GK Questions asked in RPF Constable Exam 2018-19

GK Questions asked in RPF Constable Exam 2018-19

आरपीएफ ने कांस्टेबल की परीक्षा सफलतापुर्वक आयोजित की है . जो उम्मीदवार RPF Constable की परीक्षा कि तैयारी कर रहे है ,उन्हें आज इस पोस्ट में RPF Constable 2018-19 की परीक्षा में GK के पूछे गए प्रश्न दिए है .इसलिए जो विद्यार्थी अब RPF Constable की परीक्षा देने वाले होने इन प्रश्नों को अच्छे से पढना चाहिए यह प्रश्न आपकी RPF Constable कि परीक्षा के लिए फायदेमंद है .

1. कैल्विन (K) ””””” मापन की इकाई है।
· घनत्व
· दाब
· द्रव्यमान
· तापमान
उत्तर. – तापमान

2. किस मन्दिर परिसर का आकार भव्य रथ के समान है, जिसमें पत्थर के नक्काशीदार पहिये, स्तम्भ और दीवारें हैं?
· मीनाक्षी मन्दिर
· महाबोधि विहार
· बृहदेश्वर मन्दिर
· कोणार्क सूर्य मन्दिर
उत्तर. – कोणार्क सूर्य मन्दिर

3. गांधीजी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
· लखनऊ, 1916
· अमृतसर, 1919
· बेलगाँव, 1924
· कलकत्ता, 1928
उत्तर. – बेलगाँव, 1924

4. निम्नलिखित में से कौन एक इनपुट डिवाइस नहीं है?
· प्लॉटर
· मैग्नेटिक इंक करेक्टर रिकॉग्निशन (एम.आई.सी.आर.)
· ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओ.एम.आर.)
· बारकोड रीडर
उत्तर. – प्लॉटर

5. सरकारिया आयोग की नियुक्ति किस प्रश्न की समीक्षा के लिए की गई थी?
· केन्द्र/राज्य सम्बन्ध
· विधायी समस्याएँ
· संघ राज्य क्षेत्रों की समस्याएँ
· जनजातीय क्षेत्र
उत्तर. – केन्द्र/राज्य सम्बन्ध

6. चारमीनार भारत के किस शहर में स्थित है?
· पुणे
· दिल्ली
· औरंगाबाद
· हैदराबाद
उत्तर. – हैदराबाद

7. मनुष्य का मस्तिष्क कितने भागों में विभाजित है?
· 7
· 3
· 4
· 5
उत्तर. – 3

8. संविधान की किस धारा के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति, मूलभूत अधिकारों के हनन का मामला सीधे उच्चतम न्यायालय में उठा सकता है?
· धारा-32
· धारा-28
· धारा-29
· धारा-31
उत्तर. – धारा-32

9. किसने ‘लास्ट सपर’ को चित्रित किया?
· लियोनार्दो दा विन्सी
· एम.एफ. हुसैन
· आर.के. लक्ष्मण
· एन्टोनियो डी कॉरिजिओ
उत्तर. – लियोनार्दो दा विन्सी

10. ‘लदांग’ एक स्थानान्तरणशील कृषि है।
· मध्य भारत की
· अफ्रीका की
· मलेशिया की
· दक्षिण अमेरिका की
उत्तर. – मलेशिया की

11. भारत को कितने भूकम्प जोन में बाँटा गया है?
· तीन
· चार
· पाँच
· दस
उत्तर. – चार

12. वह भारतीय महिला खिलाड़ी कौन थी, जिसने क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया?
· कल्पना सिंह
· मिताली राज
· ऊषा सिंह
· सुनीता राज
उत्तर. – मिताली राज

13. निम्नलिखित में से किसकी स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद के अधीन निश्चित उपबन्ध के अनुसार की गई थी?
· नीति आयोग
· राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
· चुनाव आयोग
· केन्द्रीय सतर्कता आयोग
उत्तर. – चुनाव आयोग

14. निम्नलिखित में से कौन-सा देश ‘हिन्द महासागर तटीय क्षेत्रीय सहयोग संघ (IORA) का सदस्य नहीं है?
· श्रीलंका
· मॉरिशस
· सेशेल्स
· चीन
उत्तर. – चीन

15. भूतल पर सामान्य ताप वितरण को प्रभावित करने वाले दो प्रधान कारण कौन-से हैं?
· समुद्री धाराएँ व पवनें
· समुद्र तट से दूरी एवं ऊँचाई
· भूमि का रंग एवं स्वभाव
· अक्षांश एवं जल-थल का वितरण
उत्तर. – अक्षांश एवं जल-थल का वितरण

16. निम्नलिखित में से कौन-सा काबलिक अम्ल के नाम से भी जाना जाता है?
· फिनोल
· हाइड्रॉक्साइड
· गन्धक का अम्ल
· ऐथेनॉल
उत्तर. – फिनोल

17. निम्नलिखित में से ‘लोरेन्ज वक्र’ क्या दर्शाता है?
· रोजगार
· मुद्रास्फीति
· अपस्फीति
· आय वितरण
उत्तर. – आय वितरण

18. किस अनुच्छेद का उपयोग करके भारत के राष्ट्रपति वित्तीय आपातकाल को घोषित कर सकते हैं?
· अनुच्छेद-32
· अनुच्छेद-349
· अनुच्छेद-360
· अनुच्छेद-365
उत्तर. – अनुच्छेद-360

19. इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ई.सी.जी.) का आविष्कार किसने किया?
· विल्लेम एंथोवेन
· एडवर्ड जेनर
· अण्टोनियो दे उल्लोया और चार्ल्स वुड
· कार्ल ब्रेन्ज
उत्तर. – विल्लेम एंथोवेन

20. निम्नलिखित में से कौन सार्क (SAARC) का सदस्य नहीं है?
· भारत
· म्यांमार
· मालदीव
· भूटान
उत्तर. – म्यांमार

21. सर्वाधिक मंगोल आक्रमण किस शासक के समय हुए थे?
· मुबारकशाह खिलजी
· इल्तुतमिश
· बलबन
· अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर. – अलाउद्दीन खिलजी

22. कम्प्यूटर वायरस Worm’ द्वारा स्वयं की पुनरावृत्ति के लिए किस युक्ति का प्रयोग किया जाता है?
· स्वैप
· इन्क्रीमेण्ट
· स्पॉन
· स्वॉर्म
उत्तर. – स्पॉन

23. किस गवर्नर जनरल ने भारत में सती–प्रथा का अन्त किया था?
· लॉर्ड कैनिंग
· लॉर्ड रिपन
· लॉर्ड विलियम वैण्टिक
· लॉर्ड डलहौजी
उत्तर. – लॉर्ड विलियम वैण्टिक

24. कम्प्यूटर बन्द होने पर ‘के कण्टेण्ट्स निकल जाते हैं।
· स्टोरेज
· इनपुट
· आउटपुट
· मेमोरी
उत्तर. – मेमोरी

25. भारत के उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों से बने हैं जो सिन्धु, गंगा और :::::” हैं।
· ब्रह्मपुत्र
· कृष्णा
· कावेरी
· महानदी
उत्तर. – ब्रह्मपुत्र

26. निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी विश्व का सबसे बड़ा पक्षी है?
· शुतुरमुर्ग
· किवी
· सारस
· मोर
उत्तर. – शुतुरमुर्ग

27. रडार का आविष्कार किसने किया था?
· फ्रेड मॉरीसन
· ए.एच. टेलर तथा लीओ सी. यंग
· वैन टासल
· डब्ल्यू. के. रौण्टजन
उत्तर. – ए.एच. टेलर तथा लीओ सी. यंग

28. अशोक के शिलालेखों से हमें क्या जानकारी मिलती है?
· इसके साम्राज्य विस्तार की
· उसकी प्रशासकीय नीति की
· उसके धार्मिक विचारों की
· उपर्युक्त सभी की।
उत्तर. – उपर्युक्त सभी की।

29. आगरा किले का निर्माण . . . . ने करवाया था?
· शाहजहाँ
· अकबर
· जहाँगीर
· बाबर
उत्तर. – अकबर

30. निम्नलिखित में से अधिवृक्क रस (अड्रेनलिन) को हम किस श्रेणी में रख सकते हैं?
· हॉर्मोन
· एन्जाइम
· प्रोटीन
· वसा
उत्तर. – हॉर्मोन

31. सेकेण्डरी स्टोरेज मीडिया से हार्डडिस्क में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों को कॉपी करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
· डाउनलोड
· स्टोरेज
· अपलोड
· इनस्टॉलेशन
उत्तर. – इनस्टॉलेशन

32. नीति आयोग और किस प्रौद्योगिकी कम्पनी ने देश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता बढ़ाने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं?
· माइक्रोसॉफ्ट
· एप्पल
· इण्टेल
· गूगल
उत्तर. – गूगल

33. ‘यंग इण्डिया’ के सम्पादक कौन थे?
· महात्मा गांधी
· सी. राजगोपालाचारी
· लाला लाजपत राय
· बी.जी. तिलक
उत्तर. – महात्मा गांधी

34. मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
· 1 सितम्बर
· 10 नवम्बर
· 10 दिसम्बर
· 15 जुलाई
उत्तर. – 10 दिसम्बर

35. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस वायुमण्डल में मुख्य ग्रीन हाउस गैस नहीं है?
· मेथेन
· ओजोन
· नाइट्रस ऑक्साइड
· हाइड्रोजन
उत्तर. – हाइड्रोजन

36. “संयुक्त राष्ट्र संघ” भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची में दी गई . . . . . सूची में सूचीबद्ध है।
· केन्द्रीय
· राज्य
· विश्व
· समवर्ती
उत्तर. – केन्द्रीय

37. कर्पूर, नेफ्थलीन तथा एन्थ्रासीन आदि का शुद्धिकरण किस विधि द्वारा किया जाता है?
· आसवन विधि
· रवाकरण
· ऊर्ध्वपातन
· वाष्पीकरण
उत्तर. – ऊर्ध्वपातन

38. भारत में GST (Goods And Services Tax) वस्तु एवं सेवा कर किस प्रकार का कर है?
· प्रत्यक्ष कर
· अप्रत्यक्ष कर
· अप्रगामी कर
· इनमें से कोई नहीं
उत्तर. – अप्रत्यक्ष कर

39. ह्वेनसांग किसके समय भारत आया था?
· हर्षवर्धन
· चन्द्रगुप्त द्वितीय
· समुद्रगुप्त
· कनिष्क
उत्तर. – हर्षवर्धन

40. वर्तमान में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?
· 21
· 22
· 28
· 24
उत्तर. – 24

41. विनिमय दर देशी वस्तुओं के रूप में विदेशी वस्तुओं की सापेक्ष कीमत है।
· कृत्रिम
· सांकेतिक
· निश्चित
· वास्तविक
उत्तर. – वास्तविक

42. जब पॉवर ऑफ/बन्द की जाती है तब कैचे और प्रमुख मेमोरी अपने कण्टेंट्स खो देते हैं, वे हैं।
· डायनेमिक
· वोलाटाइल
· गैर-वोलाटाइल
· फॉल्टी/दोषपूर्ण
उत्तर. – वोलाटाइल

43. मिकिर पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित हैं?
· असोम
· मेघालय
· झारखण्ड
· सिक्किम
उत्तर. – असोम

44. गर्मी के महीनों में चेरी ब्लासम’ नामक वर्षा कहाँ होती है?
· केरल में
· कर्नाटक में
· तमिलनाडु में
· उत्तर प्रदेश में
उत्तर. – कर्नाटक में

45. किसने सर्वप्रथम सौराष्ट्र (गुजरात) में सुदर्शन झील का निर्माण करवाया था?
· चन्द्रगुप्त मौर्य ने
· रुद्रदामन ने
· कुमारगुप्त ने
· स्कन्दगुप्त ने
उत्तर. – चन्द्रगुप्त मौर्य ने

46. ‘चमोली देवी पुरस्कार’ किस क्षेत्र में दिया जाता है?
· संगीत
· साहित्य
· कृषि
· पत्रकारिता
उत्तर. – पत्रकारिता

47. निम्नांकित में से कौन-सी पर्वतमाला वलित पर्वतमाला नहीं है?
· रॉकी
· आल्पस
· सिएरा नेवादा
· अप्लेशियन
उत्तर. – सिएरा नेवादा

48. निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था पंचायती राज संस्था नही है?
· ग्राम सभा
· ग्राम पंचायत
· ग्राम सहकारी सोसायटी
· न्याय पंचायत
उत्तर. – ग्राम सहकारी सोसायटी

49. फर्मवेयर से हमारा तात्पर्य है।
· कम्प्यूटर सिस्टम में प्रयुक्त भौतिक उपकरण
· अनुदेशों का वह सेट जिससे कम्प्यूटर एक या अधिक कार्य करता है।
· कम्प्यूटिग प्रक्रिया में शामिल लोग
· प्रोग्रामों का सेट निर्माण के समय कम्प्यूटर को रीड ओनली मेमोरी में प्री-इन्स्टॉल किया जाता है।
उत्तर. – प्रोग्रामों का सेट निर्माण के समय कम्प्यूटर को रीड ओनली मेमोरी में प्री-इन्स्टॉल किया जाता है।

50. भारत का प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन था?
· जी.वी. मावलंकर
· टी. स्वामीनाथन
· के.वी.के. सुन्दरम्
· सुकुमार सेन
उत्तर . सुकुमार सेन

51. निम्नलिखित में से किसे पिछले सात सत्र में से तीसरी बार इंग्लिश प्रीमियर लीग जीतने का अवसर मिला है?
· लिसेस्टर सिटी
· मैनचेस्टर सिटी
· चैल्जी
· आर्सनल
उत्तर. – मैनचेस्टर सिटी

52. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग वायरस द्वारा नहीं होता है?
· मेनिन्जाइटिस
· हाइड्रोफोबिया
· एथलीट फुट
· हर्षीज
उत्तर. – एथलीट फुट

53. हमारा राष्ट्रगान पहली बार कब और कहाँ गाया गया था?
· 24 जनवरी, 1950 को इलाहाबाद में
· 24 जनवरी, 1950 को दिल्ली में
· 26 दिसम्बर, 1942 को कलकत्ता में
· 27 दिसम्बर, 1911 को कलकत्ता में
उत्तर. – 27 दिसम्बर, 1911 को कलकत्ता में

54. ‘गोल्डन हैण्ड शेक’ स्कीम सम्बन्धित है।
· सेवानिवृत्त योजना से
· स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से
· वन रैंक वन पेंशन से
· सरकारी ऋण प्राप्त करने से
उत्तर. – स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से

55. लोहे पर जंग लगने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
· जंग लगना
· क्रिस्टलीकरण
· शवल
· खनित्र
उत्तर. – जंग लगना

56. सातवीं सदी के बड़े भू-स्वामी और योद्धा-सरदार को उस समय के राजा किस रूप में मान्यता देते थे?
· राष्ट्रकूट
· चालुक्य
· सामन्त
· ब्राह्मण
उत्तर. – सामन्त

57. CPU की संसाधन शक्ति को बढ़ाने के लिए CPU को RAM के मध्य कौन-सा माध्यम प्रयुक्त होता है?
· आभासीय स्मृति
· RAM
· फ्लैश स्मृति
· कैशे स्मृति
उत्तर. – कैशे स्मृति

58. प्रकाश के एक माध्यम से दूसरे माध्यम में गुजरने पर उसकी दिशा में होने वाले परिवर्तन की घटना ”” कहलाती हैं।
· अपवर्तन
· विवर्तन
· संचरण
· कोई विकल्प नहीं है।
उत्तर. – अपवर्तन

59. किस देश ने ‘ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉन्फ्रेन्स’ (OIC) में भारत को पर्यवेक्षक बनाने का प्रस्ताव किया है?
· पाकिस्तान
· सऊदी अरब
· बांग्लादेश
· ईरान
उत्तर. – बांग्लादेश

60. ‘दि विण्डफॉल’ के लेखक/लेखिका कौन हैं?
· मनमोहन सिंह
· अमिताव घोष
· दीक्षा बसु
· अरुन्धति राय
उत्तर. – दीक्षा बसु

61. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मौलिक कर्तव्य नहीं है?
· संविधान का पालन और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना
· एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना।
· प्रभुत्व की रक्षा और उसे बनाए रखना।
· सैन्य और शिक्षा के अतिरिक्त सभी उपाधियों का उन्मूलन
उत्तर. – सैन्य और शिक्षा के अतिरिक्त सभी उपाधियों का उन्मूलन

62. ‘राष्ट्रीय ध्वज’ को कब अपनाया गया?
· 22 जुलाई, 1947 में
· 20 अगस्त, 1947 में
· 15 अगस्त, 1948 में
· 26 जनवरी, 1947 में
उत्तर. – 22 जुलाई, 1947 में

63. निम्नलिखित में से कौन-सा लोकनृत्य जम्मू और कश्मीर से सम्बन्धित है?
· झोरा
· वीधि
· सुइसिनी
· राउफ
उत्तर. – राउफ

64. कौन-सा देश बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम (बिमस्टेक) का सदस्य नहीं है?
· थाईलैण्ड
· म्यांमार
· भारत
· पाकिस्तान
उत्तर. – पाकिस्तान

65. किस पंचवर्षीय योजना में कृषि ने ऋणात्मक विकास प्रदर्शित किया?
· तीसरी
· पाँचवीं
· सातवीं
· नवीं
उत्तर. – तीसरी

66. भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है?
· इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार
· जवाहरलाल नेहरू अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार
· गांधी शान्ति पुरस्कार
· उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. – गांधी शान्ति पुरस्कार

67. राज्य किसके माध्यम से काम करता है?
· राजनीतिक दल
· दल का अध्यक्ष
· सरकार
· राष्ट्रपति
उत्तर. – सरकार

68. भारत की सर्वाधिक लम्बी स्थलीय अन्तर्राष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ है?
· पाकिस्तान
· नेपाल
· चीन
· बांग्लादेश
उत्तर. – बांग्लादेश

69. अतिशीतलन (सुपर कूलिंग) किसी द्रव को …शीतल करना होता है।
· गलनांक से नीचे
· हिमांक से नीचे
· गलनांक पर
· गलनांक से ऊपर
उत्तर. – हिमांक से नीचे

70. ‘नर्मदा बचाओ आन्दोलन’ के पीछे सबसे प्रमुख प्रेरक बल किसका था?
· अन्ना हजारे
· मेधा पाटकर
· शान्ता सिन्हा
· मानसी प्रधान
उत्तर. – मेधा पाटकर

71. विश्व शान्ति है।
· 9 सितम्बर
· 1 दिसम्बर
· 5 दिसम्बर
· 21 सितम्बर
उत्तर. – 21 सितम्बर

72. भारत में सबसे बड़े क्षेत्र में फैले हुए वन कौन-से हैं?
· उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन
· उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
· पर्वतीय वन
· मैंग्रोव वन
उत्तर. – उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन

73. निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी के कारण बच्चों के अंगों की अस्थियाँ मुड़ जाती है?
· विटामिन E की
· विटामिन B1 की
· विटामिन-D की
· विटामिन-K की
उत्तर. – विटामिन-D की

74. डेविड वार्नर किस देश के लिए क्रिकेट खेलते हैं?
· इंग्लैण्ड
· न्यूजीलैण्ड
· ऑस्ट्रेलिया
· श्रीलंका
उत्तर. – ऑस्ट्रेलिया

75. निम्नलिखित में से कौन-सा गर्त प्रशान्त महासागर में स्थिति नहीं है?
· टोंगा
· सुण्डा
· मेरियाना
· एल्यूशियन
उत्तर. – सुण्डा

76. रैण्डम एक्सेस मेमोरी निम्नांकित में से किसे कहा जाता है?
· रैम
· रोम
· पी-रोम
· ये सभी
उत्तर. – रैम

77. उलगुलान के रूप में सात ब्रिटिश के प्रति जनजातीय विद्रोह किसने किया?
· कोर्ला मल्लय
· रानाडे
· बिरसा मुण्डा
· कोड़ा डोरा
उत्तर. – बिरसा मुण्डा

78. निम्नलिखित में से किस पदाधिकारी को संसद के सदस्य नहीं होने पर भी उसे सम्बोधित करने का अधिकार है?
· भारत के मुख्य न्यायमूर्ति
· अटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया
· सॉलिसिटर जनरल ऑफ इण्डिया
· भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त
उत्तर. – अटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया

79. निम्नलिखित में से किसका सुमेल सही नहीं है?
· शिवसमुद्रम्-कावेरी
· चूलिया–टोंस
· धुआँधार-नर्मदा
· हुण्डरु-सुवर्णरेखा
उत्तर. – चूलिया–टोंस

80. वर्ष 2000 की जनसंख्या नीति के अनुसार, कब तक जनसंख्या को स्थिर करने का लक्ष्य रखा गया है?
· वर्ष 2040 तक
· वर्ष 2045 तक
· वर्ष 2050 तक
· वर्ष 2055 तक
उत्तर. – वर्ष 2045 तक

81. नासा का इनसाइट मिशन किस ग्रह के अध्ययन में मदद करेगा?
· बृहस्पति
· प्लूटो
· शुक्र
· मंगल
उत्तर. – मंगल

82. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन था?
· अबुल कलाम आजाद
· रफी अहमद किदवई
· हकीम अजमल खाँ
· बदरुद्दीन तैयबजी
उत्तर. – बदरुद्दीन तैयबजी

83. सर्पी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से ……. होता है।
· दोगुना
· एकाकार
· अधिक
· कम्
उत्तर. – कम्

84. किसने सिंचाई कर (हक्क-ए-शर्ब) नामक नवीन कर लगाया था?
· फिरोजशाह तुगलक
· अलाउद्दीन खिलजी
· मोहम्मद-बिन-तुगलक
· बलबन
उत्तर. – फिरोजशाह तुगलक

85. ‘लाइफ ऑफ पाइ’ के लेखक कौन हैं?
· अरविन्द अडिगा
· यान मार्टेल
· किरण देसाई
· एलेनोर कैटन
उत्तर. – यान मार्टेल

86. भारत ने किस सरकारी योजना के लिए विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर के ऋण-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
· बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
· स्वच्छ भारत अभियान
· राष्ट्रीय पोषण अभियान
· सांसद आदर्श ग्राम योजना
उत्तर. – राष्ट्रीय पोषण अभियान

87. फ्लॉपी डिस्क किस प्रकार की मेमोरी से सम्बन्ध रखती है?
· इण्टरनल
· एक्सटर्नल
· वोलाटाइल
· इनमें से कोई नहीं
उत्तर. – एक्सटर्नल

88. ‘कलिंग पुरस्कार’ किस क्षेत्र में योगदान हेतु प्रदान किया जाता है?
· साहित्य के क्षेत्र में
· फिल्म के क्षेत्र में
· संगीत के क्षेत्र में
· विज्ञान के क्षेत्र में
उत्तर. – विज्ञान के क्षेत्र में

89. ‘इकेबाना’ एक जापानी कला है जोकि ” से सम्बन्धित है।
· कागज को मोड़ने
· फूलों को सजाने
· पेड़ों की कटाई
· रेत पर चित्रकारी
उत्तर. – फूलों को सजाने

90. मानव शरीर का तापमान होता है।
· 100°F
· 98.4°F
· 98.4°C
· 96.4°E
उत्तर. – 98.4°F

91. पूना समझौता महात्मा गांधी और •••••••••• के बीच हुआ था।
· मोहम्मद अली जिन्ना
· लॉर्ड इरविन
· सुभाष चन्द्र बोस
· बी.आर. अम्बेडकर
उत्तर. – बी.आर. अम्बेडकर

92. :::::::सूर्य से निकलने वाले पराबैंगनी विकिरण (अल्ट्रावायलेट रेडिएशन) को अवशोषित करने वाले कवच का काम करता है।
· क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन
· समतापमण्डल
· ओजोन छिद्र
· ग्रीनहाउस
उत्तर. – समतापमण्डल

93. रियूजेबल ऑप्टिकल स्टोरेज का टिपिकली एकोनिम ”:” होगा।
· CD
· CD-RW
· DVD
· ROM
उत्तर. – CD-RW

94. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी?
· ई. गोल्डस्टीन
· जे.जे. थॉमसन
· अर्नेस्ट रदरफोर्ड
· जे. चैडविक
उत्तर. – जे.जे. थॉमसन

95. निम्न में से किस मेमोरी चिप की गति अधिक तेज है?
· कोई निश्चितता नहीं है।
· DRAM
· SRAM
· DRAM बड़े चिप्स के लिए अधिक तेज है।
उत्तर. – SRAM

इस पोस्ट में आपको Questions asked in RPF Constable Exam 2018-19 for gk (All Shifts) RPF Constable GK Questions Asked 2019 (All Shifts) आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा जीके के प्रश्न उत्तर 2018 RPF GK Questions and Answers 2018-19 in Hindi RPF Analysis 2018-19 & Gk Questions Asked for Constable RPF CONSTABLE Exam Asked Questions and Analysis 2018-19 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए है .आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं इसलिए इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और यदि यह प्रश्न उत्तर आपको पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें और यह देश के बारे में आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top