MPTET के लिए महत्पूर्ण प्रश्न उत्तर

MPTET के लिए महत्पूर्ण प्रश्न उत्तर

मध्य प्रदेश ने अब हाल ही में MP High School Teacher Eligibility Test और MP Middle School TET के लिए बम्पर नौकरियां निकाली है .और अब लाखों उम्मीदवार MPTET की परीक्षा की तैयारी करेंगे .उम्मीदार को अपनी तैयारी पीछे पूछे गए प्रश्नों को देखकर करनी चाहिए .क्योंकि हर साल MPTET में उसी तरह के प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए जो उम्मीदवार MPTET के प्रश्न ढूढ़ रहे है ,उन्हें इस पोस्ट में MPTET Exam Practice Set MP TET Online Model Test Paper MP TET के सामान्य ज्ञान महत्पूर्ण प्रश्न उत्तर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए है .इन्हें आप अच्छे से याद करे ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे .

प्रश्न. 1. कौन-सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण का उद्देश्य नहीं है?

उत्तर.शिक्षक कक्षा-कक्ष में कड़े अनुशासन को सुनिश्चित करें

प्रश्न. 2. हस्तपरख प्रतिमान, स्थिर चित्र, लिखित प्रतीक, मौखिक और लिखित भाषा, वास्तविक संसार की स्थितियाँ अथवा सन्दर्भ •••••• को दर्शाने के पाँच तरीके हैं?

उत्तर.गणितीय चिन्तन एवं विचार

प्रश्न. 3. ‘खेल जो हम खेलते हैं प्रकरण के शिक्षण में शिक्षार्थियों की अधिकतम भागीदारिता के लिए निम्न में से कौन-सी शिक्षण युक्ति अधिक प्रभावी होगी?

उत्तर.शिक्षार्थियों को खेल के मैदान में ले जाना और उन्हें अलग-अलग दिनों में अलग-अलग खेल खिलाना

प्रश्न. 4. ब्रेल लिपि में मोटे कागज पर उभरे हुए बिन्दु बने होते हैं। यह लिपि आधारित होती है?

उत्तर. 6 बिन्दुओं पर

प्रश्न. 5. कौन-सा स्टर्नबर्ग का बुद्धि का त्रिस्तरीय सिद्धान्त का एक रूप है?

उत्तर.व्यावहारिक बुद्धि

प्रश्न. 6. पक्षियों में से कौन काफी हद तक अपनी गर्दन को पीछे तक घुमा सकता है?

उत्तर.उल्लू

प्रश्न. 7. एक वर्ष तक के शिशु जब आँख, कान व हाथों से सोचते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा स्तर शामिल होता है?

उत्तर.इन्द्रियजनित गामक स्तर

प्रश्न. 8. कौन-सी शब्दावली प्रायः अभिप्रेरणा के साथ अन्तः बदलाव के साथ इस्तेमाल की जाती है?

उत्तर.आवश्यकता

प्रश्न. 9. संज्ञानात्मक विकास निम्न में से किसके द्वारा समर्थित होता है?

उत्तर.एक समृद्ध और विविधतापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना

प्रश्न. 10. 10 इकाई +10 दहाई + 10 हजार बराबर है?

उत्तर.10110

प्रश्न. 11. कक्षा-कक्ष में जेण्डर (लिंग) विभेद

उत्तर.शिक्षार्थियों के ह्वासोन्मुख प्रयासों अथवा निष्पादन का कारण बन सकता है

प्रश्न. 12. कुछ पक्षी हमारी तुलना में चार गुनी अधिक दूरी तक देख सकते हैं। ये पक्षी हैं?

उत्तर.चील, बाज, गिद्ध

प्रश्न. 13. चार और दो-तिहाई समकोणों में डिग्रियों की संख्या है?

उत्तर.420

प्रश्न. 14. बोर्ड (Geo-Board) किसके शिक्षण का एक प्रभावी साधन है?

उत्तर.ज्यामितीय आकृतियाँ और उनकी विशेषताएँ

प्रश्न. 15. एल्बर्ट बैन्ड्यूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धान्त के अनुसार निम्न में से कौन-सा सही है?

उत्तर.बच्चों के सीखने के लिए प्रतिरूपण (मॉडलिंग) एक मुख्य तरीका है

प्रश्न. 16. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर संख्याओं और उन पर संक्रियाओं, मात्राओं का मापन आदि का शिक्षण

उत्तर.गणित शिक्षण के संकीर्ण उद्देश्य को पूरा करता है

प्रश्न. 17. ई वी एस संक्षेपण :::: अर्थ में प्रयुक्त होता है?

उत्तर.एनवायरन्मेण्टल स्टडीज

प्रश्न. 18. छब्बीस और छब्बीस शतांक को लिखा जाता है?

उत्तर.26.26

प्रश्न. 19. समूहों में से उस समूह को चुनिए जिसमें खाना पकाने के तरीके (ढंग) दिए गए हैं?

उत्तर.सेंककर, तलकर, भूनकर

प्रश्न. 20. वे शिक्षक जो विद्यालय आधारित आकलन के अन्तर्गत कार्य करते हैं?

उत्तर.व्यवस्था के लिए स्वामित्व की भावना रखते हैं

प्रश्न. 21. एक आन्तरिक बल जो प्रोत्साहित करता है और व्यवहारपरक प्रतिक्रिया के लिए बाध्य करता है एवं उस प्रतिक्रिया को विशिष्ट दिशा उपलब्ध कराता है, है?

उत्तर.अभिप्रेरण

प्रश्न. 22. जीव-जन्तुओं पर आधारित पाठ को पढ़ाने के बाद, शीतल कक्षा IV के शिक्षार्थियों के लिए चिड़ियाघर के भ्रमण को आयोजन करती है। यह ::::: में शिक्षार्थियों की मदद करेगा?

उत्तर.कक्षा-कक्षीय अधिगम को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों के साथ जोड़ने

प्रश्न. 23. गणित में अधिगम निर्योग्यता का आकलन निम्न में से किस परीक्षण द्वारा सर्वाधिक उचित तरीके से किया जा सकता है?

उत्तर.निदानात्मक परीक्षण

प्रश्न. 24. यदि एक महीने के लिए बिजली न हो, तो हमारा जीवन किस प्रकार प्रभावित होगा? इस प्रश्न को पूछने का उद्देश्य है?

उत्तर.शिक्षार्थियों के कल्पनापरक और चिन्तनपरक कौशलों का विकास करना

प्रश्न. 25. ::::::: प्रेरणाएँ अनुभूतियों के सन्तुष्टिकरण की अवस्थाओं तक पहुँचने और वैयक्तिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की आवश्यकता को सम्बोधित करती हैं?

उत्तर.भावात्मक

प्रश्न. 26. कौन-सा कारक अधिगम को सकारात्मक प्रकार से प्रभावित करता है?

उत्तर.अर्थपूर्ण सम्बन्ध

प्रश्न. 27. बिहार राज्य के लोगों के लिए मधुमक्खी पालन शुरू करने की सबसे अच्छी अवधि कौन-सी होती है?

उत्तर.अक्टूबर से दिसम्बर

प्रश्न. 28. ग्रेड अंकों से कैसे अलग हैं?”यह प्रश्न निम्न में से किस प्रकार के प्रश्नों से सम्बन्ध रखता है?

उत्तर.विश्लेषणात्मक

प्रश्न. 29. मानव विकास ::::::: है?

उत्तर. मात्रात्मक,गुणात्मक

प्रश्न. 30. हरप्रीत अपने शिक्षार्थियों को यह सुझाव देना चाहती है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किस प्रकार एक व्यक्ति सबसे अच्छे सम्भावित तरीके से अपना योगदान दे सकता है। उनका सबसे बेहतर सुझाव हो सकता है?

उत्तर.आने-जाने के लिए सार्वजनिक साधनों का प्रयोग करना

प्रश्न. 31. प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों को :::::::: से जुड़े प्रश्नों पर अधिक समय देने के लिए कहा जा सकता है?

उत्तर.सर्जन

प्रश्न. 32. छात्राएँ

उत्तर.अपनी आयु के लड़कों की तरह गणित में अच्छी हैं

प्रश्न. 33. हमारे देश के नीचे दिए गए किस भाग में खाने की चीजें जैसे टैपिओका और नारियल को लोग अपने घर के आँगन में ही उगाते हैं और उन्हें इनसे बने खाने का स्वाद बहुत अच्छा लगता है?

उत्तर.केरल

प्रश्न. 34. 19009 +11 और 9090 +11 से प्राप्त शेषफलों का गुणनफल है?

उत्तर.4

प्रश्न. 35. सभी के लिए विद्यालयों में सभी की शिक्षा’ निम्नलिखित में से किसके लिए प्रचार वाक्य हो सकता है?

उत्तर.समावेशी शिक्षा

प्रश्न. 36. 210 के धनात्मक गुणनखण्डों का योगफल है?

उत्तर.576

प्रश्न. 37. कोई रेलगाड़ी गाँधीधाम से 16 जुलाई, 2014 को प्रातः 05:15 बजे स्टेशन छोड़कर 18 जुलाई, 2014 को प्रातः 4 : 45 बजे नगरकोइल स्टेशन पर पहुँचती है। रेलगाड़ी द्वारा चली गई दूरी 2649 किमी है। इस रेलगाड़ी की औसत चाल (किमी/घण्टा में) लगभग है?

उत्तर.56

प्रश्न. 38. कौन-सा कौशल संवेगात्मक बुद्धि से सम्बन्धित है?

उत्तर.सहानुभूति देना

प्रश्न. 39. ध्वनि सम्बन्धी जागरूकता निम्नलिखित में से किस क्षमता से सम्बन्धित है?

उत्तर.ध्वनि संरचना पर चिन्तन करना व उसमें हेर-फेर करना

प्रश्न. 40. माउण्ट एवरेस्ट के बारे में सही कथन चुनिए?

उत्तर.यह नेपाल का भाग है और इसकी चोटी की ऊँचाई 8900 मी है

प्रश्न. 41. शिक्षार्थी के गणितीय निष्पादन अवरोधन के साथ सम्बन्धित चाक्षुष स्मृति अवरोध का सम्भावित संकेतक है?

उत्तर.गणित सम्बन्धी तथ्यों के संधारण में अयोग्यता और समय बताने में कठिनाई

प्रश्न. 42. (4, 5 और 6 का सबसे छोटा सार्वगुणज) और (5, 6 और 9 का सबसे छोटा सार्वगुणज) का अन्तर है?

उत्तर.30

प्रश्न. 43. प्रवाहपूर्णता, व्याख्या, मौलिकता और लचीलापन ::::::: के साथ सम्बन्धित तत्व हैं?

उत्तर.प्रतिभा

प्रश्न. 44. रेगिस्तानी ओक’ एक पेड़ को नाम है जिसकी जड़ें उस गहराई तक जमीन में भीतर जाती हैं जब तक कि पानी तक न पहुँच जाएँ। इस पेड़ की जड़ों की गहराई इस पेड़ की ऊँचाई की लगभग 30 गुनी होती है। यह पेड़ कहाँ पाया जाता है?

उत्तर.ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न. 45. कौन-सी समाजीकरण की निष्क्रिय एजेन्सी है?

उत्तर.सार्वजनिक पुस्तकालय

प्रश्न. 46. प्रकृति-पोषण विवाद निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

उत्तर.आनुवंशिकी एवं वातावरण

प्रश्न. 47. शालिनी कक्षा V के शिक्षार्थियों को ‘पोषण’ पर आधारित प्रकरण से परिचित कराना चाहती हैं। उन्हें

उत्तर.शिक्षार्थियों से कहना चाहिए कि वे अपने-अपने टिफिन बॉक्स खोलें, उसके तत्वों का अवलोकन करें और उसके बाद उन्हें व्याख्या करनी चाहिए

प्रश्न. 48. कक्षा V के शिक्षार्थियों में जिज्ञासा जाग्रत करने का निम्न में से सबसे प्रभावी तरीका है?

उत्तर.गहन जाँच-परख एवं कल्पनापरक प्रश्न शिक्षार्थियों के मन में जिज्ञासा पैदा करने हेतु महत्त्वपूर्ण साधन हैं

प्रश्न. 49. शब्दों में अक्षरों के क्रम को पढ़ने में कठिनाई का अनुभव करना और अकसर चाक्षुष स्मृति का ह्रास ••••• से सम्बन्धित है?

उत्तर.डिस्लेक्सिया

प्रश्न. 50. सिद्धान्त चित्र ‘•••••• के द्वारा नवीन अवधारणाओं की समझ बढ़ाते हैं?

उत्तर.तर्कपूर्ण ढंग से सूचनाओं को व्यवस्थित करने की योग्यता को बढ़ाने

प्रश्न. 51. प्राथमिक स्तर के बच्चे दी गई आकृतियों को उनकी दिखावट के आधार पर वर्गीकृत करने के योग्य हैं। वेन हाइल के अनुसार, वे ज्यामितीय के :::::” पर हैं?

उत्तर.मानसिक चित्रण स्तर

प्रश्न. 52. कक्षा V की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक के एक पाठ में ‘सर्वेक्षण और लेखन’ पर एक भाग का मुख्य उद्देश्य है?

उत्तर.शिक्षार्थियों को अवसर उपलब्ध कराना कि वे चीजों को खोजें और सीखें

प्रश्न. 53. कौन-सा सीखने की शैली का एक उदाहरण है?

उत्तर.चाक्षुष

प्रश्न. 54. निगमनात्मक तर्कणा में शामिल है?

उत्तर.सामान्य से विशिष्ट की ओर तर्कणा

प्रश्न. 55. 35362 में 5 के स्थानीय मान तथा इसके अंकित मान में अन्तर है?

उत्तर.4995

प्रश्न. 56. जियो-बोर्ड (Geo-Board) किसके शिक्षण का एक प्रभावी साधन है?

उत्तर.ज्यामितीय आकृतियाँ और उनकी विशेषताएँ

प्रश्न. 57. एक टंकी में 240 लीटर (L) 128 मिली (mL) दूध है जिसको 16 जारों, जो एक ही साइज (माप) के हैं, में पूर्णतया भरा जा सकता है। ऐसे 22 जारों में कितना दूध होगा?

उत्तर.330 लीटर 176 मिली

प्रश्न. 58. रिया कक्षा-पिकनिक तय करने हेतु रिषभ से सहमत नहीं है। वह सोचती है कि बहुमत के अनुकूल बनाने के लिए नियमों का संशोधन किया जा सकता है। यह सहपाठी विरोध, पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

उत्तर.सहयोग की नैतिकता

प्रश्न. 59. 4 अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या और 3 अंकों वाली सबसे छोटी संख्या का योगफल है?

उत्तर.10099

प्रश्न. 60. एक आयत और एक वर्ग के परिमाप बराबर हैं। वर्ग का परिमाप 96 सेमी है और आयत की चौड़ाई वर्ग की भुजा से 4 सेमी कम है, तब आयत के क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) का दोगुना किसके बराबर है?

उत्तर.1120

प्रश्न. 61. एक शिक्षक कक्षा के कार्य को एकत्र करता है और उन्हें पढ़ता है उसके बाद योजना बनाता है और अपने अगले पाठ को शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समायोजित करता है। वह •••• कर रहा/रही है?

उत्तर.सीखने के लिए आकलन

प्रश्न. 62. कौन-सा पर्यावरण की कक्षा में रूपात्मक आकलन का समुचित कार्य नहीं है?

उत्तर.जल प्रदूषण की हानियों के बारे में चर्चा करना

प्रश्न. 63. वाइगोत्स्की के सिद्धान्त में, विकास के निम्नलिखित में से कौन-से पहलू की उपेक्षा होती है?

उत्तर.जैविक

प्रश्न. 64. मानसिक गणित सम्बन्धी गतिविधियों महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि यह निम्नलिखित में से किसी एक के अवसर उपलब्ध कराती हैं?

उत्तर.मानसिक संगणना सम्बन्धी प्रक्रियाओं का विकास क्योंकि शिक्षार्थी तेज गति से संख्याओं के परिकलन के बीच सम्बन्धों की पहचान करने की कोशिश करता है

प्रश्न. 65. गुणनफल 1109 x 505 में से कौन-सी संख्या घटाई जाए ताकि 505050 प्राप्त हो?

उत्तर.54995

प्रश्न. 66. कोई डॉक्टर एक मरीज को खाने के लिए कुछ दवाइयाँ लिखता है और साथ ही गुड़, आँवला और हरी पत्तेदार सब्जियाँ जरूर खाने का सुझाव देता है। यह मरीज किस रोग से पीड़ित होना चाहिए?

उत्तर.अनीमिया

प्रश्न. 67. जब बच्चे एक अवधारणा को सीखते हैं और उसका प्रयोग करते हैं, तो अभ्यास उनके द्वारा की जाने वाली त्रुटियों को कम करने में मदद करता है। यह विचार :::::’ के द्वारा दिया गया?

उत्तर.ई एल थॉर्नडाइक

प्रश्न. 68. भारत के मानचित्र में दिल्ली की स्थिति के सापेक्ष हिमाचल प्रदेश की राजधानी (शिमला) और मध्य प्रदेश की राजधानी (भोपाल) क्रमशः स्थित हैं दिल्ली के

उत्तर.उत्तर और दक्षिण में

प्रश्न. 69. काँसा (ब्रांज) दो धातुओं का मिश्रण है। ये दो धातुएँ हैं?

उत्तर.ताँबा और टिन

प्रश्न. 70. हाथियों के विषय में नीचे दिया गया कौन-सा कथन सही है?

उत्तर.तीन महीने के हाथी के बच्चे का भार सामान्यतः लगभग 2 कुन्तल होता है

प्रश्न. 71. आँचल अपनी कक्षा V में पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में अकसर गहन जाँच-पड़ताल वाले और कल्पनापरक प्रश्न पूछती है। उसके द्वारा इस प्रकार करने का उद्देश्य सुधार करना है?

उत्तर.चिन्तन कौशलों में

प्रश्न. 72. किसने सबसे पहले बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया?

उत्तर.एल्फ्रेड बिने

प्रश्न. 73. प्राथमिक कक्षा का एक बच्ची संख्या, संक्रिया चिह्नों सिक्कों एवं घड़ी की सुइयों में अन्तर स्थापित नहीं कर पाता है। यह तथ्य इंगित करता है कि इस बच्चे को निम्नलिखित में से किस प्रक्षेत्र में समस्या है?

उत्तर.दृश्य प्रक्रमण

इस पोस्ट में आपको mptet online practice papers MP PEB Middle School TET Previous Year Paper MP TET Previous Papers-High School Teacher Paper MP TET Previous Year Model Paper PDF , MPTET के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर Important question answers for MPTET से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए गए है. इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top