Answer Keys

UPSC Civil Services Prelims exam paper 28 May 2023 – Paper 1 (Answer Key)

51. धान्यकटक, जो महासांधिकों के अधीन एक प्रमुख बौद्ध केन्द्र के रूप में समृद्ध हुआ, निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र में अवस्थित था?
(a) आंध्र
(b) गांधार
(c) कलिंग
(d) मगध
उत्तर. – A

52. प्राचीन भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. स्तूप की संकल्पना मूलतः बौद्ध संकल्पना है।
2. स्तूप आमतौर पर अवशेषों का निक्षेपागार होता था।
3. बौद्ध परंपरा में स्तूप एक संकल्प अर्पित या स्मारक संरचना होती थी।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
उत्तर. – B

53. प्राचीन दक्षिण भारत के संदर्भ में, कोरकई, धूमपुहार और मुबीर किस रूप में सुविख्यात थे?
(a) राजधानी नगर
(b) पत्तन
(c) लोह और इस्पात निर्माण के केन्द्र
(d) जैन तीर्थंकरों के चैत्य
उत्तर. – B

54. निम्नलिखित में से कौन-सा एक संगम कविताओं में यथावर्णित ‘वटकिस्तल’ की प्रथा को स्पष्ट करता है?
(a) राजाओं द्वारा महिला अंगरक्षिकाओं को नियुक्त करना
(b) राजदरबारों में विद्वानों का, धर्म और दर्शन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने हेतु, एकत्र होना
(c) किशोरियों द्वारा कृषि क्षेत्रों की निगरानी करना और चिड़ियों तथा पशुओं को भगाना
(d) युद्ध में पराजित राजा का आमरण अनशन कर आनुष्ठानिक मृत्युवरण करना
उत्तर. – D

55. निम्नलिखित साम्राज्यों पर विचार कीजिए
1. होयसल
2. गहड़वाल
3. काकतीय
4. यादव
उपर्युक्त में से कितने साम्राज्यों ने अपने राज आद्य आठवीं शताब्दी ईस्वी में स्थापित किए?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) किसी ने नहीं
उत्तर. – D

56. प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए
साहित्यिक कृति – रचनाकार
1. देवीचंद्रगुप्त : बिल्हण
2. हम्मीर महाकाव्य : नयचंद्र सूरि
3. मिलिंद पन्ह : नागार्जुन
4. नीतिवाक्यामृत : सोमदेव सूरि
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
उत्तर. – B

57. “आत्मा केवल जंतु और पादप जीवन की संपदा नहीं है, बल्कि शिलाओं, प्रवाहित जलधाराओं और अन्य अनेक प्राकृतिक वस्तुओं की भी है, जिन्हें अन्य धार्मिक संप्रदाय जीवित नहीं मानते।”
उपर्युक्त कथन प्राचीन भारत के निम्नलिखित में से किस एक धार्मिक संप्रदाय के एक मूलभूत विश्वास को प्रतिबिंबित करता है?
(a) बौद्ध परंपरा
(b) जैन परंपरा
(c) शैव परंपरा
(d) वैष्णव परंपरा
उत्तर. – B

58. विजयनगर साम्राज्य के इनमें से किस एक शासक ने तुंगभद्रा नदी पर एक विशाल बाँध निर्मित किया और नदी से राजधानी नगर तक कई किलोमीटर लंबी एक नहर और कुल्या का निर्माण किया?
(a) देवराय प्रथम
(b) महिकार्जुन
(c) बीर विजय
(d) विरुपाक्ष
उत्तर. – A

59. मध्यकालीन गुजरात के इनमें से किस एक शासक ने दियु को पुर्तगालियों के सुपुर्द कर दिया?
(a) अहमद शाह
(b) महमूद बेगदा
(c) बहादुर शाह
(d) मुहम्मद शाह
उत्तर. – C

60. निम्नलिखित में से किस एक ऐक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत के गवर्नर जनरल के रूप में अभिहित किया गया था?
(a) रेगुलेटिंग ऐक्ट
(b) पिट्स इंडिया ऐक्ट
(c) 1793 का चार्टर एक्ट
(d) 1833 का चार्टर एक्ट
उत्तर. – D

61. सारभूत रूप में, ‘विधि की सम्यक् प्रक्रिया’ का अभिप्राय क्या है?
(a) नैसर्गिक न्याय का सिद्धांत
(b) विधि द्वारा स्थापित पद्धति
(c) विधि की निष्पक्ष प्रयुक्ति
(d) विधि के समक्ष समता
उत्तर. – C

62. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन-I:
भारत में, दैनंदिन जेल प्रशासन के लिए, जेलों का अनुरक्षण राज्य सरकारें अपने नियमों और विनियमों से करती है।
कथन-II:
भारत में, जेल का नियंत्रण जेल अधिनियम, 1894 द्वारा किया जाता है, जिससे जेल का विषय स्पष्ट रूप से प्रांतीय सरकारों के नियंत्रण में रहा।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

(a) कथन-I और कथन -11 दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है।
(c) कथन-I सही है किन्तु कथन II गलत है
(d) कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है
उत्तर. – A

63. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन किसी देश के ‘संविधान’ के मुख्य प्रयोजन को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
(a) यह आवश्यक विधियों के निर्माण के उद्देश्य का निर्धारण करता है।
(b) यह राजनीतिक पदों और सरकार के सृजन को सुकर बनाता है।
(c) यह सरकार की शक्तियों को परिभाषित और सीमाबद्ध करता है।
(d) यह सामाजिक न्याय, सामाजिक समता और सामाजिक सुरक्षा को प्रतिभूत करता है।
उत्तर. – C

64. भारत में, निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन के लिए व्यापक रूप से यह माना गया है कि उसे मूल अधिकारों की न्यायिक व्याख्या को अधिभूत करने के लिए अधिनियमित किया गया ?
(a) पहला संशोधन
(b) 42वाँ संशोधन
(c) 44वाँ संशोधन
(d) 86वाँ संशोधन

उत्तर. – A

65. भारत के निम्नलिखित संगठनों/निकायों पर विचार कीजिए:
1. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
2. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
3. राष्ट्रीय विधि आयोग
4. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग
उपर्युक्त में से कितने सांविधानिक निकाय है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
उत्तर. – A

66. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यदि भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा शून्य घोषित कर दिया जाता है, तो ऐसे विनिश्चय की तिथि से पूर्व राष्ट्रपति के पद के कर्तव्यों के निष्पादन में राष्ट्रपति के द्वारा किए गए सभी कृत्य अविधिमान्य हो जाते हैं।
2. भारत के राष्ट्रपति के पद के लिए निर्वाचन इस आधार पर मुल्तबी किया जा सकता है कि कुछ विधान सभाएँ विपरित हो गई है और उनके निर्वाचन अभी होने शेष है।

3. कोई विधेयक भारत के राष्ट्रपति को प्रस्तुत किए जाने पर, संविधान द्वारा विहित की गई समय- सीमा के अंदर राष्ट्रपति को अपनी अनुमति देनी होती है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
उत्तर. – D

67. भारतीय संसद में वित्त विधेयक और धन विधेयक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जब लोक सभा वित्त विधेयक को राज्य सभा में भेजती है, तो राज्य सभा उस विधेयक को संशोधित या अस्वीकृत कर सकती है।

2. जब लोक सभा धन विधेयक को राज्य सभा में भेजती है, तो राज्य सभा उस विधेयक को संशोधित या अस्वीकृत नहीं कर सकती, वह केवल अनुशंसाएँ कर सकती है।
3. लोक सभा और राज्य सभा के बीच असहमति होने पर, धन विधेयक के लिए कोई संयुक्त बैठक नहीं होती, किन्तु वित्त विधेयक के लिए संयुक्त बैठक आवश्यक होती है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
उत्तर. – C

68. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
एक बार यदि केन्द्र सरकार किसी क्षेत्र को ‘समुदाय प्रारक्षित’ अधिसूचित कर देती है, तो
1. राज्य का मुख्य वन्यजीव वार्डन ऐसे बन का नियंत्रक प्राधिकारी बन जाता है
2. ऐसे क्षेत्र में शिकार की अनुमति नहीं होती
3. ऐसे क्षेत्र के लोगों को गैर-इमारती लकड़ी बनोत्पाद को संग्रह करने की अनुमति होती है
4. ऐसे क्षेत्र के लोगों को पारंपरिक कृषि प्रथाओं की अनुमति होती है
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
उत्तर. – C

69. भारत में ‘अनुसूचित क्षेत्र’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. किसी राज्य के भीतर, किसी क्षेत्र की अनुसूचित क्षेत्र के रूप में अधिसूचना राष्ट्रपति के एक आदेश के माध्यम से होती है।
2. अनुसूचित क्षेत्र के रूप में बनने वाली सबसे बड़ी प्रशासकीय इकाई जिला होता है और सबसे छोटी इकाई ब्लॉक में गाँवों का समूह होता है।
3. संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपेक्षित है कि वे राज्यों के अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन के विषय में केन्द्रीय गृह मंत्रालय को वार्षिक प्रतिवेदन है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
उत्तर. – B

70. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन-I:
भारत के उच्चतम न्यायालय ने अपने कतिपय निर्णयों में यह विचारण किया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 16(4) के अधीन बनाई गई आरक्षण नीतियाँ प्रशासन की दक्षता को बनाए रखने के लिए अनुच्छेद 335 द्वारा सीमित होगी।
कथन-II:
भारत के संविधान का अनुच्छेद 335 ‘प्रशासन की दक्षता’ पद को परिभाषित करता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d) कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है
उत्तर. – C

71. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I:
आधारिक संरचना निवेश न्यासों (InviTs) में जमा (डिपॉजिट) से हुई ब्याज की आय, जो उनके निवेशकों में वितरित की जाती है, कर से छूट प्राप्त है, किन्तु लाभांश करयोग्य है।
कथन-II:
‘वित्तीय परिसंपत्तियों का प्रतिभूतिकरण और पुनर्गठन तथा प्रतिभूति हित का प्रवर्तन अधिनियम, 2002’ के अधीन InvITs को ऋणी के रूप में मान्यता प्राप्त है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d) कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है
उत्तर. – D

72. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I:
कोविड विश्वमारी के बाद के हाल के विगत काल में, पूरे विश्व में अनेक केन्द्रीय बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ा दी थीं।
कथन-II:
आमतौर पर केन्द्रीय बैंक मानते हैं कि उनके पास बढ़ती हुई उपभोक्ता कीमतों का, मौद्रिक नीति के उपायों से, प्रतिकार करने की सामर्थ्य है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-II सही है किन्तु कथन-I गलत है
(d) कथन-I गलत है किन्तु कथन II सही है।
उत्तर. – A

73. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन-I:
ऐसी संभावना है कि कार्बन बाजार, जलवायु परिवर्तन से निपटने का एक सबसे व्यापक साधन हो जाए।
कथन-II:
कार्बन बाजार संसाधनों को प्राइवेट सेक्टर से राज्य को हस्तांतरित कर देते हैं।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-I सही है किन्तु कथन II गलत है
(d) कथन-II गलत है किन्तु कथन-II सही है
उत्तर. – C

74. भारतीय रिज़र्व बैंक की निम्नलिखित में से किस एक गतिविधि को बंध्यकरण (स्टेरिलाइजेशन)’ के एक भाग के रूप में माना जाता है?
(a) खुला बाज़ार कार्रवाई’ का संचालन
(b) निपटारा और भुगतान प्रणालियों की निगरानी
(c) केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के लिए एवं रोकड़ प्रबंधन
(d) गैर-बैंक वित्तीय संस्थानों के कार्यों का विनियमन
उत्तर. – A

75. निम्नलिखित बाजारों पर विचार कीजिए
1. सरकारी बॉन्ड बाजार
2. शीघ्रावधि द्रव्य बाजार (कॉल मनी मार्केट)
3. कोपपत्र बाजार (ट्रेजरी बिल मार्केट)
4. स्टॉक बाजार
पूँजी बाज़ार में, उपर्युक्त में से कितने शामिल हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
उत्तर. – B

Previous page 1 2 3 4Next page

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *