Subjects

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Class 10th Social Science Chapter 1 Solution

लघु-उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. ‘निरंकुशवाद’ का अर्थ समझाइए।

उत्तर निरंकुशवाद से अभिप्राय ऐसी शासन-व्यवस्था से है जिसकी सत्ता पर कोई अंकुश नहीं होता।

प्रश्न 2. कल्पनादर्श (यूटोपिया) से क्या अभिप्राय है?

उत्तर कल्पनादर्श एक बहुत ही आदर्श समाज की कल्पना है। ऐसे समाज की कल्पना इतनी आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव दिखाई देता है।

प्रश्न 3. कौन-सी विश्वविख्यात घटना को राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति माना जाता है?
उत्तर 1789 की फ्रांसीसी क्रांति को।
प्रश्न 4. 1789 की फ्रांसीसी क्रांति के महत्त्व को दर्शाने के लिए कोई एक बिंदु लिखिए।

उत्तर – फ्रांस में राजतंत्र का अंत हो गया और सत्ता फ्रांसीसी नागरिकों के एक समूह के हाथ में आ गई।

प्रश्न 5. फ्रांस की किस संहिता को नेपोलियन की संहिता कहा जाता है?

उत्तर- 1804 की नागरिक संहिता को नेपोलियन की संहिता कहा जाता है। इसने कानून के सम्मुख समानता तथा संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।

प्रश्न 6. जीते हुए (विजित ) इलाकों में फ्रांसीसी शासन के प्रति उत्साह शत्रुता में क्यों बदल गया?

उत्तर- विजित प्रदेशों के स्थानीय लोगों की राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्ति की आशाएं धूमिल हो गई थी। इसके अतिरिक्त करों में वृद्धि, सेंसरशिप तथा फ्रांसीसी सेना में ज़बरदस्ती भर्ती के कारण उनमें रोष उत्पन्न हो गया था।

प्रश्न 7. पश्चिमी तथा मध्य यरोप में किन दो तत्वों ने शहरों के विकास तथा वाणिज्यिक वर्गों के उदय में सहायता पहँचाई?

उत्तर (क) औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि ।
(ख) व्यापार में वृधि।

प्रश्न 8. फ्रांसीसी क्रांतिकारियों का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर फ्रांस के लोगों को सामूहिक पहचान देना। (CBSE 2015)

प्रश्न 9. ज़ॉलवेराइन (Zollverien) क्या था?

उत्तर जॉलवेराइन एक जर्मन शुल्क संघ था जिसमें अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे।

प्रश्न 10. उन दो राजनीतिक उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए जिन्हें आर्थिक कदमों द्वारा हासिल करने की उम्मीद फ्राइडरीख लिस्ट (जर्मन प्रोफेसर) को है।

उत्तर (क) आर्थिक रूप में जर्मनी को एक राष्ट्र के रूप में बाँधना।
(ख) जर्मनी के प्रांतीय हितों को आपस में जोड़कर राष्ट्रीय भावना को जागृत करना।

प्रश्न 11. रूढ़िवाद का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर रूढ़िवाद एक ऐसा राजनीतिक दर्शन है, जो परंपरा तथा प्रचलित रीति-रिवाजों एवं संस्थानों पर बल देता है।

प्रश्न 12. वियना सम्मेलन कब बुलाया गया? इसकी अध्यक्षता किसने की?

उत्तर-  वियना सम्मेलन 1815 ई. में बुलाया गया। इसकी अध्यक्षता ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटर्निख ने की।

प्रश्न 13. किन्हीं चार देशों के नाम बताओ जिनके प्रतिनिधियों ने वियना सम्मेलन में भाग लिया?

उत्तर-  ब्रिटेन, रूस, प्रशा और ऑस्ट्रिया।

प्रश्न 14. वियना संधि द्वारा यूरोप में हए कोई दो परिवर्तन बताओ।

उत्तर (क) फ्रांस में बों वंश की सत्ता को फिर से स्थापित कर दिया गया।
(ख) फ्रांस की सीमाओं पर नए राज्य स्थापित कर दिए गए ताकि वह भविष्य में अपनी सीमाओं का विस्तार न कर सके।

प्रश्न 15. ज्युसेपी मेत्सिनी द्वारा इटली में स्थापित दो संगठनों के नाम बताओ।

उत्तर (क) मार्सेई में यंग इटली। (ख) बर्न में यंग यूरोप।

प्रश्न 16. 1830 की जुलाई क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में किसके नेतृत्व में संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना हुई ?

उत्तर लुई फ़िलिप के नेतृत्व में।

प्रश्न 17. 1830 का दशक यूरोप में भारी कठिनाइयाँ लेकर आया। इस संबंध में दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर (क) जनसंख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई जिससे बेरोज़गारी की समस्या उत्पन्न हो गई।
(ख) खाने-पीने की वस्तुओं के मूल्य बढ़ने तथा किसी वर्ष फसल खराब होने से व्यापक ग़रीबी फैल जाती थी। An)

प्रश्न 18. सिलेसियाई बुनकरों के विद्रोह का क्या कारण था?

उत्तर सिलेसिया के बुनकर ठेकेदारों से कच्चा माल लेकर उनके लिए कपड़ा तैयार करते थे, परंतु ठेकेदार उन्हें दाम बहुत कम देते थे।

प्रश्न 19. 1848 के उदारवादी आंदोलनों से यूरोप के रूढ़िवादी राजवंशों की विचारधारा में क्या परिवर्तन आया? :

उत्तर 1848 के उदारवादी आंदोलनों से यूरोप के रूढ़िवादी राजवंश सुधारों तथा रियायतों को आवश्यक मानने लगे।

प्रश्न 20. विचारधारा की परिभाषा दीजिए।

उत्तर एक विशेष प्रकार के सामाजिक तथा राजनीतिक दृष्टिकोण को व्यक्त करने वाले विचारों के समूह को विचारधारा कहते हैं।

प्रश्न 21. (क) जर्मनी के एकीकरण का कर्णधार कौन था?
(ख) एकीकरण के पश्चात् जर्मनी का सम्राट किसे घोषित किया गया?

उत्तर (क) जर्मनी के एकीकरण का कर्णधार प्रशा का प्रधानमंत्री ऑटोवान बिस्मार्क था।
(ख) एकीकरण के पश्चात् प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया।

प्रश्न 22. इटली के एकीकरण में योगदान देने वाले किन्हीं चार व्यक्तियों के नाम बताओ।

उत्तर कावूर, मेत्सिनी, गैरीबॉल्डी तथा विक्टर इमेनुएल द्वितीय।

प्रश्न 23. नृजातीय समूह से क्या अभिप्राय है?

उत्तर नृजातीय समूह एक ऐसा समुदाय होता है जो एक साझी नस्ली, जनजातीय या सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को अपनी पहचान मानता है।

प्रश्न 24. एक्सपिडिशन ऑफ़ द थाउजेंड (हज़ार लोगों का अभियान) क्या था?

उत्तर एक्सपिडिशन ऑफ़ द थाउजेंड गैरीबाल्डी का दक्षिणी इटली की ओर एक अभियान था। जिसमें लगभग तीस हज़ार (30,000): स्वयंसेवक शामिल थे। ये स्वयंसेवक ‘रेड शर्ट्स’ के नाम से लोकप्रिय हुए।

प्रश्न 25. (क) उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम चरण में राष्ट्रवाद का संकीर्ण रूप क्या था?
(ख) इसका क्या परिणाम निकला?

उत्तर (क) उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम चरण में राष्ट्रवाद का संकीर्ण रूप था-इसका साम्राज्यवाद से जुड़ना।
(ख) साम्राज्यवादी प्रक्रिया ने यूरोप में प्रथम विश्व युद्ध (1914) को जन्म दिया।

प्रश्न 26. उन्नीसवीं शताब्दी में जनसंख्या की दृष्टि से यूरोप का सबसे बड़ा वर्ग कौन-सा था?

उत्तर – कृषक वर्ग।

प्रश्न 27. वियना कांग्रेस (1815) का कोई एक उद्देश्य बताओ।

उत्तर- नेपोलियन की विजयों के कारण अव्यवस्थित यूरोप की राजनीतिक दशा को सुधारना तथा स्थायी शांति स्थापित करना।
अथवा
फ्रांसीसी क्रांति के सिद्धांतों-समानता, स्वतंत्रता तथा भ्रातृत्व भाव को यूरोपीय देशों में फैलने से रोकना।

प्रश्न 28.वियना कांग्रेस के अनुसार जर्मनी को कितने राज्यों का महासंघ बनाया गया?

उत्तर- 39 राज्यों का।

प्रश्न 29. वियना कांग्रेस से यूरोपीय देशों को क्या लाभ हुए? किन्हीं दो का वर्णन करो।

उत्तर (क) इस कांग्रेस ने यूरोप के राजनीतिज्ञों को आपसी मेल-जोल का मार्ग दिखाया।

(ख) इस कांग्रेस के कारण यूरोप के राष्ट्रों को अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए तथा विचार-विमर्श करने के लिए एक सामूहिक राजनीतिक मंच मिल गया।

प्रश्न 30, 1830 ई. की फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का शासक कौन था?

उत्तर- चार्ल्स दशम था।

प्रश्न 31. 1830 ई. की फ्रांसीसी क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में किस नये राजंवश की स्थापना हुई?

उत्तर इस क्रांति से फ्रांस में बूओं वंश का अंत हो गया और वहाँ लुई फिलिप के नेतृत्व में ओर्लियंज़ वंश की स्थापना हुई।

प्रश्न 32. 1848 की फ्रांसीसी क्रांति से क्या अभिप्राय है?

उत्तर 1848 की फ्रांसीसी क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में लुई फिलिप की सत्ता का अंत हो गया। वहाँ द्वितीय गणतंत्र की स्थापना हुई।

प्रश्न 33. 1848 ई. को क्रांतियों का वर्ष क्यों कहते हैं?

उत्तर 1848 ई. में फ्रांस में क्रांति हुई, परन्तु इसका प्रभाव ऑस्ट्रिया, हंगरी, इटली, जर्मनी आदि कई देशों पर पड़ा।

प्रश्न 34. (क) कौन-सा देश इटली के एकीकरण के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा थी?
(ख) इसके अधीन इटली के कौन-कौन से राज्य थे?

उत्तर (क) इटली के एकीकरण के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा ऑस्ट्रिया था।
(ख) उसके अधीन इटली के दो राज्य थे-लुंबार्डी तथा वेनेशिया।

प्रश्न 35. गैरीबाल्डी द्वारा इटली के एकीकरण के लिए किए गए कोई दो कार्य लिखो।

उत्तर (क) उसने अपने लाल कुर्ता दल (रेड शर्ट) की सहायता से सिसली पर अधिकार कर लिया।
(ख) उसने नेपल्स पर आक्रमण करके उसे भी अपने अधिकार में ले लिया।

प्रश्न 36. सिसली तथा नेपल्स राज्य सार्जीनिया का भाग किस प्रकार बने?

उत्तर जनमत संग्रह के परिणामस्वरूप।

प्रश्न 37. (क) इटली का एकीकरण कब और किस प्रकार संपन्न हुआ?
(ख) एकीकृत इटली की राजधानी कौन-सा नगर बना?

उत्तर (क) इटली का एकीकरण 1870 ई. में रोम विजय से संपन्न हुआ।
(ख) रोम ही एकीकृत इटली की राजधानी बना।

प्रश्न 38. बिस्मार्क किस देश का प्रधानमंत्री अथवा चांसलर था?

उत्तर प्रशा का था।

प्रश्न 39. बिस्मार्क ने दक्षिणी जर्मनी के राज्यों को जर्मन संघ में कैसे शामिल किया?

उत्तर 1871 ई. में फ्रांस सेडान के युद्ध में पराजित करके।

इस पोस्ट में आपको Class 10 Social Science History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय ,यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय प्रश्न उत्तर Class 10, नसरत सोलूशन्स क्लास 10 सोशल साइंस हिस्ट्री Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय (Hindi Medium) ,class 10 history chapter 1 Europe main rastravaad ka udaya , history class 10 chapter 1 question answer class 10 history chapter 1 ncert solutions class 10 history chapter 1 notes pdf download ,यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Questions Answers, ncert solutions class 10 history chapter 1 in hindi से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Previous page 1 2

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *