विज्ञान

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं के प्रश्न उत्तर

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं के प्रश्न उत्तर

 Class 9th Ch 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं – जो उम्मीदवार 9th क्लास में पढ़े रहे है ,उन सब की आशा होती है की वह अच्छे अंक से पास हो .इसलिए जो उम्मीदवार 9th कक्षा में पढ़ रहे है ,उन्हें ज्याद कर साइंस के प्रश्न उत्तरों में दिक्कत आती है .इसलिए आज हमने इस पोस्ट में 9th क्लास के अध्याय 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए है .इसलिए आप इन प्रश्नों को अच्छे से याद करे क्योंकि इसमें से काफी प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में हर बार आते है .अगर आपको यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरो को शेयर जरुर करे .हमारी वेबसाइट पर 9th क्लास के सलूशन भी दिए गए है

प्रश्न 1. शुद्ध पदार्थ किसे कहते हैं ?
उत्तर- वह पदार्थ जिस में विद्यमान सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के हों, उसे शुद्ध पदार्थ कहते हैं।
प्रश्न 2. कोई शुद्ध पदार्थ कितने प्रकार के कणों से बनता है ?
उत्तर-एक ही प्रकार के कणों से।
प्रश्न 3. मिश्रण किस से बनता है?
उत्तर-मिश्रण एक या एक से अधिक शुद्ध तत्वों या यौगिकों के मिलने से बनता है।
प्रश्न 4. जल में घुले नमक (NaCI) को किस विधि से अवयवों में पृथक् कर सकते हैं?
उत्तर-आसवन विधि से।।
प्रश्न 5. समांगी मिश्रण के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-जल में नमक, जल में चीनी।
प्रश्न 6. विषमांगी मिश्रण के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-नमक और लोहे की छीलन, नमक और गंधक।
प्रश्न 7. जल और तेल कैसा मिश्रण है?
उत्तर-विषमांगी मिश्रण।
प्रश्न 8. विलयन किसे कहते हैं ?
उत्तर-विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समागी मिश्रण है।
प्रश्न 9. किसी ठोस विलयन का उदाहरण दीजिए।
उत्तर- मिश्रधातु-पीतल, कांसा, बैल मेटल।
प्रश्न 10. किसी गैसीय विलयन का उदाहरण दीजिए।
उत्तर- वायु ।

प्रश्न 11. नींबू जल का स्वाद सदा एक समान क्यों होता है ?
उत्तर- कणों में समांगीकता के कारण।
प्रश्न 12. पीतल किस-किस से बनने वाली मिश्रधातु है ?
उत्तर-जिंक और कॉपर।
प्रश्न 13. विलायक क्या है ?
उत्तर- विलयन का वह घटक जिस की मात्रा दूसरे से अधिक होती है और जो दूसरे घटक को विलयन में मिलाता है उसे विलायक कहते हैं।
प्रश्न 14. विलय क्या है ?
उत्तर- विलयन का वह घटक जो कम मात्रा में होता है और विलायक में घुला होता है उसे विलय कहते हैं।
प्रश्न 15. जल में चीनी के घोल में विलय और विलायक के नाम लिखिए।
उत्तर– चीनी विलय और जल विलायक है।
प्रश्न 16. टिंक्चर आयोडीन में विलय और विलायक के नाम लिखिए।
उत्तर- आयोडीन विलय और एल्कोहल विलायक हैं।
प्रश्न 17. वातयुक्त पेय ( सोडा जल, कोक आदि) में विलय और विलायक के नाम लिखिए।
उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड गैस विलेय और जल विलायक हैं।
प्रश्न 18. वायु किस प्रकार का विलयन है ?
उत्तर- वायु गैस में गैस का विलयन है।
प्रश्न 19. वायु में विलायक और विलय का नाम लिखिए।
उत्तर- नाइट्रोजन को वायु का विलायक और दूसरी गैसों को विलेय का नाम दिया जाता है।
प्रश्न 20. विलयन के क्षणों का आकार लिखिए।
उत्तर- विलयन के कण व्यास में 1 nm (10-m) से भी छोटे होते हैं।

प्रश्न 21. विलयन के कण प्रकार की किरणों को क्यों नहीं फैलाते ?
उत्तर- छोटे आकार के कारण।
प्रश्न 22. तनु या सांद्र घोल किस के आधार पर बनते हैं ?
उत्तर- विलयन में मौजूद विलेय पदार्थ की मात्रा के आधार पर।
प्रश्न 23. संतृप्त विलयन किसे कहते हैं ?
उत्तर- किसी दिए हुए निश्चित तापमान पर यदि विलयन में विलेय पदार्थ नहीं घुलता है तो उसे संतृप्त विलयन कहते हैं।
प्रश्न 24. असंतृप्त विलयन किसे कहते हैं ?
उत्तर- यदि एक विलयन में विलेय पदार्थ की मात्रा संतृप्त से कम है तो इसे असंतृप्त कहते हैं।
प्रश्न 25. विलयन की सांद्रता क्या है ?
उत्तर- विलायक की मात्रा अथवा आयतन में घुले हुए विलेय की मात्रा को विलयन की सांद्रता कहते हैं।
प्रश्न 26. क्रिस्टलीकरण के दो उपयोग लिखिए।
उत्तर- (I) समुद्री जल से प्राप्त नमक का शुद्धिकरण करना।
(II) अशुद्ध नमूने से फिटकरी को पृथक् करना।
प्रश्न 27. निलंबन किसे कहते हैं ?
उत्तर- निलंबन वह विषमांगी घोल है जिस में ठोस द्रव में परिक्षेपित हो जाता है। विलेय पदार्थ कण घुलते नहीं बल्कि माध्यम में समृष्टि में निलंबित रहता है।
प्रश्न 28. निलंबन अस्थाई क्यों माना जाता है ?
उत्तर- निलंबन में छानन विधि से कणों को पृथक् किया जा सकता है इसलिए इसे अस्थाई माना जाता है।
प्रश्न 29. निलंबित कण आँखों से क्यों देखे जा सकते हैं?
उत्तर- इस का आकार 100 nm (10-7m) से बड़ा होता है।
प्रश्न 30. टिंडल प्रभाव क्या है ?
उत्तर- कोलाइडल कणों के छोटे आकार से प्रकाश की किरण का फैलना टिंडल प्रभाव कहलाता है। प्रश्न

31. दूध कोलाइडल किस प्रकार होता है ?
उत्तर- दूध टिंडल प्रभाव दिखाता है।
प्रश्न 32. कोलाइड के कणों का आकार लिखिए।
उत्तर- 1 nm से 100 nm के बीच।
प्रश्न 33. कोलाइड किस विधि से मिश्रण से पृथक् किए जा सकते हैं ?
उत्तर- अपकेंद्रीकरण तकनीक से।
प्रश्न 34. मिश्रण के प्रत्येक घटक को पृथक् करने का क्या लाभ है ?
उत्तर- पृथक् करने से मिश्रण के प्रत्येक घटक के बारे में जानकारी प्राप्त करना और उसे प्रयोग में लाना सरल हो जाता है।
प्रश्न 35. विषमांगी मिश्रण को प्रायः किस क्रिया से पृथक् करते हैं ?
उत्तर- भौतिक क्रियाओं से।
प्रश्न 36. स्याही क्या है ?
उत्तर- स्याही जल में रंग का मिश्रण है।
प्रश्न 37. रंग वाले घटकों को नीले या काले रंग की स्याही से कैसे पृथक किया जाता है ?
उत्तर- वाष्पीकरण से।
प्रश्न 38. वसा की उपस्थिति के अधार पर दूध किस-किस नाम से बेचा जाता है ?
उत्तर- फुल-क्रीम, टोंड, डबल टोंड।
प्रश्न 39. संपूर्ण क्रीम दूध से क्रीम किस यंत्र से अलग करते हैं ?
उत्तर- अपकेंद्रीय यंत्र से।
प्रश्न 40. छानन विधि का प्रयोग कहाँ नहीं किया जाता ?
उत्तर- जब द्रव में विद्यमान ठोस कण इतने छोटे हों कि छानक पत्र से बाहर चले जाए।

प्रश्न 41. मिश्रणों के अपकेंद्रण का सिद्धांत क्या है ?
उत्तर- अपकेंद्रण से भारी कण नीचे बैठ जाते हैं और हल्के कण ऊपर ही रह जाते हैं।
प्रश्न 42. अपकेंद्रण यंत्र प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है ?
उत्तर- जाँच प्रयोगशाला में रक्त और मूत्र की जाँच, दूध से क्रीम और मक्खन प्राप्ति तथा वाशिंग मशीन में कपड़ों से जल निकालने के लिए।
प्रश्न 43. दो अघुलनशील द्रवों के मिश्रण को किस सिद्धांत से पृथक् करते हैं ?
उत्तर- परस्पर न मिलने वाले द्रव अपने घनत्व के अनुसार पृथक्-पृथक् परतों में बंट जाते हैं।
प्रश्न 44. नमक और अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण को किस विधि से पृथक् किया जा सकता है ?
उत्तर- ऊर्ध्वपातन विधि से।
प्रश्न 45. चार ऐसे ठोस पदार्थों के नाम लिखिए जिन का ऊर्ध्वपातन किया जा सकता है ?
उत्तर- अमोनियम क्लोराइड, कपूर, नेफ्थालीन, एंथ्रासीन।
प्रश्न 46. डाई कितने रंगों का मिश्रण होता है ?
उत्तर- दो या दो से अधिक रंगों का मिश्रण।
प्रश्न 47. क्रोमैटोग्राफ़ी किसे कहते हैं ?
उत्तर- मिश्रण से रंगों के पृथकीकरण की विधि को क्रोमैटोग्राफ़ी कहते हैं।
प्रश्न 48. ग्रीक में क्रोमा का क्या अर्थ है ?
उत्तर- ग्रीक में क्रोमा का अर्थ ‘रंग’ है।
प्रश्न 49. क्रोमैटोग्राफ़ी के क्या उपयोग हैं ?
उत्तर- डाई में रंगों को पृथक् करने, प्राकृतिक रंगों से रंग को अलग करने, मूत्र से चीनी पृथक् करने तथा रक्त से दवा पृथक् करने के लिए।
प्रश्न 50. आसवन विधि का प्रयोग मिश्रण के किन घटकों को पृथक् करने के लिए किया जाता है ?
उत्तर- जिन घटकों के क्वथनांकों के बीच काफी अंतर होता है।

प्रश्न 51. प्रभाजी आसवन का प्रयोग कहाँ किया जाता है ?
उत्तर- जब दो या दो से अधिक घुलनशील द्रवों के क्वथनांक का अंतर 25K से कम होता है।
प्रश्न 52. दो उदाहरण लिखिए जहाँ प्रभाजी आसवन विधि का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर- वायु से विभिन्न गैसों तथा पेट्रोलियम उत्पादों से उन के विभिन्न घटकों को पृथक् करने के लिए। प्रश्न
53. साधारण प्रभाजी स्तंभ में शीशे के गुटके क्या कार्य करते हैं ?
उत्तर- ये वाष्प को ठंडा और संघनित होने के लिए सतह प्रदान करते हैं।
प्रश्न 54. वायु कैसा मिश्रण है ?
उत्तर-समांगी मिश्रण।
प्रश्न 55. ऑक्सीजन का क्वथनांक कितना है ?
उत्तर-182° C
प्रश्न 56. आर्गन का क्वथनांक क्या है ?
उत्तर- 186° C
प्रश्न 57. नाइट्रोजन का क्वथनांक क्या है ?
उत्तर-196° C
प्रश्न 58. वायु में ऑक्सीजन, ऑर्गन और नाइट्रोजन की क्रमशः प्रतिशत मात्रा लिखिए।
उत्तर- ऑक्सीजन = 20.9%, आर्गन = 0.9.1%, नाइट्रोजन = 78.1%।
प्रश्न 59. द्रव वायु प्राप्त करने के लिए सबसे पहले क्या करना पड़ता है ?
उत्तर- वायु का दबाव बढ़ाकर और तापमान कम कर संपीड़ित करना पड़ता है।
प्रश्न 60. क्रिस्टलीकरण विधि का प्रयोग किस लिए किया जाता है ?
उत्तर- ठोस पदार्थों को शुद्ध करने के लिए।

प्रश्न 61. शुद्ध कॉपर सल्फेट को किस विधि से प्राप्त करेंगे ?
उत्तर- क्रिस्टलीकरण विधि से।
प्रश्न 62. समुद्र से प्राप्त नमक को शुद्ध रूप में किस विधि से प्राप्त करेंगे ?
उत्तर- क्रिस्टलीकरण विधि से।
प्रश्न 63. क्रिस्टलीकरण विधि साधारण वाष्पीकरण से अच्छी क्यों है ?
उत्तर- साधारण वाष्पीकरण में कुछ ठोस विघटित हो जाते या झुलस जाते हैं या कुछ अशुद्धियां रह जाती हैं।
प्रश्न 64. फिटकरी को किस विधि से शुद्ध किया जाता है ?
उत्तर- क्रिस्टलीकरण से।
प्रश्न 65. पदार्थों के भौतिक गुण कौन-कौन से हैं?
उत्तर- रंग, कठोरता, दृढ़ता, बहाव, घनत्व, द्रवनांक, क्वथनांक आदि।
प्रश्न 66. अंतः रूपांतरण की अवस्था कैसा परिवर्तन है ?
उत्तर- भौतिक परिवर्तन।
प्रश्न 67. अंतः रूपांतरण की अवस्था भौतिक परिवर्तन क्यों है ?
उत्तर- यह परिवर्तन की अवस्था परिवर्तन संघटन के बिना होता है और इस में पदार्थ की रासायनिक प्रकृति में परिवर्तन नहीं होता।
प्रश्न 68. अंतः रूपांतरण की अवस्था का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर- बर्फ से जल और वाष्पों का बनना।
प्रश्न 69. रासायनिक परिवर्तन में क्या-क्या परिवर्तित होता है ?
उत्तर- रासायनिक संघटन और रासायनिक गुणधर्मों में परिवर्तन होता है।
प्रश्न 70. जलना किस प्रकार का परिवर्तन है ?
उत्तर- रासायनिक परिवर्तन।

प्रश्न 71. रासायनिक संघटन के आधार पर पदार्थ को किन भागों में बांटा जाता है ?
उत्तर- तत्व और यौगिक।
प्रश्न 72. किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम तत्व शब्द का प्रयोग किया था ?
उत्तर- रॉबर्ट बायल।
प्रश्न 73. रॉबर्ट बायल ने तत्व शब्द का प्रयोग पहली बार कब किया था ?
उत्तर- सन् 1661 में।
प्रश्न 74. फ्रांस के किस वैज्ञानिक ने तत्व के लिए माना था कि वह पदार्थ का मूल रूप है ?
उत्तर- एंटोनी लॉरेंट लेवाजिर।
प्रश्न 75. पदार्थ का मूल रूप क्या है ?
उत्तर- तत्व
प्रश्न 76. तत्व क्या है ?
उत्तर- तत्व पदार्थ का वह मूल रूप है जिसे रासायनिक प्रतिक्रिया से छोटे पदार्थों के टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता।
प्रश्न 77. तत्वों को किन-किन भागों में बांटा जाता है ?
उत्तर- धातु, अधातु और उपधातु ।
प्रश्न 78. कौन-सी धात, कमरे के तापमान पर द्रव है ?
उत्तर- पारा
प्रश्न 79. अपधातु, किसे कहते हैं ?
उत्तर- जो धातु और अधातु के बीच गुणों को दर्शाते हैं उन्हें उपधातु कहते हैं।
प्रश्न 80. उपधातु के उदाहरण दीजिए।
उत्तर- बोरान, सिलिकन।

प्रश्न 81. अधातुओं के उदाहरण दीजिए।
उत्तर- हाइड्रोजन, ऑयोडीन, कॉर्बन, कोक, ब्रोमीन, क्लोरीन आदि।
प्रश्न 82. धातुओं के उदाहरण दीजिए।
उत्तर- सोडियम, पोटाशियम, लोहा, तांबा, चांदी, सोना अदि।
प्रश्न 83. ज्ञात तत्वों की संख्या कितनी है ?
उत्तर- 100 से अधिक।
प्रश्न 84. प्राकृतिक तत्व कितने हैं ?
उत्तर- 92
प्रश्न 85. कितने तत्व कमरे के तापमान पर गैसें हैं ?
उत्तर- ग्यारह (11)
प्रश्न 86. कौन-से दो तत्व कमरे के तापमान पर द्रव हैं ?
उत्तर- ब्रोमीन और पारा।
प्रश्न 87. कौन-से तत्व 303K से ऊपर द्रव के रूप में रह सकते हैं?
उत्तर- गोलियम और सीसियम।
प्रश्न 88. हाइड्रोजन गैस के तीन गुण लिखिए।
उत्तर- रंगहीन, गंधहीन और ज्वलनशील।
प्रश्न 89. हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के दो गुण लिखिए।
उत्तर- (I) रंगहीन गैस है (II) गंध सड़े हुए अंडे के समान ।
प्रश्न 90. शुद्ध पदार्थ क्या हो सकते हैं-तत्व, मिश्रण, मिश्रण ?
उत्तर- तत्व या यौगिक।

प्रश्न 91. समुद्री पानी मिश्रण है। इसके समर्थन के दो कारण बताओ।
उत्तर- समुद्री पानी मिश्रण है। इसके कारण निम्नलिखित हैं
(i) समुद्री पानी की संरचना परिवर्तनशील है, इसके अवयव भार द्वारा किसी भी अनुपात में पाए जाते हैं।
(ii) समुद्री पानी अपने अवयवों के गुणों को दर्शाता है अर्थात् साधारण नमक तथा पानी।
प्रश्न 92. मिश्रण को पृथक् करने की पांच विधियों के नाम बताओ।
उत्तर- (i) फिल्टरन
(ii) क्रिस्टलीकरण
(iii) ऊर्ध्वपातन
(iv) आसवन
(v) वाष्पन।
प्रश्न 93. चीनी की फैक्टरी में चीनी के खों को अलग करने के लिए कौन-सी विधि प्रयोग की जाती है ?
उत्तर- ‘अपकेंद्रण’ विधि।
प्रश्न 94. रेत में से लोहे के कणों को किस विधि द्वारा पृथक् करेंगे ?
उत्तर- चुंबकीय पृथक्करण विधि।
प्रश्न 95. जल के किसी नमूने से रेत को किस विधि द्वारा पृथक् करेंगे ?
उत्तर- अवसादन विधि द्वारा।
प्रश्न 96. गंदले जल को फिटकरी द्वारा शुद्ध करने की विधि क्या कहलाती है ?
उत्तर- भारण
प्रश्न 97. ठोसों के बिना द्रव में बदले गैस को बदलने की क्रिया क्या कहलाती है ?
उत्तर- ऊर्ध्वपातन

इस पोस्ट में आपको Kya Hamare Aas Paas ke Padarth Shudh hai Notes Class 9 कक्षा 9 विज्ञान पाठ 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है अभ्यास 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है question answer क्या हमारे आस पास के पदार्थ शुद्ध हैं notes शुद्ध पदार्थ के उदाहरण शुद्ध पदार्थ से आप क्या समझते हैं is matter around us pure class 9 questions  से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है.  इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *