Subjects

Class 6th Social Science Civics Chapter 1 – विविधता की समझ

Class 6th Social Science Civics Chapter 1 – विविधता की समझ

NCERT Solutions Class 6 Social Science Civics Chapter 1 विविधता की समझ – जो विद्यार्थी छठी कक्षा में पढ़ रहे है .उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 1 (विविधता की समझ) का सलूशन दिया गया है. इस Class 6th Civics Chapter 1 Vividhta Ki Samajh की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. हमारी वेबसाइट पर सभी सभी 6 कक्षा के Chapter के सलूशन दिए है अगर यह सलूशन पसंद आपको आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे. अगर आपको इसमें कुछ पूछना है तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है. सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान राजनीतिकशास्त्र अध्याय 1 विविधता की समझ नीचे दिए हुए है

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 1
नाम: विविधता की समझ
भाषा: Hindi
पुस्तक: सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन

NCERT Solutions for Class 6 राजनीतिकशास्त्र (सामाजिक एवं राजनितिक जीवन) Chapter 1 विविधता की समझ

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. अपने इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची बनाइए। इनमें से कौन-से त्योहार सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं. ?
उत्तर- हमारे इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची इस प्रकार से है
1. होली
2. दीवाली,
3. दशहरा
4. ईद
5. बैसाखी
6. जन्माष्टमी
7. रामनवमी
8. गुरुपर्व
9. तीज
10. रक्षाबंधन
11. क्रिसमस
12. दुर्गा-पूजा
13. लोहड़ी
इन त्योहारों में से होली और दीवाली त्योहारों को सभी समुदायों के लोग मिलकर मनाते हैं। इनके अतिरिक्त हमारे राष्ट्रीय नों; जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, बाल दिवस, गांधी जयंती जैसे पर्यों को सभी समुदायों के लोग मिलकर मनाते हैं।
प्रश्न 2. आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है ?
उत्तर- भारत विविधताओं का देश है। हम विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। हमारा खान-पान अलग-अलग है। हम अलग-अलग हार मनाते हैं और भिन्न-भिन्न धर्मों का पालन करते हैं। जब हम सभी लोग आपस में मिल जुलकर रहते हैं, तो इससे हमारा विन नए रंगों से सराबोर हो जाता है तथा जीवन में रोचकता और समृद्धि आती है।
प्रश्न 3. आपके अनुसार ‘अनेकता में एकता’ का विचार भारत के लिए कैसे उपयुक्त है ? ‘भारत की खोज’ किताब लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भारत की एकता के बारे में क्या कहना चाह रहे हैं ?
उत्तर- जवाहरलाल नेहरू ने अपनी किताब ‘भारत की खोज’ में लिखा कि भारतीय एकता कोई बाहर से थोपी हुई चीज़ नही ,बल्कि “यह बहुत ही गहरी है जिसके अंदर अलग-अलग तरह के विश्वास और प्रथाओं को स्वीकार करने की भावना है। इसमें चविधता को पहचाना और प्रोत्साहित किया जाता है।” यह नेहरू ही थे जिन्होंने भारत की विविधता का वर्णन करते हुए ‘अनेकता एकता’ का विचार हमें दिया। नेहरू जी ने भारत में अनेकता का वर्णन अग्रलिखित रूपों में किया है
(1) रंग-रूप की विविधता, …
(2) खान-पान की विविधता, –
(3) भाषा की विविधता, .
(4) त्योहारों और रीति-रिवाज़ों की विविधता,
(5) व्यवसायों की विविधता,
(6) धर्म की विविधता।
लेकिन नेहरू जी कहते हैं कि इन सभी विविधताओं के बावजूद भी हम सभी भारतीय हैं। यह हमारी अनेकता में एकता का . दर्शन कराता है। . .
प्रश्न 4. जलियांवाला बाग हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की उस पंक्ति को चुनिए जो आपके अनुसार भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती है।
उत्तर- जलियांवाला बाग हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की यह पंक्ति भारत की एकता की झलक प्रस्तुत करती है
“हिंदू औ, मुस्लिमों की, होती है आज होली
बहते हैं एक रंग में, दामन भीगों के जाना।”
प्रश्न 5. लदाख एवम् केरल की तरह भारत का कोई एक क्षेत्र चुनिए और अध्ययन कीजिए कि कैसे उस क्षेत्र की विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों ने प्रभावित किया है। क्या ये ऐतिहासिक एवम् भौगोलिक कारक आपस में जुड़े हुए हैं ? कैसे ?
उत्तर- हम राजस्थान राज्य का उदाहरण लेते हैं। यह राज्य उत्तर-पश्चिमी भारत में पाकिस्तान की सीमा के साथ लगता है। यह एक रेगिस्तानी इलाका है। यहां चारों ओर रेत-ही-रेत है। इस राज्य का पश्चिमी क्षेत्र बहुत ही शुष्क है। वर्षा कम होने के कारण पानी की बहुत कमी है। लोग भेड़-बकरियां और ऊंट पालते हैं। ज्वार और बाजरा यहां की प्रमुख फसलें हैं। यहां की जलवायु बहुत विषम है। दिन बहुत अधिक गर्म होते हैं और रातें अधिक ठंडी होती हैं।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. समीर एक किस धर्म को मानता है ?
उत्तर- समीर एक हिंदू धर्म को मानता है।
प्रश्न 2. समीर दो किस धर्म को मानता है ?
उत्तर- समीर दो मुस्लिम धर्म को मानता है।
प्रश्न 3. सामाजिक बँटवारे का मुख्य आधार क्या होता है ?
उत्तर- जाति व्यवस्था।
प्रश्न 4. क्या अनेकता में एकता पाई जा सकती है ?
उत्तर- हाँ।
प्रश्न 5. भारत में कितने राज्य और केंद्र-शासित प्रदेश हैं ?
उत्तर- भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र-शासित प्रदेश हैं। .
प्रश्न-6. भारत में दो नवर्निमित केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम लिखें।
उत्तर- (1) जम्मू कश्मीर,
(2) लद्दाख।
प्रश्न 7. आप भारत के किस राज्य में रहते हो ?
उत्तर- हरियाणा।
प्रश्न 8. क्या दो भिन्न-भिन्न धर्मों के लोग आपस में मित्र बन सकते हैं ?
उत्तर- हाँ।
प्रश्न 9. क्रिसमस और ईस्टर किस धर्म के लोगों के त्योहार हैं ?
उत्तर- ईसाई धर्म के लोगों के। . ..
प्रश्न 10. हिंदू धर्म के चार त्योहारों के नाम लिखो।
उत्तर-दीपावली, दशहरा, दुर्गा पूजा और रक्षाबंधन।
प्रश्न 11. गुरुपर्व किस धर्म का मुख्य त्योहार है ?
उत्तर- सिक्ख धर्म का।
प्रश्न 12. हमारी मातृभाषा कौन-सी है ?
उत्तर- हिंदी।
प्रश्न 13. लद्दाख में अधिकतर किस धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं ?
उत्तर- बौद्ध धर्म।
प्रश्न 14. तिब्बत का प्रसिद्ध ग्रंथ कौन-सा है ?
उत्तर- ‘केसर सागा’।

विविधता की समझ बहुविकल्पीय प्रश्न

इस पोस्ट में हमने आपको विविधता की समझ NCERT अभ्यास प्रश्न Vividhta Ki Samajh Class 6 Solutions Social Science Civics in Hindi Class 6th नागरिक शास्त्र अध्याय 1 विविधता को समझ विविधता की समझ के प्रश्न उत्तर सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 के प्रश्न उत्तर कक्षा 6 नागरिक विज्ञान अध्याय 1 नोट्स एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान राजनीतिकशास्त्र अध्याय 1 विविधता की समझ understanding diversity class 6 extra questions and answers सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-1 Class 6 विविधता की समझ नोट्स से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics in Hindi Medium

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *