Subjects

मुद्रा और साख Class 10th Economics Chapter 3. Solution

अति लघु-उत्तराय प्रश्न

प्रश्न 1. बैंक क्या होता है?

उत्तर- बैंक वह संस्था है जो लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से जमा स्वीकार करती है जिनका चैक द्वारा भुगतान कर दिया जाता है तथा जो लोगों को ऋण देती है।

प्रश्न 2. माँग जमा किसे कहते हैं?

उत्तर- ऐसी जमा जिसे जब चाहे चैक द्वारा निकलवाया जा सके, माँग जमा कहलाती है।

प्रश्न 3. मुद्रा क्या होती है?

उत्तर- कोई भी वस्तु जिसे विनिमय के माध्यम, धन के संचय, मूल्य के माप तथा ऋणों के भुगतान के रूप में सामान्य रूप से स्वीकार किया जाता है।

प्रश्न 4. मुद्रा ने कौन-सी कठिनाइयों को दूर किया है?

उत्तर- मुद्रा ने वस्तु विनिमय की कठिनाइयों को दूर किया है।

प्रश्न 5. वस्तु विनिमय प्रणाली का अर्थ बताओ।

उत्तर- वस्तुओं का वस्तुओं अथवा सेवाओं का सेवाओं से सीधे रूप में अदल-बदल को वस्तु विनिमय प्रणाली कहते हैं।

प्रश्न 6. मांगों का दोहरा संयोग से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- वस्तु विनिमय प्रणाली, जहाँ मुद्रा का उपयोग किये बिना वस्तुएँ सीधे आदान-प्रदान की जाती हैं, वहाँ एक व्यक्ति जो बेचने की इच्छा रखता है, वो दूसरे व्यक्ति की खरीदने की इच्छा से बिल्कुल मेल खाना चाहिए। इसे ही माँगों का दोहरा संयोग कहते हैं।

प्रश्न 7. ज़्यादातर खरीददारी मुद्रा के ज़रिये क्यों होती है?

उत्तर- क्योंकि जिस व्यक्ति के पास मुद्रा है वह इसका विनिमय किसी भी वस्तु या सेवा खरीदने के लिए आसानी से कर सकता है। इसलिए हर कोई भुगतान मुद्रा के रूप में लेना पसंद करता है।

प्रश्न 8. बैंकों की आय का प्रमुख स्रोत क्या है?

उत्तर- बैंकों की आय का प्रमुख स्रोत जमा स्वीकार करना तथा लोगों को ऋण देना है।

प्रश्न 9. बैंक अपने पास कुल जमा का एक छोटा हिस्सा नकद रूप में क्यों रखते हैं?

उत्तर- क्योंकि किसी एक समय पर जमाकर्ताओं द्वारा धन निकालने की संभावना को देखते हुए कुछ हिस्सा नकद रूप में रखा जाता है।

प्रश्न 10. ग्रामीण परिवारों के लिए औपचारिक ऋण के दो प्रमुख स्रोत कौन-से हैं?

उत्तर- (क) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (ख) सहकारी समितियाँ।

प्रश्न 11. सोनपुर कृषक सहकारी समिति के कितने सदस्य हैं?

उत्तर- 2300 सदस्य।

प्रश्न 12. ब्याज दर, समर्थक ऋणाधार, आवश्यक कागज़ात और भुगतान के तरीकों को सम्मिलित रूप से क्या कहते हैं?

उत्तर- ऋण की शर्ते।

प्रश्न 13. मुद्रा के आधुनिक रूप में क्या शामिल हैं ?

उत्तर- करेंसी, कागजी नोट तथा सिक्के।

प्रश्न 14. भारत का सर्वोच्च बैंक कौन-सा है?

उत्तर- भारतीय रिज़र्व बैंक।

प्रश्न 15. स्वयं सहायता समूह के लिए कितने सदस्य होना आवश्यक है?

उत्तर- 15 से 20 सदस्य।

प्रश्न 16. आत्मनिर्भर समूह में बचत और ऋण संबंधित अधिकतर निर्णय कौन लेते हैं?

उत्तर- आत्मनिर्भर समूह में बचत और ऋण संबंधित निर्णय सदस्य लेते हैं।

प्रश्न 17. ऋणदाता ऋण का कौन-सा रूप है?

उत्तर- अनौपचारिक।

प्रश्न 18. बैंक, साख का कौन-सा रूप है?

उत्तर- औपचारिक।

प्रश्न 19. आवश्यकताओं के दोहरे संयोग में छुपी समस्या को उजागर कीजिए।

उत्तर- एक व्यक्ति जो वस्तु बेचने की इच्छा रखता है उसकी वस्तु खरीदने वाले की वस्तु से मेल नहीं खाती है।

प्रश्न 20. मुद्रा के प्रयोग ने वस्तु विनिमय को किस प्रकार आसान बना दिया है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर- मुद्रा के प्रयोग से जूता निर्माता के लिए जरूरी नहीं रह जाता कि वो ऐसे किसान को ढूँढें जो न केवल उसके जूते खरीदे बल्कि साथ-साथ उसको गेहूँ भी बेचें। अब उसे केवल अपने जूते के लिए खरीददार ढूँढ़ना है।

प्रश्न 21. चेक क्या होता है?

उत्तर- चेक एक ऐसा कागज़ है जो बैंक को किसी व्यक्ति के खाते से चेक पर लिखे नाम के किसी दूसरे व्यक्ति को एक खास रकम का भुगतान करने का आदेश देता है।

प्रश्न 22. करेंसी क्या होती है?

उत्तर- करेंसी मुद्रा का आधुनिक रूप है, जैसे-कागजी नोट व सिक्के।

प्रश्न 23. ऋण क्या होता है?

उत्तर- ऋण एक समझौता होता है जिसमें देनदार किसी व्यक्ति को धन, वस्तुएँ व सेवाएँ उससे वापिस लेने के वायदे के आधार पर प्रदान करता है।

प्रश्न 24. ऋण जाल क्या है?

उत्तर- जब ऋण अदायगी की राशि कर्ज अदायगी की राशि कर्जदाता की आय से बढ़ जाती है, तब वह ऋण जाल में होता है।

प्रश्न 25. समर्थक ऋणाधार क्या है?

उत्तर- समर्थक ऋणाधार ऐसी संपत्ति है जिसका कर्जदार मालिक है और इसका इस्तेमाल वे उधारदाता को गारंटी देने के रूप में करता है।

प्रश्न 26. औपचारिक क्षेत्रक ऋण क्या होता है?

उत्तर- औपचारिक क्षेत्रक ऋण वे हैं जो बैंकों या सहकारी समितियों द्वारा दिए जाते हैं।

प्रश्न 27. ऋण की शर्त का अर्थ स्पष्ट करें।

उत्तर- ब्याज दर, समर्थक ऋणाधार, आवश्यक कागज़ात और भुगतान के तरीकों को सम्मिलित रूप से ऋण की शर्ते कहा जाता है। हर ऋण समझौते में ब्याज दर निश्चित कर दी जाती है, जिसे कर्जदार महाजन को मूल रकम के साथ अदा करता है।

प्रश्न 28. औपचारिक ऋणदाता क्या है तथा अनौपचारिक ऋणदाता क्या है?

उत्तर- औपचारिक ऋणदाता: इसमें बैंकों और सहकारी समितियों से लिए कर्ज शामिल होते हैं।
अनौपचारिक ऋणदाता: इसमें साहूकार, व्यापारी, मालिक, रिश्तेदार, दोस्त आदि आते हैं।

इस पोस्ट में आपको मुद्रा और साख के प्रश्न उत्तर class 10 history chapter 3 mudra aur credit extra questions NCERT Solutions for Class 10 अर्थशास्त्र Chapter 3 मुद्रा और साख,नसरत सोलूशन्स फॉर इकोनॉमिक्स क्लास 10th Chapter 3. मुद्रा और साख ,class 10 economics chapter 3 notes money and credit class 10 mcq Class 10 Social Science Economics Chapter 3 Money and Credit मुद्रा और साख कक्षा 10 अर्थशास्त्र नोट्स से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Previous page 1 2

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *