Solved Paper

NDA Question Paper with Solution

NDA Question Paper with Solution

एनडीए प्रश्न पत्र और सलूशन –  NDA के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन पत्र देते हैं लेकिन सभी आवेदन देने वाले इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको इसके पेपर पैटर्न और इसके पुराने एग्जाम को देखकर तैयारी करनी चाहिए. जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाला पेपर कैसा होगा और किस तरह का होगा  .इसलिए इस पोस्ट में आपको nda previous year paper with solution pdf nda question paper 2018 pdf download NDA Exam Solved Papers से संबंधित पिछले साल के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .इसलिए इन्हें आप अच्छे से पढिए यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे .

प्रश्न. कौनसा एक, तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध के कारणों में से एक नहीं था?

उत्तर. अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेड़ देने के लिए मराठों से समर्थन लेने के पिण्डारियों के तरीके

प्रश्न. यदि द्विउत्तल लेन्स की फोकस दूरी 25 सेमी है, तो लेन्स की क्षमता क्या होगी?

उत्तर. + 4 डायोप्टर

प्रश्न. पोलियो बीमारी किसकी वजह से होती है?

उत्तर. विषाणु (Virus)

प्रश्न. किस कारण से मुहम्मद बिन तुगलक का प्रतीक मुद्रा को प्रचलन में लाने का प्रयोग सफल नहीं हो सका?

उत्तर. जाली सिक्कों की वृहत् पैमाने पर ढलाई

प्रश्न. आघिल दर्रा (Pass) कहाँ अवस्थित है?

उत्तर. पार हिमालय श्रेणी

प्रश्न. किसी तार का प्रतिरोध 10 2 है. यदि इसे 10 गुना खींचा जाए, तो प्रतिरोध (Resistance) क्या होगा?

उत्तर. 1000 Ω

प्रश्न. भारत में मुख्य विद्युत् प्रदाय 220 V पर होता है, जबकि यूनाइटेड स्टेट्स में 110 V पर होता है. इस सम्बन्ध में कौनसा एक कथन सही है?

उत्तर. 110 V अपेक्षाकृत सुरक्षित है, किन्तु देखभाल के मामले में अपेक्षाकृत महँगा होता है।

प्रश्न. इनमें से किसके नेतृत्व ने भारत को क्रिकेट में पहले विदेशी टेस्ट मैच में विजय दिलाई?

उत्तर. एम. ए. के. पटौदी

प्रश्न. ताम्र का ऊष्मा प्रतिरोध पीतल के ऊष्मा प्रतिरोध का ¼ है. ताम्र और पीतल की दो छड़ें, जिनकी लम्बाई और अनुप्रस्थ परिच्छेद समान हैं, सिरे से सिरा मिलाकर जोड़ी जाती हैं, ताम्र का मुक्त सिरा 0°C पर तथा पीतल का मुक्त सिरा 100°C पर है. सन्धि का तापमान क्या है?

उत्तर. 20°C

प्रश्न. भारत में उष्ण कटिबंधीय सवाना (AW) प्रारूप की जलवायु अधिकांशतः कहाँ मिलती है?

उत्तर. प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश

प्रश्न. आवास एवं नगरीय निर्धनता उन्मूलन मंत्रालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने भारत के राज्यों में गंदी बस्ती आबादी का सर्वेक्षण किया. किस एक राज्य को सर्वाधिक गंदी बस्ती आबादी वाले राज्य के रूप में पहचाना गया?

उत्तर. महाराष्ट्र

प्रश्न. दात्र कोशिका (Sickle-cell) अरक्तता रोग किसकी अपसामान्यता के कारण होता है?

उत्तर. लाल रुधिर कोशिका

प्रश्न. नोक्रेक जीवमण्डल रिजर्व (Biosphere reserve) कहाँ अवस्थित है?

उत्तर. मेघालय

प्रश्न. 4 सेमी और 8 सेमी फोकस दूरी वाले दो पतले उत्तल लेन्स हवा में 4 सेमी दूरी से पृथक हैं, संयोजन की फोकस दूरी क्या होगी?

उत्तर. 8 सेमी

प्रश्न. पौधों के कुछ भाग मोड़ने पर बिना टूटे आसानी से मोड़े जा सकते हैं. कुछ भागों, जैसे पत्तों और तनों, की इस नम्यता का कारण किसकी बहुतायत को माना जा सकता है?

उत्तर. मृदूतक (Parenchyma)

प्रश्न. कौनसा एक, सल्फ्यूरिक अम्ल का तुल्यांकी भार (Equivalent weight) है? (परमाणु भार : H = 1, S = 32,O = 16)

उत्तर. 49

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता का पक्की मिट्टी का हल कहाँ पाया गया?

उत्तर. मोहनजोदड़ो

प्रश्न. एक उष्ण वस्तु, ऊष्मा विकिरण के रूप में अपनी ऊष्मा अपने प्रतिवेश में छोड़ देती है. ऊष्मा हानि की दर किस पर निर्भर रहती है?

उत्तर. वस्तु और प्रतिवेश के तापमान के अन्तर पर

प्रश्न. किस एक का अपररूप (Allotrope) नहीं होता?

उत्तर. नाइट्रोजन (Nitrogen)

प्रश्न. कौनसा एक, अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच पहले कर्नाटक युद्ध का मूल कारण था?

उत्तर. आस्ट्रियाई राज्यप्राप्ति का युद्ध जिसकी वजह से ब्रिटेन एवं फ्रांस विश्व के सभी भागों में एक दूसरे के शत्रु बन गये

प्रश्न. अनन्य रूप से भारतीय नौसेना द्वारा नियन्त्रित, एकमात्र क्रियाशील नौसैनिक अड्डा कहाँ अवस्थित है?

उत्तर. कारवार

प्रश्न. UN ने हाल ही में किसी एक दक्षिण एशियाई देश में मानवाधिकार उल्लंघन (Human right violation) के खिलाफ संकल्प पारित किया है. कौन सा एक, वह देश था?

उत्तर. श्रीलंका

प्रश्न. कौनसा एक, हमारे शरीर का कठोरतम अंग है?

उत्तर. दांतों का इनैमल

प्रश्न. 0°C पर एक ग्लास का पानी बर्फ में नहीं बदलता.इसका क्या कारण है?

उत्तर. ग्लास के पानी को जमाने के लिए उसमें से कुछ मात्रा में ऊष्मा निकाल देनी आवश्यक है।

प्रश्न. भारत में, घरेलू प्रयोजन के लिए बिजली का वितरण किस रूप में किया जाता है?

उत्तर. 220 V; 50 Hz

प्रश्न. भारतीय वैज्ञानिक प्रो. विजय राघवन, जो वर्ष 2012 में रॉयल सोसायटी के फेलो निर्वाचित हुए हैं, किस रूप में। मशहूर हैं?

उत्तर. जैव प्रौद्योगिकीविद् (Biotechnologist)

प्रश्न. गांधीजी चम्पारण क्यों गए?

उत्तर. नील की खेती करने वालों की शिकायतों की जाँच-पड़ताल करने के लिए

प्रश्न. सामान्यतः संसद किस सूची में परिगणित विषयों पर विधि निर्माण कर सकती है?

उत्तर. संघ सूची भी और समवर्ती सूची भी

प्रश्न. कौनसा एक, भारत में मछली पकड़ने का अत्यन्त मुख्य स्रोत है?

उत्तर. अन्तःस्थलीय प्राकृतिक मत्स्यिकी

प्रश्न. ‘आइल ऑफ यूथ’ (Isle of Youth) कहाँ मिलता है?

उत्तर. क्यूबा के निकट

प्रश्न. कौनसा एक, राजा राममोहन राय द्वारा स्थापित और सम्पादित समाचार पत्र था?

उत्तर. मिरात-उल-अखबार

प्रश्न. अनियततापी प्राणी (Cold-blooded animals) कौन हैं?

उत्तर. वे प्राणी जिनका शारीरिक तापमान वातावरण के तापमान के अनुरूप बदलता रहता है।

प्रश्न. विषुवतीय वर्षा प्रचुर वन (Equatorial rain forest) को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर. सेल्वा

प्रश्न. वि आयनित (Deionised) जल कैसे उत्पादित होता है?

उत्तर. आयन विनिमय रेजिन प्रक्रम द्वारा

प्रश्न. अपवर्तक दूरबीन (Refractive telescope) में क्या होता है?

उत्तर. असमान फोकस दूरी के दो उत्तल लेन्स

प्रश्न. भारत सरकार अधिनियम, 1935 के बारे में कौनसा एक कथन सही नहीं है?

उत्तर. साम्प्रदायिक निर्वाचन क्षेत्र और अधिप्रतिनिधित्व के सिद्धान्त आगे और विस्तारित किए गए।

प्रश्न. फेरल का नियम किसके विक्षेप (Deflection) से सम्बन्धित है?

उत्तर. व्यापारिक पवन एवं महासागरी धाराएँ

प्रश्न. दो समावेशित पिण्डों को हवा में एक दूसरे से 5 सेमी दूरी पर रखा गया है. यदि दूसरे पिण्ड को पहले पिण्ड से 5 सेमी और विस्थापित किया जाता है, तो उनका प्रतिकर्षण बल

उत्तर. एक चौथाई (One-fourth) हो जाएगा

प्रश्न. वर्षा का विस्तृत परिसर और विविधता, वेग प्रवाही स्वरूप का, पवनों का उत्क्रमण और अनिश्चित आगमन किसके अभिलक्षण हैं?

उत्तर. मानसून

प्रश्न. किसी तत्व के परमाणु भार से सम्बन्धित कथनों में से कौनसा एक कथन सर्वाधिक उपयुक्त है?

उत्तर. एक तत्व का परमाणु भार उस तत्व के परमाणु में स्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों का योग है।

प्रश्न. दक्षिण अफ्रीका के घास स्थल प्रदेश को क्या कहते हैं?

उत्तर. वल्ड्ट

प्रश्न. राज्य सूची के विषयों पर संसद विधि निर्माण कर सकती है, यदि

उत्तर. राज्य सभा अपने उपस्थित और मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों द्वारा एक प्रस्ताव पारित करे, जिसमें यह घोषणा की जाए कि राज्य सम्बन्धी विषय पर विधि निर्माण करना राष्ट्रीय हित में समीचीन है।

प्रश्न. सन्तुलित आहार (Balanced diet) में सन्निकटतः क्या होना चाहिए?

उत्तर. 1/5 प्रोटीन, 3/5 वसा और 1/5 कार्बोहाइड्रेट

प्रश्न. अधिकतम संख्या में शीतोष्ण चक्रवात (Temperate cyclones) अधिकांशतः किस पर शुरू होते हैं?

उत्तर. उत्तरी अन्ध महासागर

प्रश्न. भारत में नवरोज त्यौहार कौन मनाते हैं?

उत्तर. पारसी

प्रश्न. मच्छर के काटने से शरीर में प्रवेश करने के बाद,मलेरिया परजीवी (Plasmodium) प्रारम्भिक गुणन कहाँ दिखाता है?

उत्तर. रुधिर (Blood) में

प्रश्न. 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में AIDS की केस परिभाषा में कौनसा एक, मुख्य रोगविषयक लक्षण में शामिल नहीं है?

उत्तर. 1 महीने से ज्यादा की दीर्घ स्थायी खांसी

प्रश्न. कौनसा एक वायु में ध्वनि तरंगों द्वारा उत्पादित नहीं होता?

उत्तर. ध्रुवण (Polarization)

प्रश्न. जब एक ठोस पिण्ड को पानी में डुबोया जाता है, तो उसके भार में हृास हो जाता है. यह ह्रास कितना होता है?

उत्तर. विस्थापित पानी के भार के बराबर

प्रश्न. अचिह्नित नाल चुम्बक की ध्रुवता (Polarity) का निर्धारण किसके प्रयोग से किया जा सकता है?

उत्तर. एक चुम्बकीय दिक्-सूचक

प्रश्न. संक्रमणों (Transitions) में से कौनसा एक हाइड्रोजन परमाणु में महत्तम ऊर्जा अन्तर से सम्बद्ध है?

उत्तर. n = 2 से n = 1

प्रश्न. भारतीय मानक समय (IST) किस पर आधारित है?

उत्तर. 82 ½ °E याम्योत्तर

प्रश्न. महात्मा गाँधी की किस एक कृति में आधुनिक मशीनोन्मुखी सभ्यता की आलोचना मिलती है?

उत्तर. हिन्द स्वराज

प्रश्न. किस एक स्मारक को पूर्व में ‘अखिल भारतीय युद्ध स्मारक’ के रूप में जाना जाता था?

उत्तर. इण्डिया गेट

प्रश्न. कार्बन परमाणु के नाभिक में क्या होता है?

उत्तर. 6 प्रोटॉन, 6 न्यूट्रॉन और 6 इलेक्ट्रॉन

प्रश्न. जब एक विद्युत् सुरक्षा फ्यूज का अनुमतांक (चिह्नित) 16 A है, तो इसका मतलब है कि

उत्तर. यदि धारा 16 A से अधिक हो जाएगी, तो वह फुक (टूट) जायेगा

प्रश्न. एक पिण्ड का वजन भूमध्य रेखा पर 5 किग्रा है. ध्रुवों पर उसका संभाव्य वजन कित होगा?

उत्तर. 5 किग्रा से कम किन्तु शून्य नहीं

प्रश्न. दोलायमान लोलक (Swinging pendulum) में अधिकतम त्वरण किस स्थान पर होता है?

उत्तर. दोलन के दो छोरों पर

प्रश्न. हम लिफ्ट में अपेक्षाकृत अधिक भार महसूस करते हैं जब लिफ्ट

उत्तर. जैसे ऊपर जाने को होती है।

प्रश्न. गोंडवाना समूह की दामूदा श्रेणी के तीन चरण हैं,नामतः रानीगंज, बैरेन रॉक्स और बराकर, मध्य चरण को बैरेन कहते हैं, क्योंकि

उत्तर. इसमें कोयला होता है और लौह नहीं

प्रश्न. किसे संसद के दोनों सदनों में बोलने का, और अन्यथा दोनों सदनों की कार्यवाही में भाग लेने का तथा किसी भी संसदीय समिति का सदस्य बनने का अधिकार है, किन्तु वह मत देने के लिए अधिकृत नहीं है?

उत्तर. महान्यायवादी

प्रश्न. सीमेण्ट के निर्माण में प्रयुक्त सबसे महत्वपूर्ण कच्चे माल कौनसे हैं?

उत्तर. चूना पत्थर, मृत्तिका और जिप्सम

प्रश्न. कौनसा पौधे के लिए सूक्ष्म पोषक (Micronutrient) नहीं है?

उत्तर. मैग्नीशियम

प्रश्न. X-किरणों की वेधन क्षमता (Penetrating power) किसके द्वारा बढ़ाई जा सकती है?

उत्तर. कैथोड और ऐनोड के बीच विभवान्तर बढ़ाकर

प्रश्न. कथनों में से कौनसा एक, सही है? जीवित जीवों के पाचक तंत्र में-

उत्तर. प्रोटीन ऐमिनो अम्लों में टूट जाते हैं।

प्रश्न. किसी विचर X के मान 2,9,3,7,5,4, 3, 2, 10 हैं.माध्यिका क्या है?

उत्तर. 4

प्रश्न. कोटि M और घात N वाले अवकल समीकरण पर विचार कीजिये. कौनसा एक युग्म सम्भव नहीं है?

उत्तर. (2,3/2)

प्रश्न. बिन्दु (1,2,0) की Yz तल से क्या दूरी है?

उत्तर. 1 इकाई

प्रश्न. तीसरे चतुर्थाश में कौन एक धनात्मक है?

उत्तर. tan θ.

प्रश्न. तीन पांसे फेंके जाते हैं, उनमें प्रत्येक पर एक ही संख्या आने की प्रायिकता क्या है?

उत्तर. 1/36

प्रश्न. केवल दो पत्रों को पढ़ने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत क्या है?

उत्तर. 19%

प्रश्न. 10 ट्रायलों में, जिसमें सफलता की प्रायिकता 2/3 हो,सफलताओं की प्रायिकतम संख्या क्या है?

उत्तर. 7

प्रश्न. किसी बिन्दु का उस बिन्दुपथ का समीकरण, जो बिन्दुओं (1,0) एवं (0,-2) से हमेशा सम दूरी पर हैं, क्या है?

उत्तर. 2x + 4y + 3 = 0

प्रश्न. 10 प्रेक्षणों का माध्य 5 है. यदि प्रत्येक प्रेक्षण में 2 जोड़ा जाए और फिर उसमें 3 से गुणा किया जाए, तब नया माध्य क्या होगा?

उत्तर. 21

प्रश्न. 7,9,11, 13, 15 का मानक विचलन क्या है?

उत्तर. 2.8

प्रश्न. रेखाओं 3x + 4y = 9 और 6x + 8y = 18 के बीच की दूरी क्या है?

उत्तर. 0

प्रश्न. यदि कुछ प्रेक्षणों का माध्य 40 हो तथा मानक विचलन 8 हो, तब विचरण गुणांक क्या है?

उत्तर. 20%

प्रश्न. सभी तीनों पत्रों को पढ़ने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत क्या है?

उत्तर. 25%

प्रश्न. दो ऋणेत्तर प्रेक्षणों का गुणोत्तर माध्य एवं हरात्मक माध्य क्रमशः 10 और 8 हैं, तब उन प्रेक्षणों का समान्तर माध्य किसके बराबर है?

उत्तर. 12:5

प्रश्न. शब्द ‘BASEBALL’ के सभी अक्षरों से बन सकने वाले क्रमचयों की संख्या क्या है?

उत्तर. 5040

प्रश्न. उस सरल रेखा का समीकरण क्या है जो X – अक्ष से 45° का कोण बनाती है तथा इसका Y-अंतःखंड 101 इकाई है

उत्तर. X – Y + 101 = 0

प्रश्न. मूलबिन्दु से रेखा 7x – 3y = 4 पर डाले गए लम्ब द्वारा x – अक्ष से बना न्यून कोण क्या है?

उत्तर. ऋणात्मक

प्रश्न. रेखा Y = 0, बिन्दुओं (3, – 5) एवं ( -4, 7) को जोड़ने वाली रेखा को किस अनुपात में विभाजित करती है?

उत्तर. 5 : 7

प्रश्न. रेखाओं Y = X,Y = 0 एवं = 4 द्वारा परिबद्ध क्षेत्र का क्षेत्रफल क्या है?

उत्तर. 8 वर्ग इकाई

प्रश्न. प्रथम वर्ष के 500 छात्रों में से 260 प्रथम अर्धवर्ष में तथा 210 द्वितीय अर्धवर्ष में उत्तीर्ण हुए. यदि 170 किसी भी अर्धवर्ष में उत्तीर्ण नहीं हुए, तो दोनों अर्धवर्षों में कितने उत्तीर्ण हुए?

उत्तर. 140

प्रश्न. यदि चार पाँसे एक साथ फेंके जाते हैं, तो उन पर आने वाले संख्याओं का योग 25 होने की प्रायिकता क्या है?

उत्तर. 0

इस पोस्ट में आपको nda sample papers with solutions 2021 nda question paper 2016 with solution NDA Sample Paper Practice Papers with Solution PDF NDA 2019 Sample Papers and Previous Year Papers nda model paper 2022 in hindi NDA Practice Questions Papers Online with Answers nda mock test in hindi 2021 nda online test series 2018 एनडीए प्रैक्टिस पेपर्स एनडीए सॉल्यूशन, एनडीए प्रश्नपत्र, एनडीए नमूना प्रश्न पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए है . तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *