Subjects

Class 6 Social Science History Chapter 4 – क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र

Class 6 Social Science History Chapter 4 – क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र

NCERT Solutions For Class 6 Social Science History Chapter 4 .क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र –  बहुत से विद्यार्थी हर साल 6th की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है . जो विद्यार्थी 6th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6 इतिहास अध्याय 4 (क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions For Class 6 Social Science History What Books And Burials Tell Us दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. .इसलिए आप Class 6th History Chapter 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 4
नाम: क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र
भाषा: Hindi
पुस्तक: हमारे अतीत

NCERT Solutions for Class 6 इतिहास (हमारे अतीत – I) Chapter 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और क़ब्र

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित को सुमेल करो

1. सूक्त  – सजाए गए पत्थर
2. रथ  – अनुष्ठान
3. यज्ञ  – अच्छी तरह से बोला गया
4. दास  – युद्ध में प्रयोग किया जाता था
5. महापाषाण  – गुलाम

उत्तर-
1. सूक्त – अच्छी तरह से बोला गया
2. रथ  – युद्ध में प्रयोग किया जाता था
3. यज्ञ  – अनुष्ठान
4. दास  – गुलाम
5. महापाषाण  – सजाए गए पत्थर .

प्रश्न 2. वाक्यों को पूरा करो

(क) ………………….. के लिए दासों का इस्तेमाल किया जाता था।
ख)………………….. में महापाषाण पाए जाते हैं।
(ग) ज़मीन पर गोले में लगाए गए पत्थर या चट्टान ……………… का काम करते थे।
(घ) पोर्ट-होल का इस्तेमाल ……………………. के लिए होता था।
(ङ) इनामगांव के लोग ……………………. खाते थे।

उत्तर- (क) विभिन्न कार्यों,
(ख) दक्कन, दक्षिण भारत, उत्तर-पूर्वी भारत और कश्मीर,
(ग) जमीन के नीचे कब्रों को दर्शाने,
(घ) पत्थरों से बने कमरे में जाने,
(ङ) अनाज, माँस और फल।

प्रश्न 3. आज हम जो किताबें पढ़ते हैं, वे ऋग्वेद से कैसे भिन्न हैं ?

उत्तर- ऋग्वेद की रचना वैदिक प्रार्थनाओं के रूप में ऋषियों के द्वारा की गई थी। इन प्रार्थनाओं को अक्षरों, शब्दों या वाक्यों में बांटकर इनका उच्चारण और श्रवण किया जाता था। ये कागज पर लिखित रूप में नहीं थे। इसलिए इन्हें पढ़ा नहीं जा सकता था। जबकि आधुनिक समय की पुस्तकें कागज पर छपी होती हैं और इन्हें पढ़ सकते हैं। . –

प्रश्न 4. पुरातत्वविद् कत्रों में दफनाए गए लोगों के बीच सामाजिक अंतर का पता कैसे लगाते थे ?

उत्तर- पुरातत्वविद् कब्रों में दफनाए गए लोगों के बीच सामाजिक अंतर का पता कंकाल के साथ पाई जाने वाली चीजों से लगाते थे। वे यह मानते थे कि कंकाल के साथ पाई गई चीजें मरे हुए व्यक्ति की ही रही होंगी। उदाहरण के लिए एक कब्र में 33 सोने के मनके और शंख पाए गए हैं। दूसरे कंकालों के पास कुछ मिट्टी के बर्तन ही पाए गए हैं। ये चीजें इन लोगों की सामाजिक स्थिति के अंतर को दर्शाती हैं।

प्रश्न. 5. एक राजा का जीवन दास या दासी के जीवन से कैसे भिन्न होता था ?

उत्तर- वैदिक काल में राजा का जीवन दास और दासियों के जीवन से बहुत भिन्न था। दास वे स्त्री या पुरुष थे जिन्हें युद्ध में बंदी बनाया जाता था। दासों को उनके मालिक की संपत्ति माना जाता था। उन्हें अपने मालिक की इच्छानुसार प्रत्येक काम करना पड़ता था। इसके विपरीत राजा मालिक की भूमिका में काम करता था। वह युद्ध में दासों को बंदी बनाकर लाता था। राजा को यज्ञ करने का अधिकार प्राप्त था, परंतु दास यज्ञ नहीं कर सकते थे। दासों को दस्यु के नाम से भी जाना जाता था।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. वेदों की संख्या कितनी है?

उत्तर. – वेद संख्या में चार हैं।

प्रश्न 2. चारों वेदों के नाम लिखो।

उत्तर. – 1. ऋग्वेद
2. सामवेद
3. अथर्ववेद
4. यजुर्वेद ।

प्रश्न 3. सबसे पहले किस वेद की रचना हुई?

उत्तर. – ऋग्वेद की।

प्रश्न 4. ऋग्वेद की रचना कब हुई?

उत्तर. – लगभग 3500 साल पहले।

प्रश्न 5. ऋग्वेद में दी गई प्रार्थनाओं को क्या कहते हैं?

उत्तर. – सूक्त। .

प्रश्न 6. संस्कृत किस भाषा परिवार का हिस्सा है?

उत्तर. – भारोपीय भाषा परिवार का।

प्रश्न 7. द्रविड़ भाषा परिवार की भाषाओं के नाम लिखिए।

उत्तर. – तमिल, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम। ‘

प्रश्न 8. झारखंड और मध्य भारत के कई हिस्सों में किस भाषा परिवार की भाषाएँ बोली जाती हैं?

उत्तर. – ऑस्ट्रो – एशियाटिक भाषा परिवार की। …

प्रश्न 9. ऋग्वेद में किन दो नदियों की देवियों के रूप में पूजा की गई है?

उत्तर. – -सतलुज और ब्यास नदियों की।

प्रश्न 10. वैदिक काल में लोगों का वर्गीकरण किन आधारों पर किया जाता था?

उत्तर. – वैदिक काल में लोगों का वर्गीकरण काम, भाषा, परिवार या समुदाय, निवास स्थान या सांस्कृतिक परंपरा के आधार पर किया जाता था।- .

प्रश्न 11. वैदिक काल में पूरी जनता के लिए किन दो शब्दों का प्रयोग होता था?

उत्तर. – जन और विश।

प्रश्न 12. दस्यु कौन थे?

उत्तर. – वैदिक काल में आर्यों के विरोधी लोग जिन्हें यज्ञ करने का अधिकार नहीं था दस्यु कहलाते थे।

क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रे के बहुविकल्पीय प्रश्न

इस पोस्ट में आपको class 6 social science history kya batati hain kitaben aur kabren क्या बताती है हमें किताबें और कब्रे Class 6 इतिहास Chapter 4 Question Answer एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रClass 6 History NCERT Chapter 4 What Books Burials Tell Us class 6 history chapter 4 questions and answers class 6 history chapter 4 what books and burials tell us notes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History in Hindi Medium

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *