अनुत्क्रमणीय परिवर्तन।

प्रश्न 6. विलयन को परिभाषित कीजिए।

उत्तर- विलयन-एक ठोस का द्रव में बना हुआ स्पष्ट समांगी मिश्रण, विलयन कहलाता है। उदाहरण-जल में घुला हुआ नमक।

प्रश्न 7. ऋतु परिवर्तन किस प्रकार का परिवर्तन है ?

उत्तर- धीमा परिवर्तन

प्रश्न 8. लोहे को जंग लगना किस प्रकार का परिवर्तन है ?

उत्तर– अनुत्क्रमणीय परिवर्तन।

प्रश्न 9. क्या कागज़ का जलना उत्क्रमणीय परिवर्तन है या अनुक्रमणीय परिवर्तन ?

उत्तर- कागज़ का जलना अनुक्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 10.क्या छपाई उत्क्रमणीय परिवर्तन है ?, अथवा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन।

उत्तर- छपी एक अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 11. क्या हम कह सकते है कि कपड़े को प्रेस करना एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है

उत्तर- हाँ पड़े को प्रैस करना एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 12. क्या वनों की कटाई को एक उत्क्रमणीय परिवर्तन माना जा सकता है ?

उत्तर- हीं, क्योंकि वृक्ष लगाने से वन पैदा हो सकता है।

प्रश्न 13. मनुष्य का बूढ़ा होना किस प्रकार का परिवर्तन है ?

उत्तर- मनुष्य का बूढ़ा होना अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है

प्रश्न 14. जल से जल वाष्प, बनना कौन-सा परिवर्तन है-उत्क्रमणीय या अनुत्क्रमणीय ?

उत्तर- जल से जल वाष्पों का बनना उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 15. क्या टार को गर्म करना उत्क्रमणीय परिवर्तन है ?

उत्तर- हाँ, टार को गर्म करना उत्क्रमँणीय परिवर्तन है ?

प्रश्न 16. दूध से दही जमाना उत्क्रमणीय अथवा अनुत्क्रमणीय परिर्तन है ?

उत्तर- दूध से दही जमान अनुत्क्रमणीय परिर्तन है ‘

प्रश्न 17. बर्फ का पिघलना कौन-सा परिवर्तन है ?

उत्तर- उत्क्रमणीय परिवर्तन।

प्रश्न 18. मोम को गर्म करना कौन-सा परिवर्तन है?

उत्तर- उत्क्रमणीय परिवर्तन

प्रश्न 19. मोमबत्ती को जलाना कौन-सा परिवर्तन है

उत्तर- अनुत्क्रमणीय।

इस पोस्ट में हमने आपको Science Class 6th Chapter 6. हमारे चरों ओर के परिवर्तन Class 6 Science hindi Medium 6. हमारे चरों ओर के परिवर्तन ,हमारे आसपास परिवर्तन कक्षा 6 NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 NCERT बुक्स Solutions फॉर क्लास 6 साइंस इन हिंदी changes around us class 6 pdf changes around us class 6 cbse notes Class 6th: Ch 6 Changes Around us Science से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

  1. कागज का फाड़ना एक अनुटकर्मनिय परिवर्तन है। कागज पुनः चक्रण को आप क्या कहेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *