Subjects

Class 6 Social Science History Chapter 8 – खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर

Class 6 Social Science History Chapter 8 – खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर

NCERT Solutions For Class 6 Social Science History Chapter 8. खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर – आज हम आपको कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास पाठ 8 खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर के प्रश्न-उत्तर (Vital Villages, Thriving Towns Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है । जो विद्यार्थी 6th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यह प्रश्न उत्तर बहुत उपयोगी है . यहाँ एनसीईआरटी कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 8 (खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर) का सलूशन दिया गया है. जिसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Class 6th History Chapter 8 खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होंगे.

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 8
नाम: अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
भाषा: Hindi
पुस्तक: हमारे अतीत

NCERT Solutions for Class 6 इतिहास (हमारे अतीत – I) Chapter 8 खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. खाली जगहों को भरो

(क) तमिल में बड़े भूस्वामी को ” …….. कहते थे।
(ख) ग्राम-भोजकों की जमीन पर प्रायः ………………… द्वारा खेती की जाती थी।
(ग) तमिल में हलवाहे को ……. ……….. कहते थे।
(घ) अधिकांश गृहपति …………………… भस्वामी होते थे।

उत्तर.  (क) वेल्लला, (ख) उनके दासों और मजदूरों के, (ग) उणवार, (घ) स्वतन्त्र।

प्रश्न 2. ग्राम भोजकों के काम बताओ। वे शक्तिशाली क्यों थे ?

उत्तर- ग्राम भोजक गाँव का प्रधान व्यक्ति होता था। प्रायः एक ही परिवार के लोग इस पद पर कई पीढ़ियों तक बने रहते थे। ग्राम भोजक के पद पर प्रायः गाँव का सबसे बड़ा भूस्वामी होता था। साधारणतया इनकी जमीन पर इनके दास और मजदूर खेती करते थे।

ये ग्राम भोजक बहुत ही शक्तिशाली होते थे क्योंकि राजा कर वसूलने का कार्य भी प्रायः इन्हें ही सौंप देता था। ये लोग न्यायाधीश और कभी-कभी पुलिस का काम भी कर देते थे।

प्रश्न 3. गाँवों तथा शहरों दोनों में रहने वाले शिल्पकारों की सची बनाओ।

उत्तर.  लगभग 2500 साल पहले गाँवों तथा शहरों में रहने वाले शिल्पकारों की सूचियाँ निम्नलिखित हैं

  1. गाँवों में रहने वाले शिल्पकार- गाँवों में मुख्य रूप से बढ़ई, लोहार, कुम्हार तथा बुनकर जैसे शिल्पकार रहते थे।
  2. शहरों में रहने वाले शिल्पकार- शहरों में मुख्य रूप से सुनार, लोहार, बुनकर, टोकरी बुनने वाले, माला बनाने वाले और इत्र बनाने वाले शिल्पकार रहते थे।

प्रश्न 4. सही जवाब ढूँढो

(क) वलयकूप का उपयोग

  • नहाने के लिए . कपड़े धोने के लिए
  • सिंचाई के लिए
  • जल निकास के लिए किया जाता था।

(ख) आहत सिक्के

  • चाँदी
  • सोना .
  • टिन
  • हाथी दाँत के बने होते थे।

(ग) मथुरा महत्त्वपूर्ण

  • गाँव
  • पत्तन
  • धार्मिक केन्द्र
  • जंगल क्षेत्र था।

(घ) श्रेणी

  • शासकों
  • शिल्पकारों
  • कृषकों
  • पशुपालकों का संघ होता था।

उत्तर. -(क) नहाने के लिए, (ख) चाँदी और सोना, (ग) धार्मिक केन्द्र, (घ) शिल्पकारों।

प्रश्न 5. चित्र में दिखाए गए लोहे के औजारों में कौन-से खेती के लिए महत्त्वपूर्ण होंगे ? अन्य औजार किस काम में आते होंगे?

उत्तर.  इन औज़ारों में से हंसिया और कुल्हाड़ी का प्रयोग तो खेती के कामों में किया जाता होगा जबकि संडासी का प्रयोग लोहारों के द्वारा लोहे के अन्य औज़ारों को बनाने में किया जाता होगा।

प्रश्न 6. अपने शहर की जल निकास व्यवस्था की तुलना तुम उन शहरों की व्यवस्था से करो जिनके बारे में तुमने पढ़ा है। इनमें तुम्हें क्या-क्या समानताएँ और अन्तर दिखाई दिए ? .

उत्तर.  समानताएँ-दोनों व्यवस्थाओं में शहर के गन्दे पानी की निकासी शहर से दूर करने का समान उद्देश्य था, ताकि शहर के बीच में सफाई की व्यवस्था अच्छी बनी रहे। अन्तर-पहले समय में नालियाँ भूमिगत नहीं होती थीं, लेकिन आज के शहरों में जल निकासी के लिए भूमिगत नालियाँ बनाई गई हैं। पहले के समय में नालियों के गलियों के बीच में बने होने के प्रमाण मिले हैं, लेकिन वर्तमान समय में नालियाँ गलियों के किनारों पर बनाई जाती हैं।

खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर पाठ के अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. प्रभाकर किसे काम करते हुए देख रहा था ?

उत्तर. लोहारों को।

प्रश्न 2. लोहार क्या काम करते हैं ?

उत्तर. लोहे के औजार बनाते हैं।

प्रश्न 3. भारतीय उपमहाद्वीप में लोहे का प्रयोग कब शुरु हुआ ?

उत्तर. लगभग 3000 साल पहले।

प्रश्न 4. लोहे के औज़ारों के उपयोग के प्रमाण कितने साल पुराने हैं ?

उत्तर.  2500 साल पुराने।

प्रश्न 5. लोहे के तीन प्रमुख औजार कौन-से हैं ?

उत्तर. हसिया, कुल्हाड़ी और संडासी।

प्रश्न 6. तमिल क्षेत्र में बड़े भूस्वामियों को क्या कहते हैं ?

उत्तर. वेल्लला।

प्रश्न 7. तमिल क्षेत्र में साधारण हलवाहों को क्या कहते हैं ?

उत्तर. उणवार।

प्रश्न 8. तमिल क्षेत्र में भूमिहीन मज़दूरों को क्या कहते हैं ?

उत्तर. दास कडैसियार और अदिमई।

प्रश्न 9. देश के उत्तरी हिस्से के गाँव के प्रधान व्यक्ति को क्या कहते थे ?

उत्तर. -ग्राम-भोजक।

प्रश्न 10. उत्तरी भारत के स्वतन्त्र कृषकों को क्या कहते थे ?

उत्तर. गृहपति।

 

प्रश्न 11. गाँव में पाए जाने वाले चार शिल्पकार कौन-कौन से थे?

उत्तर. (1) लोहार, (2) कुम्हार, (3) बढ़ई, (4) बुनकर।

प्रश्न 12. संगम साहित्य किसे कहते हैं ?

उत्तर. तमिल की प्राचीन रचनाओं को संगम साहित्य कहते हैं।

प्रश्न 13. संगम साहित्य की रचना कब हुई थी ?

उत्तर. करीब 2300 साल पहले।

प्रश्न 14. वलयकूप का प्रयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाता था ?

उत्तर. स्नान के लिए।

प्रश्न 15. भारत के किस शहर को यूनानी बेरिगाजा के नाम से जानते थे ?

उत्तर. भरूच को।

प्रश्न 16. आहत सिक्के किस चीज के बने होते थे?

उत्तर. सोने और चाँदी के।

प्रश्न 17. ‘आहत सिक्कों’ को ‘आहत सिक्के’ क्यों कहा जाता था ?

उत्तर. -क्योंकि इन सिक्कों का निर्माण सोने या चाँदी के सिक्कों पर विभिन्न आकृतियों को आहत कर किया जाता

था।

प्रश्न 18. लगभग 2500 साल पहले उत्तर भारत का कौन-सा शहर प्रमुख धार्मिक केन्द्र था ?

उत्तर. -मथुरा।

प्रश्न 19. कौन-सा शहर कृष्ण भक्ति का एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र था ?

उत्तर. मथुरा।

प्रश्न 20. प्राचीन काल में कपड़ों का उत्पादन करने वाले दो प्रमुख केन्द्र कौन-से थे ?

उत्तर. वाराणसी और मदुरै।

प्रश्न 21. श्रेणी किसे कहते थे ?

उत्तर. शिल्पकारों तथा व्यापारियों के संघों को।

प्रश्न 22. शिल्पकारों की श्रेणियाँ क्या काम करती थीं ?

उत्तर. शिल्पकारों की श्रेणियाँ प्रशिक्षण देने, कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल का वितरण करती थीं।

प्रश्न 23. व्यापारियों की श्रेणियाँ क्या काम करती थीं ?

उत्तर. व्यापारियों की श्रेणियाँ व्यापार के संचालन का काम करती थीं।

प्रश्न 24. अरिकामेडु का क्या महत्त्व था ?

उत्तर. यह एक प्रसिद्ध पत्तन था।

प्रश्न 25. ऑगस्टस ने रोम शहर पर कब शासन किया ?

उत्तर. लगभग 2000 साल पहले।

इस पोस्ट में आपको class 6 social science chapter 8 question answer class 6 history chapter 8 notes Class 6 History Chapter 8 खुशहाल गाँव और सम्रद्ध शहर NCERT Class 6 History Chapter 8 Questions खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर पाठ के प्रश्न उत्तर Class 6 History Chapter 8 – Vital Villages, Thriving Towns कक्षा 6 इतिहास अध्याय 8 खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर प्रश्न उत्तर खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर के प्रश्न से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History in Hindi Medium

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *