विज्ञान

NCERT Solutions for Science Class 7th Chapter 9. मृदा

NCERT Solutions for Science Class 7th Chapter 9. मृदा

Class 7 Science, Chapter 9 – Soil – जो उम्मीदवार सातवी कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें मृदा के बारे में पता होना बहुत जरूरी है .मृदा 7th कक्षा के विज्ञान के अंतर्गत आता है. इसके बारे में 7th कक्षा के एग्जाम में काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए यहां पर हमने एनसीईआरटी कक्षा 7th विज्ञान अध्याय 9 (मृदा ) का सलूशन दिया गया है .इस NCERT Solutions for class 7 Science chapter 7. Soil की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch.7 मृदा के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1 और 2 में सबसे उपयुक्त उत्तर को चिह्नित करें।

प्रश्न 1. शैल कणों के अतिरिक्त, मृदा में होते हैं
(क) वायु और जल
(ख) जल और पादप
(ग) खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
(घ) जल, वायु और पादप
Ans.(ग) खनिज़, जैव पदार्थ, वायु और जल
प्रश्न 2. जल धारण क्षमता सबसे अधिक होती है.
(क) बलुई मृदा में
(ख) मृण्मय मृदा में
(ग) दुमटी मृदा में
(घ) बालू और दुमट के मिश्रण में ।
Ans.(ख) मृण्मय मृदा में
प्रश्न 3. कॉलम A में दी गई वस्तुओं का कॉलम B में दिए गुणों से मिलान कीजिए
कॉलम A कॉलम B
(क) जीवों को आवास देने वाली

(ख) मृदा की ऊपरी परत .

(ग) बलुई मृदा

(घ) मृदा की मध्य परत

(च) मृण्मय मृदा

(i) बड़े कण

(ii) सभी प्रकार की मृदा

(ii) गहरे रंग की

(iv) सघन छोटे कण

(v) ह्यूमस की कम मात्रा

Ans.
कॉलम A कॉलम B
(क) जीवों को आवास देने वाली

(ख) मृदा की ऊपरी परत .

(ग) बलुई मृदा

(घ) मृदा की मध्य परत

(च) मृण्मय मृदा

(ii) सभी प्रकार की मृदा

(ii) गहरे रंग की

(i) बड़े कण

(v) ह्यूमस की कम मात्रा

(iv) सघन छोटे कण

 

प्रश्न 4. समझाइए कि मृदा कैसे बनती है?
Ans.पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों (चट्टानों) के टूटने पर मृदा का निर्माण होता है। यह प्रक्रम अपक्षय कहलाता है।
प्रश्न 5. मृण्मय मृदा किस प्रकार फसलों के लिए उपयोगी है?
Ans.मृण्मय मृदा में अधिक पानी धारण करने की क्षमता होती है। इसलिए यह मृदा उन फसलों के लिए उपयोगी होती है जिनको अधिक पानी की आवश्यकता होती है; जैसे गुलाब व चुकंदर।।
प्रश्न 6. मृण्मय मृदा और बलुई मृदा के बीच अंतर बताइए।
Ans.मृण्मय मृदा और बलुई मृदा के बीच अंतर निम्नलिखित है
मृण्मय मृदा बलुई मृदा
1. इस मृदा की अंतःस्रवण दर कम होती है।

2. इस मृदा की जल धारण क्षमता अधिक होती है।

3. इस मृदा में बारीक कणों का अनुपात अधिक होता है।

1. इस मृदा की अंतःस्रवण दर अधिक होती है।

2. इस मृदा की जल धारण क्षमता कम होती है।

3. इस मृदा में बड़े कणों का अनुपात अधिक होता है।

प्रश्न 7. मृदा की अनुप्रस्थ काट का चित्र बनाइए और विभिन्न परतों को नामांकित कीजिए।
Ans.


प्रश्न 8. रजिया ने खेत में अंतःस्रवण की दर से संबंधित एक प्रयोग किया। उसने देखा कि उसके द्वारा लिए गए मृदा के नमूने में से 200 mL जल को अंतःस्रवण करने में 40 मिनट लगे। अंतःस्रवण दर परिकलित कीजिए। |
हल– यहाँ पर मृदा के नमूने में जल की मात्रा = 200 mL

जल को अंतःस्रवण करने में लगा समय = 40 मिनट

अंतःस्रवण की दर (mL/min) = पानी की मात्रा (mL)/ लगा समय(min)
अंतःस्रवण की दर = 200/40

अंतःस्रवण की दर = 5 mL/min

अतः, अंतःस्रवण दर 5 mL/min हैं।

प्रश्न 9. समझाइए कि मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है?
Ans.मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को कम करने के लिए वृक्षों की कटाई और वनोन्मूलन को रोका जाना चाहिए तथा हरित क्षेत्रों को बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिएँ।

अति-लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1 . मृण्मय और दुमटी मृदा में उगाई जा सकने वाली दो फसलों के नाम लिखें।
Ans.(1) गेहूँ, (2) चना मृण्मय और दुमटी मृदा में उगाई जा सकने वाली दो फसलें हैं।
प्रश्न 2 . मृत्तिका में उगाई जा सकने वाली एक फसल का नाम लिखें।
Ans.मृत्तिका में उगाई जा सकने वाली फसल का नाम धान है।
प्रश्न 3. दालों के लिए कौन-सी मृदा उपयुक्त होती है?
Ans.दालों के लिए दुमटी मृदा उपयुक्त होती है।
प्रश्न 4. कहाँ के बने मटके व सुराहियाँ दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं?
Ans.सोहागपुर के बने मटके व सुराहियाँ दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं।
प्रश्न 5. मृदा परिच्छेदिका की कौन-सी परत पादपों को पोषण प्रदान करती है?
Ans.A-संस्तर-स्थिति।
प्रश्न 6. ह्यूमस किसे कहते हैं?
Ans.मृदा में उपस्थित सड़े-गले जैव पदार्थ ह्यूमस कहलाते हैं।
प्रश्न 7. मृदा की विभिन्न परतों से गुजरती हुई ऊध्र्वाकाट क्या कहलाती है?
Ans.मृदा की विभिन्न परतों से गुजरती हुई ऊर्ध्वाकाट मृदा परिच्छेदिका कहलाती है।
प्रश्न 8. मृदा की कौन-सी परत दरारों और विदरोंयुक्त शैलों के छोटे ढेलों से बनी होती है?
Ans.मृदा की C-संस्तर-स्थिति परत दरारों और विदरोंयुक्त शैलों के छोटे ढेलों से बनी होती है।
प्रश्न 9. मृदा से क्या अभिप्राय है?
Ans.शैल कणों और ह्यूमस का मिश्रण मृदा कहलाता है।
प्रश्न 10. मृदा कणों के आधार पर कितने प्रकार की होती है?
Ans.मृदा कणों के आधार पर तीन प्रकार की होती है—(1) बलुई, (2) दुमटी, (3) मृण्मय।,
प्रश्न 11. मटका और सुराही बनाने के लिए किस प्रकार की मृदा का उपयोग किया जाता है?
Ans.मटका और सुराही बनाने के लिए मृण्मय मृदा का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 12. किस प्रकार की मृदा बर्तन, खिलौने और मूर्तियाँ बनाने के लिए उपयुक्त होती है?
Ans.मृत्तिका (चिकनी मिट्टी) बर्तन, खिलौने और मूर्तियाँ बनाने के लिए उपयुक्त होती है।
प्रश्न 13. क्या सभी प्रकार की मृदा समान मात्रा में जल का अवशोषण करती हैं?
Ans.नहीं, सभी प्रकार की मृदा समान मात्रा में जल का अवशोषण नहीं करती है।
प्रश्न 14. किस प्रकार की मृदा की अन्तःस्रवण दर सबसे अधिक होती है?
Ans.बलुई मृदा की अन्तःस्रवण दर सबसे अधिक होती है।
प्रश्न 15. किस प्रकार की मृदा की अन्तःस्रवण दर सबसे कम होती है?
Ans.मृण्मय मृदा की अन्तःस्रवण दर सबसे कम होती है।
प्रश्न 16. किस प्रकार की मृदा सबसे अधिक मात्रा में जल धारण करती है?
Ans.मृण्मय मृदा सबसे अधिक मात्रा में जल धारण करती है।
प्रश्न 17. किस प्रकार की मृदा सबसे कम मात्रा में जल धारण करती है?
Ans.बलुई मृदा सबसे कम मात्रा में जल धारण करती है।
प्रश्न 18. किस विधि द्वारा अधिक वर्षा जल अन्तःस्रावित होकर भूमि जल तक पहुँच सकता है?
Ans.भूमि में छोटे-छोटे छिद्र बनाकर अधिक वर्षा जल अन्तःस्रावित होकर भूमि जल तक पहुँच सकता है।
प्रश्न 19. कौन-सा प्राकृतिक संसाधन पादपों को जल व पोषक तत्त्व प्रदान करता है?
Ans.मृदा पादपों को जल व पोषक तत्त्व प्रदान करती है।
प्रश्न 20. क्या मृदा के अन्दर जीव रहते हैं?
Ans.हाँ, मृदा के अन्दर जीव रहते हैं।
प्रश्न 21. क्या विभिन्न स्थानों के मृदा के नमूने एक-जैसे होते है?
Ans.नहीं, विभिन्न स्थानों के मृदा के नमूने भिन्न-भिन्न होते हैं।
प्रश्न 22. मृदा को प्रदूषित करने वाले दो पदार्थों के नाम लिखें।
Ans.(1) पॉलीथीन की थैलियाँ, (2) प्लास्टिक की वस्तुएँ।
प्रश्न 23. क्या रसायन व पीड़कनाशी भी मृदा को प्रदूषित करते हैं?
Ans.हाँ, रसायन वे पीड़कनाशी भी मृदा को प्रदूषित करते हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Science

इस पोस्ट में आपको नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 7th चैप्टर 9. मृदा Science Class 7th Chapter 9. मृदा एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 9 मृदा class 7 Science Chapter 9 explanation with question answers Class 7 Science in hindi Medium chapter 9. मृदा ncert class 7 science chapter 9 soil pdf ncert class 7 science chapter 9 soil question answer NCERT Solutions Class 7 Science Chapter 9 Soil से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *