Grammarविज्ञान

Class 7th Science Chapter 4 –ऊष्मा

Class 7th Science Chapter 4 –ऊष्मा

NCERT Solutions for Class 7th Science chapter- 4. ऊष्मा – हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वे अपनी में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए .जो विद्यार्थी सातवीं कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 7th विज्ञान अध्याय 4 (ऊष्मा) के लिए सलूशन दिया गया है.जोकि एक सरल भाषा में दिया है .क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions for Class 7th Chapter 4. Heat दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए .इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch 4. ऊष्मा के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

1. प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अंतर लिखिए।
Ans. प्रयोगशाला तापमापी और डॉक्टरी थर्मामीटर में समानताएँ तथा अंतर निम्नलिखित हैं

समानताएँ–(1) दोनों का सिद्धांत “ताप से पदार्थ फैलते हैं” एक-समान है।
(2) दोनों पदार्थों का ताप मापने के काम आता है।
(3) दोनों में प्रायः पारे का प्रयोग किया जाता है।

अंतर

(1) प्रयोगशाला तापमापी का ताप परिसर -10°C से 110°C के बीच है जबकि डॉक्टरी तापमापी को ताप परिसर 35°C से 42°C के बीच होता है।
(2) प्रयोगशाला तापमापी में बल्ब के पास कोई विभंग या किंक नहीं होता जबकि डॉक्टरी तापमापी में यह पाया जाता है।

2. ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा-रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
Ans. ऊष्मा चालक के उदाहरण-लोहा, चाँदी, ताँबा।

ऊष्मा-रोधी के उदाहरण-काँच, प्लास्टिक, सूखी लकंड़ी।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) कोई वस्तु कितनी गर्म है इसकी जानकारी ……………. द्वारा प्राप्त होती है।
(ख) उबलते हुए पानी का ताप …………….. तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
(ग) ताप को डिग्री …………….. में मापते हैं।
(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को ……………. कहते हैं।
(ङ) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण ………. प्रक्रम द्वारा करेगी।
(च) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा …………….. रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।

Ans. (क) त्वचा या तापमापी, (ख) डॉक्टरी, (ग) सेल्सियस, (घ) विकिरण, (ङ) चालन, (च) गहरे काले।
4. कॉलम A में दिए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए
कॉलम A कॉलम B
(क) थल समीर के बहने का समय

(ख) समुद्र समीर के बहने का समय

(ग) गहरे रंग के कपड़े पसंद करने का समय

(घ) हल्के रंग के कपड़े पसंद करने का समय

(i) गर्मियाँ

(ii) सर्दियाँ

(iii) दिन

(iv) रात

Ans.
कॉलम A कॉलम B
(क) थल समीर के बहने का समय

(ख) समुद्र समीर के बहने का समय

(ग) गहरे रंग के कपड़े पसंद करने का समय

(घ) हल्के रंग के कपड़े पसंद करने का समय

(iv) रात

(iii) दिन

(i) गर्मियाँ

(ii) सर्दियाँ

5. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने के तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।
Ans. मोटे वस्त्र की तुलना में, उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्ण (गर्म) होता है क्योंकि कई परतों के बीच वायु भी विद्यमान होती है और वायु ऊष्मा की कुचालक होती है। वायु शरीर की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देती जिसके कारण उष्णता बनी रहती है।
6. चित्र 4.1 को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँ-कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानांतरित हो रही है।
Ans. चित्र में दिखाए अनुसार

अंकन-1 (लोहे की जाली से पतीले तक) में चालन, अंकन-2 (पतीले में स्थित द्रव) में संवहन और अंकन-3 (लौ के ऊपर) विकिरण द्वारा ऊष्मा का स्थानांतरण हो रहा है।

7.गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किया जाए। व्याख्या कीजिए।
Ans. इस परामर्श के पीछे वैज्ञानिक दृष्टिकोण है दीवारों पर श्वेत पेंट करने से दीवारें ऊष्मा का कम दर से अवशोषण करती हैं और यदि दीवारें ऊष्मा को कम अवशोषित करेंगी तो घर अधिक गर्म नहीं होंगे और घरों के अंदर गर्मी से राहत रहेगी।
8. 30°C के एक लिटर जल को 50°C के एक लिटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा

(क) 80°C
(ख) 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम
(ग) 20°C
(घ) 30°C तथा 50°C के बीच

Ans. (घ) 30°C तथा 50°C के बीच
9. 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा

(क) लोहे की गोली से जल की ओर स्थानांतरित होगी।
(ख) न तो लोहे की गोली से ज़ल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
(ग) जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।

Ans. (ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
10. लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा

(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा
(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा
(ग) विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा,
(घ) ठंडा नहीं होगा।

Ans. (घ) ठंडा नहीं होगा ।
11. स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्रायः कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है

(क) ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
(ख) ऐसी कड़ाही देखने में सुंदर लगती है।
(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
(घ) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।

Ans. (ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

अति-लघुतात्मक प्रश्न

1. हम अपने आपको गर्मी-सर्दी से बचाने के लिए क्या करते हैं?
Ans. हम अपने आपको गर्मी-सर्दी से बचाने के लिए कपड़े पहनते हैं।
2. क्या स्पर्श की इंद्रिय विश्वसनीय होती है?
Ans. नहीं, स्पर्श की इंद्रिय विश्वसनीय नहीं होती।
3. हम अपने शरीर का ताप मापते हैं—(प्रयोगशाला तापमापी से/डॉक्टरी थर्मामीटर से)
Ans. हम अपने शरीर का ताप डॉक्टरी थर्मामीटर से मापते हैं।
4. डॉक्टरी थर्मामीटर में कौन-सा द्रव प्रयुक्त होता है?
Ans. डॉक्टरी थर्मामीटर में पारा नामक द्रव प्रयुक्त होता है।
5. डॉक्टरी तापमापी का ताप परिसर कितना होता है?
Ans. 35°C से 42°C (फॉरेनहाइट स्केल में 94°F-108°F)।
6. उपयोग करने से पूर्व तापमापी में पारे का तल किस अंकन पर होना चाहिए?
Ans. उपयोग करने से पूर्व तापमापी में पारे का तल 35°C से नीचे होना चाहिए।
7. क्या डॉक्टरी तापमापी से गर्मा-गर्म चाय का ताप नोट किया जा सकता है?
Ans. नहीं, डॉक्टरी तापमापी से गर्मा-गर्म चाय का ताप नहीं नोट किया जा सकता।
8. मानव शरीर का तापमान परिसर कितना होता है?
Ans. मानव शरीर का तापमान परिसर 35°C से 42°C होना चाहिए।
9. प्रयोगशाला तापमापी का परिसर कितना होता है?
Ans. प्रयोगशाला तापमापी का परिसर -10°C से 110°C होता है।
10. मौसम की जानकारी प्राप्त करने के लिए किस तापमापी का उपयोग किया जाता है? उत्तर–मौसम की जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिकतम-न्यूनतम तापमापी का प्रयोग किया जाता है। प्रश्न 11. डॉक्टरी तापमापी को मुँह से बाहर निकालने पर पारे का तल नीचे क्यों नहीं गिरता?
Ans. डॉक्टरी तापमापी को मुँह से बाहर निकालने पर पारे का तल विभंग के कारण नीचे नहीं गिरता।
12. किस तापमापी में पारे का उपयोग नहीं किया जाता?
Ans. अंकीय तापमापी में पारे का उपयोग नहीं किया जाता।
13. ऊष्मा का प्रवाह किस दिशा में होता है?
Ans. उच्च ताप वाली वस्तु से निम्न ताप वाली वस्तु की ओर।
14. ऊष्मा के दो सुचालक पदार्थों के नाम लिखें।
Ans. ऊष्मा के दो सुचालक पदार्थों के नाम लोहा तथा ताँबा हैं।
15. सूर्य से ऊष्मा हमें किस विधि द्वारा प्राप्त होती है?
Ans. सूर्य से ऊष्मा हमें विकिरण विधि द्वारा प्राप्त होती है।
16. ठोस किस विधि से गर्म होते हैं?
Ans. ठोस चालन विधि से गर्म होते हैं।
17. द्रव और गैसें किस विधि से गर्म होते हैं?
Ans. द्रव और गैसें संवहन विधि से गर्म होते हैं।
18. किन्हीं दो कुचालकों के नाम लिखें।
Ans.किन्हीं दो कुचालकों के नाम लकड़ी तथा प्लास्टिक हैं।
19. किसी ऐसे द्रव का नाम बताइए जो ऊष्मा का सुचालक हो।
Ans.पारा ऊष्मा का सुचालक है।
20. गर्मियों में क्रिकेट खिलाड़ी किस रंग के कपड़े पहनते हैं?.
Ans. गर्मियों में क्रिकेट खिलाड़ी सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं।
21. रजाई गर्म क्यों होती है?
Ans.क्योंकि धुनी हुई रूई के कणों के बीच वायु रुक जाती है और वायु ऊष्मा की कुचालक है। इसीलिए रजाई गर्म होती है।
22. घरों में रोशनदान क्यों होते हैं?
Ans. ताकि सांस द्वारा छोड़ी गर्म हवा संवहन द्वारा बाहर निकल जाए।
23. पृथ्वी जल की अपेक्षा सुचालक है या कुचालक?
Ans. पृथ्वी जल की अपेक्षा सुचालक है।
24. कौन-से यंत्र में ऊष्मा संचरण की तीनों विधियों का प्रयोग किया जाता है?
Ans. थर्मस बोतल में ऊष्मा संचरण की तीनों विधियों का प्रयोग किया जाता है।
25. तवे का हत्था लकड़ी का क्यों बना होता है?
Ans. लकड़ी ऊष्मा की कुचालक है, इसलिए हत्थे को पकड़ने से हाथ को गर्मी नहीं लगती।
26. कौन-से तल ऊष्मा के अच्छे अवशोषक होते हैं?
Ans. काले तल ऊष्मा के अच्छे अवशोषक होते हैं।
27. वायु ऊष्मा की सुचालक है या कुचालक?
Ans. वायु ऊष्मा की कुचालक है।
28. सर्दियों में कैसे कपड़े पहनने चाहिएँ?
Ans. सर्दियों में गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिएँ।
29. गर्मियों में कैसे कपड़े पहनने चाहिएँ?
Ans. गर्मियों में हल्के रंग के या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिएँ।
30. हमारे शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है? .
Ans. हमारे शरीर का सामान्य तापमान 98.6°F होता है।

 

इस पोस्ट में आपको सातवीं कक्षा पाठ 4 ऊष्मा ,नसरत सोलूशन्स फॉर क्लास 7th साइंस चैप्टर – 4.ऊष्मा NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 4 Heat ,Class 7 Science in hindi Medium chapter 4. ऊष्मा ncert solutions for class 7 science chapter 4 class 7 science chapter 4 question answer ,ncert class 7 science chapter 4 extra questions Notes of Class 7th Science Chapter 4 Heat Chapter 4 Heat – NCERT Solutions for Class 7 Science से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 7 Science

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *