विद्युत् धारा के रासायनिक प्रभाव के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

विद्युत् धारा के रासायनिक प्रभाव के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

विद्युत् धारा के रासायनिक प्रभाव के बारे में हमें Science के अंतर्गत पढ़ाया जाता है. विद्युत् धारा के रासायनिक प्रभाव से संबंधित जानकारी परीक्षाओं में भी पूछी जाती है. अगर आप Science परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. तो आपको विद्युत् धारा के रासायनिक प्रभाव के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है. आज इस पोस्ट में आपकोविद्युत् धारा के रासायनिक प्रभाव के प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं. जो कि पहले Class 8th Science की परीक्षा में पूछे जा चुके हैं तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें .

1. प्लास्टिक है एक
(क) सुचालक
(ख) हीन चालक
(ग) अर्ध चालक
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं।
उत्तर : हीन चालक।

2. नल का पानी है
(क) सुचालक
(ख) हीन चालक
(ग) अर्ध चालक
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर : सुचालक

3. निम्न में से कौन-सा चालक नहीं है ?
(क) लोहा
( ख) तांबा
(ग) लकड़ी
(घ) ग्रेफाइट।
उत्तर : लकड़ी।

4. कृत्रिम सैटेलाईट में विद्युत् धारा का स्त्रोत है
(क) शुष्क सैल
( ख) सोलर बैटरी
(ग) स्टोरेज बैटरी
(घ) डायनमो।
उत्तर : सोलर बैटरी।

5. निम्न में से कौन-सा कुचालक नहीं है?
(क) रबड़ ।
( ख) प्लास्टिक
(ग) लकड़ी
(घ) तांबा।
उत्तर : तांबा।

6. LED का पूरा नाम है
(क) प्रकाश उत्सर्जक डायोड
( ख) दुर्बल इलैक्ट्रॉन घनत्व
(ग) इलेक्ट्रॉन को लंबा खींचना
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं।
उत्तर : प्रकाश उत्सर्ज डायोड।

7. निम्न में से हीन चालक है
(क) आसुत जल।
( ख) लवणयुक्त जल
(ग) तनु हाइड्रोक्लोरिक युक्त जल
(घ) पोटाशियम आयोडाइड युक्त जल।
उत्तर : आसुत जल।

8. इलैक्ट्रोलाइट के विलयन में से विद्युत् धारा प्रवाहित करने पर प्रभाव होता है
(क) चुंबकीय प्रभाव ।
( ख) तापीय प्रभाव
(ग) रासायनिक प्रभाव
(घ) कोई प्रभाव नहीं होता है।
उत्तर : रासायनिक प्रभाव।।

9. लोहे को जंग से बचाने के लिए निम्न में से किस प्रक्रिया का प्रयोग किया जाता है? |
(क) विद्युत् संयोजन
( ख) धातुकर्म
(ग) विद्युत् लेपन
(घ) विद्युत् परिष्करण।
उत्तर : विद्युत् लेपन।

10. विद्युत् लेपन प्रक्रिया विद्युत् धारा के किस प्रभाव पर आधारित है ?
(क) चुंबकीय प्रभाव
( ख) रासायनिक प्रभाव
(ग) तापीय प्रभाव
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर : रासायनिक प्रभाव।

प्रश्न 1. क्या मनुष्य का शरीर विद्युत् चालक या विद्युत् प्रतिरोधक है?
उत्तर: विद्युत चालक।

प्रश्न 2. विद्युत चालक क्या हैं?
उत्तर: विद्युत् चालक एक पदार्थ है जो अपने में से विद्युत् प्रवाहित होने देता है। उदाहरण के लिए, चाँदी, ताँबा, एल्यूमीनियम, लोहा और मानव शरीर।

प्रश्न 3. विद्युतरोधक क्या हैं?
उत्तर: विद्युतरोधक वे पदार्थ हैं जो अपने से विद्युत् प्रवाहित नहीं होने देते। उदाहरण के लिए, लकड़ी, प्लास्टिक, रबड़, रेशम आदि।

प्रश्न 4. क्या प्रत्येक द्रव विद्युत् को प्रवाहित करता है?
उत्तर: नहीं।

प्रश्न 5. एलईडी (LED) क्या है?
उत्तर: एलईडी – प्रकाशोत्सर्जक डायोड।

प्रश्न 6. उस घटना का नाम बताओ जिसमें कोई रासायनिक पदार्थ विद्युत् धारा से विकृत हो जाता है?
उत्तर: विद्युत् अपघटन।

प्रश्न 7. अम्लयुक्त जल का विद्युत् अपघटन क्या बनाता है?
उत्तर: हाइड्रोजन और ऑक्सीजन।

प्रश्न 8. विद्युत सेपन में विद्युत धारा का कौन-सा प्रभाव लागू होता है?
उत्तर: रासायनिक असर।

प्रश्न 9. विद्युत धारा का कौन-सा प्रभाव बल्ब जलाने में मदद करता है?
उत्तर: ऊष्मीय प्रभाव।

प्रश्न 10. दुर्बल और छोटी विद्युत् धारा की जांच कैसे की जाए?
उत्तर: एलईडी का उपयोग करके।

प्रश्न 11. विद्युत धारा पर होने वाले विभिन्न प्रभावों के नाम लिखो।
उत्तर: ऊष्मीय, रासायनिक और चुंबकीय प्रभाव।

प्रश्न 12. वायु विद्युतरोधक है क्या?
उत्तर: हाँ।

प्रश्न 13. विद्युत चालक द्रवों के नाम बताइए?
उत्तर: नींबू का रस, सिरका, चूने का पानी, नल का जल।

प्रश्न 14. क्या विशेष परिस्थितियों में विद्युत् चालकों को विद्युतहीन चालकों में वर्गीकृत किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ।

प्रश्न 15. विद्युत चालक कौन-से द्रव हैं?
उत्तर: अम्ल, क्षार और लवण के विलयन।

प्रश्न 16. इलेक्ट्रोड (Electrodes) क्या हैं?
उत्तर: विद्युत चालक द्रव में बैटरी को जोड़ने के लिए उपयुक्त धातु की छड़ें इलेक्ट्रोड कहलाती हैं।

प्रश्न 17. किस प्रक्रिया से महँगी या सस्ती धातु को सोने से ढका जाता है?
उत्तर: विद्युत लेपन।

प्रश्न 18. वायु एक अच्छी विद्युत चालक नहीं है। प्रयोग करके दिखाओ।
उत्तर: वायु विद्युहीन चालक है: एक बल्ब लेकर इसे सैल और स्विच से जोड़ो। जब आप स्विच को दबाते हैं, तो बल्ब जलता है। लेकिन स्विच को हटाने पर बल्ब नहीं जलता क्योंकि स्विच के बीच वायु होती है। इससे पता चलता है कि वायु एक अच्छी विद्युत् चालक नहीं है।

प्रश्न 19. विद्युत् अपघटन क्या है?
उत्तर: विद्युत् अपघटन एक प्रक्रिया है जिसमें विद्युत् प्रवाह से रासायनिक यौगिकों का अपघटन होता है। जब अम्लीय जल में विद्युत् धारा प्रवाहित होती है, तो यह हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित हो जाता है। ऑक्सीजन एनोड पर और हाइड्रोजन कैथोड पर जमा होता है।

प्रश्न 20. विद्युत् लेपन (Electroplating) क्या है?
उत्तर: विद्युत् लेपन एक विद्युत् अपघटन प्रक्रिया है जिसमें सस्ती धातु की पतली परत को संक्षरण से बचाने के लिए महँगी धातु (जैसे सोना, जस्ता, चाँदी) की परत चढ़ाई जाती है।

इस पोस्ट में आपको class 8 science chapter 14 question answer विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव प्रश्न उत्तर कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 14 के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव क्लास 8 question answer विधुत धारा के रासायनिक प्रभाव कक्षा 8 नोट्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं अगर आपको यह फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top