Subjects

Class 6 Social Science History Chapter 10 – नए साम्राज्य और राज्य

Class 6 Social Science History Chapter 10 – नए साम्राज्य और राज्य

NCERT Solutions Class 6 History Chapter 10 नए साम्राज्य और राज्य – छठी कक्षा के विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 10 (नए साम्राज्य और राज्य) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ . इस NCERT Solutions For Class 6th Social Science History Chapter 10 New Empires and kingdoms की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. हमारे अतीत एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 10 नए साम्राज्य और राज्य नीचे दिए हुए है।

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 10
नाम: नए साम्राज्य और राज्य (New Empires and kingdoms)
भाषा: Hindi
पुस्तक: हमारे अतीत

NCERT Solutions for Class 6 इतिहास (हमारे अतीत – I) Chapter 10 नए साम्राज्य और राज्य

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. सही या गलत बताओ

(क) हरिषेण ने गौतमी पुत्र श्री सातकर्णी की प्रशंसा में प्रशस्ति लिखी।
(ख) आर्यावर्त के शासक समुद्रगुप्त के लिए भेंट लाते थे।
(ग) दक्षिणापथ में बारह शासक थे।
(घ) गुप्त शासकों के नियन्त्रण में दो महत्त्वपूर्ण केन्द्र तक्षशिला और मद्ररै थे।
(ङ) ऐहोल पल्लवों की राजधानी थी।
(च) दक्षिण भारत में स्थानीय सभाएँ सदियों तक काम करती रहीं।

उत्तर. (क) गलत, (ख) गलत, (ग) सही, (घ) गलत, (ङ) गलत, (च) सही।

प्रश्न 2. ऐसे तीन लेखकों के नाम बताओ जिन्होंने हर्षवर्धन के बारे में लिखा।

उत्तर. (1) बाणभट्ट, (2) रविकीर्ति, (3) श्वैन त्सांग।

प्रश्न 3. इस युग में सैन्य संगठन में क्या बदलाव आए ?

उत्तर. राजा एक सुसंगठित सेना रखते थे, जिसमें हाथी, रथ, घुड़सवार और पैदल सिपाही होते थे परन्तु इसके साथ-साथ कुछ सेनानायक भी होते थे, जो आवश्यकता पड़ने पर राजा को सैनिक सहायता दिया करते थे। इन सेनानायकों को कोई नियमित वेतन नहीं दिया जाता था। इसके बदले में इनमें से कुछ को भूमिदान दिया जाता था। दी गई भूमि से ये कर वसूलते थे जिससे वे सेना तथा घोड़ों की देखभाल करते थे। साथ ही वे इससे युद्ध के लिए हथियार जुटाते थे। इस तरह के व्यक्ति सामन्त कहलाते थे। जहाँ कहीं भी शासक दुर्बल होते थे, ये सामन्त स्वतन्त्र होने की कोशिश करते थे।

प्रश्न 4. इस काल की प्रशासनिक व्यवस्था में तुम्हें क्या-क्या नई चीजें दिखती हैं ?

उत्तर. इस काल की प्रशासनिक व्यवस्था में दिखने वाली नई चीजों का वर्णन निम्नलिखित है

(1) कुछ महत्त्वपूर्ण प्रशासकीय पद आनुवंशिक बन गए अर्थात् बेटे अपने पिता का पद पाते थे जैसे कि कवि हरिषेण अपने पिता की तरह महादण्डनायक अर्थात् मुख्य न्याय अधिकारी थे।

(2) कभी-कभी, एक ही व्यक्ति कई पदों पर कार्य करता था जैसे कि हरिषेण एक महादण्डनायक होने के साथ-साथ कुमारामात्य अर्थात् एक महत्त्वपूर्ण मन्त्री तथा एक सन्धि-विग्रहिक अर्थात् युद्ध और शान्ति के विषयों का भी मन्त्री था।

(3) सम्भवतः वहाँ के स्थानीय प्रशासन में प्रमुख व्यक्तियों का बहुत बोलबाला था। इनमें नगर-श्रेष्ठी यानि मुख्य बैंकर या शहर का व्यापारी, सार्थवाह यानि व्यापारियों के काफिले का नेता, प्रथम-कुलिक अर्थात् मुख्य शिल्पकार तथा कायस्थों यानि लिपिकों के प्रधान शामिल थे।

प्रश्न 5. तुम्हें क्या लगता है कि समुद्रगुप्त की भूमिका अदा करने के लिए अरविन्द को क्या-क्या करना

पड़ेगा ?

उत्तर. समुद्रगुप्त की भूमिका अदा करने के लिए अरविन्द को निम्नलिखित काम करने पड़ेंगे

(1) उसे शाही वेशभूषा पहननी पड़ेगी।
(2) उसे बड़ी-बड़ी मूछों पर ताव देते हुए रूपहले कागज में लिपटी तलवार को शान से पकड़कर चहल कदमी करनी होगी।
(3) उसे बैठकर वीणा बजानी होगी।
(4) उसे कविता पाठ करना होगा।
(5) उसे राजाओं से युद्ध करना होगा।
(6) उसे विद्वानों का आदर करना होगा।

प्रश्न 6. क्या प्रशस्तियों को पढ़कर आम लोग समझ लेते होंगे ? अपने उत्तर के कारण बताओ।

उत्तर. प्रशस्तियाँ संस्कृत भाषा में लिखी जाती थीं और उस समय में संस्कृत भाषा पर एक वर्ग विशेष का आधिपत्य था। आम लोग न तो संस्कृत भाषा पढ़ सकते थे और न ही समझ सकते थे। अतः ये प्रशस्तियाँ आम लोगों की समझ से बहुत दूर थीं।

नए साम्राज्य और राज्य के अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. अरविन्द अपने स्कूल में खेले जाने वाले नाटक में किस राजा की भूमिका अदा करने जा रहा था ?

उत्तर. समुद्रगुप्त की।

प्रश्न 2. भारत में गुप्त वंश की स्थापना कब हुई ?

उत्तर. करीब 1700 साल पहले।

प्रश्न 3. 1700 साल पहले इलाहाबाद में अशोक स्तम्भ पर खुदाई की गई समुद्रगुप्त की प्रशस्ति किसने लिखी थी ?

उत्तर. समुद्रगुप्त के दरबारी कवि हरिषेण ने।

प्रश्न 4. इलाहाबाद की प्रशस्ति किस भाषा में लिखी गई है ?

उत्तर. संस्कृत में।

प्रश्न 5. प्रशस्ति का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

उत्तर. प्रशंसा।

प्रश्न 6. समुद्रगुप्त ने आर्यवर्त के कितने शासकों को हराकर उनके साम्राज्य को अपने साम्राज्य में मिला लिया था ?

उत्तर. नौ शासकों के राज्य को।

प्रश्न 7. दक्षिणापथ के शासकों की संख्या कितनी थी ?

उत्तर. बारह।

प्रश्न 8. किन प्रदेशों के शासक समुद्रगुप्त के लिए उपहार लाते थे ?

उत्तर. तटीय प्रदेशों असम, बंगाल तथा नेपाल के शासक।

प्रश्न 9. किन शासकों ने समुद्रगुप्त की अधीनता स्वीकार कर अपनी पुत्रियों का विवाह उससे किया ?

उत्तर. शक, कुषाण और श्रीलंका के शासकों ने।

प्रश्न 10. गुप्त वंश के संस्थापक कौन थे ?

उत्तर. चन्द्रगुप्त प्रथम।

प्रश्न 11. हर्षवर्धन ने भारत पर कब शासन किया ?

उत्तर. करीब 1400 साल पहले।

प्रश्न 12. आरम्भ में हर्षवर्धन की राजधानी कौन-सी थी ?

उत्तर. थानेसर।

प्रश्न 13. थानेसर के बाद हर्षवर्धन ने किस शहर को अपनी राजधानी बना लिया ?

उत्तर. कन्नौज को।

प्रश्न 14. हर्षचरित की रचना किसने की ?

उत्तर. बाणभट्ट ने।

प्रश्न 15. किस चीनी यात्री ने हर्षवर्धन के बारे में बहुत कुछ लिखा है ?

उत्तर. श्वैन त्सांग ने।

 

प्रश्न 16. जब हर्षवर्धन नर्मदा नदी को पार करके दक्कन के प्रदेश की ओर बढ़ा तो उसे आगे बढ़ने से किसने रोक दिया ?

उत्तर. चालुक्य नरेश पुलकेशिन द्वितीय ने।

प्रश्न 17. पल्लवों की राजधानी का नाम क्या था ?

उत्तर. कांचीपुरम।

प्रश्न 18. पल्लवों का राज्य किस नदी के डेल्टा तक फैला हुआ था ?

उत्तर. कावेरी नदी के डेल्टा तक।

प्रश्न 19. चालुक्यों का राज्य किन दो नदियों के बीच स्थित था ?

उत्तर. कृष्णा और तुंगभद्रा।

प्रश्न 20. चालुक्यों की राजधानी का नाम क्या था ?

उत्तर. ऐहोल।

प्रश्न 21. सबसे प्रसिद्ध चालुक्य राजा कौन था ?

उत्तर. पुलकेशिन द्वितीय।

प्रश्न 22. पुलकेशिन द्वितीय की प्रशस्ति किसने लिखी ?

उत्तर. उसके दरबारी कवि रविकीर्ति ने।

प्रश्न 23. महादण्डनायक का क्या अर्थ होता था ?

उत्तर. मुख्य न्याय अधिकारी।

प्रश्न 24. सभा किसे कहते थे ?

उत्तर. ब्राह्मण भूस्वामियों के संगठन को सभा कहते थे।

प्रश्न 25. उर किसे कहते थे?

उत्तर. उर एक ग्राम सभा होती थी। इसकी स्थापना उन क्षेत्रों में की जाती थी जहाँ ब्राह्मण भूस्वामी नहीं होते थे।

प्रश्न 26. नगरम् किसे कहते थे ?

उत्तर. नगरम् व्यापारियों के एक संगठन का नाम था।

प्रश्न 27. कालिदास ने अपनी रचनाओं की रचना किस भाषा में की है?

उत्तर. संस्कृत में।

प्रश्न 28. अभिज्ञान-शाकुन्तलम् के लेखक का नाम बताइए।

उत्तर. कालिदास।

प्रश्न 29. इस्लाम धर्म की स्थापना किसने की ?

उत्तर. पैगम्बर मुहम्मद ने।

प्रश्न 30. इस्लाम धर्म की स्थापना कब और कहाँ हुई ?

उत्तर. 1400 साल पहले अरब में।।

प्रश्न 31. अरब के सिपाहियों ने सिन्ध को कब जीता ?

उत्तर. करीब 1300 साल पहले।

प्रश्न 32. इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रन्थ का क्या नाम है ?

उत्तर. कुरान।

इस पोस्ट में Class 6 History Chapter 10 New Empires and Kingdoms class 6 history chapter 10 new empires and kingdoms pdf new empires and kingdoms class 6 pdf notes New Empires and Kingdom Class 6 Notes History Chapter 10  नए साम्राज्य और राज्य पूर्ण अध्याय कक्षा 6 इतिहास नए साम्राज्य और राज्य प्रश्न उत्तर Class 6 Social Science History Chapter 10 Question answer Class 6 Solution Chapter 10 नए साम्राज्य और राज्य प्रश्न उत्तर कक्षा 6 इतिहास अध्याय 10 नए साम्राज्य और राज्य के प्रश्न उत्तर से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History in Hindi Medium

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *