Mock Test

हरियाणा ऑडिटर Solved Question Paper in hindi

हरियाणा ऑडिटर Solved Question Paper In Hindi

Haryana Auditor Solved Question Paper In Hindi हरियाणा ऑडिटर तैयारी करते समय उम्मीदवार को उस परीक्षा के सोल्ड प्रश्न पत्र आवश्यकता पड़ेगी .जिससे कि आपको यह पता चलेगा कि इस परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है. इससे आपकी तैयारी भी अच्छे से हो जाती है .तो अगर आप हरियाणा ऑडिटर की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा ऑडिटर का एक साल्व्ड प्रश्न पत्र दे रहे हैं जिसे आप खुद भी हल कर सकते हैं और अपनी तैयारी अच्छे कर सकते हैं .इन्हें आप अच्छे से पढ़े ,यह आपके फायदेमंद होंगे .

1. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
• परिरुद्ध जोखिम और जोखिम नियंत्रण को प्रबंधन द्वारा नियंत्रण नहीं किया जा सकता पनि वे अनियंत्रणीय हैं
• संसूचक जोखिम लेखा परीक्षक अभियोगी की कार्यशीलता से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित है
• संसूचक जोखिम, नियंत्रण जोखिम से प्रतिलोमी रूप से संबंधित है
• इंटरनेट जोखिम और नियंत्रण जोखिम अत्यधिक अंतसंबंधित हैं
Answer
परिरुद्ध जोखिम और जोखिम नियंत्रण को प्रबंधन द्वारा नियंत्रण नहीं किया जा सकता पनि वे अनियंत्रणीय हैं

2. वर्षों के दौरान भारत की व्यावसायिक संरचना के कमोबेश एक जैसे बने रहने का एक कारण यह है कि ………

• निवेश का पैटर्न पूँजीगत गहन उद्योगों की ओर निर्देशित रहा था
• कृषि की उत्पादकता इतनी अधिक रही है कि लोग कृषि से जुड़े रहने को प्रवृत्त होते हैं
• भूमि की खेती पर उत्तम सीमा ने अधिक लोगों को भूस्वामी बनने में सक्षम बनाया है, इसलिए कृषि क्षेत्र में बने रहने को वे प्राथमिकता देते हैं
• अधिकांश लोग आर्थिक विकास के लिए कृषि से उद्योगों में जाने की महत्ता से अनभिज्ञ हैं
Answer
भूमि की खेती पर उत्तम सीमा ने अधिक लोगों को भूस्वामी बनने में सक्षम बनाया है, इसलिए कृषि क्षेत्र में बने रहने को वे प्राथमिकता देते हैं

3. प्राप्ति की राशि और राशि प्राप्त करने के अधिकार के बीच का अंतर ……….. दर्शाती है?

• अनुरूपयोजी अवधारणा
• सक्रिया और लाभप्रद व्यवसाय अवधारणा
• प्रोभूदवन आवधारणा
• वसूली की अवधारणा लेखांकन की
Answer
प्रोभूदवन आवधारणा

4. एक कंपनी उत्पाद-‘X’ का निर्माण करने के लिए सामग्री -‘A’ का इस्तेमाल करती है। सामग्री -‘A’ का पूर्तिकर्ता 3 से 4 सप्ताह की सुपुर्दगी अवधि दर बताता है। यदि कंपनी कार्यकलाप स्तरों के अनुसार, प्रति सप्ताह सामग्री -‘A’ की 600 से 900 इकाइयों का प्रयोग करती है, तो सामग्री -‘A’ का पुनरादेश स्तर ……. ….. होगा?

• 1,000 इकाइयाँ
• 5,400 इकाइयाँ
• 2,400 इकाइयाँ
• 2,600 इकाइयाँ
Answer
5,400 इकाइयाँ

5. आय की असमानताएँ अत्प-विकसित देशों के …….. में अधिक देखी जाती हैं?

• सेवा क्षेत्र
• विनिर्माण क्षेत्र
• कृषि क्षेत्र
• उद्यमिता क्षेत्र
Answer
कृषि क्षेत्र

6. नीचे दिये गये शब्द का विपरीत (विलोम) शब्द बतायें। गुरु

• लघु
• सूक्ष्म
• परममित्र
• अध्यापक
Answer
लघु

7. हंथनी कुंड बैराज ………. नदी पर स्थित है?

• घग्गर
• गंगा
• रवि
• यमुना
Answer
यमुना

8. विक्रय = ₹ 12,00,000 और मार्क-अप = लागत का20% सकल लाभ का मूल्य कितना होगा?

• ₹ 7,40,000
• ₹ 5,80,000
• ₹ 1,00,000
• ₹ 2,00,000
Answer
₹ 2,00,000

9. The Sentence Given Below May Contain One Or More Mistakes. Identify The Correct Sentence. ”Mrs. Braganza Asked Had We Taken Our Food.”

• Mrs. Braganza Asked That Had We Taken Food.
• Mrs. Braganza Asked If We Had Taken Our Food.
• Mrs. Braganza Asked If We Had Food.
• Mrs. Braganza Asked If You Had Food.
Answer
Mrs. Braganza Asked If We Had Taken Our Food.

10. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

• बेची गई इकाइयाँ = प्रारंभिक तैयार माल इकाई + निर्मित इकाइयाँ – अंतिम तैयार माल इकाई
• बेची गई इकाइयाँ = निर्मित इकाइयाँ + अंतिम तैयार माल इकाई – प्रारंभिक तैयार माल इकाई
• बेची गई इकाइयाँ = विक्रय – तैयार माल की वस्तुसूची की औसत इकाइयाँ
• बेची गई इकाइयाँ = विक्रय + तैयार माल की वस्तुसूची की औसत इकाइयाँ
Answer
बेची गई इकाइयाँ = प्रारंभिक तैयार माल इकाई + निर्मित इकाइयाँ – अंतिम तैयार माल इकाई

11. भारत के सार्वजनिक ऋण के दो भाग हैं- आंतरिक उधार और बाहरी उधार निम्नलिखित में से किसे आंतरिक उधार में शामिल नहीं किया जाता?

• कोष बिल
• अर्थोपाय अग्रिम
• बाजार के उधार
• राज्य भविष्य निधियाँ
Answer
राज्य भविष्य निधियाँ

12. इनमे से कौन सी लागत, लागत इकाई का भाग नहीं बनती है?

• विज्ञापन संबंधी व्यय
• प्रत्यक्ष श्रम लागत
• कारखाना ऊपरीव्यय लागत
• कच्चे माल की लागत
Answer
विज्ञापन संबंधी व्यय

13. हरियाणा की शीला माता के मंदिर का निर्माण किस वस्तु पद्धति से किया गया है?

• राजस्थानी
• हरियाणवी
• गोल गुम्बज
• तारामंडल
Answer
राजस्थानी

14. ओकुन के नियम के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

• यह बताता है कि कार्य उसे किए जाने के लिए उपलब्ध समय के अनुसार विस्तारित होता है
• यह वह नियम है जिसने द्ववितीय विश्व युद्ध में नष्ट हो चुकी अर्थ-व्यवस्था को दोबारा बनाने में मदद की
• यह वह नियम है जो सुझाता है कि कुल आपूर्ति अपनी स्वयं की माँग निर्मित करती है
• यह बेरोजगारी और विकास दर के बीच के संबंध की व्याख्या करता है
Answer
यह बेरोजगारी और विकास दर के बीच के संबंध की व्याख्या करता है

15. इनमें से किसका मेल गलत किया गया है?

• अंतर्राज्यीय व्यापार के दौरान माल के विक्रय या क्रय पर कर-संघ सूची
• पेशे, व्यापार, आजीविका और नियोजन पर कर-राज्य सूची
• आय पर केन्द्रीय कर तथा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क-संघ द्वारा एकत्रित परन्तु राज्यों द्वारा विनियोजित शुल्क
• रेल्वे के मालभाड़े और किराए पर कर-संघ सूची
Answer
आय पर केन्द्रीय कर तथा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क-संघ द्वारा एकत्रित परन्तु राज्यों द्वारा विनियोजित शुल्क

16. हरियाणा सरकार ने मार्च 2017 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए किस योजना की घोषणा की?

• तीर्थ दर्शन
• मेला दर्शन
• चार धाम
• दर्शन लाभ
Answer
तीर्थ दर्शन

17. हरियाणा ……….. देशांतरों के बीच स्थित है?

• 75°28′ To 77° 36′
• 73°27′ To 77° 36
• 74°28′ To 77°36′
• 74°28′ To 78°36′
Answer
74°28′ To 77°36′

18. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क ……….. में है?

• बिहार
• उत्तराखंड
• उत्तर प्रदेश
• राजस्थान
Answer
उत्तराखंड

19. एक कंपनी की स्थिर लागत प्रति वर्ष ₹ 6,00,000 है। यह एक ही उत्पाद बनाती है जिसे वह ₹ 200 प्रति इकाई बेचती है। विक्रय अनुपात पर इसका योगदान 40% है। इकाइयों में इसका ब्रेक-इवन ………….. होगा?

• 7,500 इकाइयाँ
• 8,000 इकाइयाँ
• 3,000 इकाइयाँ
• 1,500 इकाइयाँ
Answer
7,500 इकाइयाँ

20. आवासीय स्थिति ………. के लिए निर्धारित की जानी है?

• पिछला वर्ष
• निर्धारण वर्ष
• लेखांकन वर्ष
• वित्तीय वर्ष
Answer
पिछला वर्ष

21. इनमें से कौन सा स्थल, सबसे पुराना हड़प्पा घाटी स्थल है?

• राखीगढ़
• भिराना
• बनवाली
• कुणाल
Answer
भिराना

22. रोकड़ बही के अनुसार शेष के साथ बी.आर.एस. तेयार करते समय, इनमें से किसे जोड़ा नहीं जाएगा?

• जमा किया गया चैक जो स्वीकृत नहीं हुआ
• चैक जारी किया गया परन्तु प्रस्तुत नहीं किया गया
• चैक को ग्राहक द्वारा सीधे बैंक में जमा कराया गया
• जमा नहीं कराया गया चैक
Answer
जमा किया गया चैक जो स्वीकृत नहीं हुआ

23. ….. नादिर शाह और मोहम्मद शाह के बीच लड़ी गयी थी?

• करनाल की लड़ाई
• पानीपत की तीसरी लड़ाई
• तराई की लड़ाई
• हिसार की लड़ाई
Answer
करनाल की लड़ाई

24. हरियाणा सरकार ने शादी में ………. ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है?

• दहेज
• हथियार
• आभूषण
• उपहार
Answer
हथियार

25. एक स्वतंत्र वित्तीय लेखा परीक्षा क्यों कराई जाती है, इसकी व्याख्या इनमें से कौन से कथन सर्वोत्तम ढंग से करता है?

• लेखा परीक्षा में कंपनी के सर्वोच्च प्रबंधन द्वारा की गई धोखाधड़ियों का पता चलता है
• लेखा परीक्षा आंतरिक जाँच और आंतरिक नियंत्रण की प्रणालियों में सुधार की महत्ता का सुझाव देती है
• लेखा परीक्षा वित्तीय विवरणों की विश्वसनीयता को बढ़ाती है
• लेखा परीक्षा इसकी गारंटी देती है कि वित्तीय विवरणों कोई गलती या धोखाधड़ी नहीं बची है
Answer
लेखा परीक्षा वित्तीय विवरणों की विश्वसनीयता को बढ़ाती है

26. इनमें से कौन सी लागत, आवधिक लागत है?

• प्रत्यक्षय सामग्रियाँ
• परोक्ष सामग्रियाँ
• कारखाने के उपयोगिताएँ
• प्रशासनिक व्यय
Answer
प्रशासनिक व्यय

27. रेखाकिंत शब्द का बहुवचन बनायें। बहन

• बहने
• बहनो
• बहेनें
• बहनें
Answer
बहनें

28. नीचे लिखे शब्द का पर्यायवाची बताइयें। मोर

• जलजीवन
• नर्तकप्रिय
• नाहर
• मंतंग
Answer
नर्तकप्रिय

29. निमीषा 40 रुपये के 100 कटोरे खरीदती हैं और उन्हें 50 रुपये में बेच देती है। उसे कितना लाभ या नुकसान हुआ?

• 1000 रुपये का लाभ
• 2000 रुपये का नुकसान
• 2200 रुपये का नुकसान
• 1500 रुपये का लाभ
Answer
1000 रुपये का लाभ

30. एक कंपनी में वर्ष के प्रारंभ में रोल पर 1200 कर्मचारी और वर्षात में 1180 कर्मचारी थे, वर्ष के दौरान, 120 कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ दी और 96 प्रतिस्थापित हुए फ्लक्स विधि के अनुसार श्रम आवर्त की दर ………. होगी?

• 16.36
• 14.36
• 15.56
• 18.15
Answer
18.15

31. किस अवधारणा में स्वामी के निजी व्ययों को लेखा बहियों में दर्ज करना अनुमत नहीं है?

• भौतिकता
• संरक्षणवाद
• सक्रिय और लाभप्रद व्यवसाय
• व्यवसाय स्वत्व अवधारणा
Answer
व्यवसाय स्वत्व अवधारणा

32. इनमें से किस परिसंपत्ति के धारणाधिकार पर निर्भर होने की सबसे कम संभावना है?

• पूर्ण स्वामित्व की भूमि
• संयंत्र एवं मशीनरी
• पट्टाधारि संपत्ति
• मोटर वाहन
Answer
पट्टाधारि संपत्ति

33. अंतिम स्टॉक का परिकलन करते समय इनमें से किस पर विचार नहीं किया जाता?

• वेयरहाउस का बीमा
• कैरिज
• चुंगी
• लदान व्यय
Answer
वेयरहाउस का बीमा

34. हरियाणा में इनमें से किस बॉलीवुड हस्ती का जन्म हुआ था?

• श्री देवी
• परेश रावल
• सोनू निगम
• सलमान खान
Answer
सोनू निगम

35. मानक समय 60 घण्टे और गारंटीयुक्त समय दर 30 पैसे प्रति घण्टे है, मजदूरी की राशि क्या होगी यदि काम को रोवन योजना के अनुसार 48 घण्टों में पूरा किया जाता है?

• ₹ 24.00
• ₹ 26.80
• ₹ 17.28
• ₹ 20.40
Answer
₹ 17.28

36. …………. गोवा को वर्तमान मुख्यमंत्री हैं?

• मनोहर पर्रिकर
• विजय सरदेसाई
• विश्वजीत प्रतापसिंह राणा
• फ्रांसिस डिसूज़ा
Answer
मनोहर पर्रिकर

37. केवल महत्वपूर्ण घटनाएँ जो कारोबार को प्रभावित करती हैं,दर्ज की जानी चाहिए, यह बात इस सिद्धांत पर आधारित है?

• भौतिकता
• विश्वसनीयता
• जवाबदेही
• लागत प्रभावशीलता
Answer
भौतिकता

38. आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधानों के संदर्भ में सही उत्तर चुनें। सशस्त्र बल के सदस्य की विधवा द्वारा प्राप्त परिवार पेंशन, जहाँ सदस्य की मृत्यू अपने प्रचालनीय कर्तव्य का निर्वाह करते समय और विनिर्दिष्ट परिस्थितियों में हुई है?

• ₹ 300000 तक की छूट
• ₹ 350000 तक की छूट
• धारा 10 (19) के तहत पूर्ण छूट
• कर के लिए पूर्णतः प्रभार योग्य
Answer
धारा 10 (19) के तहत पूर्ण छूट

39. एक आयत की लंबाई उसकी चौडाई की दोगुनी है। यदि परिधि 72 मीटर है, तो आयत की लंबाई और चौडाई बताएं?

• लंबाई = 30 मीटर और चौडाई = 15 मीटर
• लंबाई =20 मीटर और चौडाई = 10 मीटर
• लंबाई = 40 मीटर और चौडाई = 20 मीटर
• लंबाई = 24 मीटर और चौडाई = 12 मीटर
Answer
लंबाई = 24 मीटर और चौडाई = 12 मीटर

40. ”अभिज्ञान शाकुंतलम” से किस तीर्थ यात्रा के बारे में पता चलता है?

• कमल नाथ तीर्थ
• धुंडु तीर्थ
• योगी तीर्थ
• कुबेर तीर्थ
Answer
धुंडु तीर्थ

41. …………. ‘अष्टधायी’ के लेखक थे?

• चौरंगीनाथ
• पाणिनी
• बाबू बालमुकुन्द
• पंडित लक्ष्मीचंद
Answer
पाणिनी

42. यदि अधिमान शेयरों को साम्या शेयर के नए इश्यू से छुड़ा लिया जाता है तो किस खाते को जमा किया जाएगा?

• पूँजीगत प्रारक्षण खाता
• पूँजीगत मोचन प्रारक्षण खाता
• अधिमान शेयर पूँजी खाता
• साम्या शेयर पूँजी खाता
Answer
साम्या शेयर पूँजी खाता

43. व्यवसाय का निवल विक्रय कुल ₹ 2,00,000 है और इसी अवधि के लिए बेचे गए माल की लागत कुल ₹ 1,46,000 है। सकल मार्जिन अनुपात क्या है?

• 33
• 25
• 22
• 27
Answer
27

44. निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या होना चाहिए ? 2,3,5,7,11,?17

• 24
• 13
• 14
• 16
Answer
13

45. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

• लिमिटेड कंपनी के सांविधिक लेखा परीक्षक के रूप में एक साझेदारी फर्म को नियुक्त किया जा सकता है
• फर्म के नाम पर नियुक्ति की जा सकती है
• अधिकांश साझेदारों को भारत में प्रैक्टिस करना चाहिए
• सभी साझेदारों को सनदी लेखाकार होना चाहिए
Answer
अधिकांश साझेदारों को भारत में प्रैक्टिस करना चाहिए

46. Identify The Meaning Of The Idiom.”Drive A Hard Bargain”.

• Working On A Useless Deal
• Dealing With A Difficult Situation
• The Talks Are Driving The Person Mad
• Work Hard In Negotiating A Favourable Deal
Answer
Work Hard In Negotiating A Favourable Deal

47. 21 वां राष्ट्रीय युवा समारोह हरियाणा के किस जिले में आयोजित किया जाएगा?

• अम्बाला
• फरीदाबाद
• गुड़गांव
• रोहतक
Answer
रोहतक

48. विज्ञान की एक शाखा जिसका सम्बन्ध मानवीय आंखों द्वारा देखे गए प्रकाश की माप के साथ है उसे ………. के नाम से जाना जाता है?

• रेडियोमेट्री
• ऑप्टोमेट्री
• फोटोमेट्री
• स्पेक्ट्रोमेट्री
Answer
फोटोमेट्री

49. …………………. Is The Antonym Of ”FRUITFUL”

• Unproductive
• Tasteless
• Endless
• Undesired
Answer
Unproductive

50. खरीदी गई नई मशीन के प्रयोगात्मक परीक्षण पर उपगत रु. 20,000 व्यय है?

• प्रारंभिक व्यय
• पूँजीगत व्यय
• राजस्व व्यय
• आस्थगित राजस्व व्यय
Answer
पूँजीगत व्यय

51. किसी विशेष निर्धारण वर्ष में पूँजीगत प्राप्त शीर्ष के तहत हानिः

• उसी निर्धारण वर्ष में आय के दूसरे शीर्ष में डाला जा सकता है
• आगे ले जाया जा सकता है
• न दूसरे शीर्ष में डाला जा सकता है, न आगे ले जाया जा सकता है
• पिछले वर्ष आय के दूसरे शीर्ष में डाला जा सकता है
Answer
आगे ले जाया जा सकता है

52. मूल वेतन + बोनस वेतन + समयोपरि वेतन को ……. कहते हैं?

• निवल वेतन
• सकल वेतन
• टेक होम वेतन
• कुल वेतन
Answer
सकल वेतन

53. कौन सा पुरस्कार, साहित्य से संबंधित है?

• महर्षि वेद व्यास पुरस्कार
• कन्हैया लाल पुरस्कार
• भीम पुरस्कार
• द्रोणाचार्य पुरस्कार
Answer
महर्षि वेद व्यास पुरस्कार

54. प्लासी की लड़ाई में, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने ……. को हराया?

• चाँद साहब
• मीरा जाफर
• आरकोट का नवाब
• बंगाल का नवाब
Answer
बंगाल का नवाब

55. एन.ई.ई.टी. का पूरा नाम …….. है?

• नेशनल इवैल्यूएशन कम एलिजिबिलिटी टेस्ट
• नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस ट्रायल्स
• नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट
• नेशनल एंट्रेंस कम इवैल्यूएशन टेस्ट
Answer
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट

56. कौन सी जलवायु स्थिति गुड़गांव और हिसार की मिट्टी को प्रभावित करती है?

• हवा का कटाव
• जल भराव
• वर्षा
• खारापन
Answer
हवा का कटाव

57. ………. सारणी कुछ विशेष करकों पर आधारित रासायनिक तत्वों की एक व्यवस्थित व्यवस्था है?

• आवर्त
• रासायनिक
• मौलिक
• परमाणु
Answer
आवर्त

58. कुंडली गांव (सबसे महत्वपूर्ण औद्ययोगिक क्षेत्रों में से एक) हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

• फरीदाबाद
• रेवाड़ी
• पानीपत
• सोनीपत
Answer
सोनीपत

59. इनमें से किसे आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी. सी.डी. के तहत शामिल किया जाता है ?

• मकान किराया भत्ता
• पेंशन योजना
• चिकित्सा बीमा
• बाल बीमा योजना
Answer
पेंशन योजना

60. Complete The Sentence By Choosing The Correct The Correct Word. From The Options. Renuka Is …………… About Dancing.

• Good
• Passionate
• Liking
• Loving
Answer
passionate

61. एक निश्चित कोड में, यदि CHENNAI को DIFOOBJ लिखा जाता है तो BANGALORE को क्या लिखा जाएगा?

• NPRENLABE
• DGHLRSTRG
• CBOHBMPSF
• HILMHDFIM
Answer
CBOHBMPSF

62. ……….. के कारण, लेखा की तुलनात्मकता के लिए सभी उद्यमों को लेखांकन नीतियों की समान विधि का अनुसरण करना चाहिए?

• सरंक्षणवाद
• निरंतरता
• अनुरूपयोजी
• सक्रिय और लाभप्रद व्यवसाय
Answer
निरंतरता

63. ….. फूल के पौधे में भोजन पहुंचाने वाला ऊतक है?

• जाइलम
• फ्लोएम
• पैरेन्काइमा
• क्लोरोप्लास्ट
Answer
फ्लोएम

64. हरियाणा का कौन सा राजनीतिक नेता भारत का उप प्रधान मंत्री था?

• भूपिंदर सिंह हुड्डा
• भजन लाल
• चौधरी देवी लाल
• ओम प्रकाश चौटाला
Answer
चौधरी देवी लाल

65. हरियाणा में किस सब्जी की खेती सबसे अधिक होती है?

• आलू
• प्याज
• टमाटर
• गोभी
Answer
आलू

66. निदेशक मंडल को कंपनी का पहला लेखा परीक्षक कब नियुक्त करना चाहिए?

• कंपनी की पूँजी अभिदान स्थिति के समापन के एक माह के भीतर
• कंपनी के प्रवर्तन के एक माह के भीतर
• कंपनी के कारोबार के प्रारंभ होने के एक माह के भीतर
• कंपनी के निगमन के एक माह के भीतर
Answer
कंपनी के निगमन के एक माह के भीतर

67. इनमें से क्या आंतरिक नियंत्रण प्रणाली का एक अंतर्निहित परिसीमन नहीं है?

• प्रबंधन अधिभावन
• कर्मचारियों में कपटपूर्ण समझौता
• आंतरिक लेखा परीक्षकों की अक्षमता
• प्राधिकार का दुरुप्रयोग
Answer
आंतरिक लेखा परीक्षकों की अक्षमता

68. चिरस्थाई वस्तुसूची प्रणाली के अंतर्गत, वस्तुसूची को ………. माना जाता है?

• आय
• देयता
• परिसंपत्ति
• व्यय
Answer
परिसंपत्ति

69. यह जानने के लिए अमीर अधिक अमीर बन रहे हैं और गरीब अधिक गरीब, …….. की तुलना करना आवश्यक है?

• अमीर और गरीब, इन दो प्रकार के लोगों के बीच विभिन्न अवधियों में अनाज की उपलब्धता
• समय की विभिन्न अवधियों में एक जैसी आय प्राप्त करने वालों की आय का संवितरण
• विभिन्न क्षेत्रों के लिए समय की विभिन्न अवधियों में थोक कीमत सूचकांक
• किसी एक समय बिन्दु पर विभिन्न प्रकार की आय प्राप्त करने वालों की आय का संवितरण
Answer
समय की विभिन्न अवधियों में एक जैसी आय प्राप्त करने वालों की आय का संवितरण

70. ……………… Is The Synonym Of ”INFAMOUS”.

• Notorious
• Very Famous
• Reputed
• Admired
Answer
Notorious

71. इनमें से कौन सा प्रदत्त वेतनपट्टी प्रोत्साहन उत्पादन से संबंधित नहीं है?

• कमीशन
• बोनस
• समयोपरि भुगतान
• पाली भत्ता
Answer
पाली भत्ता

72. इनमें से कौन सा कथन ‘लागत’ की परिभाषा नहीं है?

• लागत वह खर्च है जो एक उत्पाद के उत्पादन में या सेवा प्रदान करने में उपगत होता है
• मौद्रिक परिप्रेक्ष्य में लागत माल के उतपादन या सेवाएँ प्रदान करने के प्रयोजनार्थ प्रयुक्त संसाधनों की राशि का मापन है
• लागत को उपभोक्ता या अंतिम प्रयोक्ता की दृष्टि से अभिव्यक्त किया जाता है
• लागत का निर्धारण समान सिद्धांतों और तकनीकों पर आधारित है
Answer
लागत को उपभोक्ता या अंतिम प्रयोक्ता की दृष्टि से अभिव्यक्त किया जाता है

73. ए.ए.एस. 11 के अनुसार प्राप्त प्रबंधन के अभ्यावेदनों के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

• बैठकों के संबंधित कार्यवृत्त की प्रामाणिक प्रति को प्रबंधन का अभ्यावेदन माना जा सकता है
• इसे हमेशा कार्यशील होना चाहिए
• इसकी तारीख रिपोर्ट की तारीख से पहले की तारीख हो सकती है
• इसे लेखा परीक्षक को संबोधित होना चाहिए
Answer
इसे हमेशा कार्यशील होना चाहिए

74. समानता ढूंढे? DA:HE::LI:?

• PM
• RS
• OS
• NS
Answer
PM

75. भीम पुरस्कार, हरियाणा के ……….. द्वारा दिया जाता है?

• वित्त मंत्रालय
• कृषि मंत्रालय
• शिक्षा मंत्रालय
• युवा मामले और खेल मंत्रालय
Answer
युवा मामले और खेल मंत्रालय

76. ……. को भारत में ‘हरित क्रांति’ का जनक माना जाता है?

• सी.एन.आर. राव
• के. एस. चंद्रशेखरन
• एम.एस. स्वामिनाथन
• जी. माधवन नायर
Answer
एम.एस. स्वामिनाथन

77. इनमें से कौन सी प्रणाली विनियम दरों की ब्रेटन वुड्स प्रणाली की सर्वोत्तम ढंग से विशेषता बतलाती है?

• स्थिर विनिमय दरें
• समायोजनीय स्थिर विनियम दरें
• पेग्ड विनियम दरें
• समायोजनीय पेग्ड विनियम दरें
Answer
स्थिर विनिमय दरें

78. इनमें से किसे एक आर्थिक कार्य नहीं माना जाता है इसलिए, हमारी राष्ट्रीय आय के परिकलन में शामिल नहीं किया जाता?

• घरेलू नौकरों की सेवाएँ
• खैरात में दी गई धनराशि
• लॉटरी में जीती गई राशि
• निजी ट्यूशन शिक्षक को दिया गया शुल्क
Answer
खैरात में दी गई धनराशि

79. हरियाणा में ……….. लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं?

• 10
• 9
• 8
• 5
Answer
10

80. लेखा परीक्षा कार्यक्रम इनके द्वारा तैयार किया जाता है?

• लेखा परीक्षक
• ग्राहक
• लेखा परीक्षा सहायक
• लेखा परीक्षा और उसके लेखा परीक्षा सहायक
Answer
लेखा परीक्षा और उसके लेखा परीक्षा सहायक

81. हरियाणा के किस जिले में सबसे कम वन क्षेत्र है?

• पानीपत
• सिरसा
• हिसार
• फतेहाबाद
Answer
फतेहाबाद

82. इनमे से कौन सा विकल्प अर्थशास्त्र की मूल अवधारणा नहीं

• आर्थिक परिमेयता
• पूँजीवादी अर्थ-व्यवस्था
• राजनीतिक अर्थ-व्यवस्था
• सेटरिस परिबस
Answer
पूँजीवादी अर्थ-व्यवस्था

83. ‘Z’ लिमिटेड ने ₹ 200 प्रत्येक के 2,00,000 शेयर 10% बट्टे पर जारी किए। श्रीमान ‘X’, जिन्हें 300 शेयर आबंटित किए गए थे, ₹ 60 प्रति शेयर के अंतिम कॉल का भुगतान नहीं कर पाए, इसलिए सभी शेयर समपहत कर लिए गए। शेयर समपहरण खाते में कितनी राशि अंतरित की जाएगी?

• ₹ 18,000
• ₹ 63,000
• ₹ 45,000
• ₹ 54,000
Answer
₹ 45,000

84. हरियाणा में कितने वन्यजीव अभयारण्य हैं?

• पांच
• नौ
• आठ
• सात
Answer
आठ

85. हरियाणा के किस जिले में सबसे अधिक विधानसभा या तहसील हैं?

• फरीदाबाद
• हिसार
• सिरसा
• सोनीपत
Answer
हिसार

86. हरियाणा में सबसे कम उम्र की सरपंच कौन हैं?

• गीता रानी
• सीता देवी
• निर्मला रानी
• रेखा रानी
Answer
रेखा रानी

87. उस वर्ष में मुद्रास्फीति की शून्य दर आवश्यक रूप से प्राप्त की जाती है जहाँ मुद्रास्फीति की वार्षिक दर …..

• वर्ष के प्रत्येक सप्ताह शून्य हो
• वर्ष के प्रत्येक सप्ताह गिर रही हो
• वर्ष में गिर और बढ़ दोनों रहे हो
• वर्ष के प्रत्येक सप्ताह स्थिर हो
Answer
वर्ष के प्रत्येक सप्ताह शून्य हो

88. एक कंपनी एक उत्पाद बनाती है। उत्पाद की विक्रय कीमत ₹ 100 प्रति टन है। परिवर्ती लागत ₹ 35 प्रति टन है, अवधि की स्थिर लागत ₹ 20 लाख-अलाभ प्रमात्रा का परिकलन करें?

• 30770
• 30580
• 32790
• 33560
Answer
30770

89. हरियाणवी भाषा के कई शब्द ……… भाषा के शब्दों के समान हैं?

• स्पेनिश
• फ्रेंच
• जर्मन
• फिनिश
Answer
फिनिश

90. नीचे लिखे शब्द का बहुवचन बनायें। गुड़िया

• गुडियाँ
• गुडियाँ
• गूडियो
• गुडडीया
Answer
गुडियाँ

91. पिंपली मिनी चिड़ियाघर किस जिले में स्थित है?

• सिरसा
• करनाल
• फरीदाबाद
• कुरुक्षेत्र
Answer
कुरुक्षेत्र

92. 500 के 50% का 10%=…..

• 15
• 20
• 25
• 30
Answer
25

93. इनमें से कौन सा व्यय, राजस्व व्यय है?

• विध्वंस तथा विखंडन संबंधी व्यय
• खरीदी गई मशीनरी पर कैरिज
• बेचे गए माल का पैकिंग प्रभार
• आइल पेंटिग के व्यय
Answer
बेचे गए माल का पैकिंग प्रभार

94. लागत लेखांकन में, असामान्य हानि ……… को प्रभावित की जाती है?

• कारखाना ऊपरीव्यय नियंत्रण खाता
• चालू कार्य खाता
• आय की विवरणी
• सम्पूर्ण उत्पादन
Answer
चालू कार्य खाता

95. नीचे दिये गये मुहावरे का उचित अर्थ बतायें। घुटने टेकना

• थक जाना
• पैर टूट जाना
• घुटने में चोट लगना
• हार मान लेना
Answer
हार मान लेना

96. असंगत का चयन करें:वर्ग, आयत, त्रिभुज, समलंब

• वर्ग
• आयत
• त्रिभुज
• समलंब
Answer
त्रिभुज

97. दो निरंतर अवधियों में, पहली अवधि में विक्रय और लाभ क्रमशः रु. 1,60,000 और दूसरी अवधि के दौरान रु.8,000 थे और दूसरी अवधि में क्रमशः ₹ 1,80,000 और ₹ 14,000 थे। यदि इन दोनों अवधियों में स्थिर लागत में कोई परिवर्तन नहीं होता है तो लाभ क्या होगा, यदि विक्रय के ₹ 2,00,000 है?

• ₹ 16,000
• ₹ 18,000
• ₹ 20,000
• ₹ 322,000
Answer
₹ 20,000

98. प्रारंभिक स्टॉक ₹ 20 प्रत्येक की दर पर 500 इकाइयाँ है। वर्ष के दौरान क्रय ₹ 25 प्रत्येक की दर पर 200 इकाइयाँ हैं। जारी किया-300 इकाइयाँ। लीफो (LIFO) विधि का प्रयोग करते हुए अंतिम स्टॉक बताएँ?

• 8750
• 7000
• 7750
• 8000
Answer
8000

99. यदि जी.एस.टी. (वास्तु एवं सेवा कर) का भुगतान नियत तारीख से अधिक समय तक विलम्बित होता है तो प्रदेय जी. एस. टी. (वास्तु एवं सेवा कर) रशि पर ब्याज है?

• 15%
• 18%
• 16%
• 17%
Answer
18%

इस पोस्ट में आपको Auditor हरियाणा GK Solved Question Paper हरियाणा ऑडिटर ऑनलाइन टेस्ट Haryana Auditor Online Exam Test In Hindi ,HSSC Auditor Model Paper In Hindi HSSC : Auditor Question Paper & Answer Key हरियाणा ऑडिटर ऑनलाइन पेपर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है. इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *