विज्ञान

Class 6th Science Chapter 14 – जल

Class 6th Science Chapter 14 – जल

NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter 14 – Water – हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वे अपनी कक्षा में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए . जो विद्यार्थी छठी कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th विज्ञान अध्याय 14 (जल) के लिए सलूशन दिया गया है.जोकि एक सरल भाषा में दिया है .क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions for Class 6th Chapter 14 Water दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch 14 जल के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे

पाठ्य-पुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को …………… कहते हैं।
(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को …………… कहते हैं।
(ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में …………. लाता है।
(घ) अत्यधिक वर्षा से …………… आती है।

उत्तर- (क) वाष्पन (ख) संघनन (ग) सूखा (घ) बाढ़।

प्रश्न 2. नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वाष्पन अथवा संघनन के कारण से है।

(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदों का दिखना।
(ख) गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप को ऊपर उठना।
(ग) सर्दियों में प्रात:काल कोहरे का दिखना।
(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।
(ङ) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।

उत्तर- (क) संघनन, (ख) वाष्पन, (ग) संघनन, (घ) वाष्पन, (ङ) वाष्पन।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?

(क) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती है। ( )
(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है परंतु भूमि से वाष्पित नहीं होता। ( )
(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है।  ( )
(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है।  ( )
(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है। ( )

उत्तर-  केवल (ग) और (ङ)

प्रश्न 4. मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी ? यदि हाँ, तो कैसे ?

उत्तर– हाँ, हम अँगीठी या हीटर के पास यूनिफार्म फैला कर शीघ्र सुखा सकते हैं। क्योंकि अंगठी या हीटर की ऊष्मा के कारण यूनिफार्म में उपस्थित जल का वाष्पन होगा जिससे जल, वाष्प बन कर उड़ जायेगा और यूनिफार्म सूख जायेगी।

प्रश्न 5. एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसे मेज़ पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की गड्डमड्ड बूंदें देखेंगे। क्यों ?

उत्तर- क्योंकि ठंडी जल की बोतल की बाहरी सतह ठंडी होती है इसलिए वायु में उपस्थित जलवाष्प बोतल की बाहरी सतह पर लग जाएंगे। इसलिए जल की ठंडी बोतल फ्रिज से निकाल कर बाहर रखने पर कुछ समय बाद बोतल की बाहरी सतह पर जल की बूंदें दिखाई देंगी।

प्रश्न 6. चश्मों के लेंस साफ़ करने के लिए लोग उस पर फेंक मारते हैं तो लेंस भीग जाते हैं। लेंस क्यों भीग जाते हैं ? समझाइए।

उत्तर- क्योंकि जब हम लेंस साफ़ करने के लिए उस परं फूक मारते हैं, तो हमारे द्वारा मारी गई फैंक में वायु के साथ जल वाष्प भी होते हैं, जो शीशे के संपर्क में आते ही पानी की बूंदों में परिवर्तित हो जाते हैं और लेंस भीग जाते हैं।

प्रश्न 7. बादल कैसे बनते हैं ?

उत्तर- बादलों का बनना-समुद्रों और महासागरों की सतहे से वाष्पन द्वारा बने जल। वाष्प जैसे-जैसे वायु के साथ ऊपर जाते हैं तो पर्याप्त ऊँचाई पर वायु इतनी ठंडी हो जाती है | कि इसमें उपस्थित जलवाष्प संघनित हो कर | : : छोटी-छोटी जल कणिकों में परिवर्तित हो जाते हैं। ये छोटी जल कणिकाएं, जो वायु में तैरती हैं, हमें बादलों के रूप में दिखाई देती हैं।

प्रश्न 8. सूखा कब पड़ता है ?

उत्तर- सूखा-जब किसी क्षेत्र में एक वर्ष या उससे अधिक समय तक वर्षा न हो। तो सूखा पड़ता है। जल की कमी से पौधे सूख जाते हैं और भूमि बंजर हो जाती है।

दीर्घ उत्तव्रात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. जल के भिन्न-भिन्न स्रोतों की व्याख्या करो।

उत्तर- जल भिन्न-भिन्न स्रोतों से प्राप्त होता है। जल के मुख्य स्रोत हैं
(1) भूमिगत जल (Underground water subsoil water) .
(2) सतह जल (Surface Water)

1. भूमिगत जल– मानसून मौसम के दौरान वर्षा का कुछ जल मिट्टी के नीचे चला जाता है। यह एक विशेष स्तर पर जाकर एकत्रित हो जाता है। धरती के नीचे छिद्रयुक्त चट्टानों (Impervious Rocks) से ऊपर, जल के इस भंडार को भूमिगत जल कहते. हैं।
भूमिगत जल में निलंबित (Suspended) अशुधियां नहीं होतीं। भूमिगत जल मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है
(i) कुएँ का जल (Well water)
(ii) चश्मे का जल (Spring water) –

(i) कुएँ का जल-तह दार चट्टानों के ऊपर एकत्रित हुए जल भंडार को कुएँ कहते हैं तथा इसमें उपस्थित जल को कुएँ का जल कहते हैं। कुएँ के जल में कई घुलनशील अशुधियाँ मिल जाती हैं।
आजकल शहरों तथा गाँव में ट्यूबवैल में बोर करके हम कुओं की अपेक्षा अधिक जल निकाल सकते हैं।

(ii) चश्मों का जल-वर्षा का जल तहदार चट्टानों से ऊपर भूमिगत के रूप में एकत्रित हो जाता है। धरती के नीचे कमज़ोर भाग पर दाब डालकर कई बार यह जल चश्मा बन कर धरती की सतह से बाहर फूट पड़ता है। जल की ऐसी धारा को चश्मा का जल कहते हैं। चश्मे के जल में आमतौर पर खनिज तथा कई तरह के लवण घुले होते हैं।
यह पानी निलंबित अशुधियों से रहित होता है। कभी-कभी खनिज चश्मे के जल को विशेष रोगनाशक (Curable) गुण प्रदान करते हैं तथा औषधि के रूप में प्रयुक्त होता हैं।

2. सतह जल (Surface Water)–धरती की सतह के ऊपर स्थित जल को सतह । जल कहा जाता है। यह जल तीन प्रकार का होता है
(i) वर्षा का जल (Rain Water)
(ii) नदी तथा झीलों का जल (River and Lake Water)
(iii) समुद्रीय जल (Sea Water)।

(i) वर्षा का जल – प्राकृतिक जल का यह सबसे अधिक शुद्ध रूप है। परंतु वर्षा के कुछ छरांटों से पूर्व वातावरण में से धूल, रोगाणु, कीटाणु तथा कई तरह की घुलनशील गैसें मिल जाती हैं।
(ii) नदी तथा झीलों का जल – नदियाँ भी जल का एक मुख्य स्रोत हैं। कुछ नदियों में सारा वर्ष ही जल बहता रहता है। परंतु कुछ नदियों का जल गर्मियों में बहुत कम हो जाता है या वे सूख जाती हैं। यह जल पहाड़ियों से बहता हुआ नदियों में गिरता है। इस जल में कीटाणु, गारा, मिट्टी, रेत तथा अन्य कई घुलनशील लवण होते हैं।
(iii) समुद्रीय जल– नदियाँ अंत में समुद्र में गिरती हैं। इसलिए समुद्र प्राकृतिक जल का सबसे बड़ा भंडार है। इसके जल में नदियों के जल वाली सभी अशुदधियाँ शामिल होती हैं। इससे बड़ी मात्रा में लवण घुले होने के कारण समुद्र का जल खारा होता है। समुद्रीय जल पीने तथा सिंचाई करने योग्य नहीं होता।

प्रश्न 2. जलचक्र का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

उत्तर – जलचक्र (Water Cycle)- सूर्य की गर्मी के कारण महासागरों की सतह से जल वाष्पित होकर जलवाष्पों के रूप में वायु में चला जाता है। यह जलवाष्प संघनित होकर बादलों में परिवर्तित हो जाते हैं और इन बादलों से वर्षा के रूप में बरसते हैं। यह वर्षा का पानी नदियों, झीलों, तालाबों और कुओं में आता है। इस प्रकार महासागरों से पानी इन पानी के स्रोतों में आता है। वर्षा तथा हिम के रूप में भूमि पर गिरा अधिकांश जल, अंततः महासागर में वापिस चला जाता है। यह विभिन्न ढंगों से होता है।
पर्वतों पर हिम पिघलकर जल बन जाती है। यह जल पहाड़ों से झरनों तथा नदियों के रूप में नीचे गिरता है। कुछ जल जो वर्षा के रूप में भूमि पर गिरता है, वह भी नदियों और झरनों के रूप में बह जाता है। अधिकांश नदियाँ भूमि पर लंबी दूरी तय करती हैं और अंततः किसी समुद्र या महासागर में गिर जाती हैं तथापि कुछ नदियों का जल झीलों में बह जाता है।

वर्षा का जल भी झीलों तथा तालाबों को भर देता है। वर्षा के जल का कुछ भाग भूमि द्वारा सोख लिया जाता है और मृदा में विलुप्त हुआ प्रतीत होता है। इस जल का कुछ भाग वाष्पन तथा वाष्पोत्सर्जन दवारा वापस वाय में चला जाता है। शेष जल धीरे-धीरे भमि के नीचे रिसता रहता है। इस जल का अधिकांश भाग हमें भौम-जल के रूप में उपलब्ध हो जाता है।

प्रश्न 3. वर्षा जल संग्रहण की कौन-सी तकनीकें हैं ? उनका उल्लेख कीजिए।

उत्तर- वर्षा जल संग्रहण की दो तकनीकें हैं
(i) छत के ऊपर वर्षा जल संग्रहण जिन्हें इस प्रणाली में भवनों की छत पर एकत्रित वर्षा के जल को भंडारण टैंक में पाइपों द्वारा पहुँचाया जाता है। इस जल में, छत पर उपस्थित मिट्टी के कण हो सकते हैं जिन्हें उपयोग करने से पहले निस्पंदित करना आवश्यक होता है। इस जल को भंडारण टैंक में एकत्रित करने के स्थान पर सीधे ही पाइपों द्वारा ज़मीन में बने किसी खड्डे तक ले जाया जा सकता है। जहाँ से यह मिट्टी में रिसाव द्वारा भौम-जल की पुनः पूर्ति करेगा।

(ii) अन्य विकल्प के तौर पर सड़क के किनारे बनी नालियों द्वारा एकत्रित वर्षा का जल भूमि में सीधे पहुँचने दिया जाए।

अति लघु उत्तात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. रोज़ाना जीवन में जल से हम क्या कार्य करते हैं ?

उत्तर- जल से हम रोज़ाना खाना पकाते, कपड़े धोते, बर्तन साफ़ करते और स्नान करते हैं।

प्रश्न 2. क्या विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध होता है ?

उत्तर- विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध नहीं होता।

प्रश्न 3. क्या उद्योगों में वस्तुओं के उत्पादन के लिए जल का उपयोग होता है ?

उत्तर- हाँ, वस्तुओं के उत्पादन में उद्योगों में जल का उपयोग होता है।

प्रश्न 4. एक पुस्तक के एक पृष्ठ के उत्पादन के लिए लगभग कितने पानी की आवश्यकता होती है ?

उत्तर- लगभग 2 गिलास पानी की।

प्रश्न 5. हमें जल कहाँ से प्राप्त होता है ?

उत्तर- हमें जल नदियों, झरनों, तालाबों, कुँओं अथवा हैंड पंप से प्राप्त होता है।

प्रश्न 6. पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा है ?

उत्तर- 2/3 भाग।

प्रश्न 7. समुद्रों और महासागरों का जल कैसा होता है ?

उत्तर- समुद्रों और महासागरों का जल खारा होता है, क्योंकि उनके जल में लवण घुले होते हैं।

प्रश्न 8. क्या समुद्रों और महासागरों का जल घरेलू कृषि तथा उद्योगों के लिए उचित है ?

उत्तर- नहीं, समुद्रों और महासागरों का जल घरेलू कृषि तथा उद्योगों की आवश्यकता के लिए उचित नहीं है।

प्रश्न 9. वाष्पन किसे कहते हैं ?

उत्तर- वाष्पन : जल का वाष्पों में परिवर्तित होना वाष्पन (Evaporation) कहलाता है।

प्रश्न 10. गीले कपड़ों, खेतों, सड़कों और अन्य जमीनी क्षेत्र से जल कैसे लुप्त हो जाता है ?

उत्तर- गीले कपड़ों, खेतों, सड़कों और अन्य ज़मीनी क्षेत्र से जल वाष्पन द्वारा लुप्त हो जाता है।

प्रश्न 11. वाष्पन के लिए क्या अनिवार्य है ?

उत्तर- वाष्पन के लिए ऊष्मा अनिवार्य है। यह ऊष्मा मुख्यतः सूर्य से प्राप्त होती है।

प्रश्न 12. कौन-सी अवस्थाएं वाष्पन को तेज़ करती हैं ?

उत्तर- खुली सतह, ऊष्मा और चलती वायु वाष्पन को तेज करती हैं।

प्रश्न 13. एक किलोग्राम गेहूँ देने वाले, गेहूँ के पौधों से वाष्पोत्सर्जन द्वारा कितने जल की क्षति होती है ?

उत्तर- लगभग 500 लीटर।

प्रश्न 14. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं ?

उत्तर- वाष्पोत्सर्जन (Transpiration)-पौधों के पत्तों की सतह से जल के वाष्पों के उत्सर्जन को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं। यह लगातार चलता है। दिन के समय यह अधिक होता है।

प्रश्न 15. जल को पृथ्वी के पृष्ठ पर पुनः वापिस लाने में किस प्रक्रम की महत्त्वपूर्ण भूमिका है ?

उत्तर- संघनन प्रक्रम।

प्रश्न 16. वायुमंडल में संघनन कब होता है ?

उत्तर- जब वायु पर्याप्त ऊँचाई पर जाकर ठंडी हो जाती है उसमें उपस्थित जलवाष्प संघनित होने लगते हैं।

प्रश्न 17. सर्दियों में प्रातःकाल धरती के पास कोहरा क्यों दिखाई देता है ?

उत्तर- धरती ठंडी होने के कारण जलवाष्प संघनित हो जाते हैं जो कोहरे के रूप में दिखाई देते हैं।

प्रश्न 18. किन क्रियाओं के द्वारा जल वायु में प्रवेश करता है ?

उत्तर- वाष्पन और वाष्पोत्सर्जन क्रियाओं द्वारा।

प्रश्न 19. जल पुनः धरती पर वापिस किस रूप में आता है ?

उत्तर- वर्षा, ओले तथा हिम के रूप में।

प्रश्न 20. वर्षा और हिम के रूप में पृथ्वी पर गिरा अधिकांश जल कहाँ वापिस चला जाता है ?

उत्तर- वर्षा तथा हिम के रूप में भूमि पर गिरा अधिकांश जल अंततः महासागरों में वापिस चला जाता है।

प्रश्न 21. भौम जल किसे कहते हैं ?

उत्तर- भौम जल : भूमिगत पानी को भौम जल कहते हैं।

प्रश्न 22. हैंड पंप या नल कूप से खींचा गया जल कहाँ से आता है ?

उत्तर- भौम जल से

प्रश्न 23. किस क्षेत्र में वर्षा के जल का रिसाव कम होता है ?

उत्तर- जहाँ भूमि की वनस्पति बहुत कम है, अथवा जहाँ अधिकांश जमीन सीमेंट के फर्श से ढकी होती है।

प्रश्न 24. भूमि पर जल की आपूर्ति कौन बनाए रखता है ?

उत्तर- जलचक्र (Water Cycle)।

प्रश्न 25. हमारे देश में अधिकांश वर्षा कौन-से मौसम में होती है ?

उत्तर- मानसून (Monsoon) में।

प्रश्न 26. बाढ़ आने का मुख्य कारण क्या है ?

उत्तर- अत्यधिक वर्षा।

प्रश्न 27. बाढ़ से क्या हानि होती है ?

उत्तर- बाढ़ की हानि-बाढ़ से फसलें, पालतू-जानवर, संपदा तथा मानव जीवन की अपार क्षति होती है।

प्रश्न 28. जल की मांग बढ़ने का क्या कारण है ?

उत्तर- जनसंख्या वृद्धि।

प्रश्न 29. हम जल को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं ?

उत्तर- हमें जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। जल को व्यर्थ न होने दें।

प्रश्न 30. वर्षा जल संग्रहण का मूल मंत्र क्या है ?

उत्तर- वर्षा जल संग्रहण का मूल मंत्र यह है कि जल जहां गिरे वहीं एकत्र कीजिए।

प्रश्न 31. वर्षा जल संग्रहण की दो तकनीकें लिखें।

उत्तर- (i) छत के ऊपर वर्षा संग्रहण।
(ii) सड़क के किनारे बनी नालियों द्वारा एकत्रित वर्षा का जल भूमि में सीधा पहुंचने दिया जाना।’

प्रश्न 32. वर्षा जल संग्रहण किसे कहते हैं ?

उत्तर- वर्षा जल संग्रहण : वर्षा के जल को एकत्र करना और उसका भंडारण करना।

इस पोस्ट में आपको NCERT Solutions for Class 6th: Ch 14 Water Science class 6 science chapter 14 water notes in hindi ,class 6 science chapter 14 extra questions CBSE Notes for Class 6 Science chapter 14. जल in hindi एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 14: जल class 6 science chapter 14 water notes नसरत सोलूशन्स फॉर क्लास 6th साइंस चैप्टर – 14. जल hindi  कक्षा 6 विज्ञान एनसीईआरटी अध्याय 14 पानी प्रश्न, उत्तर से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *