Subjects

Class 6 Social Science History Chapter 1 – क्या, कब, कहां और कैसे ?

Class 6 Social Science History Chapter 1 – क्या, कब, कहां और कैसे ?

NCERT Solutions Class 6 Social Science History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे? – छठी कक्षा के विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 1 (क्या, कब, कहां और कैसे ?) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ . इस NCERT Solutions For Class 6th Social Science History Chapter 1 What, Where, How and When? की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. हमारे अतीत एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे? नीचे दिए हुए है।

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 1
नाम: क्या, कब, कहाँ और कैसे?
भाषा: Hindi
पुस्तक: हमारे अतीत

NCERT Solutions for Class 6 इतिहास (हमारे अतीत – I) Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित का सुमेल केरो

1. नर्मदा घाटी (क) पहला बड़ा राज्य
2. मगध (ख) आखेट तथा संग्रहण
3. गारो पहाड़ियां (ग) लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर
4. सिंधु तथा इसकी सहायक नदियां (घ) आरंभिक कृषि
5. गंगा घाटी (ङ) प्रथम नगर

उत्तर.
1. नर्मदा घाटी (क) आखेट तथा संग्रहण
2. मगध (ख) पहला बड़ा राज्य
3. गारो पहाड़ियां (ग) आरंभिक कृषि
4. सिंधु तथा इसकी सहायक नदियां (घ) प्रथम नगर
5. गंगा घाटी (ङ) लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर

प्रश्न 2. पांडुलिपियों तथा अभिलेखों में एक मुख्य अंतर बताओ।

उत्तर. – ताड़पत्रों तथा भोजपत्रों पर हाथ से लिखी पुस्तकों को पांडुलिपि कहते हैं। पत्थर तथा धातु जैसे कठोर सतहों पर खुदाई करके लिखे गए लेखों को अभिलेख कहते हैं। 0 आओ चर्चा करें

प्रश्न 3. रशीदा के प्रश्न को फिर से पढ़ो। इसके क्या उत्तर हो सकते हैं ?

उत्तर. – रशीदा जानना चाहती थी कि हम कैसे जान सकते हैं कि सौ साल पहले क्या हुआ था ? रशीदा के प्रश्न का उत्तर देने के लिए हम निम्नलिखित साधनों की मदद ले सकते हैं
(1) इसके बारे में हम प्राचीन ग्रंथों और पुस्तकों को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
(2) पांडुलिपियों और अभिलेखों से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
(3) प्राचीन खंडहरों और स्मारकों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 4. पुरातत्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौन-कौन सी वस्तुएं पत्थर की बनी हो सकती हैं ? .

उत्तर. – पुरातत्वविदों को अतीत की अनेक चीजें; जैसे आभूषण, बर्तन, औजार, हथियार, खंडहर, ईंटे, मूर्तियां, सिक्के तथा दैनिक प्रयोग की अनेक छोटी-छोटी चीजें प्राप्त हुई हैं। इन चीजों में से औज़ार, हथियार, बर्तन, मूर्तियां, खंडहर तथा दैनिक प्रयोग की अनेक छोटी-छोटी चीजें पत्थर की बनी हुई थीं।

प्रश्न 5. साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे ? इसके बारे में तुम क्या सोचती हो ? ..

उत्तर. – प्राचीन काल में जहां शासक वर्ग के लोग अपनी विजयों तथा महान कार्यों को एक यादगार के रूप में चट्टानों और लौह स्तंभों पर लिखवा देते थे वहीं साधारण स्त्री-पुरुष अपने कार्यों का कोई ब्योरा नहीं रखते थे। उस काल में उन लोगों का जीवन बहुत ही कष्टकारी था। उन्हें केवल अपना पेट भरने के लिए भोजन की ही चिंता लगी रहती थी।
इसलिए उन लोगों ने कभी इसका विवरण रखने की आवश्यकता महसूस नहीं की।

प्रश्न 6. कम-से-कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पता चलता है ?

उत्तर. – (1) राजा लोग ऐशो-आराम का जीवन जीते थे तथा बड़ी शान से महलों में रहते थे जबकि किसान खेतों में कठोर परिश्रम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
(2) राजा लड़ाई में अपनी सेना का नेतृत्व करता था जबकि किसान पशुपालन और खेती का काम करता था। ..

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. कई लाख साल पहले भारत में किस नदी के तट पर लोगों के रहने के प्रमाण मिले हैं?

उत्तर. – नर्मदा नदी के तट पर।

प्रश्न 2. मानव ने आठ हजार वर्ष पूर्व सबसे पहले किन फसलों का उत्पादन शुरू किया?

उत्तर. – गेहूँ और जौ का।

प्रश्न 3. विंध्य पहाड़ियों के उत्तर में किस फसल का उत्पादन किया गया?

उत्तर. – चावल का।

प्रश्न 4. सहायक नदियाँ किसे कहते हैं?

उत्तर. – एक बड़ी नदी में मिलने वाली नदियों को सहायक नदियाँ कहते हैं।

प्रश्न 5. सिंधु की सहायक नदियों के नाम लिखो।

उत्तर. – सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब और झेलम।

प्रश्न 6. सिंधु नदी के किनारे बस्तियों का विकास कब हुआ?

उत्तर. – लगभग 4700 साल पहले।

प्रश्न 7. गंगा की चार सहायक नदियों के नाम लिखो।

उत्तर. – यमुना, चंबल, सोन और कोसी। पर –

प्रश्न 8. गंगा और इसकी सहायक नदियों के किनारे बस्तियों का विकास कब हुआ?

उत्तर. – लगभग 2500 साल पहले।

प्रश्न 9. गंगा नदी की घाटी में प्राचीनकाल में किस विशाल राज्य की स्थापना हुई?

उत्तर. – मगध राज्य की।

प्रश्न 10. इंडिया शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?

उत्तर. – इण्डस शब्द से।

प्रश्न 11. इण्डस को संस्कृत में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर. – सिंधु के नाम से।

प्रश्न 12. भरत शब्द का प्रयोग किस लिए किया जाता था?

उत्तर. – भरत शब्द का प्रयोग उत्तर पश्चिम में रहने वाले लोगों के एक समूह के लिए किया जाता था।

प्रश्न 13. पाण्डुलिपि किसे कहते हैं?

उत्तर. – हाथ से लिखी गई पुस्तकों को पाण्डुलिपि कहते हैं।

प्रश्न 14. पाण्डुलिपियाँ किस पर लिखी जाती थीं ?

उत्तर. – ताड़पत्रों और भोजपत्रों पर।

प्रश्न 15. अतीत की जानकारी के स्त्रोत कौन-कौन से हैं?

उत्तर. – पाण्डुलिपियाँ, अभिलेख और पुरातत्व।

क्या, कब, कहां और कैसे के बहुविकल्पीय प्रश्न

इस पोस्ट में क्या, कब कहां और कैसे प्रश्न उत्तर कब कहां और कैसे इतिहास क्या, कब, कहाँ और कैसे Notes क्या, कब, कहाँ और कैसे कक्षा 6 NCERT Solutions Class 6 History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे Question Answers Class 6th Social Science Chapter 1 What, when, where and how? class 6 history chapter 1 pdf Class 6 Social Science History Chapter 1 क्या, कब, कहां और कैसे ? से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History in Hindi Medium

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

  1. सर आपने गलत बताया है मैंने बुक मे पढ़ा की 2500 वर्ष पूर्व के नगर गंगा है और प्रथम नगर नर्मदा नदी नहीं सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ हैं गारो पहाड़ी आरंभिक कृषि है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *