Samanya Gyan

हरियाणा ग्रुप डी के जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

हरियाणा ग्रुप डी के जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप डी की परीक्षा 10,11,17 और 18 नवंबर को आयोजित की है .जो भी उम्मीदवार हरियाणा ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले है ,उन्हें हरियाणा ग्रुप डी के जीके के बारे में लेटेस्ट जानकारी होना जरूरी है.HSSC Group D की परीक्षा में हरियाणा के सामान्य ज्ञान के बारी काफी प्रश्न पूछे जाएंगे .इसलिए आज हमने इस पोस्ट मे  Important Questions For hssc group d in hindi HSSC Group D GK Question in Hindi Haryana GK for HSSC Group D Exam 2018 से संबंधित प्रश्न उत्तर एक लाइन में दिए गए है .ताकि आप आसानी से याद कर सके.इसलिए इन प्रश्नों को आप अच्छे से पढ़े ,यह प्रश्न आपकी HSSC Group D की परीक्षा के लिए बहुत फायदेमंद होंगे .

1. दिल्ली मेट्रो गुड़गांव के इफको तक आ गयी है, इसका विस्तार मानेसर तक किया जा रहा है।
2. हरियाणा में 2011 की जनगणना के आधार पर जनघनत्व 573 व्यक्ति प्रतिकिलोमीटर है।
3. हरियाणा में जहांगीर के शासन काल में अधिक संख्या में वृक्ष लगाये गये तथा सभी मार्गों पर 12 मील के फासलों पर सरायें बनायी गई।
4. हरियाणा के तारावारी में मोहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच में 1191 और 1192 के बीच में लड़ाई लड़ी गई थी।
5. हरियाणा में गणराज्यों का उदय पाण्डव शासकों के पतन के बाद हुआ।
6. हरियाणा के महान किकेट खिलाड़ी कपिल देव को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है।
7. मानुषी छिल्लर मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड 2017 चुनी गई, वे झज्जर शहर की है।
8. मादूद के उत्तराधिकारी इब्राहिम ने हरियाणा पर आक्रमण किया और तेजपाल को हराकर अपने राज्य के अधीन कर लिया।
9. गूजरमल ने रेवाड़ी को अपनी राजधानी बनाया और शासन का विस्तार किया।
10. सोहना कुंड में स्नान करने से बहुत से चर्म रोग दूर हो जाते है।

12. विश्व की सबसे कम उम्र की- पर्वतारोही सूर्यस्सज्ञिनी चौधरी हरियाणा के सोनीपत जिले से संबंधित है।
13. भारत का पहला प्री – मैरिज काउंसिलिंग सेंटर नारनौल में स्थापित होगा।
14. हरियाणा का जाट समुदाय दरियाँ बनाने के लिए सुप्रसिद्ध है।
15.  प्रदेश में बड़े बस डिपो की संख्या 24 है।
16. हरियाणा के हिसार जिले में अन्तर्राष्ट्रीय विमानन केंद्र स्थापित करने का विचार किया जा रहा है।
17. अभिज्ञान शाकुंतलम’ से धुंडु तीर्थ यात्रा के बारे में पता चलता है।
18. हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
19. प्राचीन ग्रन्थों के अनुसार 1156 में विग्रहराज चतुर्थ ने हरियाणा पर अन्तिम विजय प्राप्त की।
20. हरियाणा का औद्योगिक आधार विशाल है राज्य में 1,343 बड़ी और मंझोली तथा 80,000 लघु उद्योग इकाइयाँ हैं।

21. रेल कोच नवीनकरण व पुनर्वास कारखाने की स्थापना हरियाणा राज्य में सोनीपत में की ” गई है।
22. हरियाणा राज्य सरकार, खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार से सम्मानित करती है।
23. हरियाणा की सन्निहित सरोवर झील भगवान विष्णु को समर्पित है।
24. हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर है।
25. हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अनुसार, देश में चावल के केन्द्रीय पूल में राज्य का 45% योगदान रहता है।
26. हरियाणा राज्य का उदय – 1 नवम्बर 1966 हरियाणा की दृषवती नदियों के तट पर ही वेदों की रचनाएं हुई हैं।
27. हाउसिंग बोर्ड हरियाणा, में 1971 में स्थापित किया गया था।
28. 29 जुलाई 2017 को आयुर्विज्ञान महाविद्यालय भिवानी में स्थापित किया गया।
29. दुनिया का सबसे चौडा व सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा पर बनेगा।
30. हरियाणा में महिलाओं की संख्या राष्ट्रीय औसत से कम है।

31. हरियाणा के पंचकुला जिले में ‘होम टीचर’ बनाया जा रहा है।
32. बाबा खेतरनाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल नारनौल में स्थापित किया जा रहा है।
33. केन्द्रीय विश्वविद्यालय महेन्द्रगढ़ जिले के जाटपाली गांव में स्थापित है।
34. हरियाणा के करनाल को प्राचीर वाला शहर (वॉल्ड टाउन) के रूप में जाना जाता है।
35. हरियाणा की 65 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या की जीविका का आधार कृषि है।
36. उत्तर भारत का पहला बायोटिक सेज (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा।
37. स्ट्रबेरी उत्पादन के लिये राज्य का हिसार जिला प्रथम स्थान पर है।
38. हरियाणा राज्य का गठन संविधान के 7 वें संशोधन द्वारा किया गया था।
39. पंचायत का चुनाव गुप्त मतदान के द्वारा किया जाता है।
40. करनाल जिले में गेहूं अनुसंधान निदेशालय, राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान स्थित है।

41. सूरजकुंड का निर्माण तोमर राजा सूरजमल ने करवाया था।
42. गुड़गांव में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से राजीव गाँधी अक्षय ऊर्जा पार्क की स्थापना की गई है।
43. मुरथल (सोनीपत) दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
44. कुरूक्षेत्र को वेदों और पुराणों में धर्म क्षेत्र कहा गया है।
45. हरियाणा में असैनिक हवाई अड्डे-हिसार, करनाल, पिंजौर, नारनौल और भिवानी में है।
46. मेट्रो-रेल लिंक को बहादुरगढ़ तथा फरीदाबाद तक लाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मंजूरी।
47. गुरुग्राम-मानेसर-बावल ऑटोमोबाइल के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
48. महात्मा बुद्ध ने हरियाणा के कई स्थानों पर भी भ्रमण किया है।
49. मानव की सबसे पुरानी बस्ती कुवाल, फतेहाबाद में मिली है।
50. कुरूक्षेत्र की भूमि पर ही श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

51. फिरोज तुगलक के पुत्र फतेह खां के नाम पर फतेहाबाद का नाम रखा गया।
52. पानीपत की तीसरी लड़ाई (1761) में मराठा तोपखाने का प्रभारी इब्राहिम खान गार्दी था।
53. पं. बस्ते राम ने अपने भजनों के माध्यम से आर्य समाज के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
54. जगाधरी के समीप सुध नामक स्थान से बाहर खड़ी’ की लिखाई के सबसे पुराने अभिलेख प्राप्त हुऐ थे।
55. हरियाणा के जाट अक्सर एक नीली पृष्ठभूमि पर सफेद त्रिकोण वाली दरियां बनाने के लिए जाने जाते हैं।
56. हरियाणा में खेती के लिए उपयुक्त भूमि का क्षेत्रफल 80% है।
57. अठारहवीं सदी को हरियाणा में संत सम्प्रदाय का स्वर्णकाल माना जाता है।
58. अरावली की पहाड़ियां हरियाणा के दक्षिण भाग में स्थित है।
59. हरियाणा के थानेसर में सम्राट अशोक ने एक स्तूप बनवाया था जिसमें महात्मा बुद्ध के अवशेष रखे गये थे।
60. बहादुरगढ़ रोहतक औद्योगिक कॉरिडोर एन.एच. 10 में स्थित है।

61. हरियाणा में जन्में नित्यानन्द ‘स्वामी, अरविंद केजरीवाल, सुषमा स्वराज आदि दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।
62. पंचकुला खेल परिसर में एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रेक बनाया गया है।
63. इनका जन्म हरियाणा में ही हुआ था।
64. यौधेयगण के सिक्कों पर ब्राह्मी लिपि में ‘यौधेयाणा बहुधान्य’ के अंकित है।
65. हरियाणा के पानीपत नगर में इतिहास के प्रमुख तीन युद्ध लड़े गये।
66. सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का सूचना भवन पंचकुला में स्थापित किया जा रहा ।
67. वर्ष 2010 में पानीपत की नगर पालिका का पद बढ़ाकर उसे नगर निगम बना दिया गया था।
68. हरियाणा में जाट और यदुवंशी अहिर जातीय समूह हैं।
69. हरियाणा के रेवाड़ी जिले की बेटी रेखा ने अफ्रीका की सबसे ऊँची प्वॉइंट किलिमंजारों पर्वत की उहरू चोटी पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ का झंडा फहरा दिया ।
70. शाम सभा की आबादी के आकार के अनुसार सरपंच को छोड़कर किसी भी ग्राम पंचायत में पंचों की संख्या 6 से 20 होती है।

71. राज्य सरकार द्वारा ब्लड बैंकों में हेपेटाइटिस सी की जांच अनिवार्य कर दी गई है।
72. हरियाणा के वे स्वतंत्रता सेनानी चौधरी देवी लाल जो बाद में भारत के उप प्रधानमंत्री बन गए थे।
73. मल्का नेता मेवातियों के विरुद्ध अपने पहले अभियान के दौरान बलंबन द्वारा पकड़ा गया था।
74. हरियाणा से कई विख्यात नेता जैसे- चौधरी देवीलाल, बंशीलाल, राव विरेन्द्र सिंह ने केन्द्र में कई महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं।
75. हरियाणा सभी जिलों में आधार-सक्षम जन्म पंजीकरण को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
76. मिशन टीबी फ्री हरियाणा की शुरुआत गुरुग्राम जिले से हुई।
77. प्रदेश में फरीदाबाद तथा कुरूक्षेत्र में दो पर्यावरण न्यायालय स्थापित किए गए।
78. 1 जलाई, 1996 को शराब बंदी पर अध्यादेश पारित किया गया था।
79. हरियाणा में बृहद्रथ की मृत्यु के पश्चात हरियाणा में राजतन्त्र की प्रणाली टूट गई और गणतन्त्रीय व्यवस्था स्थापित हुई।
80. हरियाणा का सैनिक स्कूल कुंजपुरा में है।

81. पंचायत समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित सदस्यों में से किया जाता है,और उनका कार्यकाल 5 वर्ष होता है।
82. चंड़ीगढ़ शहर आधुनिक भारत का पहला योजनाबद्ध शहर है।
83. गूगल हरियाणा में डिजिटल प्रोजेक्ट पर मदद देगा ।
84. जाटों का सबसे प्रतापी शासक सूरजमल था।
85. फतेहाबाद में 2800 मेगावाट क्षमता का परमाणु बिजली संयत्र स्थापित है ।
86. बाद में 1 अप्रैल, 1998 को इसे वापस ले लिया गया।
87. हरियाणा में पहला आर्य समाज गुरुकुल कुरुक्षेत्र में स्थापित किया गया था।
88. हरियाणा में 5 राज्यसभा की सीटें हैं।
89. हरियाणा में कई झीलें है जिनमें प्रमुख है – जहाजगढ़, नजफगढ़, बीवीपुर, सुलतानपुर, कर्ण और बडखल है।
90. हरियाणा प्रदेश वैदिक आर्यों का मुख्य स्थल भी रहा है।

91. उत्तर भारत का पहला महिला विश्वविद्यालय (भगत फूल सिंह) खानपुर कलां में है।
92. हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ है जो पंजाब की राजधानी होने के साथ-साथ केन्द्र शासित प्रदेश भी है ।
93. जब देवीलाल पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कारखाना श्रमिक का बकाया अण को माफ करने का सरकारी आदेश जारी नहीं किया था।
94. हरियाणा के प्रमुख झीलें कुंड – सोहना कुंड व सूरजकुण्ड है।
95. हरियाणा की शीला माता के मंदिर का निर्माण राजस्थानी वास्तु पद्धति से किया गया है।
96. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली हरियाणा के पड़ोसी राज्य है।
97. करनाल में कल्पना चावला की स्मृति में मेडिकल कॉलेज है।
98. हरियाणा का क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर है।
99. बाबा श्रवणनाथ ने कुरुक्षेत्र में सर्वेश्वर मंदिर बनवाया था।
100. वर्द्धन के काल में हरियाणा श्री कण्ठ जनपद कहलाता था।

HSSC Group D के सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर

इस पोस्ट में आपको GK for Haryana Group D, haryana gk mock test hssc. d group ke Expected Questions Haryana HSSC GK Questions Series Top 100 Questions For hssc group d gk in hindi  ,HSSC Group D Study Material HSSC Group D Previous Years Important GK Questions से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है. इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *