Subjects

Class 6 Social Science History Chapter 5 – राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

Class 6 Social Science History Chapter 5 – राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

NCERT Solutions For Science Class 6 Social Science History Chapter 5. राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य – सभी विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है जो विद्यार्थी 6 कक्षा में पढ़े रहे है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 5. (राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस NCERT Solutions For Class 6 Social Science History Chapter 5. Kingdoms, Kings and an Early Republic की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 5
नाम: राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
भाषा: Hindi
पुस्तक: हमारे अतीत

NCERT Solutions for Class 6 इतिहास (हमारे अतीत – I) Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. सही या गलत बताओ

(क) अश्वमेध के घोड़े को अपने राज्य से गुज़रने की छूट देने वाले राजाओं को यज्ञ में आमंत्रित किया जाता था।
(ख) राजा के ऊपर सारथी पवित्र जल का छिड़काव करता था।
(ग) पुरातत्वविदों को जनपदों की बस्तियों में महल मिले हैं।
(घ) चित्रित-धूसर पात्रों में अनाज रखा जाता था।
(ङ) महाजनपदों में बहुत से नगर क़िलाबंद थे।

उत्तर- (क) सही,
(ख) गलत,
(ग) गलत,
(घ) गलत,
(ङ) सही।

प्रश्न 3. समाज में वे कौन-से समूह थे, जो गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे ?

उत्तर- स्त्रियां, दास तथा कुंभकार गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे।

प्रश्न 4. महाजनपद के राजाओं ने किले क्यों बनवाए ?

उत्तर- अधिकतर महाजनपदों की एक ही राजधानी होती थी। कई राजधानियों की किलेबंदी की. होती थी। इन महाजनपदों के शासकों ने अन्य राजाओं के आक्रमणों से डरकर अपनी सुरक्षा के लिए इस किलों का निर्माण किया। कुछ राजा अपनी राजधानी के चारों ओर विशाल, ऊंची और प्रभावशाली दीवार खड़ी करके अपनी समृद्धि और शक्ति का प्रदर्शन भी करते थे। इस तरह से किले के अंदर रहने वाले लोगों और उस क्षेत्र पर नियंत्रण रखना भी आसान हो जाता था।

प्रश्न 5. आज के शासकों के चुनाव की प्रक्रिया जनपदों के चुनाव से किस तरह भिन्न थी ? .

उत्तर- महाजनपदों में शासकों का चुनाव यज्ञ करके किया जाता था। अश्वमेध यज्ञ इसी प्रकार का एक विशेष अनुष्ठान होता था। महायज्ञों को करने वाले राजा अब जन के राजा न होकर जनपदों के राजा कहलाते थे। जबकि वर्तमान समय में अधिकतर देशों में राजा का चुनाव वयस्क मताधिकार प्रणाली के द्वारा एक निश्चित अवधि के लिए किया जाता है। एक अवधि पूर्ण होने के बाद दोबारा से चुनाव होते हैं और उसी शासक को दोबारा से चुन लिया जा सकता है या फिर नए शासकों का चुनाव कर लिया जाता है।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. हमारे देश में शासकों का चुनाव कैसे होता है?

उत्तर – मतदान के द्वारा।

प्रश्न 2. राजा के रूप में प्रतिष्ठित होने के लिए कौन-से यज्ञ का आयोजन किया.जाता था?

उत्तर – अश्वमेध यज्ञ का।।

प्रश्न 3. प्राचीन गणराज्यों के काल में किस वर्ग के लोगों को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का अधिकार नहीं होता था?

उत्तर – शूद्र वर्ग के लोगों को।

प्रश्न 4. उत्तर वैदिक ग्रंथ किसे कहते हैं?

उत्तर – जिन ग्रंथों की रचना ऋग्वेद के बाद में हुई हो, उन्हें उत्तर वैदिक ग्रंथ कहते हैं।

प्रश्न 5. उत्तर वैदिक ग्रंथ कौन-कौन से हैं?

उत्तर – सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद और अन्य समकालीन ग्रंथ।

प्रश्न 6. वर्ण किसे कहते हैं?

उत्तर – वैदिक काल में पुरोहितों ने लोगों को चार वर्गों में विभाजित किया हुआ था, जिन्हें वर्ण कहते हैं।

प्रश्न 7. शूद्रों के अतिरिक्त किसे वेद पढ़ने का अधिकार नहीं था?

उत्तर – महिलाओं को।

प्रश्न 8. जनपद का क्या अर्थ है?

उत्तर – जनपद का शाब्दिक अर्थ है, जन में बसने की जगह। वैदिक काल में जनपद बड़े राज्यों के लिए प्रयोग किया जाता था।

प्रश्न 9. कौशांबी किला किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में।

प्रश्न 10. महाजनपदों में उपज का कितना भाग कर के रूप में लिया जाता था?

उत्तर – 1/6 भाग।

प्रश्न 11. दीघ निकाय किस धर्म का ग्रंथ है?

उत्तर बौद्ध धर्म का।

प्रश्न 12. दीघ निकाय ग्रंथ की रचना कब हुई?

उत्तर – लगभग 2300 साल पहले।

प्रश्न 13. सिकंदर कहाँ का राजा था?

उत्तर – मेसिडोनिया का।

प्रश्न 14. सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?

उत्तर – लगभग 2300 साल पहले।

प्रश्न 15. मगध के दो शक्तिशाली शासकों के नाम लिखो।

उत्तर – अजातशत्रु और बिंबिसार।

राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य के बहुविकल्पीय प्रश्न

इस पोस्ट में आपको राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य प्रश्न उत्तर राज्य, राजा, और एक प्राचीन गणराज्य NCERT Solutions ,ncert solutions class 6 social science history chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य कक्षा 6 इतिहास अध्याय 5 सवाल और जवाब राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य notes Class 6 Social Science History Kingdoms Kings and an Early Republic class 6 history chapter 5 questions and answers class 6 history chapter 5 notes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History in Hindi Medium

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *