Subjects

Class 6th Social Science Civics Chapter 4 – लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

Class 6th Social Science Civics Chapter 4 – लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

NCERT Solutions Class 6 Social Science Civics Chapter 4 लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व– जो विद्यार्थी 6 कक्षा में पढ़ रहे है ,उन सब का सपना होता है कि वे अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे में एडमिशन लेने में कोई दिक्कत न आए .जो विद्यार्थी 6th क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 4. (लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व) का सलूशन दिया गया है. इस NCERT Solutions For Class 6th Social Science Civics Chapter 4 Key Elements of a Democratic Government की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.नीचे आपको एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान राजनीतिकशास्त्र अध्याय 4 लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व दिया गया है ।

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 4
नाम: लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
भाषा: Hindi
पुस्तक: सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन

NCERT Solutions for Class 6 राजनीतिकशास्त्र (सामाजिक एवं राजनितिक जीवन) Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन कैसा होगा ?

उत्तर. – आज़ दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन इस प्रकार का होगा
(1) उसे देश के किसी भी भाग में घूमने-फिरने की स्वतंत्रता होगी।
(2) उसे वोट देने का अधिकार होगा।
(3) उसे कोई भी भाषा सीखने का अधिकार होगा।
(4) उसे सरकार के निर्णयों के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार होगा। ..
(5) उसे देश के किसी भी भाग में बसने का अधिकार होगा।
(6) उसे कोई भी व्यवसाय चुनने का अधिकार होगा।।

प्रश्न 2. किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं ?

उत्तर. – लोग निम्नलिखित तरीकों से सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं
(1) लोग चुनावों में वोट डालकर, अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं जो एक निश्चित अवधि के लिए उन पर शासन करते हैं।
(2) लोग सरकार के गैर-हितकारी निर्णयों के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाकर सरकार को निर्णय बदलने के लिए बाध्य कर देते हैं।
(3) रचनात्मक और लोक-हितकारी निर्णयों के लागू करने में लोग सरकार को सहयोग देते हैं।
(4) यदि सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती है, तो लोग चुनाव में उस सरकार के खिलाफ वोट डालकर उसे सत्ता से हटा देते हैं।

प्रश्न 3. विभिन्न विवादो और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है ?

उत्तर. – सरकार एक ऐसा मंच होता है जो विभिन्न मुद्दों और विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा सकता है। सरकार एक निष्पक्ष संस्था होती है और उसके पास कानून की शक्ति होती है। सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था होने के नाते सभी लोगों को उसके • निर्णयों को मानना पड़ता है। अतः विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार ही श्रेष्ठ संस्था है।

प्रश्न 4. सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है ?

उत्तर. – लोगों के साथ समानता के व्यवहार को सुनिश्चित करने के लिए सरकार निम्नलिखित कदम उठाती है
(1).सभी लोगों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रदान किया गया है। .
(2) शोषण और बेगार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
(3) कानून की दृष्टि में सभी लोग समान हैं।
(4) छुआछूत पर पूर्ण प्रतिबंध है।
(5) सरकार दलित और अछूत लोगों के विकास के लिए विशेष कदम उठाती है।

प्रश्न 5. पाठ को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों की एक सूची बनाइए। उदाहरण के लिए सभी लोग बराबर है।

उत्तर. – लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों का वर्णन इस प्रकार से है
(1) लोकतांत्रिक सरकार में सभी नागरिकों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्राप्त होता है।
(2) लोकतांत्रिक सरकार का कार्यकाल निश्चित होता है।
(3) लोकतांत्रिक प्रणाली में निश्चित कार्यकाल पूर्ण कर लेने के पश्चात सरकार का पुनर्गठन चुनाव के द्वारा होता है। (4) लोकतांत्रिक सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी होती है।
(5) लोकतांत्रिक सरकार समानता और न्याय के सिद्धांत पर टिकी होती है।। .
(6) लोकतांत्रिक सरकार में नागरिकों को मौलिक अधिकार प्राप्त होते हैं।
(7) लोकतांत्रिक सरकार में लोगों को सरकार की आलोचना करने का पूर्ण अधिकार होता है।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. किस देश में रंग-भेद को मनाने वाली सरकार थी?

उत्तर. – दक्षिण अफ्रीका में।

प्रश्न 2. रंग-भेद का क्या अर्थ है?

उत्तर. – चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों को अधिकार देने में भेदभाव करने की नीति को रंग-भेद कहते हैं।

प्रश्न 3. दक्षिण अफ्रीका में किन प्रजातियों के लोग रहते हैं?

उत्तर. – श्वेत, अश्वेत और रंगीन चमड़ी वाले लोग।

प्रश्न 4. दक्षिण अफ्रीका के सोवेटो शहर में किस प्रजाति के लोग रहते थे?

उत्तर. – अश्वेत प्रजाति के लोग।

प्रश्न 5. दक्षिणी अफ्रीका काँग्रेस के किस प्रमुख नेता ने लंबे समय तक संघर्ष किया?

उत्तर. – नेल्सन मंडेला।

प्रश्न 6. दक्षिण अफ्रीका में अब किस प्रकार की सरकार है?

उत्तर. – लोकतांत्रिक सरकार।

प्रश्न 7. दक्षिण अफ्रीका में रंग-भेद की नीति को कब बंद किया गया?

उत्तर. – 1994 में।

प्रश्न 8. भारत में चुनाव कितनी अवधि के बाद होते हैं?

उत्तर. – 5 साल के बाद।

प्रश्न 9. लोकतंत्र में लोग किन तरीकों से अपनी राय व्यक्त करते हैं ?

उत्तर. – धरने, जुलूस, हड़तालं और हस्ताक्षर अभियान चलाकर।।

प्रश्न 10. किन दो राज्यों के बीच कावेरी जल बँटवारे को लेकर विवाद बना हुआ है?

उत्तर. – तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच।

प्रश्न 11. छुआ-छूत क्या है?

उत्तर. – जाति के आधार पर अछूत मानकर भेदभाव करना।

इस पोस्ट में आपको लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व प्रश्न उत्तर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व कक्षा 6 key elements of a democratic government class 6 questions and answers key elements of a democratic government class 6 notes class 6 civics chapter 4 pdf एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 social science civics chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics in Hindi Medium

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *