विज्ञान

NCERT Solutions for Class 9th Science Chapter 6. ऊतक

NCERT Solutions for Class 9th Science Chapter 6. ऊतक

Class 9th Science Chapter 6. ऊतक – कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 9th विज्ञान अध्याय 6. (ऊतक) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions For Class 9th Science Chapter 6. Tissues की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इससे की छात्रों को तैयारी करने में किसी भी मुश्किल का सामना न करना पड़े।इस पोस्ट से आप NCERT BOOK के अध्याय 6 ऊतक का पूरा हल प्राप्त कर सकते है।

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न (Textual Questions)

प्रश्न 1. ऊतक क्या हैं ?
उत्तर- ऊतक समान उत्पत्ति, संरचना तथा कार्य करने वाली कोशिकाओं का एक समूह होता है।
प्रश्न 2. बहुकोशिकीय जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है ?
उत्तर- बहुकोशिकीय जीवों में लाखों कोशिकाएं होती हैं जो परस्पर मिलकर ऊतकों के रूप में विशेष कार्यों को संपन्न कराती हैं। मनुष्यों तथा पशु-पक्षियों में पेशिया इन्हीं से फैलती-सिकुड़ती हैं जिससे गति होती है, तंत्रिका से संदेशों का वहन होता है, रक्त ऑक्सीजन, भोजन, हारमोन तथा अपशिष्ट पदार्थों का वहन होता है। पौधों में भोजन-पानी एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाता है। ऊतक पेड़-पौधों को स्थिरता प्रदान करते हैं, उन्हें सहारा और मजबूती देते हैं।
प्रश्न 3. प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है?”
उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड गैस की।
प्रश्न 4. पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख करें।
उत्तर- पौधों के पत्तों में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन्हें स्टोमेटा कहते हैं। इन पर रक्षी कोशिकाएं होती हैं जो गैसों का आदान-प्रदान करती हैं। ये पृथ्वी से प्राप्त जल का वाष्पन करती हैं।
प्रश्न 5. सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं ? नाम बतायें।
उत्तर- सरल स्थायी ऊतक तीन प्रकार के हैं। वे हैं-पैरेंकाइमा (मृदुतक Parenchyma), कालेंकाइमा (स्थूल कोण ऊतक (Collenchyma), स्क्ले रेंकाइमा (दृढ़ ऊतक Sclerenchyma) ।
प्रश्न 6. प्ररोह का शीर्षस्थ विभाज्योतक कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर- जड़ों और तनों की वृद्धि वाले भाग में पाया जाता है और यह इन की लंबाई में वृद्धि करता है।
प्रश्न 7. नारियल का रेशा किस ऊतक से बना होता है ?
उत्तर– स्क्लेरेंकाइमा ऊतक से।
प्रश्न 8. फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर- चालनी नलिका, साथी कोशिका, फ्लोएम पैरेंकाइमा तथा फ्लोएम रेशे।
प्रश्न 9. उस ऊतक का नाम बतायें जो हमारे शरीर में गतिं के लिए उत्तरदायी है।
‘ उत्तर- पेशीय ऊतकों का कार्यात्मक संयोजन हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।
प्रश्न 10. न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है ?
उत्तर- तंत्रिका ऊतक की कोशिकाओं को तंत्रिका कोशिका या न्यूरॉन कहा जाता है। न्यूरॉन में कोशिकाएँ केन्द्रक तथा कोशिकाद्रव्य (साइटोप्लाज्म) होते हैं। इससे लंबे, पतले बालों जैसी शाखाएँ निकली होती हैं। प्रायः प्रत्येक न्यूरॉन में इस तरह का एक लंबा प्रवर्ध होता है, जिसको एक्सॉन कहते हैं तथा बहुत सारे छोटी शाखा वाले प्रवर्ध (डेंडराइट्स) होते हैं। एक तंत्रिका कोशिका 1 मीटर तक लंबी हो सकती है।
प्रश्न 11. हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बतायें।
उत्तर- (I) हृदय पेशी अनैच्छिक पेशियों से बनती हैं। इन्हें कार्डिक (हृदयक) पेशी कहते हैं।
(II) यह बेलनाकार, शाखाओं वाली और एक केंद्रकीय होती है।
(III) यह जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती है।
प्रश्न 12. एरीओलर ऊतक के क्या कार्य हैं ?
उत्तर- एरीओलर ऊतक संयोजनी ऊतक, त्वचा और मांसपेशियों के बीच, रक्त नलिका के चारों ओर तथा नसों और अस्थि मज्जा में पाया जाता है। यह अंगों के भीतर की खाली जगह को भरता है तथा भीतरी अंगों को सहारा देता है। यह ऊतकों की मुरम्मत करता है।

अभ्यास के प्रश्न

प्रश्न 1. ऊतक को परिभाषित करें।
उत्तर-एक समान उत्पत्ति, संरचना और कार्य करने वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं।
प्रश्न 2. कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं ? उनके नाम बतायें।
उत्तर- जाइलम ऊतक का निर्माण चार प्रकार की अवयवों के मिलने से होता है, वे हैं-टैकीड्स, वाहिका, जाइलम पैरेंकाइमा और जाइलम फ़ाइबर्स।
प्रश्न 3. पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं ?
उत्तर –
सरल ऊतक जटिल ऊतक
इन ऊतकों में केवल एक प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं| ये ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं|
इनके कोशिकाओं की संरचना लगभग एक समान होती हैं तथा वे एक समान कार्य करते हैं| विभिन्न प्रकार की कोशिकाएँ अलग-अलग कार्य करते हैं| उदाहरण के लिए- ट्रैकीड् के द्वारा पानी का संवहन होता है जबकि पैरेन्काइमा भोजन का संग्रह करता है|
सरल ऊतक तीन प्रकार के हैं- पैरेन्काइमा ऊतक, कॉलेन्काइमा ऊतक, स्क्लेरेन्काइमा ऊतक| पौधों में जटिल ऊतक दो प्रकार के होते हैं- ज़ाइलम तथा फ़्लोएम|
प्रश्न 4. कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेंकाइमा, कॉलेंकाइमा और स्कैलेरेंकाइमा के बीच अंतर बताएं। 
उत्तर –[/su_note]
पैरेन्काइमा[/su_note]
कॉलेन्काइमा[/su_note]
स्क्लेरेन्काइमा[/su_note]
यह पतली कोशिका भित्ति वाली सरल कोशिकाओं का बना होता है तथा इस प्रकार के ऊतक की कोशिकाओं के मध्य काफी रिक्त स्थान पाया जाता है| इस ऊतक की कोशिकाएँ जीवित, लंबी और अनियमित ढंग से कोनों से मोटी होती है तथा कोशिकाओं के बीच बहुत कम स्थान होता है|| इनकी कोशिका भित्तियाँ प्रायः इतनी मोटी होती हैं कि कोशिका के भीतर कोई आंतरिक स्थान नहीं होता है|
इस ऊतक में कोशिका भित्ति सेल्यूलोज की बनी होती है| कोशिका भित्ति के प्रमुख घटक पेक्टिन तथा हेमिसेल्यूलोज हैं| इस ऊतक की भित्ति में कोशिकाओं को दृढ़ बनाने के लिए लिग्निन की अतिरिक्त परत पायी जाती है|
प्रश्न 5. रंध के क्या कार्य हैं ?
उत्तर- रंध्र वायुमंडल से गैसों का आदान-प्रदान करते हैं। वाष्पोत्सर्जन की क्रिया भी इन्हीं के द्वारा होती है।
प्रश्न 6. तीनों प्रकार के पेशीय रेशों के चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- पेशीय ऊतक लंबी कोशिकाओं का बना होता है जिसे पेशीय रेशा भी कहते हैं। ये हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी होता है। ये तीन प्रकार के हैं-ऐच्छिक पेशी, अनैच्छिक पेशी और हृदय पेशी। 

अंतर  

ऐच्छिक पेशी अनैच्छिक पेशी हृदय पेशी
1. ये प्रायः अस्थियों से जुड़ी होती हैं।

2. ये ऐच्छिक होती हैं।

3. इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पटियां होती हैं इसीलिए इन्हें रेखित पेशियां भी कहते

4. ये लंबी, बेलनाकार, शाखारहित और बहुनाभीय  होती हैं।

1.ये आंख की पलकों,मूत्रवाहिनी और फेफड़ों की श्वसनी में होती हैं।

2. ये अनैच्छिक होती हैं।

3. इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पटियां नहीं होतीं इसीलिए इन्हें अरेखित पेशियां भी कहते हैं।

4. ये लंबी, एक केंद्रकीय और एक  सिरे से नुकीली होती हैं।

1. ये हृदय में पाई जाती हैं।

2. ये अनैच्छिक होती हैं।

3. इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पट्टियां नहीं होतीं

4. ये बेलनाकार शाखाओं वाली और केंद्रकीय होती हैं।

प्रश्न 7. कॉर्डिक (हृदयक),पेशी का विशेष कार्य क्या है ?
उत्तर- हृदयक पेशी का विशेष कार्य पूरे जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार और संकुचन करना है। इसी के परिणाम स्वरूप रक्त सारे शरीर में गति करता है।
प्रश्न 8. रेखित, अरेखित और हृदय-पेशियों में शरीर में स्थित कार्य और स्थान के आधार पर अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर – 

कार्य के आधार पर :

रेखित पेशी अरेखित पेशी कार्डिक (हृदयक) पेशी
ये अधिकतर हड्डियों से जुड़ी होती हैं तथा शारीरिक गति में सहायक होती हैं| अरेखित पेशियाँ आहारनली में भोजन का प्रवाह या रक्त नालिका का प्रसार व संकुचन को नियंत्रित करती हैं| हृदयक पेशियाँ जीवन भर लयबद्ध होकर हृदय के प्रसार एवं संकुचन को नियंत्रित करती हैं|

स्थान के आधार पर :

रेखित पेशी अरेखित पेशी कार्डिक (हृदयक) पेशी
ये पेशियाँ शरीर के अंगों, जैसे- हाथ, पैर, जीभ आदि में उपस्थित होते हैं| ये भोजन की आहारनली, रक्तनालिका, आँख की पलक, मूत्रवाहिनी और फेफड़ों की श्वसनी में पाया जाता है| हृदयक पेशियाँ हृदय में स्थित होते हैं|

 

प्रश्न 9. न्यूरॉन का एक चिनित चित्र बनायें।
उत्तर– न्यूरॉन देखने में पूँछ सहित तारे के आकार का ऊतक लगता है|


प्रश्न 10. निम्नलिखित के नाम लिखें
(a) ऊतक जो मुँह के भीतरी अस्तर का निर्माण करता है।
(b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।
(c) ऊतक जो पौधें में भोजन का संवहन करता है।
(d) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है।
(e) तरल अधात्री सहित संयोजी ऊतक।
(f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक।

उत्तर :

(a) सरल शल्की एपिथेलियम
(b) कांडरा
(c) फ्लोएम
(d) एडिपोस टिश्यू (वसामय उत्तक)
(e) रक्त
(f) तंत्रिका उत्तक

 

प्रश्न 11. निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करें त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि, वृक्कीय नलिका अस्तर, संवहन, बंडल
उत्तर-(i) त्वचा – स्तरित शल्की एपिथेलियम
(ii) पौधे का वल्क – कॉर्क रक्षित उत्तक
(iii) अस्थि – संयोजी उत्तक
(iv) वृक्कीय नलिका अस्तर – घनाकार एपिथेलियम

(v) संवहन बण्डल – जटिल उत्तक (जाइलेम और फ्लोएम)

प्रश्न 12. पैरेंकाइमा ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं.? नाम बतायें।
उत्तर- जब पैरेंकाइमा में क्लोरोफिल पाया जाता है, जिसके कारण प्रकाश संश्लेषक की क्रिया संपन्न होती है तब इसे क्लोरेंकाइमा कहते हैं। जलीय पौधों में जब पैरेंकाइमा की कोशिकाओं में हवा भरी होती है और यह पौधों को तैरने के लिए उत्पलावन बल प्रदान करते हैं तब इसे एरेंकाइमा कहते हैं। ये तने और जड़ों में स्थित होते हैं।
प्रश्न 13. पौधों में एपीडर्मिस की क्या भूमिका है ?
उत्तर- पौधों की कोशिकाओं की सबसे बाहरी परत एपीडर्मिस है। शुष्क स्थानों पर मिलने वाले पौधों में यह मोटी हो जाती है और पानी की हानि को कम कर उनकी रक्षा करती है। पौधों की पूरी सतह एपीडर्मिस से ढकी रहती हैं। इसलिए यह पौधों के सभी भागों की रक्षा करती है। इसके बाहर मोम जैसी जल प्रतिरोधी परत बनती है जो जल हानि के विरुद्ध यांत्रिक आघात तथा परजीवी कवक के प्रवेश से पौधों की रक्षा करती है। पत्तियों की एपीडर्मिस में छोटे-छोटे रंध्रों से वायुमंडल से गैसों का आदान-प्रदान होता है, इन्हीं से वाष्पोत्सर्जन क्रिया होती है। जड़ों की एपीडर्मल कोशिकाएं पानी सोखने का कार्य करती हैं। मरुस्थलीय पौधों के बाहरी सतह वाले एपीडर्मिस में रासायनिक पदार्थ क्यूटिन होता है जिस कारण पानी का वाष्प नहीं होता।
प्रश्न 14. छाल (कॉर्क) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है ?
उत्तर- छाल (कॉर्क) पौधों के भीतर की कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसका सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य रोधन तथा घातरोधत का है। जब वृक्ष की आयु बढ़ती है तो उस पर विभाज्योतक की पट्टी आ जाती है। बाहरी सतह की कोशिकाएं इससे अलग हो जाती हैं तथा पौधों पर बहुपरतों वाली मोटी कार्क का निर्माण करती है। यह मृत कोशिकाओं की होती है और बिना अंतः कोशिकीय स्थानों के होती है। इस पर सुबरिन नामक रसायन होता है जो हवा और पानी को प्रवेश नहीं करने देता।
प्रश्न 15. निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें।

इस पोस्ट में आपको class 9 science chapter 6 pdf class 9th science chapter 6 question answer class 9 science chapter 6 notes नसरत सोलूशन्स फॉर क्लास 9 साइंस चैप्टर 6. ऊतक ,कक्षा 9 अध्याय 6 ,ऊतक से संबंधित प्रश्न ,9 वीं कक्षा विज्ञान अध्याय 6,NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 6 Tissues, class 9 science chapter 6 important questions, class 9 science chapter 6 question answer, Class 9 Science Chapter 6 – Tissues कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 6 ऊतक प्रश्न का उत्तर, 6 ऊतक, कक्षा 9, विज्ञान क्लास 9 नोट्स ,से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 9 Science (Hindi Medium)

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *