Subjects

Class 6 Social Science History Chapter 2 – आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

Class 6 Social Science History Chapter 2 – आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

NCERT Solutions For Class 6th Social Science History 2 .आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक – सभी विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 2. (आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस NCERT Solutions For Class 6th Social Science History 2 .From Hunting – Gathering to Growing Food की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. कक्षा 6 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। हमारे अतीत एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 2 आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक नीचे दिए हुए है ।

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 2
नाम: आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
भाषा: Hindi
पुस्तक: हमारे अतीत

NCERT Solutions for Class 6 इतिहास (हमारे अतीत – I) Chapter 2 आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. इन वाक्यों को पूरा करो

(क) आखेटक-खाद्य संग्राहक गुफाओं में इसलिए रहते थे क्योंकि ……………
(ख) घास वाले मैदानों का विकास ………………….. साल पहले हुआ।
उत्तर – (क) यहां उन्हें वर्षा, धूप और हवाओं से राहत मिलती थी,
(ख) 12,000। ..

प्रश्न 2. खेती करने वाले लोग एक ही स्थान पर लंबे समय तक क्यों रहते थे ?

उत्तर – जब लोग खेती करने लगे, तो उन्हें अपनी खेती की देखभाल करने के लिए एक ही स्थान पर लंबे समय तक के लिए रहना पड़ा। बीज बोने से लेकर फसल के पकने तक लंबा समय लग जाता था। इस अवधि के दौरान पौधों की सिंचाई करना, खरपतवार हटाना, जानवरों और चिड़ियों से उनकी सुरक्षा करने जैसे बहुत-से काम करने होते थे। .

प्रश्न 3. पुरातत्वविद ऐसा क्यों मानते हैं कि मेहरगढ़ के लोग पहले केवल शिकारी थे और बाद में उनके लिए पशुपालन ज़्यादा महत्त्वपूर्ण हो गया ?

उत्तर – मेहरगढ़ आधुनिक पाकिस्तान में ईरान जाने वाले रास्ते में बोलन दर्रे के पास स्थित एक हरा-भरा समतल स्थान है। इस स्थान पर खुदाई के सबसे पहले स्तरों में हिरण तथा सूअर जैसे जंगली जानवरों की हड्डियां मिली हैं, जो यहां के लोगों के शिकारी होने का प्रमाण देती हैं। लेकिन खुदाई के बाद के स्तरों में भेड़-बकरियों तथा अन्य घरेलू मवेशियों की हड्डियां ज्यादा मिली हैं, जो हमें इस बात का संकेत देती हैं कि बाद के वर्षों में मेहरगढ़ के लोगों के लिए पशुपालन का व्यवसाय अधिक महत्त्वपूर्ण हो गया था।

प्रश्न 4. आखेटक-खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों घूमते रहते थे ? उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा के कारणों में क्या समानताएं या क्या भिन्नताएं हैं ?

उत्तर – आखेटक-खाद्य संग्राहक के एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमने के मुख्य कारण अग्रलिखित थे

(1) वे लोग यदि ज्यादा दिनों तक एक ही स्थान पर रहते थे तो वे आस-पास के पौधों, फलों और जानवरों को खाकर समाप्त कर देते थे। इसलिए अधिक भोजन की तलाश में उन्हें दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था।
(2) जानवर अपने भोजन के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते थे। अतः इन जानवरों का शिकार करने के लिए भी लोग इनके पीछे जाया करते थे।
(3) मौसम के अनुसार उगने वाले पेड़-पौधों और फलों की तलाश में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे।
(4) पानी की तलाश में लोग नदियों, झीलों और झरनों के किनारे बसने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे।

यात्रा के कारणों में समानताएं-
आज भी चरवाहे अपने जानवरों के लिए चारे और पानी की तलाश में एक-स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते हैं।

यात्रा के कारणों में असमानताएं-

(1) वर्तमान का मानव स्वयं अनाज उगाता है। उसे भोजन के लिए स्थान-स्थान पर घूमना नहीं पड़ता।
(2) वर्तमान में हम अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले अपने मित्रों तथा रिश्तेदारों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं।
(3) वर्तमान में व्यापार के लिए व्यापारी स्थान-स्थान पर घूमते हैं।

प्रश्न 5. आखेटक-खाद्य संग्राहक आग का उपयोग किन-किन चीज़ों के लिए करते थे ? क्या तुम आज आग का उपयोग इनमें से किसी चीज़ के लिए करोगे ?

उत्तर – आखेटक-खाद्य संग्राहक निम्नलिखित चीज़ों के लिए आग का उपयोग करते थे
(1) प्रकाश के लिए,
(2) मांस पकाने के लिए, .
(3) खतरनाक जानवरों को दूर भगाने के लिए।
वर्तमान समय में मनुष्य प्रकाश के लिए तथा मांस पकाने के लिए आग का प्रयोग करता है।

प्रश्न 6. कृषकों-पशुपालकों का जीवन आखेटक-खाद्य संग्राहकों के जीवन से कितना भिन्न था, तीन अंतर बताओ ?

उत्तर – कृषकों-पशुपालकों का जीवन आखेटक-खाद्य संग्राहकों के जीवन से भिन्न था जिसके तीन अंतर निम्नलिखित हैं

(1) कृषकों-पशुपालकों ने एक स्थान पर टिककर रहना शुरू कर दिया था, जबकि शिकारी-खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकते रहते थे।
(2) कृषक-पशुपालक अन्न का उत्पादन करते थे, जबकि शिकारी-खाद्य संग्राहक जंगली जानवरों को मारकर या फल-फूल एकत्र करके अपने भोजन की व्यवस्था करते थे।
(3) कृषक-पशुपालक अन्न का भंडारण करते थे, जबकि शिकारी-खाद्य संग्राहक अन्न का भंडारण नहीं करते थे।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. भारतीय उपमहाद्वीप में शिकारी खाद्य संग्राहक कितने समय पहले रहते थे?

उत्तर – लगभग 20 लाख साल पहले।

प्रश्न 2. आरंभिक मानव ने सबसे पहले किस चीज से हथियार बनाए?

उत्तर – पत्थर से।

प्रश्न 3. बुर्जहोम नामक पुरातत्व स्थल किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – जम्मू और कश्मीर राज्य में।

प्रश्न 4. भीमबेटका नामक पुरास्थल किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – मध्य प्रदेश में।

प्रश्न 5. कोल्डिहवा नामक पुरास्थल किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में।

प्रश्न 6. आवासीय स्थल किसे कहते थे?

उत्तर – वे स्थल जहाँ पर आरंभिक मानव कुछ अधिक समय के लिए रहते थे, उन्हें आवासीय स्थल कहते थे।

प्रश्न 7. उद्योग स्थल किसे कहते थे?

उत्तर – वे स्थल जहाँ पर रहकर आरंभिक मानव पत्थरों से औजार बनाते थे उन्हें उद्योग स्थल कहते थे।

प्रश्न 8. अधिकतर आवासीय स्थल कहाँ पाए जाते थे?

उत्तर – नदियों और झीलों के किनारों पर। .

प्रश्न 9. पुरास्थल किसे कहते हैं?

उत्तर – पुरास्थल उस स्थान को कहते हैं जहाँ औजार, बर्तन और इमारतों जैसी वस्तुओं के अवशेष मिलते हैं।

प्रश्न 10. भारतीय उप-महाद्वीप में कौन सी फसलें प्राकृतिक रूप से उगने लगी?

उत्तर – गेहूँ, जौ और धान।

प्रश्न 11. आरंभिक काल को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर – पुरापाषाण काल के नाम से।

प्रश्न 12. पुरापाषाण काल की काल अवधि बताइए।

उत्तर – 20 लाख साल पहले से 12,000 साल के बीच का काल।

प्रश्न 13. किस काल में हमें पर्यावरणीय बदलाव मिलते हैं?

उत्तर – मध्य पाषाण काल में।

प्रश्न 14. मध्य पाषाण काल की काल अवधि बताइए।

उत्तर – 12000 साल पहले से 10000 साल पहले तक।

प्रश्न 15. मध्य पाषाण काल के हथियारों को किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर – माइक्रोलिथ अथवा लघुपाषाण के नाम से।

प्रश्न 16. आज हम अपने भोजन का अधिकांश हिस्सा कहाँ से प्राप्त करते हैं?

उत्तर – (1) उगाई गई फसलों से, (2) पाले हुए पशुओं से।।

प्रश्न 17. धान की खेती के लिए अधिक पानी की जरूरत पड़ती है या गेहूँ और जौ की खेती के लिए?

उत्तर – धान की खेती के लिए।

प्रश्न 18. सूखी और पहाड़ी जलवायु में कौन-से पशु सहजता से रह सकते हैं?

उत्तर – भेड़ और बकरी।

प्रश्न 19. सबसे पहले किस जंगली जानवर को पालतू बनाया गया?

उत्तर – कुत्ते को।

प्रश्न 20. ‘बसने की प्रक्रिया’ का क्या अर्थ है?

उत्तर – लोगों द्वारा पौधे उगाने और जानवरों की देखभाल करने को ‘बसने की प्रक्रिया’ का नाम दिया गया।

प्रश्न 21. लोग किन पौधों या जानवरों का चयन करते हैं?

उत्तर – जिनकी बीमार होने की संभावना कम होती है।

प्रश्न 22. ‘बसने की प्रक्रिया’ का आरंभ कब हुआ?

उत्तर – लगभग 12000 साल पहले।

प्रश्न 23. कृषि के लिए सबसे पहले किन फसलों को अपनाया गया?

उत्तर – गेहूँ और जौ को।

प्रश्न 24. कुत्ते के बाद किन जानवरों को पालतू बनाया गया?

उत्तर – भेड़ और बकरी को।

प्रश्न 25. चिराँद किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – बिहार में।

आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक के बहुविकल्पीय प्रश्न

इस पोस्ट में आपको आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक कक्षा 6 इतिहास Chapter 2 Question Answer भोजन संग्रह से उत्पादन तक प्रश्न उत्तर Class 6 Social Science History हमारे अतीत Chapter 2 आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक NCERT Solutions Class 6 Social Science History Chapter 2 आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक एनसीईआरटी लेटेस्ट क्लास 6th चैप्टर 2 आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक के प्रश्न उत्तर class 6 history chapter 2 from hunting gathering to growing food class 6 history chapter 2 questions and answers class 6 history chapter 2 notes class 6 history chapter 2 notes pdf download से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History in Hindi Medium

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *