विज्ञान

Class 7th Science Chapter 6 – भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

Class 7th Science Chapter 6 – भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वे अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करे ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन और किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न हो .इसलिए जो विद्यार्थी 7th में पढ़ रहे है उन्हें अपनी पढाई मन लगाकर करनी चाहिए .इसलिए आज हमने इस पोस्ट में 7th में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए Class 7th Science Chapter 6 (भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन) के लिए सलूशन दिया गया है.यहा भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन सलूशन आसान भाषा में दिया गया ताकि विद्यार्थी को अच्छे से समझ आ जाए .इसलिए आप इस NCERT Solutions for class 7 Science chapter 6. Physical and Chemical Changes की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रक्रमों के अंतर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
(क) प्रकाश संश्लेषण
(ख) जल में शक्कर को घोलना
(ग) कोयले को जलाना
(घ) मोम को पिघलाना
(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला. पत्र (फॉइल) बनाना।
(छ) भोजन का पाचन
Ans. (क) प्रकाश संश्लेषण – रासायनिक परिवर्तन
(ख) जल में शक्कर को घोलना – भौतिक परिवर्तन
(ग) कोयले को जलाना – रासायनिक परिवर्तन
(घ) मोम को पिघलाना – भौतिक परिवर्तन
(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर
उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना – भौतिक परिवर्तन
(छ) भोजन का पाचन – रासायनिक परिवर्तन
प्रश्न 2. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य। यदि कथन असत्य हो तो, अपनी अभ्यास पुस्तिका में उसे सही करके लिखिए।
(क) लकड़ी के लट्टे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)
(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य/असत्य)
(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (सत्य/असत्य)
(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य/असत्य)
Ans. (क) असत्य; लकड़ी के लट्टे को टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है।
(ख) असत्य; पत्तियों से खाद का बनना एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) सत्य
(घ) असत्य; लोहा और जंग अलग-अलग पदार्थ हैं।
(च) सत्य
प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए
(क) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह … …….. के बनने
के कारण दूधिया हो जाता है।
(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम …………….. है।
(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है … ………. और ………. हैं।
(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल …………… गुणों में परिवर्तन
होता है।
(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, ……………. परिवर्तन कहलाते हैं।
Ans. (क) कैल्सियम कार्बोनेट
(ख) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
(ग) यशद्-लेपन; विद्युत लेपन
(घ) भौतिक
(च) रासायनिक
प्रश्न 4. जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।
Ans. जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि इसमें एक नए पदार्थ की उत्पत्ति होती है तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस बाहर निकलती है। .
प्रश्न 5. जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।
Ans. मोमबत्ती के जलने में सबसे पहले मोमबत्ती का मोम पिघलता है फिर वाष्प बनकर जलता है। इस प्रक्रम में मोम का पिघलना एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि मोम को दुबारा ठोस अवस्था में लाया जा सकता है तथा इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है जब मोम के वाष्प जलते हैं तो धुआँ और कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होते हैं जो कि नए पदार्थ हैं। अतः यह प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन है।शुष्क सैलों वाली टॉर्च में बल्ब का जलना एक अन्य उदाहरण है जिसमें भौतिक और रासायनिक दोनों प्रकार के परिवर्तन होते हैं क्योंकि बल्ब का जलना व बुझना एक भौतिक परिवर्तन है, इसमें किसी नए पदार्थ की उत्पत्ति नहीं होती है।शुष्क सैल से विद्युत की उत्पत्ति उसमें उपस्थित रासायनिक पदार्थ से प्राप्त होती है जो कि एक रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 6. आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है?
Ans. जब दूध में कुछ खट्टा पदार्थ डालकर उसे कुछ घंटों के लिए रख दिया जाता है तो हमें दही प्राप्त होती है। परंतु दही को किसी भी तरीके से दुबारा दूध में परिवर्तित नहीं किया जा सकता। क्योंकि दही दूध से भिन्न पदार्थ है इसलिए दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 7. समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है?
Ans. लकड़ी के जलने से धुआँ तथा राख बनते हैं अर्थात् लकड़ी के गुण बदल जाते हैं तथा नए पदार्थों की उत्पत्ति होती है इंसलिए लकड़ी का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है।

परन्तु जब लकड़ी के लट्टे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है तो लकड़ी के गुणों में कोई परिवर्तन नहीं होता और न ही कोई नया पदार्थ बनता है। इसलिए लकड़ी के लट्टे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है। अतः लकड़ी का जलना और उसे छोटे टुकड़ों में काटना दो भिन्न कॉपर सल्फेट परिवर्तन हैं।

प्रश्न 8. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।
Ans. किसी बीकर में एक कप जल लेकर उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बूंदें मिलाइए। जल को गर्म कीजिए। जब जल उबलना आरंभ कर दे, तो इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट का चूर्ण निरंतर चलाते हुए मिलाएँ (जैसा कि चित्र में दर्शाया है)। कॉपर सल्फेट का चूर्ण मिलाना तब तक जारी रखें, जब तक कि उसमें और कॉपर सल्फेट घुलना बंद हो जाए। विलयन को

फिल्टर पेपर की सहायता से छान लीजिए। इसे ठंडा होने दीजिए। ज़ब विलयन ठंडा हो रहा हो, तो उसे हिलाना नहीं चाहिए। आप देखेंगे कि ठंडा होने पर बीकर के तल पर कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल प्राप्त हो जाएँगे।

प्रश्न 9. समझाइए कि लोहे के गेट को पेंट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है?
Ans. हम जानते हैं कि लोहे को जंग लगने के लिए वायु तथा नमी दोनों की आवश्यकता होती है। जब लोहे के गेट को पेंट किया जाता है तो लोहे का संपर्क वायु व नमी से टूट जाता है जिस कारण लोहे का गेट जंग से बच जाता है।
प्रश्न 10. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र-तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों, लगती है?
Ans. समुद्र-तटीय क्षेत्रों में समुद्र के कारण वायु में नमी की मात्रा अधिक होती है जिस कारण लोहे की वस्तुओं को अधिक जंग लगता है जबकि रेगिस्तानी क्षेत्रों में वायु में नमी की मात्रा न के बराबर होती है जिस कारण लोहे की वस्तुओं को कम जंग लगता है। अतः रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र-तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में अधिक जंग लगता है।
प्रश्न 11. हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं, वह द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है (परिवर्तन A); फिर यही गैस जलती है (परिवर्तन B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन का चयन कीजिए।
(क) प्रक्रम A एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है। Ans. (ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 12. अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपघटित कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन-A)। फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है (परिवर्तन-B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन चुनिए।
(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है। Ans. (ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. व्यापक रूप से परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं?
Ans. व्यापक रूप से परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं-भौतिक व रासायनिक।
प्रश्न 2. पानी में शक्कर घोलना कैसा परिवर्तन है?
Ans. पानी में शक्कर घोलना भौतिक परिवर्तन है।
प्रश्न 3. दूध से दही जमाना कैसा परिवर्तन है?
Ans. दूध से दही जमाना रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 4. हिमकारी मिश्रण किसे कहते हैं?
Ans. बर्फ और नमक के मिश्रण को हिमकारी मिश्रण कहा जाता है।
प्रश्न 5. जल का जमकर बर्फ बनना कैसा परिवर्तन है?
Ans. जल का जमकर बर्फ बनना भौतिक परिवर्तन है।
प्रश्न 6. भौतिक परिवर्तन सामान्यतः होते हैं उत्क्रमणीय या अनुक्रमणीय।
Ans. भौतिक परिवर्तन सामान्यतः उत्क्रमणीय होते हैं।
प्रश्न 7. वह परिवर्तन जिसमें किसी पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन हो जाता है, क्या कहलाते हैं?
Ans. वह परिवर्तन जिसमें किसी पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन हो जाता है, भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं।
प्रश्न 8. लोहे को जंग लगना कैसा परिवर्तन है?
Ans. लोहे को जंग लगना रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 9. मैग्नीशियम की तार के जलने पर क्या प्राप्त होता है?
Ans. मैग्नीशियम की तार के जलने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड प्राप्त होता है।
प्रश्न 10. मैग्नीशियम ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र लिखिए।
Ans. मैग्नीशियम ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र MgO है।
प्रश्न 11. क्या मैग्नीशियम तार के जलने से बनी भस्म मैग्नीशियम के तार जैसी लगती है?
Ans. मैग्नीशियम तार के जलने से बनी भस्म मैग्नीशियम के तार जैसी नहीं लगती।
प्रश्न 12. क्या मैग्नीशियम ऑक्साइड का जलीय विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है?
Ans. हाँ, मैग्नीशियम ऑक्साइड का जलीय विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है।
प्रश्न 13. क्या मैग्नीशियम ऑक्साइड का जलीय विलयन नीले लिटमस को लाल कर देता है?
Ans. मैग्नीशियम ऑक्साइड का जलीय विलयन नीले लिटमस को लाल नहीं करता।
प्रश्न 14. मैग्नीशियम ऑक्साइड का जलीय विलयन अम्लीय होता है अथवा क्षारकीय?
Ans. मैग्नीशियम ऑक्साइड का जलीय विलयन क्षारकीय होता है।
प्रश्न 15, कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की पत्ती का रंग हरा क्यों हो जाता है?
Ans. आयरन सल्फेट के कारण।
प्रश्न 16. सिरका, खाने के सोडे के साथ क्रिया करके कौन-सी गैस उत्पन्न करता है?
Ans. सिरका खाने के सोडे के साथ क्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न करता है।
प्रश्न 17. कार्बन डाइऑक्साइड चूने के पानी में क्या परिवर्तन करती है?
Ans. कार्बन डाइऑक्साइड चूने के पानी को दूधिया बना देती है।
प्रश्न 18. कैल्सियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र लिखिए।
Ans. CaCO.कैल्सियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र है।
प्रश्न 19. भोजन-सामग्री के बासी होने पर दुर्गन्ध आना कैसा परिवर्तन है?
Ans. भोजन-सामग्री के बासी होने पर दुर्गन्ध आना रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 20. ओजोन परत सूर्य के प्रकाश में उपस्थित किन हानिकारक विकिरणों को अवशोषित करती है?
Ans. ओजोन परत सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी विकिरणों को अवशोषित करती है।
प्रश्न 21. क्या प्रकाश संश्लेषण एक रासायनिक परिवर्तन है?
Ans. हाँ, प्रकाश संश्लेषण एक रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 22. क्या पाचन भी एक रासायनिक परिवर्तन है?
Ans. हाँ, पाचन भी एक रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 23. क्या उदासीनीकरण की अभिक्रिया भी एक रासायनिक परिवर्तन है?
Ans. हाँ, उदासीनीकरण की अभिक्रिया भी एक रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 24. लोहे पर जिंक की परत चढ़ाने के प्रक्रम को क्या कहा जाता है?
Ans. लोहे पर जिंक की परत चढ़ाने के प्रक्रम को यशद्-लेपन या गैल्वेनाइजेशन कहा जाता है।
प्रश्न 25. किसी पदार्थ के शुद्ध तथा बड़ी आमाप के क्रिस्टल उसके विलयन से प्राप्त करना क्या कहलाता है?
Ans. किसी पदार्थ के शुद्ध तथा बड़ी आमाप के क्रिस्टल उसके विलयन से प्राप्त करना क्रिस्टलीकरण कहलाता है।

 

इस पोस्ट में आपको Class 7 Science hindi Medium 6. भौतिक एवं रसायनिक परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन कक्षा 7 notes Class 7 Science Chapter 6 Physical and Chemical Changes भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन प्रश्न उत्तर कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 6 अभ्यास प्रश्न उत्तर NCERT Solutions for Class 7th Science chapter- 6. भौतिक एवं रसायनिक परिवर्तन extra questions for class 7 science physical and chemical changes NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 6 – Physical and Chemical Changes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 7 Science

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *