Subjects

Class 8 Social Science Question Paper Pdf Download

Class 8 Social Science Question Paper Pdf Download

Social Science Question Paper For Class 8 | Class 8 Social Science Sample Paper | कक्षा 8 विज्ञान वार्षिक परिक्षा प्रश्न पत्र 2022 – जो विद्यार्थी 8वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे है ,उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के क्वेश्चन पेपरों को देखकर करनी चाहिए . इसलिए आज हमने इस पोस्ट में 8th क्लास का विज्ञान विषय क्वेश्चन पेपर दिया गया है .जिसे देखकर आप अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते है .और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप इस Class 8 Question Paper 2022 for Science को अच्छे से करे यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होगा .इसके अलवा भी हमारी वेबसाइट पर Class 8 Science Question Paper दिए है.

विषय-सामाजिक विज्ञान

कक्षा-आठवीं

समय : 3 घंटे] [ पूर्णांक : 80

निर्देश-

• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 15 तक सही उत्तर छाँटकर लिखें। ,
• भारत के मानचित्र को भरकर अपनी उत्तर पुस्तिका के साथ अवश्य नत्थी करें।

Q 1. लॉर्ड वॉरेन हेस्टिंग्स भारत के गवर्नर-जनरल कब बने?
(क) 1770 ई० में
(ख) 1771 ई० में –
(ग) 1972 ई० में
(घ) 1773 ई० में
Ans. 1773 ई० में

Q 2. स्वतंत्रता के लिए भारत में पहला विद्रोह कब हुआ?
(क) 1857 ई० में
(ख). 1885 ई० में
(ग) 1920 ई० में
(घ) 1942 ई० में
Ans. 1857 ई० में

Q 3. किस भारतीय नेता ने दक्षिण अफ्रीका में नस्ली भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई?
(क) महात्मा गाँधी
(ख) गोपालकृष्ण गोखले
(ग) सुरेंद्रनाथ बैनर्जी
(घ) जवाहरलाल नेहरू
Ans. महात्मा गाँधी

Q 4. स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के किस राज्य का गठन सबसे पहले हुआ?
(क) आंध्र प्रदेश
(ख) पंजाब
(ग) कर्नाटक
(घ) बंगाल
Ans. आंध्र प्रदेश

Q 5. बाल विवाह निषेध अधिनियम कब पारित किया गया?
(क) 1829 में
(ख) 1929 में
(ग) 1951 में
(घ) 1972 में
Ans. 1929 में

Q 6. अंग्रेजों ने संपूर्ण भारत पर लगभग कब तक विजय प्राप्त कर ली थी?
(क) 1854 ई० तक
(ख) 1855 ई० तक
(ग) 1856 ई० तक
(घ), 1857 ई० तक
Ans. 1856 ई० तक

Q 7. निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन का उदाहरण है?
(क) कपड़े
(ख) बर्तन
(ग) अनाज
(घ) उपरोक्त सभी
Ans. उपरोक्त सभी

Q 8. निम्नलिखित में से किसके द्वारा मृदा का निर्माण होता है? .
(क) जैव पदार्थ द्वारा
(ख) चट्टानों से प्राप्त खनिज द्वारा
(ग) भूमि पर पाए जाने वाले खनिज द्वारा
(घ) उपर्युक्त सभी द्वारा
Ans. उपर्युक्त सभी द्वारा

Q 9. मुंबई में आधुनिक वस्त्र उद्योग की स्थापना कब हुई थी ?
(क) 1854 में
(ख) 1860 में
(ग) 1890 में
(घ) 1907 में
Ans. 1854 में

Q 10. विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है
(क) एशिया
(ख) अफ्रीका
(ग) उत्तरी अमेरिका
(घ) दक्षिणी अमेरिका
Ans. एशिया

Q 11. जिस राज्य का शासन किसी एक विशेष धर्म पर आधारित हो, वह कहलाता है
(क) धर्म सापेक्ष
(ख) धर्मनिरपेक्ष
(ग) धर्म निरंकुशता
(घ) धर्मांधता
Ans. धर्मनिरपेक्ष

Q 12. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय संविधान की विशेषता नहीं है?
(क) संसदीय शासन पद्धति
(ख) लोकतांत्रिक प्रणाली
(ग) संघवाद
(घ) एकात्मक शासन
Ans.

Q 13. घरेलू हिंसा अधिनियम के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा पहलू अपराध की परिभाषा में आता है?
(क) पुरुष (पति) के साथ रह रही पत्नी को तानें मारना
(ख) महिला का यौन उत्पीड़न करना
(ग) महिला को धमकी देना एवं आर्थिक शोषण करना
(घ) उपर्युक्त सभी
Ans.

Q 14. जमानत का आदेश कहाँ से प्राप्त होता है? –
(क) अदालत
(ख) पुलिस थाना
(ग) अस्पताल
(घ) उपरोक्त सभी
Ans. अदालत

Q 15. अनुसूचित जाति या जनजाति अधिनियम कब पास किया गया?
(क) 1988 में
(ख) 1989 में
(ग) 1990 में
(घ) 1991 में है
Ans. 1989 में

Q 16. इतिहासकार पुराने अखबारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है?

Ans. इतिहासकार पुराने अखबारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी की अपेक्षा अधिक ठीक होती है। अखबारों में उस समय में घटित होने वाली घटनाओं का सही-सही वर्णन किया होता है लेकिन उस समय में पुलिस द्वारा तय की गई रिपोटें अपने प्रशासनिक मुखियाओं के दबाव से प्रभावित होती थीं।

Q 17. बिरसा की कल्पना में स्वर्ण युग किस तरह का था?’

Ans. बिरसा की कल्पना में स्वर्ण युग वह काल था जब मुंडा लोग अच्छा जीवन व्यतीत करते थे, तटबंध बनाते थे, कुदरती झरनों को नियंत्रित करते थे, वृक्ष और बाग लगाते थे, पेट पालने के लिए खेती करते थे। उस काल्पनिक युग में मुंडा अपने बिरादरों और रिश्तेदारों का खून नहीं बहाते थे। वे ईमानदारी से जीवन व्यतीत करते थे। बिरसा चाहते थे कि लोग एक बार फिर अपनी जमीन पर खेती करें, एक स्थान पर टिक कर रहें और अपने खेतों में काम करें।
मुंडा लोगों के आकर्षित होने के कारण
(1) मुंडा लोग सोचते थे कि बिरसा के पास चमत्कारी शक्तियाँ हैं जो सारी बीमारियाँ दूर कर सकता था।
(2) मुंडा लोग सोचते थे कि बिरसा उन्हें दीकुओं की दासता से मुक्ति दिला सकता था।
(3) वे बिरसा को भगवान मानते थे। उन्हें यकीन था कि वह उनकी समस्याएँ दूर करने आया है।
(4) बिरसा के माध्यम से वे अपने गौरवमयी अतीत को एक बार फिर से पाना चाहते थे।

Q 18. विशहरीकरण का क्या मतलब है?

Ans. विशहरीकरण का मतलब है शहर के खास व्यापार तथा केंद्रीय सत्ता की स्थिति में परिवर्तन का होना। इस परिवर्तन के परिणाम स्वरूप पुराने केन्द्र महत्वहीन हो जाते हैं , जबकि नये विकसित क्षेत्रों का महत्व बढ़ जाता है ।

Q 19. भू-स्खलन को परिभाषित कीजिए।

Ans. भूस्खलन (landslide) एक भूवैज्ञानिक घटना है। धरातली हलचलों जैसे पत्थर खिसकना या गिरना, पथरीली मिटटी का बहाव, इत्यादि इसके अंतर्गत आते है। भारी वर्षा तथा बाढ़ या भूकम्प के आने से भू-स्खलन हो सकता है।

Q 20. रोपण कृषि क्या है?

Ans. – ऐसी वाणिज्यिक कृषि जिसमें चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला और कपास जैसी एकल फसलें उगाई जाती है | रोपण कृषि कहलाती हैं | इस कृषि में बड़े पैमाने पर श्रम और पूँजी की आवश्यकता होती हैं |

Q 21. लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?

Ans. लोग ही एक राष्ट्र के सबसे महत्त्वपूर्ण संसाधन होते हैं। प्रकृति की देन केवल उस समय महत्त्वपूर्ण होती है जब वह लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होती है। लोग अपनी जरूरतों एवं योग्यताओं से उसे संसाधन में तबदील कर देते हैं। इस प्रकार मानव संसाधन ही अंतिम संसाधन है। स्वस्थ, शिक्षित एवं अभिप्रेरित लोग ही अपनी जरूरतों के अनुसार संसाधनों का विकास करते हैं।

Q 22. सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति में राष्ट्रपति किससे परामर्श लेने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है तथा उन्हें पद से हटाने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है?.

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 23. अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?

Ans. अल्पसंख्यक शब्द का अर्थ ऐसे समुदायों से होता है जो संख्या की दृष्टि से बाकी आबादी के मुकाबले बहुत कम होते हैं। इन लोगों की सत्ता और संसाधनों तक पहुँच कम होती है। ये वर्ग सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी बहुसंख्यक वर्ग के मुकाबले कम प्रभावशाली माने जाते हैं। भारत में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग बहुसंख्यक हैं जबकि मुसलिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी धर्म के लोग अल्पसंख्यक हैं।

Q 24. सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करने वाले दो कारक लिखिए ।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 25. आरक्षण की नीति किस तरह काम करती है?

Ans. देशभर की सभी राज्य सरकारों के पास अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी व अतिपिछड़ी जातियों की अपनी-अपनी सूचियाँ हैं। इसी तरह की एक सूची केन्द्र सरकार के पास भी होती है। जो विद्यार्थी शैक्षणिक संस्थान में दाखिले के लिए या जो उम्मीदवार सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन देते हैं, उन्हें जाति और जनजाति प्रमाण-पत्र के रूप में अपनी जाति या जनजाति का सबूत देना होता है। अगर कोई खास दलित जाति या जनजाति सरकारी सूची में है तो उस जाति या जनजाति का उम्मीदवार आरक्षण का लाभ उठा सकता है।

Q 26. रैयतवाड़ी व्यवस्था की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं?

Ans. (1) रैयतवाड़ी व्यवस्था में भू राजस्व का प्रबंधन और स्थाई रूप से 10 से 40 वर्षों के लिए किया गया था समय-समय पर इस का पुननिरीक्षण और पुननिर्धारण भी किया जाता था!

(2) इस व्यवस्था में भू राजस्व की राष्ट्रीय उत्पादन का 50 से 60% तक निर्धारित की गई थी!

(3) इस व्यवस्था में भूमि का स्वामित्व कृषकों को दिया गया कृषि भूमि का क्रय विक्रय कर सकते थे किंतु लगान की अदायगी न होने पर भूमि जब्त की जा सकती थी!

Q 27. शाहजहाँनाबाद के नगर-निर्माण की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 28. ज्योतिराव फुले और रामास्वामी नायकर राष्ट्रीय आंदोलन की आलोचना क्यों करते थे?

Ans. ज्योतिराव फुले और रामास्वामी नायकर राष्ट्रीय आंदोलन की आलोचना इसलिए करते थे क्योंकि उनको लगता था कि राष्ट्रीय आंदोलन जातीय असमानता पर आधारित है। इस आंदोलन में सभी जातियों को सामान दर्जा हासिल नहीं है।

Q 29.. आजादी के बाद प्रारंभिक दशकों में भारत के आर्थिक विकास की कल्पना किस तरह की गई थी?

Ans. आजादी के बाद प्रारंभिक दशकों में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए 1950 में योजना आयोग का गठन किया गया। सरकार ने मिश्रित अर्थव्यवस्था की नीति को अपनाया जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रकों की भागीदारी थी। पहली पंचवर्षीय योजना 1951 में शुरू की गई, जिसमें देश के आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
1956 में दूसरी पंचवर्षीय योजना तैयार की गई, इस योजना में इस्पात; जैसे भारी उद्योगों और विशाल बाँध परियोजनाओं आदि पर सबसे अधिक बल दिया गया। ये काम सरकारी नियंत्रण के अंतर्गत रखे गए। भारी उद्योग पर यह ज़ोर और अर्थव्यवस्था की राज्य नियंत्रण की कोशिशें अगले कुछ दशकों तक आर्थिक नीति को प्रभावित करती रहीं।

Q 30. दिए गए भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए।
(1) जलोढ़ मिट्टी वाला क्षेत्र
(2) गन्ना उत्पादक क्षेत्र .
(3) सूती वस्त्र उद्योग

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 31. भूमि को महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?

Ans. भूमि निम्नलिखित प्रकार से एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है
(i) कृषि और वानिकी करना,
(ii) भवन निर्माण करना,
(iii) खनन करना,
(iv) सड़कों और उद्योगों की स्थापना करना,
(v) मनुष्य अपनी 95 प्रतिशत से भी अधिक आवश्यकताएँ भूमि से ही पूरी करता है।

Q 32. सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Ans.

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
1. इन उद्योगों पर सरकार का स्वामित्व होता है और इनका संचालन भी सरकार के द्वारा किया जाता है 1. इन उद्योगों का संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है
2. इन उद्योगों में सरकार निवेश करती है और लाभ-हानि के लिए सरकार का ही उत्तरदायित्व होता है 2. इनमें राज्य और निजी स्वामियों दोनों के द्वारा निवेश किया जाता है और लाभ-हानि का उत्तरदायित्व दोनों पर होता है
3. हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड इस श्रेणी के उद्योग हैं 3. मारुति उद्योग लिमिटेड इस श्रेणी के उद्योग का उदाहरण हैं

Q 33. भारतीय संसद में महिलाओं की भागीदारी पर नोट लिखें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 34. लोकतंत्र में विपक्षी दलों के चार प्रमुख कार्य लिखें।

Ans. 1. सत्तारूढ़ दल पर नियंत्रण रखना।
2. कानून-निर्माण में सदन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाना।
3. जनता की शिकायतों को सरकार के समक्ष रखना और
4. सरकार के साथ सकारात्मक कदम उठाकर देश के विकास में सहायता करना तथा लोकतंत्र को सफल बनाना।

Q 35, कानूनों को लागू करने की जिम्मेदारी किसकी है? कानूनों को लागू करना इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है?

Ans. कानून को लागू करने का मतलब है कि कानून को व्यवहार में लाया जाना अत्यंत आवश्यक है| कानूनों को लागू करने की जिम्मेदारी सरकार की है| जब कोई कानून ताकतवर लोगों से कमजोर लोगों की रक्षा के लिए बनाया जाता है तो उसको लागू करना और भी महतवपूर्ण बन जाता है

Q 36. मई, 1857 से पहले भारत में अपनी स्थिति को लेकर अंग्रेज़ शासकों के आत्मविश्वास के क्या कारण थे?

Ans. (i)अंग्रेज़ों की सोच था कि भारतीय सिपाही उनके विश्वसनीय हैं। उन्हीं के बल पर तो हमने इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया हैं।
(ii) वे जानते थे कि कई स्थानीय जमींदार एवं राजा उनके शासन के समर्थन करते हैं।
(iii) 1857 से पहले उन्होंने इन्हीं सैनिकों की सहायता से कई लड़ाइयाँ जीती थी तथा कई बड़े विद्रोहों को कुचल था।
अतः वे भारत में अपनी स्थिति को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए थे।

Q 37. मृदा संरक्षण के उपायों का वर्णन करें।

Ans. मृदा संरक्षण एक विधि है, जिसमें मिट्टी की उर्वरता बनाए रखी जाती है, मिट्टी के अपरदन और क्षय को रोका जाता है और मिट्टी की निम्नीकृत दशाओं को सुधारा जाता है। मृदा संरक्षण के लिए निम्नलिखित उपाय किए जाने चाहिए

  1. पर्वतीय भागों में सीढ़ीनुमा खेत बनाकर खेती की जानी चाहिए।
  2. मरुस्थलीय भागों में वृक्षों को लगाकर मृदा को संरक्षित किया जाना चाहिए।
  3. पशुओं द्वारा कम से कम चराई की जानी चाहिए।
  4. समोच्चरेखीय जुताई और मेड़बंदी की जानी चाहिए।
  5. वनारोपण, विशेष रूप से नहीं द्रोणियों के ऊपरी भागों में की जानी चाहिए।
  6. आर्द्र प्रदेशों में अवनालिका अपरदन और मरुस्थलीय और अर्ध मरुस्थलीय प्रदेशों में पवन अपरदन रोकने के लिए अवरोधों का निर्माण किया जाना चाहिए।

Q 38. न्यायाधीश की क्या भूमिका होती है? वर्णन करें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

इस पोस्ट में आपको Class 8 Social Science Question Paper With Solutions Class 8 Social Science Exam Question Paper 2022 Class 8 Social Science Previous Year Question Paper ncert sample papers for class 8 social science Class 8 Social Science Exam Paper class 8 samajik vigyan paper कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पेपर 2022 कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान का सैंपल पेपर कक्षा 8वीं सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर अभी भी इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *