विज्ञान

NCERT Solutions for Class 7th Science Chapter 15 – प्रकाश

NCERT Solutions for Class 7th Science Chapter 15 – प्रकाश

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 15 प्रकाश – जो विद्यार्थी सातवीं कक्षा में पढ़ रहे है ,उन सब का सपना होता है कि वे अपनी कक्षा में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए .इसलिए आज हमने इस पोस्ट में एनसीईआरटी कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 15 (प्रकाश) का सलूशन दिया गया है जोकि एक सरल भाषा में दिया है .क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions for Class 7th Chapter 15. Light दिया गया है. जो विद्यार्थी सातवीं कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें इसे अवश्य देखना चाहिए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch .15 प्रकाश के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह ……………………….. कहलाता है।
(ख) यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल …….. द्वारा बना होगा।
(ग) यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज का बने, तो दर्पण …………………………. होगा।
(घ) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह … …………… प्रतिबिंब कहलाता है।
(च) अवतल …….. ……….. द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
Ans.(क) आभासी या काल्पनिक, (ख) दर्पण, (ग) समतल, (घ) वास्तविक, (च) लेंस।।
प्रश्न 2. निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’
(क) हम उत्तल दर्पण से, आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।
(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।
(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।
(घ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।
Ans.(क) असत्य, (ख) सत्य, (ग) सत्य, (घ) असत्य, (च) असत्य।
प्रश्न 3. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथनों से कीजिए
कॉलम A, कॉलम B
(क) समतल दर्पण

(ख) उत्तल दर्पण।

(ग) उत्तल लेंस

(घ) अवतल दर्पण

(च) अवतल लेंस

(1) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।

(ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।

(iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं।

(iv) उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है।

(v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज का प्रतिबिंब बनाता है।

(vi) सीधा तथा. बिंब के साइज से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर.

कॉलम A, कॉलम B
(क) समतल दर्पण

(ख) उत्तल दर्पण।

(ग) उत्तल लेंस

(घ) अवतल दर्पण

(च) अवतल लेंस

(v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज का प्रतिबिंब बनाता है।

(ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।

(i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।

(iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं।

(vi) सीधा तथा. बिंब के साइज से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।

प्रश्न 4. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब के अभिलक्षण लिखिए।
Ans.समतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब के निम्नलिखित अभिलक्षण (विशेषताएँ) होते हैं

(1) समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब हमेशा सीधा बनता है।
(2) प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है।
(3) प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के आगे रखी गई है।
(4) प्रतिबिंब पार्श्व परावर्तित होता है।
(5) प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है।

प्रश्न 5. अंग्रेज़ी या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की बर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।
Ans.अंग्रेज़ी वर्णमाला के निम्न अक्षरों के समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं| A, H, I, M, 0, T, U, V, W इसका कारण है कि समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब पार्श्व होते हैं अर्थात् बायाँ भाग दाईं तरफ और दायाँ भाग बाई तरफ दिखाई देता है। उपर्युक्त अक्षरों के बाएँ और दाएँ भाग सदृश्य हैं, इसीलिए समतल दर्पण से बने इनके प्रतिबिंब मूल अक्षरों के समान ही दिखाई देते हैं।
प्रश्न 6. आभासी प्रतिबिंब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिंब बनता हो।
Ans.आभासी प्रतिबिंब-जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता, आभासी प्रतिबिंब कहलाता है। जब हम किसी वस्तु को अवतल दर्पण के बिल्कुले नजदीक रखते हैं तो हम उस वस्तु का प्रतिबिंब उस श्वेत पर्दे पर प्राप्त नहीं कर सकते जिसे दर्पण के पीछे रखा गया हो।
प्रश्न 1. उत्तल और अवतल लेंस में दो अंतर लिखिए।
Ans.उत्तल और अवतल लेंस में दो अंतर निम्नलिखित हैं.
उत्तल लेंस अवतल लेंस
1. अवतल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है।

2. इसमें प्रतिबिंब वास्तविक, आभासी तथा उल्टा

बनता है।

1. अवतल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है।

2. वस्तु का प्रतिबिंब आभासी तथा सीधा बनता है।

प्रश्न 8. अवतल और उत्तल दर्पणों का एक-एक उपयोग लिखिए।
Ans.अवतल दर्पण के उपयोग-शेविंग के लिएं, दूरबीनों व सोलर कुकरों में अवतल दर्पणों का उपयोग किया जाता है।

उत्तल दर्पण के उपयोग–लाफिंग गैलरियों व वाहनों में पीछे से आने वाले वाहनों को देखने के लिए उत्तल दर्पणों का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 9. किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है?
Ans.अवतल दर्पण।
प्रश्न 10. किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है?
Ans.उत्तल लेंस।। प्रश्न संख्या 11 से 13 में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 11. बिंब से बड़े साइज का आभासी प्रतिबिंब बनाया जा सकता है.
(i) अवतल लेंस द्वारा ।
(ii) उत्तल दर्पण द्वारा
(ii) अवतल दर्पण द्वारा
(iv) समतल दर्पण द्वारा । Ans.(ii) अवतल दर्पण द्वारा ।
प्रश्न 12. डेविड़ अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 4m है। यदि वह दर्पण की ओर 1m चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी होगी
(i) 3m (ii) 5 m . (iii) 6 m (iv) 8 m Ans.(i) 3 m
प्रश्न 13. एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार को 2m/s की चाल से ‘बैक’ करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े (पार्क किए हुए) किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा, वह है
(i) 1 m/s (ii) 2 m/s (iii) 4 m/s (iv) 8 m/s Ans.(iii) 4 m/s

अंति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. प्रकाश किसे कहते हैं?
Ans.वह साधन जो स्वयं दिखाई न दे बल्कि दूसरी वस्तुओं को दिखाने में सहायक हो, प्रकाश कहलाता है।
प्रश्न 2. प्रकाश किरण किसे कहते हैं?
Ans.प्रकाश जिस सरल रेखा में गमनं करता है, उसे प्रकाश किरण कहते हैं।
प्रश्न 3. प्रकाश किरण पुंज किसे कहते हैं?
Ans.प्रकाश की किरणों के समूह को प्रकाश किरण पुंज कहते हैं।
प्रश्न 4. किरण पुंज के दो उदाहरण दें।
Ans.टॉर्च का प्रकाश, सर्चलाइट का प्रकाश।
प्रश्न 5. क्या प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है?
Ans.हाँ, प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है।
प्रश्न 6. दर्पण किसे कहते हैं?
Ans.चमकदार तल को दर्पण कहते हैं।
प्रश्न 7. क्या जल का पृष्ठ दर्पण की कार्य करता है?
Ans.हाँ, जल का पृष्ठ दर्पण का कार्य करता है।
प्रश्न 8. प्रकाश परावर्तन किसे कहते हैं?
Ans.जब प्रकाश किसी चमकदार धरातल से टकराकर वापिस लौट जाए, तो इसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।
प्रश्न 9. प्रतिबिंब किसे कहते हैं?
Ans.जब दर्पण किसी वस्तु को, वस्तु जैसा ही दिखाए, उसे वस्तु का प्रतिबिंब कहते हैं।
प्रश्न 10. प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते हैं?
Ans.प्रतिबिंब दो प्रकार के होते हैं-वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब ।

 

प्रश्न 11. वास्तविक प्रतिबिंब किसे कहते हैं?
Ans.जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, उसे वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं।
प्रश्न 12. क्या आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है?
Ans.नहीं, आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
प्रश्न 13. समतल दर्पण में प्रतिबिंब दर्पण के कितने पीछे बनता है?
Ans.समतल दर्पण में प्रतिबिंब दर्पण से उतना ही पीछे बनता है जितनी दूर वस्तु दर्पण से आगे होती है।
प्रश्न 14. समतल दर्पण पर पड़ने वाली किसी एक प्रकाश किरण की कितनी परावर्तित किरणें हो सकती हैं?
Ans.समतल दर्पण पर पड़ने वाली किसी एक आपतित (प्रकाश) किरण के लिए एक परावर्तित किरण हो सकती है।
प्रश्न 15. क्या तुम यह अनुमान लगा सकते हो कि 90° पर आपतित होने वाला प्रकाश किसी समतल दर्पण द्वारा किस प्रकार परावर्तित होगा? :
Ans.90° पर आपतित होने वाला प्रकाश किसी समतल दर्पण द्वारा उसी पथ पर परावर्तित हो जाता है।
1 2Next page

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *