कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

कोई भी परीक्षा हो उसमे विज्ञान से संबधित काफी प्रश्न पूछे जाते है .वैसे तो विज्ञान विषय एक बहुत बड़ा विषय है .इसलिए हमने इस पोस्ट में Class 8th Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएंके कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर नीचे दिए गए है .यह प्रश्न उत्तर हर साल परीक्षाओ में पूछे जाते है और यह प्रश्न आपके सामान्य ज्ञान के लिए भी बहुत आवश्यक है .इसलिए आप इन प्रश्न उत्तरों को अच्छे से याद करें .अगर यह प्रश्न उत्तर आपको पसंद आए तो दूसरो को शेयर जरुर करें .

प्रश्न 1. ऐंबर (Amber) क्या है?
उत्तर: ऐंबर रेजिन (राल) है।

प्रश्न 2. ज्यादा देर ऐंबर रगड़ने से क्या होता है?
उत्तर: एक चिंगारी उठती है।

प्रश्न 3. किस वैज्ञानिक ने सिद्ध किया कि चिंगारी और तड़ित एक ही घटना हैं?
उत्तर: अमेरिकी वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेंकलिन ने।

प्रश्न 4. प्लास्टिक पैमाने को सूखे बालों में रगड़कर कागज के टुकड़ों के पास लाने से क्या होता है?
उत्तर: पैमाना टुकड़ों को आकर्षित करता है।

प्रश्न 5. आवेशित चीजों का उदाहरण दीजिए।
उत्तर: (i) सूखे बालों पर प्लास्टिक पैमाना रगड़ना। (ii) पॉलिथीन से रगड़ा गया प्लास्टिक रिफिल। (iii) ऊनी कपड़े से रगड़ा हुआ कपड़ा।

प्रश्न 6. क्या होता है जब दो ऊनी कपड़े से रगड़े गए गुब्बारे एक-दूसरे के पास लाए जाते हैं?
उत्तर: वे एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।

प्रश्न 7. एक-दूसरे को कौन-से आवेश आकर्षित करते हैं?
उत्तर: विजातीय आवेश या असमान आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।

प्रश्न 8. कितने प्रकार के आवेश हैं?
उत्तर: आवेश दो प्रकार के होते हैं: (1) ऋणात्मक और (2) धनात्मक।

प्रश्न 9. बालों में प्लास्टिक कंघी रगड़ने पर कागज के टुकड़े क्यों आकर्षित होते हैं?
उत्तर: कंघी आवेशित हो जाती है।

प्रश्न 10. दो अलग-अलग बादलों के एक-दूसरे से मिलने से क्या होता है?
उत्तर: तड़ित होता है।

प्रश्न 11. क्या मानव शरीर विद्युत् चालक है?
उत्तर: हाँ, विद्युत चालक है।

प्रश्न 12. दीवार से बालों में रगड़ा गया फूला हुआ गुब्बारा क्यों चिपक जाता है?
उत्तर: गुब्बारा बालों को रगड़ने से आवेशित हो जाता है और इस आवेश के कारण दीवार से चिपक जाता है।

प्रश्न 13. जब आप आवेशित छड़ से कागज़ की पत्ती को छूते हैं, तो वह फैल जाती है। क्यों?
उत्तर: एक आवेशित छड़ से कागज़ की पत्ती को छूने पर पत्ती को समान आवेश मिलता है, जिससे समान आवेश के कारण पत्तियाँ एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करती हैं।

प्रश्न 14. तड़ित झंझा के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने की सलाह क्यों नहीं दी जाती?
उत्तर: जब एक आवेशित बादल पेड़ के ऊपर से गुजरता है, तो उसमें असमान आवेश पैदा होते हैं। इन विजातीय आवेशों से तड़ित हो सकती है, जो पेड़ को नष्ट कर सकती है और आग लगा सकती है। इसलिए तड़ित झंझा के समय पेड़ के नीचे खड़ा नहीं होना चाहिए।

प्रश्न 15. ऊपर से पृथ्वी के नीचे तक धातुओं की लंबी छड़ें क्यों लगाई जाती हैं?
उत्तर: जब एक आवेशित बादल भवन के पास से गुजरता है, तो धातु की छड़ की नोक पर असमान आवेश पैदा होते हैं। धातु की छड़ भवन को सुरक्षित रखती है और आवेश को पृथ्वी में प्रवाहित कर देती है।

प्रश्न 16. किस वस्तु पर आवेशित होने का क्या अर्थ है?
उत्तर: प्लास्टिक की कंघी, पेन आदि को दूसरे पदार्थों से रगड़ने पर कागज के टुकड़ों या पिथ गेंद को आकर्षित करने की क्षमता मिलती है। इसे आवेशित होना कहते हैं।

प्रश्न 17. विद्युत विसर्जन का क्या अर्थ है?
उत्तर: विद्युत् विसर्जन (तड़ित) एक वायुमंडलीय घटना है। गर्जन से पहले बादलों में बहुत सारा आवेश जमा हो जाता है। जब आवेशित बादल परस्पर निकट आते हैं, तो उनके मध्य वायु में तीव्र गति से आवेश प्रवाहित होते हैं, जिससे तड़ित चिंगारी चलती दिखाई देती है। इसे विद्युत् विसर्जन या तड़ित कहते हैं।

प्रश्न 18. प्राकृतिक परिघटनाएँ क्या हैं?
उत्तर: प्राकृतिक परिघटनाएँ वे घटनाएँ हैं जो प्रकृति में अचानक होती हैं और इनमें जान-माल की भारी हानि हो सकती है। उदाहरण: भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, सूखा, चक्रवात, ज्वालामुखी फटना और सुनामी।

प्रश्न 19. तड़ित (प्रकाश) क्या है?
उत्तर: तड़ित वायुमंडलीय विद्युत् विसर्जन है। जब बादलों में आवेशों की संघनता एक सीमा से अधिक हो जाती है, तो बादलों के निचले हिस्से पर ऋणावेश और ऊपरी हिस्से पर धनावेश जमा हो जाता है। जब आवेशों की मात्रा बढ़ जाती है, तो वायु की विद्युतहीन चालकता आवेशों के प्रवाह को रोक नहीं पाती और तीव्र गति में प्रवाहित आवेश वायु कणों को गर्म करते हैं, जिससे ध्वनि और चमकीली धारियाँ उत्पन्न होती हैं। इसे तड़ित कहते हैं।

इस पोस्ट में हमने आपको Class 8 science chapter 15 question answer कक्षा 8वीं पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं प्रश्न-उत्तर कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ प्रश्न उत्तर कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Notes कक्षा 8 विज्ञान पाठ 15 के प्रश्न उत्तर कुछ प्राकृतिक घटनाएं कक्षा 8 से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर देने की कोशिश की है अगर आपको यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top