Subjects

Class 6 Social Science History Chapter 3 – आरंभिक नगर

Class 6 Social Science History Chapter 3 – आरंभिक नगर

NCERT Solutions Class 6 Social Science History Chapter 3. आरंभिक नगर – जो विद्यार्थी 6 में पढ़े रहे है वह सभी चाहते है की वह अच्छे अंको से पास हो .बहुत से विद्यार्थियों को Social Science History के प्रश्नों उत्तरों में दिक्कत आती है .जिससे वह अच्छे अंक नहीं ले पाते .इसलिए हम आपको हमारी साईट पर कक्षा  6 के सभी Chapter के प्रश्न उत्तरों को आसन भाषा में समझाया गए है .इसलिए जो विद्यार्थी Class 6  में पढ़ रहे है ,उन्हें इस पोस्ट में Class 6 Social Science History Chapter 3. Aarambhik Nagar (आरंभिक नगर) के बारे आसन भाषा में बतया गया है ,ताकि विद्यार्थी को आसानी से समझ आ जाए .इसलिए 6th के विद्यार्थी को इस Chapter को ध्यान से पढना चाहिए ,ताकि उसे एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सके .हमारे अतीत एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 3 आरंभिक नगर नीचे दिए गया  है

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 3
नाम: आरंभिक नगर
भाषा: Hindi
पुस्तक: हमारे अतीत

NCERT Solutions for Class 6 इतिहास (हमारे अतीत – I) Chapter 3 आरंभिक नगर

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. पुरातत्त्वविदों को कैसे ज्ञात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था ?

उत्तर-  पुरातत्त्वविदों को निम्नलिखित कारणों से ज्ञात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था

(1) 7,000 साल पहले मेहरगढ़ में कपास की खेती किए जाने के प्रमाण मिले हैं।
(2) मोहनजोदड़ो में चांदी का एक फूलदान तथा तांबे की कुछ अन्य वस्तुओं पर कपड़े के अवशेष लिपटे मिले हैं।
(3) पक्की मिट्टी तथा फेयंस से बनी तकलियां सूत कताई का संकेत देती हैं।
(4) मोहनजोदड़ो में एक पत्थर की मूर्ति मिली है। इसमें उसे कढ़ाईदार वस्त्र पहने हुए दिखाया गया है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित का सुमेल करो
a) ताँम्बा (1) गुजरात
(b) सोना (2) अफगानिस्तान
(c) टिन (3) राजस्थान
(d) बहुमूल्य पत्थर (4) कर्नाटक

उत्तर-  (a) 3, (b) 4, (c) 2, (d) 1

प्रश्न 3. हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएं, लेखन, पहिया और हल क्यों महत्त्वपूर्ण थे ?

उत्तर-  हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएं, लेखन, पहिया और हल निम्नलिखित कारणों से महत्त्वपूर्ण थे

1. धातुएं-हड़प्पा के लोग धातुओं का प्रयोग बर्तन और आभूषण बनाने के लिए करते थे। तांबा, टिन और सोना इन लोगों की प्रमुख धातुएं थीं। तांबे का आयात पश्चिमी एशियाई देश ओमान से, टिन का आयात ईरान तथा अफ़गानिस्तान से और सोने का आयात कर्नाटक से किया जाता था।

2. लेखन-हड़प्पा के लोगों की अपनी एक विशेष लिपि थी। हड़प्पा से मिले अवशेषों में इस लिपि के बड़े-बड़े अक्षरों को पत्थरों में खुदा पाया गया है। इस प्रकार की लिपि मुहरों पर. छपी मिली है।

3. पहिया-पहिए की सहायता से हड़प्पा के लोग छकड़ों तथा गाड़ियों को खींचते थे। वे इसकी सहायता से मिट्टी के बर्तनों को गोल करने का काम भी करते थे।

4. हल-हल से भूमि की जुताई की जाती थी। हल खेती करने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण था। पक्की मिट्टी से बने खिलौना हल बच्चों के खेलने के काम आते थे।

प्रश्न 4. इस अध्याय में पक्की मिट्टी (टेराकोटा) से बने सभी खिलौनों की सूची बनाओ। इनमें से कौन-से खिलौने बच्चों को ज्यादा पसंद आए होंगे ?

उत्तर-  हड़प्पा के लोगों ने पक्की मिट्टी (टेराकोटा) के अनेक खिलौने बनाए थे। इन खिलौनों में खिलौना-गाड़ी, खिलौना हल, तथा पशु-पक्षियों के नमूने प्रमुख थे। बच्चों को ये सभी खिलौने पसंद आए होंगे। इन खिलौनों में से पशु-पक्षियों के नमूने बच्चों को बहुत अधिक पसंद आए होंगे। .

प्रश्न 5. हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाओ। आज इनमें से तुम क्या-क्या खाते हो ? निशान लगाकर बताओ।

उत्तर- 

क्र०स० हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री भोजन सामग्री जिसे हम आज भी खाते हैं
1. गेहूं हा
2. जौ हा
3. दालें हा
4. धान हा
5. मटर हा
6. तिल हा
7. सरसों हा

 

प्रश्न 6. हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था, जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा है ? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ।

उत्तर-  हड़प्पा सभ्यता एक नगर प्रधान सभ्यता थी। अतः हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन पहले के किसानों और पशुपालकों के जीवन से अवश्य ही भिन्न रहा होगा। पहले के किसान और पशुपालक अपने स्वयं के उपभोग के लिए उत्पादन करते थे, जबकि हड़प्पा के किसान और पशुपालक नगरों में रहने वाले अन्य शिल्पकारों के लिए भी भोजन का उत्पादन करते थे।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो किस देश में स्थित हैं ?

उत्तर. – पाकिस्तान में।

प्रश्न 2. हड़प्पा काल की लिपि को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. – चित्र-लेख।

प्रश्न 3. हड़प्पा संस्कृति के तीन शिल्पकारों के नाम लिखो।

उत्तर. – (i) कुम्हार,
(ii) बढ़ई,
(iii) जुलाहा। प्रश्न

4. मोहनजोदड़ो का क्या अर्थ है ?

उत्तर. – मृतकों का टीला।

प्रश्न 5. हड़प्पा संस्कृति को आज किस नाम से पुकारा जाता है ?

उत्तर. – सिंधु घाटी की सभ्यता के नाम से।

प्रश्न 6. हड़प्पा संस्कृति के दो महत्त्वपूर्ण भवन कौन-से हैं ?

उत्तर. – स्नानागार तथा धान्यागार (अन्नभंडार)।

प्रश्न 7. हड़प्पा संस्कृति के काल के मिट्टी के बर्तन हरियाणा राज्य में किस स्थान से प्राप्त हुए ?

उत्तर. – भवानी खेड़ा से।

प्रश्न 8. हड़प्पा संस्कृति काल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या थी ?

उत्तर. – लिपि का आविष्कार।

प्रश्न 9. उस नगर का नाम लिखिए जिसकी सबसे पहले खोज भारत में हुई ।

उत्तर. – मोहनजोदड़ो।

प्रश्न 10. मोहनजोदड़ो नगर की खुदाई कब की गई ?

उत्तर. – मोहनजोदड़ो नगर की खुदाई 1921-22 ई० में की गई।

प्रश्न 11: सिंधु घाटी सभ्यता का समाज मुख्यतः कितने भागों में बँटा था ?

उत्तर. – दो भागों में।

प्रश्न 12. मोहनजोदड़ो नगर की प्रभावशाली कृति कौन-सी थी ?

उत्तर. – विशाल स्नानागार मोहनजोदड़ो नगर की सबसे प्रभावशाली कृति थी।

प्रश्न 13. हड़प्पा संस्कृति के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?

उत्तर. – हड़प्पा संस्कृति के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था।

प्रश्न 14. हड़प्पा संस्कृति के लोगों का भोजन क्या था ?

उत्तर. – हड़प्पा संस्कृति के लोग अपने भोजन में गेहूँ, चावल, दूध तथा दूध की बनी वस्तुएँ, मांस, फल तथा सब्जियों का प्रयोग करते थे।

प्रश्न 15. हड़प्पा सभ्यता के नगरों का निर्माण कब हुआ था?

उत्तर. – लगभग 4700 साल पहले।

आरंभिक नगर के बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

इस पोस्ट में आपको Class 6 history chapter 3 notes आरंभिक नगर के प्रश्न उत्तर NCERT Class 6 History Chapter 3 in Hindi आरंभिक नगर प्रश्न उत्तर सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 अध्याय 3 आरंभिक नगर के प्रश्न उत्तर Class 6 History ( इतिहास ) आरंभिक नगर Question Answer Class 6 NCERT Social Science History Aarambhik Nagar एनसीईआरटी कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 3 आरंभिक नगर class 6 history chapter 3 question answer class 6 history chapter 3 in the earliest cities class 6 history chapter 3 notes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History in Hindi Medium

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *