Subjects

ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के प्रश्न उत्तर

ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के प्रश्न उत्तर

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के प्रश्न उत्तर | Class 6 Civics Chapter 8 Questions Answers –जो छात्र Class 6 Civics विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहां ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए है. इन महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों की जानकारी से आप कक्षा 6 की परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते है. ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका से संबंधित हमें Class 6 Social Science Civics के अंतर्गत पढ़ाया जाता है.  जो विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका से संबंधित प्रश्न उत्तर ढूंढ रहें है उसके लिए इस पोस्ट में ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जो कि पहले भी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं .

Class 6th Social Science Civics Chapter 8 – ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. कलपटु गाँव की खेती पर नोट लिखिए।

उत्तर- तमिलनाडु का कलपट्ट गाँव छोटी-छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। गाँव की सिंचित ज़मीन पर मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है। ज्यादातर परिवार खेती के द्वारा अपनी आजीविका कमाते हैं। यहाँ आम और नारियल के काफी बाग हैं। कपास, गन्ना और केला भी उगाया जाता है।

प्रश्न 2. तुलसी के काम का विवरण दीजिए। यह रमन के काम से कैसे अलग है ?

उत्तर- तुलसी गाँव के सबसे बड़े जमींदार रामलिंगम के धान के खेत में धान की रोपाई, निराई और कटाई का काम करती है। उसे 40 रुपए दैनिक मज़दूरी मिलती है। रमन जोकि तुलसी का पति है रामलिंगम के खेतों में खाद और दवाई छिड़कने का काम करता है। जब उसे खेतों में काम नहीं मिलता तो वह पास की खान से पत्थर ढोने या नदी से बालू ढोने का काम करता हैं।

प्रश्न 3. तुलसी को अपने काम के लिए बहुत कम पैसा मिलता है। आपकी समझ में खेतों में काम करने वाले मजदूरों को कम पैसे पर काम क्यों करना पड़ता है ?

उत्तर- खेतों में काम करने वाले मजदूर अन्य वैकल्पिक व्यवसाय करने; जैसे नाई, धोबी, लोहार, साइकिल ठीक करने इत्यादि के काम में कुशल नहीं होते हैं या उनके पास साधन नहीं होते हैं। ये लोग खेतों में काम करने के अतिरिक्त और कोई अन्य व्यवसाय नहीं कर सकते हैं। इसलिए जमींदार को खेतिहर मज़दूर पर्याप्त संख्या में मिल जाते हैं और इन मज़दूरों को कम पैसे पर काम करना पड़ता है।

प्रश्न 4. आपके क्षेत्र में या पास के गाँव में कौन-सी फ़सलें उगाई जाती हैं ? वहाँ खेतिहर मज़दूर किस तरह का काम करते हैं ?

उत्तर- हमारे आस-पास के क्षेत्र में धान, गेहूँ और गन्ना की खेती की जाती है। इन फसलों के लिए खेतिहर मजदूरों की बहुत आवश्यकता पड़ती है। इन फसलों की बिजाई, रोपाई, निराई और कटाई का काम करने के लिए किसानों के द्वारा खेतिहर मजदूरों को काम पर लगाया जाता है और उन्हें नकद पैसों या अनाज के रूप में भुगतान किया जाता है।

प्रश्न 5. अगर तुलसी के पास खेती की ज़मीन होती तो उसकी कमाई यानि आजीविका के तरीके कैसे अलग होते ? चर्चा कीजिए।

उत्तर- यदि तुलसी के पास खेती की जमीन होती तो उसे रामलिंगम के खेतों में 40 रुपए दैनिक दिहाड़ी पर काम करने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ता। वह अपने पति के साथ मिलकर स्वयं अपने खेत पर काम करती और अच्छी फसलों का उत्पादन करके अपनी आजीविका चलाती।

प्रश्न 6. शेखर का परिवार क्या काम करता है ? आपके विचार से शेखर दूसरे मज़दूरों को अपने खेत पर काम करने के लिए क्यों नहीं लगाता?

उत्तर- शेखर के परिवार के पास 2 एकड़ जमीन है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर अपने खेतों पर काम करते हैं और फसल का उत्पादन करते हैं। शेखर अपने खेत पर काम करने के लिए दूसरे मजदूरों को इसलिए नहीं लगाता क्योंकि 2 एकड़ पर फसल उगाने के लिए उसके परिवार के सदस्यों का श्रम ही पर्याप्त है। दूसरे भाड़े के मजदूरों को लगाने से उत्पादन लागत बढ़ जाती है।

प्रश्न 7. शेखर बाज़ार में अपना धान क्यों नहीं बेच पाता?

उत्तर- शेखर को अपने खेतों में बीज, खाद और दवाइयाँ डालने के लिए तथा कई बार अपने घर के खर्चों को चलाने के लिए व्यापारी (आढ़ती) से पैसा उधार लेना पड़ता है और जब फसल आती है तो उसे अपनी उपज व्यापारी को बेचने के लिए बाध्य होना पड़ता है।

प्रश्न 8. शेखर और तुलसी के जीवन में क्या समानताएँ हैं और क्या अन्तर है ? आपके उत्तर के निम्नलिखित आधार हो सकते हैं- उनके पास कितनी ज़मीन है, उनको उधार क्यों लेना पड़ता है, उनकी कमाई के साधन क्या हैं और उन्हें दूसरों की जमीन पर काम करने की क्या ज़रूरत है ?

उत्तर- समानताएँ- (1) दोनों को अपनी आजीविका कमाने के लिए मजदूरी करनी पड़ती है। शेखर रामलिंगम के धान के मिल में तथा तुलसी रामलिंगम के धान के खेतों में मजदूरी का काम करते हैं।

(2) शेखर और तुलसी को जब कभी भी धन की जरूरत पड़ती है तो उन्हें क्रमशः व्यापारी और रामलिंगम से उधार लेना पड़ता है।

अन्तर -(1) शेखर के परिवार के पास 2 एकड़ जमीन है जबकि तुलसी के परिवार के पास जमीन नहीं है।

(2) शेखर साल में कुछ समय अपने खेतों पर भी काम कर लेता है जबकि तुलसी को सारा साल काम के लिए रामलिंगम के खेतों की ओर ही देखना पड़ता है।

प्रश्न 9. सीढ़ीनुमा खेती क्या है ?

उत्तर- सीढ़ीनुमा खेती पहाड़ी क्षेत्रों में की जाती है। पहाड़ी की ढलाऊ जमीन को छोटे-छोटे सपाट टुकड़ों में बाँटा जाता है और उस जमीन को सीढ़ियों के रूप में बदल दिया जाता है। प्रत्येक सपाट टुकड़े के किनारों को ऊपर उठा देते हैं जिससे पानी भरा रह जाए। इन खेतों में प्रायः चावल की खेती की जाती है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. भारत में छोटे किसानों की दयनीय दशा के क्या कारण हैं ?

उत्तर- भारत में छोटे किसानों की दयनीय दशा के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं-

(1) छोटे किसानों की जोतों का आकार छोटा होने के कारण वे अपने खेतों के लिए सिंचाई सुविधाओं की व्यवस्था नहीं कर सकते।
(2) छोटे किसानों को अपने खेतों पर परम्परागत ढंग से खेती करने के लिए बाध्य होना पड़ता है।
(3) छोटे किसान अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपने खेतों में उन्नत किस्म के महँगे बीज, खाद और खरपतवारनाशकों का प्रयोग नहीं कर सकते।
(4) छोटे किसानों को अपनी घरेलू और सामाजिक परिस्थितियों के कारण व्यापारियों से ऊँची ब्याज दरों पर कर्ज लेना पड़ता है जिससे वे बुरी तरह तबाह हो जाते हैं।
(5) छोटे किसानों को खाद और दवाइयाँ आढ़ती की दुकान से उधार उठानी पड़ती हैं। इसलिए अपनी फ़सल की उपज वह उस आढ़ती को बेचने के लिए बाध्य हो जाते हैं।
(6) यदि किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसी वर्ष छोटे किसान की फसल खराब हो जाती है तो वह उस क्षति कई साल तक ऊपर नहीं उठ सकता है।

प्रश्न 2. मछुआरों के जीवन की विशेषताएँ लिखो।

उत्तर- मछुआरों के जीवन की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

(1) मछुआरे समुद्र तटीय प्रदेशों में रहते हैं।
(2) मछुआरे मछली पकड़ने के लिए सुबह 2 बजे समुद्र में जाते हैं और प्रातः 7 बजे मछली पकड़ कर वापस आ जाते हैं।
(3) सुबह 7 बजे समुद्र तट पर बहुत सारी औरतें मछली खरीदने और बेचने के लिए एकत्र हो जाती हैं।
(4) मछुआरे मानसून के मौसम में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाते हैं।
(5) जब मानसून के मौसम में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जा सकते हैं तो उस समय में वे व्यापारी से उधार लेकर अपना गुजारा करते हैं।
(6) जो मछुआरे मानसून के मौसम में अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए व्यापारी से उधार लेते हैं तो बाद में इन मछुआरों को मजबूरी में उसी व्यापारी को अपनी मछलियाँ बेचनी पड़ती हैं।

इस पोस्ट में आपको class 6 civics chapter 8 rural livelihoods question answer class 6 social science chapter 8 question answer class 6 civics chapter 8 notes rural livelihood class 6 extra questions and answers rural livelihood class 6 questions ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका Notes कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *