हिंदी

NCERT Solutions For Class 8 Hindi Chapter 1 – अहमदनगर का किला

NCERT Solutions For Class 8 Hindi Chapter 1 अहमदनगर का किला

NCERT Solutions For Class 8 Hindi (Bharat Ki Khoj ) Chapter 1. अहमदनगर का किला– जो उम्मीदवार आठवी कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें अहमदनगर का किला के बारे में पता होना बहुत जरूरी है .अहमदनगर का किला कक्षा 8 के हिंदी के अंतर्गत आता है. इसके बारे में 8th कक्षा के एग्जाम में काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए यहां पर हमने एनसीईआरटी कक्षा 8th हिंदी भारत की खोज अध्याय 1 (अहमदनगर का किला ) का सलूशन दिया गया है .इस NCERT Solutions For Class 8 Hindi Chapter 1. Ahmednagar ka Kila की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch.1 अहमदनगर का किला के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

अभ्यास के प्रश्न

प्रश्न 1. जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के समय कितनी बार जेल गए थे और अहमदनगर के किले में वे कितने महीने बंदी रहे थे?
उत्तर- जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के समय कुल नौ बार जेल गए थे। वे अहमदनगर के किले में बीस महीने से भी अधिक समय तक बंदी रहे थे।
प्रश्न 2. अहमदनगर के किले में रहते हुए नेहरू जी ने कौन-सा कार्य आरंभ किया था?
उत्तर- अहमदनगर के किले में रहते हुए नेहरू जी ने बागवानी का कार्य आरंभ किया था। उन्होंने तपती धूप में भी कड़ी मेहनत करके फूलों की क्यारियाँ बनाई थीं। उन्होंने पथरीली धरती को खोद-खोदकर उपजाऊ बना दिया था।
प्रश्न 3. अहमदनगर के किले के साथ कौन-सी ऐतिहासिक घटना जुड़ी हुई है?
उत्तर- अहमदनगर के किले के साथ एक सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना जुड़ी हुई है। इस किले के साथ चाँद बीबी की बहादुरी एवं उसकी मृत्यु की घटना जुड़ी हुई है। चाँद बीबी ने स्वयं तलवार उठाकर अकबर की शाही सेना का मुकाबला करके इस किले की सुरक्षा की थी। किंतु अंत में चाँद बीबी की हत्या उसके अपने ही एक आदमी ने कर दी थी।
प्रश्न 4. लेखक को खुदाई में क्या मिला और उसे यह कार्य क्यों रोक देना पड़ा? ।
उत्तर- लेखक को क्यारियों के लिए खुदाई करते हुए ज़मीन.की सतह के बहुत नीचे दबे हुए प्राचीन दीवारों के हिस्से मिले। उन्हें कुछ गुंबदों तथा इमारतों के ऊपरी हिस्से भी दिखाई दिए। वे और अधिक खुदाई करना चाहते थे, किंतु उनके पास अच्छे औज़ार नहीं थे। साथ ही जेल के अधिकारियों ने उन्हें इस कार्य की अनुमति नहीं दी थी। फलस्वरूप नेहरू जी को कार्य रोकना पड़ा था।
प्रश्न 5. कुदाल छोड़कर नेहरू जी ने क्या करना आरंभ किया?
उत्तर- नेहरू जी अपना समय कभी भी व्यर्थ नहीं गँवाते थे। जब उन्हें जेल के अधिकारियों ने खुदाई के कार्य की अनुमति नहीं दी, तो उन्होंने कुदाल छोड़कर कलम उठा ली और लिखने का कार्य आरंभ कर दिया। उन्होंने जो कुछ अनुभव किया था, उसे. वे शब्दों में उतार देना चाहते थे। .
प्रश्न 6. ‘अतीत का दबाव’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- अतीत के दबाव से अभिप्राय-अपने बीते हुए समय, अपनी परंपराओं, सभ्यता एवं संस्कृति का अपने ऊपर पड़ने वाला प्रभाव है। इसे हम अपनी विरासत भी कहते हैं, जिसे हम अपने हज़ारों वर्ष के लंबे समय से प्राप्त करते हैं।
प्रश्न 7. लेखक ने क्या लिखने के लिए अपनी कलम उठाई थी?
उत्तर- लेखक भारतवर्ष के अतीत के विषय में लिखना चाहता है, जिससे हमारा वर्तमान सही हो सके। लेखक का दृढ़ विश्वास है कि हमारी विरासत में कोई खास बात है जो अद्भुत या अनोखी न होकर भी हमारे जीवन में समाई हुई है, जिससे हमारा वर्तमान बना है और भविष्य उज्ज्वल बनने की संभावना है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

1. पंडित जवाहरलाल नेहरू की अहमदनगर के किले की कौन-सी जेलयात्रा थी?
(A) आठवीं
(B) नौवीं
(C) दसवीं
(D) ग्यारहवीं
उत्तर- (B) नौवीं
2. अहमदनगर के किले में लेखक का अँधियारे आकाश में स्वागत किसने किया?
(A) अंग्रेज़ अधिकारी ने
(B) भारतीय जनता ने
(C) अन्य कैदियों ने
(D) दूज के चाँद ने
उत्तर- (D) दूज के चाँद ने
3. चाँद लेखक को क्या याद दिलाता रहा है?
(A) देश को आजाद करवाना
(B) उसे लौटकर घर जाना है
(C) अंधेरे के बाद उजाला होता है
(D) दुख से डरना नहीं चाहिए
उत्तर- (C) अंधेरे के बाद उजाला होता है
4. लेखक ने अहमदनगर के किले के बंदी जीवन में कौन-सा कार्य आरंभ किया था?
(A) समाचार-पत्र पढ़ने का
(B) बागवानी करने का
(C) साहित्य लिखने का
(D) भाषण देने का
उत्तर- (B) बागवानी करने का
5. अहमदनगर के किले की ऐतिहासिक घटना किस महिला से जुड़ी हुई है?
(A) चाँद बीबी से
(B) रानी लक्ष्मीबाई से
(C) रानी दुर्गावती से
(D) रानी पद्मावती से
उत्तर- (A) चाँद बीबी से
6. चाँद बीबी ने किस मुगल सम्राट की शाही सेना से युद्ध किया था?
(A) अकबर की ।
(B) बाबर की
(C) औरंगज़ेब की
(D) शाहजहाँ की
उत्तर- (A) अकबर की
7. लेखक ने कुदाल छोड़कर अपने हाथ में क्या उठा लिया था?
(A) बंदूक
(B) तलवार
(C) कलम
(D) हल
उत्तर-(C) कलम
8. कौन-सा दबाव दम घोट होता है?
(A) वर्तमान का
(B) अतीत का
(C) भविष्य का
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B) अतीत का
9. लेखक को लिखने में कौन-सी कठिनाई भयभीत करती है?
(A) कलम चलाने की
(B) विषय की जटिलता की
(C) समय पर उठने की
(D) विषय पर चिंतन की
उत्तर- (B) विषय की जटिलता की

Class 8 Hindi Chapter 1 ध्वनि
Class 8 Hindi Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ
Class 8 Hindi Chapter 3 बस की यात्रा
Class 8 Hindi Chapter 4 दीवानों की हस्ती
Class 8 Hindi Chapter 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया
Class 8 Hindi Chapter 6 भगवान के डाकिए
Class 8 Hindi Chapter 7 क्या निराश हुआ जाए
Class 8 Hindi Chapter 8 यह सबसे कठिन समय नहीं
Class 8 Hindi Chapter 9 कबीर की साखियाँ

Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj Chapter 1 – अहमदनगर का किला
Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj Chapter 2 – तलाश
Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj Chapter 3 – सिंधु घाटी सभ्यता
Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj Chapter 4 – युगों का दौर
Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj Chapter 5 – नयी समस्याएँ

इस पोस्ट में आपको एनसीईआरटी कक्षा 8 हिंदी – भारत की खोज अध्याय 1 अहमदनगर का किला NCERT Solutions for Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj Chapter 1 Class 8 Hindi Ahmednagar Ka Kila Question answer Ahmednagar Ka Kila question answer Class 8 Ahmednagar ka Kila Class 8 PDF Class 8 Hindi Bharat ki Khoj Chapter 1 Ahmednagar ka Kila अहमदनगर का किला प्रश्न उत्तर Class 8 अहमदनगर का किला भारत की खोज प्रश्न उत्तर अहमदनगर का किला’ पाठ के प्रश्न उत्तर  से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

  1. It’s good so that find the in vedantu and byiju’s don’t get the question and answer it is very good

  2. Yes,, it is a very very best site
    I view this first time but I like it very much ….. I advised to all 8th class students to view this site

    Thanks ………

  3. Thank you so much because there are so easy Question and answer…..
    Thank u😊😊😊
    👍👍✌✌👍👍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *