विज्ञान

Class 6th Science Chapter 11 – प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन

Class 6th Science Chapter 11 – प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन

NCERT Solutions for Science Class 6th Chapter 11 प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन – बहुत से विद्यार्थी हर साल छठी की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है .जो विद्यार्थी छठी कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 11 (प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions for Class 6th दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है.प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन के बारे में जानकारी होना हमारे सामान्य ज्ञान के लिए भी महत्वपूर्ण है .इसलिए आप Ch 11 प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन प्रश्नोत्तर विज्ञान को अच्छे से पढ़े .

पाठ्य-पुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. नीचे दिए गए बॉक्सों के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके एक ऐसा वाक्य बनाइए जिससे हमें अपारदर्शी वस्तुओं के बारे में जानकारी मिलने में सहायता हो सके। [या ] [छा अ] [ पार द] [श हैं।][ बनाती ] [ वस्तुएँ ]

उत्तर- अपारदर्शी वस्तुएँ छाया बनाती  हैं।

प्रश्न 2. नीचे दी गई वस्तुओं अथवा पदार्थों को अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी तथा दीप्त अथवा अदीप्त में वर्गीकृत कीजिए :
वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुआँ, समतल काँच की शीट, कुहरा, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, सेलोफेन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू, चंद्रमा।

उत्तर- अपारदर्शी पदार्थ- चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, CD, दीवार, छाता, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा।

पारदर्शी पदार्थ- वायु, जल, समतल कांच की शीट।

पारभासी पदार्थ- पॉलीथीन शीट, धुआँ, कोहरा, छाता, सेलोफेन शीट, तार की जाली।

दीप्त वस्तुएं- लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, गैस बर्नर की ज्वाला, प्रकाशमान टॉर्च, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू।

अदीप्त वस्तुएं- चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, लकड़ी का तख्ता, दीवार, गत्ते की शीट, चंद्रमा।

प्रश्न 3. क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में सोच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर वृत्ताकार छाया बनाए तथा दूसरे ढंग से रखे जाने पर आयताकार छाया बनाए ?,

उत्तर- किसी बेलनाकार डिब्बे की उर्ध्वकार दिशा में छाया आयताकार होगी और क्षितिज दिशा में छाया वृत्ताकार होगी।

प्रश्न 4, किसी अंधेरे कमरे में यदि आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देखेंगे ?

उत्तर- किसी अंधेरे कमरे में दर्पण के सामने अपना परावर्तन नहीं देख सकते क्योंकि परावर्तन के लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है।

अति लघु उत्तात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. दीप्त वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर-  जो वस्तु सूर्य की तरह स्वयं प्रकाश को उत्सर्जन करती है, उसे दीप्त वस्तु कहते हैं।

प्रश्न 2. दीप्त वस्तुओं के नाम लिखो।

उत्तर- सूर्य, विद्युत् बल्ब, जलती हुई मोमबत्ती, तारे आदि।

प्रश्न 3. अदीप्त वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर-  जो वस्तु प्रकाश उत्सर्जित नहीं करती, उसे अदीप्त वस्तु कहते हैं।

प्रश्न 4. चार अदीप्त वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर- गत्ता, मेज़, कुर्सी, पत्थर का टुकड़ा।

प्रश्न 5. पारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर- जिस वस्तु के आर-पार देख सकते हैं, उस वस्तु को पारदर्शी वस्तु कहते हैं।

प्रश्न 6. चार पारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर- वायु, कांच, जल, जिन शराब।

प्रश्न 7. अपारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर- जिस वस्तु को आर-पार नहीं देख सकते, उस वस्तु को अपारदर्शी वस्तु कहते हैं।

प्रश्न 8. चार अपारदर्शी वस्तुओं के नाम बताओ।

उत्तर- गत्ता, पत्थर का टुकड़ा, लकड़ी का टुकड़ा और दीवार।

प्रश्न 9. पारभासी वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर- जिन वस्तुओं के आर-पार देख तो सकते हैं परंतु बहुत स्पष्ट नहीं, ऐसी वस्तुओं को पारभासी वस्तुएं कहते हैं।

प्रश्न 10. चार पारभासी वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर-धुआँ, कोहरा, घिसा हुआ काँच और तेल लगा कागज़।

प्रश्न 11. निम्नलिखित वस्तुओं में से पारदर्शी वस्तुएं बताएँ-रबड़, प्लास्टिक स्केल, पेन, पेंसिल, नोट-बुक, कागज़ की शीट, कांच का टुकड़ा।

उत्तर- इनमें से कांच का टुकड़ा ही पारदर्शी है।

प्रश्न 12. क्या प्रकाश के बिना हम वस्तुओं को देख सकते हैं ?

उत्तर- नहीं, हम प्रकाश के बिना वस्तुएं नहीं देख सकते हैं। प्रकाश वस्तुओं को । देखने में सहायता करता है।

प्रश्न 13. किसी वस्तु का अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी होना किस पर निर्भर करता है ?

उत्तर- यह इस बात पर निर्भर करता है कि वस्तु अपने अंदर से होकर प्रकाश को पूर्णतः या आंशिक रूप से अथवा नहीं गुज़रने देती है।

प्रश्न 14. छाया देखने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?

उत्तर- छाया देखने के लिए हमें कोई प्रकाश स्रोत तथा प्रकाश के पथ में कोई अपारदर्शी वस्तु चाहिए।

प्रश्न 15. क्या छाया से हमें वस्तुओं की आकृतियों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त होती है ?

उत्तर- हाँ, छाया से हमें वस्तुओं की आकृतियों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती है।

1 2Next page

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *