Grammarविज्ञान

Class 7th Science Chapter 2. प्राणियों में पोषण

Class 7th Science Chapter 2. प्राणियों में पोषण

NCERT Solutions for Class 7th Chapter 2. प्राणियों में पोषण – हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वे अपनी क्लास में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए. जो विद्यार्थी 7th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 2. (प्राणियों में पोषण) के लिए सलूशन दिया गया है.जोकि एक सरल भाषा में दिया है .क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions for Class 7th Chapter 2. Nutrition in Animals दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch 2. प्राणियों में पोषण के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) मानव पोषण के मुख्य चरण……….,………….,… …….. ,……….एवं ………..है।
(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम …………….. है।
(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं …………….. का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं।
(घ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो …………….. कहलाते हैं।
(ङ) अमीबा अपने भोजन का पाचन …………….. में करता है।

उत्तर. (क) अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण, निष्कासन, (ख) यकृत, (ग) पाचक रस, (घ) दीर्घरोम, (ङ) खाद्य धानी।

प्रश्न 2. सत्य एवं असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए।
(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है।
(ख) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है।
(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है।
(घ) रूमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते हैं।

उत्तर. (क) असत्य, (ख) असत्य, (ग) सत्य, (घ) सत्य।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से सही विकल्प पर (✔) का चिह्न लगाइए।
(क) वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है

(i) आमाशय
(ii) मुख
(ii) क्षुद्रांत्र
(iv) बृहदांत्र

(ख) जल का अवशोषण मुख्यतः जिस अंग द्वारा होता है, वह है|

(i) आमाशय ।
(ii) ग्रसिका।
(iii) क्षुद्रांत्र |
(iv) बृहदांत्र

उत्तर. (क) (iii) क्षुद्रांत्र, (ख) (iv) बृहदांत्र।

प्रश्न 4. कॉलम A में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम B में दिए गए कथनों से कीजिए।
कॉलम A

खाद्य घटक

कॉलम B

पाचन के उत्पाद

(क) कार्बोहाइड्रेट्स

(ख) प्रोटीन

(ग) वसा

(i) वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल

(ii) शर्करा(iii) ऐमीनो अम्ल

उत्तर.

कॉलम A

खाद्य घटक

कॉलम B

पाचन के उत्पाद

(क) कार्बोहाइड्रेट्स

(ख) प्रोटीन

(ग) वसा

(ii) शर्करा

(iii) ऐमीनो अम्ल

(i) वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल

 

प्रश्न 5. दीर्घरोम क्या हैं? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं?
उत्तर. दीर्घरोम-छोटी आंत की आंतरिक भित्ति पर अनेकों अंगुली के आकार के समान उभरी हुई संरचनाएँ पाई जाती हैं, इन्हें दीर्घरोम अथवा रसांकुर कहते हैं।

कार्य-दीर्घरोम पचे हुए भोजन के अवशोषण हेतु आंत्र का आंतरिक सतही क्षेत्रफल बढ़ा देते हैं तथा पाचित भोजन का अवशोषण कर रक्त में मिलाने का कार्य करते हैं ।।

प्रश्न 6. पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?
उत्तर. पित्त रस का निर्माण यकृत में होता है। यकृत लाल-भूरे रंग की व शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। पित्त रस पिताशय नामक थैली में संग्रहित होता रहता है। पित्त रस वसा के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रश्न 7. उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिनका पाचन मिनेन्ट द्वारा किया जाता है परंतु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए। ।
उत्तर. रूमिनैन्ट अथवा रोमंथी सेलुलोस नामक कार्बोहाइड्रेट्स का पाचन करते हैं जबकि इसका पाचन मानव नहीं कर सकता। रोमंथी पशुओं में छोटी आंत और बड़ी आंत के बीच एक थैलीनुमा संरचना पाई जाती है जिसमें कुछ विशेष प्रकार के.जीवाणु पाए जाते हैं। इन जीवाणुओं में सेलुलोस को पचाने की क्षमता होती है, जबकि मनुष्य में इन जीवाणुओं के अभाव के कारण सेलुलोस को पचाने की क्षमता नहीं होती।
प्रश्न 8. क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है?
उत्तर. हमारे शरीर में ग्लूकोस का विघटन ऑक्सीजन की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड और जल में तुरंत हो जाता है। इस प्रक्रम में ऊर्जा मुक्त होती है यही ऊर्जा शरीर के विभिन्न भागों को अति शीघ्र उपलब्ध हो जाती है।
प्रश्न 9. आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा निम्न क्रियाएँ संपादित होती हैं?
(i) पचे भोजन का अवशोषण ……………..।
(ii) भोजन को चबाना ………………।
(iii) जीवाणु नष्ट करना ……………..।
(iv) भोजन का संपूर्ण पाचन ……………
(v) मल का निर्माण ………….

उत्तर. (i) छोटी आंत में, (ii) मुख में, (iii) आमाशय में, (iv) छोटी आंत में, (v) बड़ी आंत में।

प्रश्न 10. मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता एवं एक अंतर लिखिए।
उत्तर. मानव एवं अमीबा के पोषण में एक समानता यह है कि जटिल खाद्य सरल पदार्थों में परिवर्तित होता है और इससे ऊर्जा मुक्त होती है और दोनों में अंतर यह है कि मानव में विकसित पाचन तंत्र पाया जाता है जबकि अमीबा एककोशी जीव होने के कारण इसमें विकसित पाचन तंत्र का अभाव होता है।
प्रश्न 11. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के उचित कथन से कीजिए।
कॉलम A कॉलम B
(क) लाला-ग्रंथि

(ख) आमाशय

(ग) यकृत

(घ) मलाशय

(ङ) क्षुद्रांत्र

(च) बृहदांत्र

(i) पित्त रस का स्रवण

(ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण

(iii) लाला रस स्रावित करना

(iv) अम्ल का निर्मोचन

(v) पाचन को पूरा होना

(vi) जल का अवशोषण

(vii) मल त्याग

उत्तर.

कॉलम A कॉलम B
(क) लाला-ग्रंथि

(ख) आमाशय

(ग) यकृत

(घ) मलाशय

(ङ) क्षुद्रांत्र

(च) बृहदांत्र

(iii) लाला रस स्रावित करना

(iv) अम्ल का निर्मोचन

(i) पित्त रस का स्रवण

(ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण

(v) : पाचन का पूरा होना

(vi) जल का अवशोषण एवं

(vii) मल त्याग

 

प्रश्न 12. चित्र 2.1 में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।
उत्तर. दिए गए चित्र के विभिन्न भागों का नामांकन इस प्रकार है

(i) आमाशय,
(ii) पिताशय,
(iii) यकृत,
(iv) अग्न्याशय,
(v) क्षुद्रांत्र,
(vi) बृहदांत्र,
(vii) मलाशय,
(viii) गुदा।

प्रश्न 13. क्या हम केवल हरी सब्जियों/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।
उत्तर. हरी सब्जियों व घास पर जीवनभर निर्वाह करना संभव नहीं है क्योंकि सब्जियों व घास से हमारे लिए सभी आवश्यक पोषक तत्त्व नहीं मिल पाते। कुछ पोषक तत्त्व अन्न, दालों व दूध आदि से भी प्राप्त होते हैं। अतः सब्जियों (घास) के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थों का भी हमारे भोजन में शामिल होना आवश्यक है।

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. पाचन किसे कहते हैं?
उत्तर. जटिल पदार्थों का सरल पदार्थों में परिवर्तित होना या टूटना विखंडन कहलाता है, इस प्रक्रम को पाचन कहते हैं।
प्रश्न 2. पौधों का मकरंद चूसने वाले दो जीवों के नाम लिखें।
उत्तर. पौधों का मकरंद चूसने वाले दो जीव मधुमक्खी तथा मर्मर पक्षी है।
प्रश्न 3. अपने शिकार को पूरा निगलने वाले एक प्राणी का नाम लिखें।
उत्तर. अपने शिकार को पूरा निगलने वाले प्राणी का नाम अजगर है।
प्रश्न 4. पाचन नली का सबसे पहला भाग कौन-सा है?
उत्तर. पाचन नली का सबसे पहला भाग मुख-गुहिका है।
प्रश्न 5. मानव पाचन तंत्र के प्रमुख भाग कौन-कौन से हैं?
उत्तर. मानव पाचन तंत्र के प्रमुख भाग पाचन नली व पाचक रस ग्रंथियाँ हैं।
प्रश्न 6. किस आयु तक शैशवकाल के सभी दाँत गिर जाते हैं?
उत्तर. 8 वर्ष की आयु तक शैशवकाल के सभी दाँत गिर जाते हैं।
प्रश्न 7, शैशवकाल के दाँतों का नाम क्या है?
उत्तर. शैशवकाल के दाँतों का नाम है–दूध के दाँत।
प्रश्न 8. दूध के दाँतों के बाद कौन-से दाँत आते हैं?
उत्तर. दूध के दाँतों के बाद स्थायी दाँत आते हैं।
प्रश्न 9. लाला-ग्रंथि कौन-सा स्राव उत्पन्न करती है?
उत्तर. लाला-ग्रंथि लाला रस या लार स्राव उत्पन्न करती है।
प्रश्न 10. लार मंड को किसमें बदलता है? (शर्करा/प्रोटीन/वसा)
उत्तर. लार मंड को शर्करा में बदलता है।
प्रश्न 11. दाँतों को हानि पहुँचाने वाले दो पदार्थों के नाम लिखें।
उत्तर. दाँतों को हानि पहुँचाने वाले दो पदार्थ चॉकलेट और ठंडे पेय हैं।
प्रश्न 12. ग्रसिका में भोजन के गति करने का कारण क्या है?
उत्तर. ग्रसिका में भोजन के गति करने का कारण आहार नाल में संकुचन होना है।
प्रश्न 13. जब आमाशय खाए भोजन को स्वीकार नहीं करता और उसे बाहर निकाल देता है तो इस घटना को क्या कहते हैं?
उत्तर. जब आमाशय खाए भोजन को स्वीकार नहीं करता और उसे बाहर निकाल देता है तो इसे घटना को वमन आना कहते हैं।
प्रश्न 14. आमाशय का आकार कैसे होता है?
उत्तर. आमाशय का आकार चपटा एवं ‘U’ आकार का होता है।
प्रश्न 15. भोजन खाते समय कई बार तेजी से खाँसी आती है, इसका क्या कारण होता है?
उत्तर. भोजन खाते समय कई बार तेजी से खाँसी आती है, तो इसका कारण भोजन के कणों का श्वास नली में चला जाना होता है।
प्रश्न 16. आमाशय में पहुँचे भोजन में पाए जाने वाले जीवाणुओं को कौन-सा रस नष्ट करता है?
उत्तर. आमाशय में पहुँचे भोजन में पाए जाने वाले जीवाणुओं को नमकाम्ल रस नष्ट करता है।
प्रश्न 17. आमाशय के आंतरिक अस्तर को …………….. सुरक्षा प्रदान करता है।
उत्तर. आमाशय के आंतरिक अस्तर को श्लेष्मल रस सुरक्षा प्रदान करता है।
प्रश्न 18. यकृत किस रस को स्रावित करता है?
उत्तर. यकृत पित्त रस को स्रावित करता है।
प्रश्न 19. इंसुलिन का उत्पादन कौन-सी ग्रंथि करती है?
उत्तर. इंसुलिन का उत्पादन अग्न्याशय ग्रंथि करती है।
प्रश्न 20. पचा हुआ भोजन कहाँ अवशोषित होता है?
उत्तर. पचा हुआ भोजन छोटी आंत में अवशोषित होता है।
प्रश्न 21. दीर्घरोम या रसांकुर पाचन नली के किस भाग में पाए जाते हैं?
उत्तर. दीर्घरोम या रसांकुर पाचन नली के छोटी आंत में पाए जाते हैं।
प्रश्न 22. दीर्घरोम का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर. पाचित भोजन को अवशोषित करने के लिए तल क्षेत्र को बढ़ाना।
प्रश्न 23. पाचित भोजन रुधिर में मिलने के उपरांत जटिल पदार्थों में बदलता है, इस प्रक्रम को क्या कहते हैं?
उत्तर. पाचित भोजने रुधिर में मिलने के उपरांत जटिल पदार्थों में बदलता है, इस प्रक्रम को स्वांगीकरण कहते हैं।
प्रश्न 24. किस खाद्य को खाने के तुरंत बाद ही शरीर को एकदम ऊर्जा मिल जाती है ?
उत्तर. ग्लूकोस को खाने के तुरंत बाद ही शरीर को एकदम ऊर्जा मिलती है।
प्रश्न 25. बृहद् आंत का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर. भोजन में उपस्थित जल व लवणों का अवशोषण करना।
प्रश्न 26. जुगाली करने वाले जंतुओं को क्या कहते हैं?
उत्तर. जुगाली करने वाले जंतुओं को रोमंथी कहते हैं।
प्रश्न 27: रोमंथी किस कार्बोहाइड्रेट्स को पचाने की क्षमता रखते हैं?
उत्तर. रोमंथी सेलुलोस को पचाने की क्षमता रखते हैं।
प्रश्न 28. रोमंथीयों में सेलुलोस को पचाने वाले जीवाणु कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर. छोटी आंत और बड़ी आंत के बीच एक थैलीनुमा संरचना में।
प्रश्न 29. दो एककोशिकं जीवों के नाम लिखें।
उत्तर. दो एककोशिक जीवों के नाम अमीबा, पैरामीशियम है।
प्रश्न 30. अमीबा के कृत्रिम पाँवों को क्या कहते हैं?
उत्तर. अमीबा के कृत्रिम पाँवों को पादाभ कहते हैं।
प्रश्न 31. पित्त रस कहाँ संग्रहित होता है?
उत्तर. पित्त रस पित्ताशय में संग्रहित होता है।

NCERT Solutions for Class 7 Science

इस पोस्ट में आपको ncert solutions for class 7 science chapter 2 extra questions class 7 science chapter 2 notes ncert solutions for class 7 science chapter 2 ,nutrition in animals class 7 notes pdf ,Class 7 Science Chapter 2: Nutrition in Animals (प्राणियों में पोषण) प्राणियों में पोषण:एनसीईआरटी अभ्यास प्रश्नों के प्रश्न कक्षा 7 विज्ञान 2 अध्याय के लिए jantu me poshan ka prashna uttar एनसीईआरटी समाधान पादपों में पोषण class 7 से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *