HTET Level 2 की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

HTET Level 2 की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

जो उम्मीदवार HTET Level 2 के एग्जाम की तैयारी कर रहा है ,उसे आज इस पोस्ट में HTET Level 2 के सिलेबस के अनुसार महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है .जो HTET Level 2 की परीक्षा में पहले भी आ चुके है .इन प्रश्नों से उम्मीदवार को पता चल जाएगा की HTET Level 2 के पेपर में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है .और इनसे उनकी तैयारी भी अच्छे से हो जाती है .इसलिए इस पोस्ट में HTET Level 2 question paper in hindi HTET Level 2 Previous year Question Paper (6th to 8th TGT) HTET Level-2 Solved Paper 2017 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .इन्हें आप ध्यान से पढ़े

प्रश्न. 16 वर्षीय नीरज अपने-आप में पृथक् स्वनियन्त्रित व्यक्ति की भावना को विकसित करने का प्रयास कर रहा है। वह विकसित कर रहा है।

उत्तर. परिपक्वता

प्रश्न. प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान की विधि है?

उत्तर. अवलोकन,बुद्धि परीक्षण,व्यक्तित्व परीक्षण

प्रश्न. सहपाठियों का दबाव जब सबसे अधिक प्रभाव डालता है, वह है?

उत्तर. उत्तर किशोरावस्था

प्रश्न. सामान्यतया लड़के और लड़कियों में शारीरिक विकास की विशेषता प्रेक्षित की जाती है?

उत्तर. लड़कियाँ शारीरिक विकास में दो-तीन वर्ष आगे होती हैं।

प्रश्न. अधिगमकर्ता में बढ़ते हुए क्रोध को रोकने के लिए अध्यापक को चाहिए?

उत्तर. कि बालक के दिन-प्रतिदिन के मामलों में कोई हस्तक्षेप न करें

प्रश्न. बच्चों की झूठ बोलने की आदत को सुधार सकते हैं?

उत्तर. सच बोलने वाले बच्चों को पारितोषिक देकर

प्रश्न. किस प्रकार के विकास से एकाग्रता तथा सृजनात्मकता का सम्बन्ध है?

उत्तर. बौद्धिक विकास

प्रश्न. कौन-सी शिक्षण-अधिगम से सम्बन्धित समस्या है?

उत्तर. विषय-वस्तु को समझने की समस्या

प्रश्न. एक शिक्षक को साधन-सम्पन्न होना चाहिए। इसका अर्थ है?

उत्तर. उसे अपने विद्यार्थियों की समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए

प्रश्न. थॉर्नडाइक का कौन-सा नियम सीखने में पुरस्कार और दण्ड के महत्त्व को बताता है?

उत्तर. प्रभाव का नियम

प्रश्न. यदि कोई विद्यार्थी कक्षा में गलत प्रश्न पूछता है, तो आप क्या करेंगे?

उत्तर. उदाहरण देकर गलती बताएँगे

प्रश्न. किसी बच्चे का विद्यालय के मैदान में खेलते हुए निरीक्षण करना, किस प्रकार का निरीक्षण है?

उत्तर. अनौपचारिक

प्रश्न. व्यक्तित्व कै सन्दर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?

उत्तर. व्यक्तित्व व्यक्ति के केवल बाहरी रूप तक सीमित होता है।

प्रश्न. एक बालक पहले पूरे हाथ को, फिर अँगुलियों को तथा फिर हाथ और अँगुलियों को एकसाथ चलाना सीखता है। यह उदाहरण वृद्धि और विकास के किस सिद्धान्त को दर्शाता है?

उत्तर. एकीकरण का सिद्धान्त

प्रश्न. स्टेनले हॉल के अनुसार, अधिक तनाव और तूफान की अवस्था है?

उत्तर. किशोरावस्था

प्रश्न. अभ्यास द्वारा सीखना जिसका परिमार्जन है, वह है?

उत्तर. व्यवहार

प्रश्न. कौन-सा कारक बालक के व्यक्तित्व विकास को प्रभावित करता है?

उत्तर. आनुवंशिकता,भौतिक वातावरण,सामाजिक वातावरण

प्रश्न. समस्यात्मक बालक के व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु आप क्या प्रयास करेंगे?

उत्तर. बालक के वातावरण और दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे

प्रश्न. मनोविज्ञान प्रारम्भ में किस विषय का अंग था?

उत्तर. दर्शनशास्त्र

प्रश्न. कौन-से शब्द अपने विभाजन के पश्चात् अन्य अर्थ में प्रचलित हो जाते हैं?

उत्तर. योगरूढ़

प्रश्न. ‘तत् + शंकर’ सन्धि-विच्छेद से बनने वाला शब्द है।

उत्तर. तच्छंकर

प्रश्न. ‘वह श्रेष्ठ उपासक है’ में विशेष्य है?

उत्तर. उपासक

प्रश्न. किस शब्द में एक प्रत्यय लगा हुआ है?

उत्तर. जादूगर

प्रश्न. ये फल उसके लिए हैं। इस वाक्य में रेखांकित अंश है?

उत्तर. अन्य पुरुष, एकवचन, सम्प्रदान

प्रश्न. ‘अखरोट’ शब्द का तत्सम रूप है?

उत्तर. अक्षोर

प्रश्न. ‘अनश्वर’ शब्द के लिए एक वाक्य है?

उत्तर. नष्ट न होने वाला

प्रश्न. ‘सावधानी’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

उत्तर. आनी

प्रश्न. ‘देहलता’ इस सामासिक पद में कौन-सा समास है?

उत्तर. कर्मधारय

प्रश्न. ‘उतर गई लोई तो क्या करेगा कोई’ कहावत का सही अर्थ है?

उत्तर. बेशर्म हो चुके व्यक्ति को इज्जत गवाँ देने का भय नहीं रहता

प्रश्न. ‘पित्राज्ञा’ शब्द का सही सन्धि-विच्छेद है?

उत्तर. पितृ + आज्ञा

प्रश्न. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।

उत्तर. अक्षुण्ण

प्रश्न. ‘प्रत्युत्पन्नमति’ में कौन-सा उपसर्ग है?

उत्तर. प्रति

प्रश्न. कृदन्त प्रत्यय किसके साथ जुड़ते हैं?

उत्तर. धातु

प्रश्न. ‘जिसके पास कुछ न हो’ उसके लिए उपयुक्त शब्द है?

उत्तर. अकिंचन

प्रश्न. “शबरी प्रतिदिन राम की प्रतीक्षा करती थी।” वाक्य का सही भेद है।

उत्तर. विधानार्थक

प्रश्न. ‘निर्दय’ का विलोम शब्द है?

उत्तर. सदय

प्रश्न. ‘सव्यसाची’ शब्द के लिए एक वाक्य है।

उत्तर. सदा सत्य बोलने वाला

प्रश्न. ‘गुरु के समीप रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाला’ के लिए एक शब्द है?

उत्तर. अन्तेवासी

प्रश्न. किस वाक्य में ‘पूर्वकालिक’ क्रिया का प्रयोग हुआ है?

उत्तर. श्याम दूध पीकर घूमने जाता है।

प्रश्न. जनार्दन’ किसका पर्यायवाची है?

उत्तर. विष्णु

प्रश्न. मुखावयवों के निकट आने से संघर्ष के पश्चात् प्रकट होने वाली ध्वनि कौन-सी है?

उत्तर. अन्तस्थ

प्रश्न. रचनात्मक उत्तरों के लिए चाहिए?

उत्तर. मुक्त उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न. ‘स्थावर’ का विलोम है?

उत्तर. जंगम

प्रश्न. ‘षट्पद’ का पर्यायवाची है?

उत्तर. भ्रमर

प्रश्न. क्रिया-विशेषण है?

उत्तर. धीरे-धीरे

प्रश्न. नीचे दिए शब्दों में से किसकी वर्तनी शुद्ध है?

उत्तर. जाग्रति

प्रश्न. ‘सियार’ का तत्सम क्या है?

उत्तर. शृगाल

प्रश्न. एक उद्देश्य एवं एक विधेय से मिलकर बनने वाला वाक्य क्या कहलाता है?

उत्तर. साधारण वाक्य

प्रश्न. भारतीय जनगणना इतिहास के कौन-से दशक में भारत की जनसंख्या वृद्धि अधिकतम ऑकी गई?

उत्तर. 1961-1971

प्रश्न. ज्वारीय वन कौन-सा है?

उत्तर. मैंग्रोव वन

प्रश्न. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन हुआ?

उत्तर. 9 दिसम्बर, 1946 को

प्रश्न. राष्ट्रपति के विरुद्ध संविधान के उल्लंघन पर महाभियोग की पहल हो सकती है?

उत्तर. संसद के किसी भी सदन में

प्रश्न. भारत में प्रथम अंग्रेजी फैक्ट्री प्रारम्भ हुई?

उत्तर. सूरत में

प्रश्न. कांग्रेस ने कौन-से आम चुनाव में पहली बार संसद में बहुमत खोया था?

उत्तर. 1977 में

प्रश्न. वास्तविक राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है, जब

उत्तर. अर्थव्यवस्था में कुल उत्पादन बढ़ जाता है।

प्रश्न. चैक जारी किया जा सकता है?

उत्तर. बैंक में बिना जमा के विरुद्ध

प्रश्न. एल-नीनो है?

उत्तर. दक्षिणी प्रशान्त महासागर की एक गर्म धारा

प्रश्न. किसी अर्थव्यवस्था में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में वर्गीकरण का आधार होता है?

उत्तर. उद्यमिता का स्वामित्व

प्रश्न. संविधान के अनुसार, प्रधानमन्त्री है?

उत्तर. संघ की मन्त्रिपरिषद् का प्रमुख

प्रश्न. रिजर्व बैंक निर्धारित नहीं करता है?

उत्तर. आयकर दर

प्रश्न. बजट एक विवरण है?

उत्तर. सम्भावित आय और सम्भावित व्यय का

प्रश्न. लोकतान्त्रिक समाजवाद का प्रमुख भारतीय विचारक कौन था?

उत्तर. पण्डित नेहरू

प्रश्न. चौहान शासक, जिसने मोहम्मद गोरी को 1191 ई. में पराजित किया था?

उत्तर. पृथ्वीराज

प्रश्न. हिमालय में दून घाटियाँ पाई जाती हैं?

उत्तर. निम्न हिमालय एवं शिवालिक पर्वतों के मध्य

प्रश्न. भौगोलिक सीमाओं से अलग विशेष क्षेत्रों में पाई जाने वाली जातियाँ कहलाती हैं?

उत्तर. स्थानिक जातियाँ

प्रश्न. 1780 ई. में प्रारम्भ किए गए बंगाल गजट साप्ताहिक-पत्रिका के सम्पादक कौन थे?

उत्तर. जेम्स ऑगस्टस हिक्की

प्रश्न. भारत में वित्त आयोग है।

उत्तर. एक संवैधानिक संस्था

प्रश्न. अधिकार जो कानूनी अधिकार के रूप में तो है लेकिन संवैधानिक अधिकार के रूप में नहीं है।

उत्तर. सम्पत्ति का अधिकार

प्रश्न. सरकार का रेवेन्यू व्यय कौन-सा है?

उत्तर. ब्याज का भुगतान

प्रश्न. एजेण्डा-21 की घोषणा हुई?

उत्तर. प्रथम पृथ्वी सम्मेलन, 1992 में

प्रश्न. असहयोग आन्दोलन का निर्णय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में लिया गया?

उत्तर. नागपुर

प्रश्न. ‘वेल्लनवगई’ भूमि का एक प्रकार था जो चोल अभिलेखों में उल्लिखित है,इससे तात्पर्य है?

उत्तर. गैर-ब्राह्मण कृषक की भूमि

प्रश्न. वर्ष 1930 ई. में डिप्रेस्ड क्लास एसोसिएशन किसने स्थापित की?

उत्तर. डॉ. बी आर अम्बेडकर

प्रश्न. इतिहास में तिथियों के साथ BCE प्रयुक्त होता है, इसका तात्पर्य है?

उत्तर. बिफोर कॉमन इरा

प्रश्न. बंगाल की खाड़ी से लगे भारत के तटीय मैदानों को कहा जाता है?

उत्तर. कोरोमण्डल एवं उत्तरी सरकार

प्रश्न. भारत का संविधान भारत को किस रूप में इंगित करता है?

उत्तर. राज्यों का संघ

प्रश्न. जिस मौलिक अधिकार को आपातकाल में भी समाप्त नहीं किया जा सकता,वह है?

उत्तर. जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतन्त्रता का संरक्षण

प्रश्न. ब्रिटिश गवर्नर जनरल जिसने ‘सर्वोच्च सत्ता’ की नीति अपनाई

उत्तर. लॉर्ड हेस्टिंग्स

प्रश्न. बंगाल में नील विद्रोह’ कब हुआ?

उत्तर. मार्च, 1859 में

प्रश्न. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार, भारत में जनसंख्या घनत्व एवं लिंगानुपात क्रमशः हैं?

उत्तर. 382, 943

प्रश्न. भारत में प्रथम सूती कपड़ा मिल स्थापित हुई थी?

उत्तर. बम्बई (1854 ई.) में

प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान किया गया है?

उत्तर. अनुच्छेद 370

प्रश्न. बिरसा मुण्डा निवासी था?

उत्तर. छोटानागपुर का

प्रश्न. कौन-सा कार्य भारतीय रिजर्व बैंक का नहीं है?

उत्तर. जनता को ऋण देने वाला

प्रश्न. भारत में राष्ट्रीय आय अनुमानित की जाती है?

उत्तर. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा

प्रश्न. राज्यसभा के एक-तिहाई (1/3) सदस्य पदमुक्त होते हैं?

उत्तर. प्रत्येक दो वर्ष में

प्रश्न. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति वर्ष 2000 के लक्ष्यों के अनुसार, कौन-से वर्ष में भारतीय जनसंख्या स्थायी जनसंख्या का स्तर प्राप्त कर लेगी?

उत्तर. 2045

प्रश्न. वह देश जहाँ पर बुद्ध धर्म का प्रचार नहीं हुआ?

उत्तर. ग्रीस

प्रश्न. कौन-सा मानव विकास सूचकांक (HDI) का घटक नहीं है?

उत्तर. स्वास्थ्य एवं पोषण

प्रश्न. जून, 1789 ई. में फ्रांस में थर्ड इस्टेट और नेशनल असेम्बली का नेतृत्व किया?

उत्तर. मिराब्यु (मिराबो) ने

प्रश्न. भारत में किस राज्य की विधानसभा में अधिकतम सदस्य हो सकते हैं?

उत्तर. 500

प्रश्न. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त के अनुसार, हिमालय पर्वतों का निर्माण किस सागर के मलबे-संकुचन से हुआ है?

उत्तर. टेथिस सागर

प्रश्न. मुद्रास्फीति होती है?

उत्तर. मुद्रा निर्गमन में वृद्धि से

प्रश्न. अलौह धातु है?

उत्तर. सीसा

प्रश्न. कौन-सा राजनीतिक दल राष्ट्रीय दल की श्रेणी में नहीं है?

उत्तर. शिवसेना

प्रश्न. पड़ोसी देशों में से कौन-से देशों की भारत से लगी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्रमशः अधिकतम व न्यूनतम लम्बाई वाली है?

उत्तर. बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान

प्रश्न. कौन-सी मृदा में नमी ग्रहण करने की क्षमता बहुत अधिक होती है?

उत्तर. जलोढ़ मृदा

प्रश्न. शेरशाह ने हुमायूँ को परास्त किया?

उत्तर. चौसा (1539 ई.) के युद्ध में

प्रश्न. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार, भारत में 0-6 वर्ष के आयु वर्ग में जनसंख्या है अनुमानतः

उत्तर. 16 करोड़

प्रश्न. भारतीय संविधान के निर्माण को किस भारतीय शासन अधिनियम ने सर्वाधिक प्रभावित किया?

उत्तर. भारतीय शासन अधिनियम, 1935

प्रश्न. हाल के वर्षों में भारत GDP विभिन्न क्षेत्रों से अवरोही क्रम में प्राप्त हो रही हैं?

उत्तर. तृतीयक क्षेत्र, विनिर्माण एवं कृषि क्षेत्र

प्रश्न. भारतीय मानसून ‘दक्षिण-पश्चिम का मानसून’ कहलाता है, क्योंकि

उत्तर. मानसून सबसे पहले भारत के दक्षिण-पश्चिम भाग में आता है

प्रश्न. कौन-सा राजनीतिक दल का उद्देश्य नहीं है?

उत्तर. लोगों का आध्यात्मिक विकास करना

इस पोस्ट में आपको HTET Level 2 Important Question In Hindi , htet tgt question paper 2017 with answers HTET Previous Year Question Paper pdf – Level-2 HTET Solved Question Paper of Level-2 HTET Level-2 Previous Year Question Paper with answer से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए गए है. इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top