Subjects

Class 6th Social Science Civics Chapter 8 – ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

Class 6th Social Science Civics Chapter 8 – ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

NCERT Solutions Class 6 Social Science Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका – सभी विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहते है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 8. (ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस NCERT Solutions For Class 6th Social Science Civics Chapter 8 . Rural Livelihoods की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. कक्षा 6 के छात्रों के लिए ये एनसीईआरटी समाधान बहुत उपयोगी हैं। पृथ्वी: हमारा आवास एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका नीचे दिए हुए है ।

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 8
नाम: ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
भाषा: Hindi
पुस्तक: सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. आपने सम्भवतः इस बात पर ध्यान दिया होगा कि कलपटु गाँव के लोग खेती के अलावा और भी कई काम करते हैं। उनमें से पाँच कामों की सूची बनाइए।

उत्तर. (1) टोकरी बनाना, (2) बर्तन बनाना, (3) ईंट बनाना, (4) धोबी का काम करना, (5) नाई का काम करना।

प्रश्न 2. कलपटु में विभिन्न तरह के लोग खेती पर निर्भर हैं। उनकी एक सूची बनाइए। उनमें से सबसे गरीब कौन है और क्यों ?

उत्तर. कलपट्ट में निम्नलिखित तीन श्रेणियों के लोग खेती पर निर्भर हैं

(1) बड़े किसान-इन किसानों के पास 20 एकड़ या उससे अधिक भूमि है जैसे कि रामलिंगम। वह अपने खेत पर स्वयं परिश्रम नहीं करता है। वह भाड़े के मज़दूरों से अपना सारा काम करवाता है।

(2) छोटे किसान-इन किसानों के पास 2 एकड़ या उससे कम भूमि होती है जैसे कि शेखर। ये किसान अपने खेत पर स्वयं परिश्रम करते हैं।

(3) खेतिहर मज़दूर-इन लोगों के पास अपनी कोई भूमि नहीं है जैसे कि तुलसी का परिवार। ये बड़े किसानों के खेतों पर काम करके धन प्राप्त करते हैं।

उपरोक्त तीनों वर्गों में से खेतिहर मजदूर सबसे गरीब वर्ग है क्योंकि उसे पूरा वर्ष नियमित रूप से काम नहीं मिलता है।

प्रश्न 3. कल्पना कीजिए कि आप एक मछली बेचने वाले परिवार की सदस्य हैं। आपका परिवार यह चर्चा कर रहा है कि इंजन के लिए बैंक से उधार लें कि न लें। आप क्या कहेंगी ?

उत्तर. मैं चाहूँगी कि कैटामरैन (मछुआरों की खास तरह की छोटी नाव) में इंजन लगाने के लिए हमारा परिवार बैंक से उधार ले ले। एक तो बैंक की ब्याज दर निश्चित और साहूकारों से कम होती है। दूसरे अपना रोज़गार शुरु करने वाले लोगों को सरकार की ओर से ब्याज पर कुछ छूट भी मिलती है।

प्रश्न 4. तुलसी जैसे गरीब ग्रामीण मज़दूरों के पास अक्सर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाओं एवं अन्य साधनों का अभाव होता है। आपने इस किताब की पहली इकाई में असमानता के बारे में पढ़ा। तुलसी और रामलिंगम के बीच का अन्तर एक तरह की असमानता ही है। क्या यह एक उचित स्थिति है ? आपके विचार में इसके लिए क्या किया जा सकता है ? कक्षा में चर्चा कीजिए।

उत्तर. तुलसी जैसे खेतिहर मजदूरों की दशा सुधारने के लिए सरकार को निम्नलिखित कदम उठाने चाहिएँ

(1) गाँव में पड़ी सरकारी जमीन में से गाँव के खेतिहर मज़दूर परिवारों में जमीन बाँट कर देनी चाहिए।
(2) सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि खेतिहर मजदूरों के परिवारों को पूरा वर्ष काम मिल सके।
(3) न्यूनतम मजदूरी तय करनी चाहिए।
(4) खेतिहर मज़दूरों के परिवार यदि अपना कोई अन्य रोज़गार शुरु करना चाहते हैं, तो उन्हें बैंकों से आसान शर्तों पर और कम ब्याज दरों पर ऋण मिलना चाहिए।

प्रश्न 5. आपके अनुसार सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में कैसे मदद कर सकती है ? चर्चा कीजिए।

उत्तर. शेखर जैसे छोटे किसानों को कर (ऋण) से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार निम्नलिखित उपाय कर सकती है

(1) बैंकों द्वारा कम ब्याज दरों और आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध करा सकती है।
(2) सरकारी बीज और खाद की दुकानों से कम मूल्यों पर बीज और खाद उपलब्ध करा सकती है।
(3) 2 एकड़ तक के छोटे किसानों पर लगने वाला नहरी पानी का किराया माफ कर सकती है।
(4) सरकार समय-समय पर व छोटे किसानों के ऋण पर लगे ब्याज को भी माफ कर सकती है।

अति-लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. कलपट्ट गाँव किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर. तमिलनाडु में।

प्रश्न 2. कलपट्ट गाँव के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है ?

उत्तर. खेती करना।

प्रश्न 3. कलपटु गाँव के लोग मुख्य रूप से किस फसल की खेती करते हैं ?

उत्तर. धान (चावल) की।

प्रश्न 4. तुलसी शादी से पहले किसके खेत में काम करती थी ?

उत्तर. रामलिंगम के।

प्रश्न 5. रामलिंगम के पास कितनी ज़मीन है ?

उत्तर. 20 एकड़।

प्रश्न 6. तुलसी को रामलिंगम के खेत में काम करने की दैनिक मज़दूरी कितनी मिलती है ?

उत्तर. 40 रुपए।

प्रश्न 7. तुलसी का पति क्या काम करता है ?

उत्तर. खेतों में दवाई छिड़कने का।

प्रश्न 8. हमारे देश के ग्रामीण परिवारों में कितने प्रतिशत परिवार खेतिहर मज़दूरों के हैं ?

उत्तर. लगभग 40 प्रतिशत।

प्रश्न 9. शेखर के परिवार के पास कितनी जमीन है ?

उत्तर. 2 एकड़।

प्रश्न 10. शेखर को बीज और खाद कहाँ से प्राप्त होता है ?

उत्तर. व्यापारी से।

प्रश्न 11. शेखर पैसा कमाने के लिए कहाँ काम करता है ?

उत्तर. रामलिंगम की धान की मिल में।

प्रश्न 12. शेखर को रोज़ के खर्चों के लिए थोड़ा पैसा कहाँ से मिल जाता है ?

उत्तर. सहकारी समिति को गाय का दूध बेचकर।

प्रश्न 13. शेखर बाज़ार में अपना धान क्यों नहीं बेच पाता ?,

उत्तर. क्योंकि उसने व्यापारी से खाद और बीज के लिए धन उधार ले रखा था। इसलिए उसे अपना धान व्यापारी को ही बेचना पड़ता है।

प्रश्न 14. भारत में 2 एकड़ से कम ज़मीन वाले किसानों की संख्या कितनी है ?

उत्तर. 80 प्रतिशत।

प्रश्न 15. भारत में 20 एकड़ या उससे अधिक जमीन वाले किसानों की संख्या कितनी है ?

उत्तर. 20 प्रतिशत।

प्रश्न 16. समुद्र तटीय इलाकों में लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है ?

उत्तर. मछली पकड़ना।

प्रश्न 17. चिजामी गाँव किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर. नागालैण्ड में।

प्रश्न 18. चिजामी गाँव में किस समुदाय के लोग रहते हैं ?

उत्तर. चखेसंग समुदाय के।

प्रश्न 19. चिजामी गाँव में किस प्रकार की खेती की जाती है ?

उत्तर. सीढ़ीनुमा खेती।

प्रश्न 20. पुदपेट गाँव के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है ?

उत्तर. मछली पकड़ना।

प्रश्न 21. कैटामरैन क्या है ?

उत्तर. मछुआरों की खास तरह की एक छोटी नाव।

प्रश्न 22. मछुआरे मछली पकड़ने का काम दिन में किस समय शुरू करते हैं ?

उत्तर. सुबह दो बजे।

प्रश्न 23. किस मौसम में मछुआरे मछली पकड़ने समुद्र में नहीं जाते ?

उत्तर. मानसून के दौरान।

प्रश्न 24. अरुणा का परिवार क्या काम करता है ?

उत्तर. मछली पकड़ने का।

प्रश्न 25. ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को पैसा उधार लेने के लिए किस पर निर्भर रहना पड़ता है ?

उत्तर. व्यापारियों अथवा साहूकारों पर।

ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के लघूत्तरात्मक प्रश्न

इस पोस्ट में आपको Class 6 Civics Chapter 8 Question Answer in Hindi class 6 civics chapter 8 rural livelihoods question answer rural livelihood class 6 notes pdf rural livelihood class 6 questions rural livelihood class 6 extra questions and answers ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के प्रश्न उत्तर कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर Class 6th Social Science Civics Chapter 8 Rural Livelihoods से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *