Mock Test

HTET Level 3 PGT Computer Science Question Paper In Hindi

HTET Level 3 PGT Computer Science Question Paper In Hindi

Haryana में TET Level 3 डिपार्टमेंट में अलग-अलग पदों पर हजारों नौकरियां निकाली गई हैं जिनके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और उसकी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. हरियाणा टेट में भर्ती होने के लिए उनके लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है लेकिन इसके लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा तैयारी करनी पड़ेगी क्योंकि हरियाणा टेट में भर्ती पाने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने फार्म भरे हैं. तो जो उम्मीदवार HTET Level 3 PGT Computer Science  की तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए इस पोस्ट में HTET Level 3 PGT Computer Science से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जो पहले हरियाणा टेट की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं.

1. विकास सामान्यतः सिर से पाँव की तरफ अग्रसर होता है, विकास का यह सिद्धान्त कहलाता है।

• द्विपार्श्व से एकपाय
• प्रोक्सिमोडिस्टल (अन्दर से बाहर की ओर)
• सामान्य से विशिष्ट
• शिरोपादीय
उत्तर. शिरोपादीय

2. किशोरों के साथ, विशेष रूप से असमायोजित किशोरों के साथ कार्य करते समय क्या उचित नहीं है?

• आलोचनात्मक उपागम
• प्रजातांत्रिक उपागम
• संग्रहित उपागम
• आदर्श उपागम
उत्तर. आलोचनात्मक उपागम

3. एक छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है। उसके पिता ने उसे अच्छे अंक आने पर मोटरसाइकिल देने का वादा किया है,इसका अर्थ है।

• आन्तरिक प्रेरणा
• बाह्य प्रेरणा
• गणितीय प्रेरणा
• आन्तरिक तथा बाह्य प्रेरणा
उत्तर. आन्तरिक तथा बाह्य प्रेरणा

4. अधिगम प्रतिफल का तात्पर्य है?

• बालक के व्यवहार में होने वाला परिवर्तन।
• शिक्षक की शिक्षण विधियों में परिवर्तन।
• पाठ्यवस्तु का परिमार्जन।
• पाठ्यवस्तु का पूर्ण होना।
उत्तर. बालक के व्यवहार में होने वाला परिवर्तन।

5. एक अच्छे अध्यापक के लिए सीखने के सिद्धान्तों की जानकारी आवश्यक है, क्योंकि

• इससे अनुशासन बनाए रखने में सहायता मिलती है।
• पाठ्यवस्तु को रोचक बनाने में सहायता मिलती है।
• पाठ्यवस्तु को सरल तरीके से समझाने में सहायता मिलती है।
• इससे समय की बचत होती है।
उत्तर. पाठ्यवस्तु को सरल तरीके से समझाने में सहायता मिलती है।

6. एक किशोर के संवेगों के विषय में निम्नलिखित में से गलत कथन कौन-सा है?

• संवेग अभिव्यक्ति अधिगम द्वारा परिवर्तित होती है
• संवेग स्थायी होता है।
• प्रत्येक संवेग से एक भावना जुड़ी होती है।
• संवेग बाह्य उद्दीपनों से जाग्रत होता है।
उत्तर. संवेग स्थायी होता है।

7. छात्रों में नैतिक मूल्यों का प्रभावी रूप से विकास किया जा सकता है, यदि अध्यापक

• बार-बार मूल्यों की बात करे।
• स्वयं उन पर आचरण करे।
• महान व्यक्तियों की कहानियाँ सुनाये।
• देवी-देवताओं की बातें करे।
उत्तर. स्वयं उन पर आचरण करे।

8. अधिगमकर्ता केन्द्रित उपागम के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से जो कथन गलत है वह है।

• यह अधिगमकर्ता की योग्यताओं, क्षमताओं और अधिगम शैली का ध्यान रखता है।
• यह अन्वेषण, अवलोकन महत्त्व पर बल देता है। और खोज के
• यह अध्यापक द्वारा अधिगमकर्ता को ज्ञान स्थानान्तरण पर बल देता है।
• यह अनुभवजन्य-अधिगम, समस्या-समाधान, सम्प्रत्यय-मानचित्र तथा सृजनशील-लेखन जैसी विधियों का प्रयोग करता है।
उत्तर. यह अध्यापक द्वारा अधिगमकर्ता को ज्ञान स्थानान्तरण पर बल देता है।

9. एक बालक का सृजनात्मकता का स्तर औसत है,अकादमिक उपलब्धि उच्च है तथा सामाजिक विकास का स्तर कमजोर है, यह उदाहरण है।

• अन्तर वैयक्तिक अन्तर
• अन्तरा वैयक्तिक अन्तर
• वैयक्तिक अन्तर
• मापन योग्य वैयक्तिक अन्तर
उत्तर. अन्तरा वैयक्तिक अन्तर

10. निर्मितिवादी कक्षा-कक्ष की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ हैं?

• छात्रों द्वारा प्रयोग की योजना बनाना,निष्कर्ष निकालना और अपने निष्कर्षों की तुलना करना।
• ज्ञान वस्तुनिष्ठ, सार्वभौमिक और पूर्ण है।
• अध्यापक आधिकारिक ज्ञान छात्रों को स्थानान्तरित करता है।
• छात्र ‘सही’ उत्तर को तलाशते हैं।
उत्तर. छात्रों द्वारा प्रयोग की योजना बनाना,निष्कर्ष निकालना और अपने निष्कर्षों की तुलना करना।

11. संगणना अशक्तता समस्या सम्बन्धित है?

• शुद्ध बोलने से
• गलतियों के बिना लिखने से
• सही सूचना (संकेत) सुनने से
• गणितीय गणनाएँ करने से
उत्तर. गणितीय गणनाएँ करने से

12. एक बालक के सामाजीकरण हेतु अध्यापक द्वारा अपनायी गई निम्नलिखित में से कौन-सी प्रविधि उपयुक्त नहीं है?

• प्रत्यक्ष शिक्षण
• तादात्मीकरण
• प्रजातन्त्रीय अनुशासन
• अति-संरक्षण
उत्तर. अति-संरक्षण

13. अभिभावकों और अध्यापकों द्वारा किशोर से व्यवहार की सर्वोत्तम विधि है?

• एकतन्त्रीय
• अनुज्ञात्मक
• प्रजातान्त्रिक
• नियंत्रात्मक
उत्तर. प्रजातान्त्रिक

14. बालकों के व्यक्तिगत विभेदों को पूरा करने में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान उपयुक्त नहीं है?

• उनकी योग्यताओं का आकलन होना चाहिए।
• उपयुक्त सुविधा और सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
• उन्हें चिह्नित (लेबल) कर देना चाहिए।
• व्यक्तिपरकता अनिवार्य करना चाहिए।
उत्तर. उन्हें चिह्नित (लेबल) कर देना चाहिए।

15. संवेगों का विभेदीकरण किस समय होता है?

• बच्चे के जन्म के समय
• शैशवावस्था के दौरान
• किशोरावस्था के दौरान
• वयस्कावस्था के दौरान
उत्तर. शैशवावस्था के दौरान

16. ‘सतत और व्यापक मूल्यांकन’ (CCE) का उद्देश्य है?

• केवल बालक की तर्कशक्ति का मूल्यांकन करना।
• विकास के सभी पक्षों का मूल्यांकन करना।
• केवल छात्र के ज्ञान का मूल्यांकन करना।
• केवल छात्र की समझ का मूल्यांकन करना।
उत्तर. विकास के सभी पक्षों का मूल्यांकन करना।

17. किशोरावस्था में व्यवहार व मनोवृत्ति पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है?

• शिक्षक का
• माता-पिता का
• संगी-साथियों का
• चलचित्रों का
उत्तर. संगी-साथियों का

18. वह आन्तरिक मानसिक दशा जो किसी व्यवहार को आरम्भ करने, निर्देशित करने तथा बनाए रखने को प्रवृत्त करती है, कहलाती है?

• अभिरुचि
• अभिधारणा
• अभिवृत्ति
• अभिप्रेरणा
उत्तर. अभिप्रेरणा

19. निम्नलिखित में से कौन-सा किशोरावस्था में सामाजिक विकास का एक लक्षण नहीं है?

• अपने वय समूह का एक सक्रिय सदस्य होना
• विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होना
• मैत्री संबंधों में भारी कमी होना
• विशिष्ट रुचियों में विस्तार होना।
उत्तर. मैत्री संबंधों में भारी कमी होना

20. पियाजे के अनुसार बालक सभी श्रेणियों की समस्याओं पर तार्किक विचार लागू करने में योग्य हो जाता है, यह विकास निम्नलिखित में से कौन-सी अवधि में होता है?

• औपचारिक क्रियात्मक अवधि
• मूर्त क्रियात्मक अवधि
• पूर्व-क्रियात्मक अवधि
• इन्द्रिय गति अवधि
उत्तर. औपचारिक क्रियात्मक अवधि

21. कुछ लोग नए लोगों में आसानी से समायोजित हो जाते हैं क्योंकि उनमें उच्च

• बुद्धि लब्धि (I.Q.) होती है।
• शैक्षिक लब्धि (A.Q.) होती है।
• सांवेगिक लब्धि (E.Q.) होती है।
• आध्यात्मिक लब्धि (S.Q.) होती है।
उत्तर. सांवेगिक लब्धि (E.Q.) होती है।

22. “मैं किसी की परवाह नहीं करता” ऐसी अभिवृत्ति वाले बच्चों के व्यवहार को क्या कहते हैं?

• आक्रामकता
• सुरक्षात्मकता
• अस्वीकरण
• पश्चगमन
उत्तर. पश्चगमन

23. एक किशोर अपने बायें हाथ से कार्य करता है;जैसे खाना लेना या लिखना, इस विकास का कारण है।

• वंशानुगत व्यवहार
• विकासात्मक व्यवहार
• गलत व्यवहार
• सभी विकल्प सही हैं।
उत्तर. विकासात्मक व्यवहार

24. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम का एक थार्नडाइक द्वारा प्रतिपादित अधिगम का प्राथमिक नियम है?

• सादृश्य का नियम
• अभ्यास का नियम
• आत्मीकरण का नियम
• मनोवृत्ति का नियम
उत्तर. अभ्यास का नियम

25. आनुवंशिकता सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है?

• बालक के भावनात्मक विकास में
• बालक के सामाजिक विकास में
• बालक के शारीरिक विकास में
• बालक के सांस्कृतिक विकास में
उत्तर. बालक के शारीरिक विकास में

26. विवेचनात्मक चिन्तन व्यक्ति में वे योग्यताएँ और कौशल विकसित करने में सहायक है, जो है।

• मूर्त अनुभव प्रदान करना।
• उचित व्याख्या, विश्लेषण, मूल्यांकन और निष्कर्ष निकालना।
• कुछ उत्पन्न करने और निर्माण करना।
• प्रतिक्रिया की विधियों का चिन्तन करना।
उत्तर. उचित व्याख्या, विश्लेषण, मूल्यांकन और निष्कर्ष निकालना।

27. समेकित शिक्षा से तात्पर्य है?

• व्यक्तिगत भिन्नताओं को सामान्य कक्षा-कक्ष में पूरा करना।
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को विभिन्न कक्षा-कक्षों में पूरा करना।
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को विशिष्ट विद्यालयों में पूरा करना।
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को घर पर अनुदेशन देकर पूरा करना।
उत्तर. व्यक्तिगत भिन्नताओं को सामान्य कक्षा-कक्ष में पूरा करना।

28. निम्नलिखित में से कौन-सी सृजनात्मक बालक की विशेषता (योग्यता) नहीं है?

• विस्तारता
• मौलिकता
• विशुद्धता
• नवीनता
उत्तर. विशुद्धता

29. वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षणों की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नहीं है?

• विश्वसनीयता
• वस्तुनिष्ठता
• वैधता
• व्यक्तिनिष्ठता
उत्तर. व्यक्तिनिष्ठता

30. किशोरावस्था में बालकों को सयोग देने के लिए आवश्यक है?

• अभिप्रेरणा
• गलती निकालना
• आलोचना करना
• नकारात्मक व्यवहार करना
उत्तर. अभिप्रेरणा

31. ‘किताब’ किस भाषा का शब्द है?

• अरबी
• फ़ारसी
• अंग्रेजी
• हिन्दी
उत्तर. अरबी

32. “यज्ञशाला’ शब्द में उपयुक्त समास का चयन करें?

• द्वितीया तत्पुरुष
• तृतीया तत्पुरुष
• षष्ठी तत्पुरुष
• चतुर्थी तत्पुरुष
उत्तर. चतुर्थी तत्पुरुष

33. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द छाँटिए?

• व्यवसायिक
• कार्मिक
• सांघातिक
• षण्मासिक
उत्तर. व्यवसायिक

34. ‘भूल गए राग रंग भूल गए छकड़ी, तीन चीज़ याद रही नून, तेल, लकड़ी’ – लोकोक्ति के लिए सही अर्थ का चयन कीजिए।

• महँगाई के आगे की विवशता
• नून, तेल, लकड़ी के बिना संसार अधूरा है
• अत्यावश्यक वस्तुओं से ही प्रेम
• गृहस्थी के चक्कर में फँस जाना
उत्तर. गृहस्थी के चक्कर में फँस जाना

35. “यदि तुम आते तो मैं भी तुम्हारे साथ चलता।”इस वाक्य हेतु सही काल है?

• आसन्न भूतकाल
• हेतुहेतुमद् भूतकाल
• संदिग्ध भूतकाल
• अपूर्ण भूतकाल
उत्तर. हेतुहेतुमद् भूतकाल

36. ‘जिसका जन्म अविवाहित कन्या के गर्भ से हुआ हो’ – के लिए शुद्ध शब्द है?

• कन्यापुत्र
• कानीन
• अवैध पुत्र
• कुमारीसुत
उत्तर. कानीन

37. अशुद्ध विकल्प को पहचानिए?

• विश्वामित्र = विश्व + मित्र
• मूसलाधार = मूसल + धार
• सभी = सब + ही
• दीनानाथ = दीना + नाथ
उत्तर. दीनानाथ = दीना + नाथ

38. किस शब्द में समास की दृष्टि से विभक्ति का लोप नहीं, अपितु विभक्ति सहित प्रयोग किया गया है?

• सरसिज
• कृतघ्न
• स्वस्थ
• स्वर्णकार
उत्तर. सरसिज

39. कौन-सा शब्द ‘धनुष’ का पर्यायवाची नहीं है?

• कोदंड
• विशिखासन
• चाप
• विशिख
उत्तर. विशिख

40. हिन्दी की ‘क’ ध्वनि व्याकरण की दृष्टि में है?

• अल्पप्राण-सघोष
• महाप्राण-सघोष
• अल्पप्राण-अघोष
• महाप्राण-अघोष
उत्तर. अल्पप्राण-अघोष

41. किस शब्द में ‘वी’ प्रत्यय का प्रयोग शुद्ध रूप से नहीं हुआ है?

• ऊर्जस्वी
• साध्वी
• तपस्वी
• मायावी
उत्तर. साध्वी

42. ‘वह जिस पर हमला किया गया हो’ – के लिए एक शब्द चुनें?

• आत्मघात
• आघात
• आक्रांत
• आक्रांता
उत्तर. आक्रांत

43. ‘बंदूक एक उपयोगी …………. है।’ रिक्त स्थान के लिए उचित शब्द का चयन करें?

• अस्त्र
• शस्त्र
• रक्षक
• औजार
उत्तर. शस्त्र

44. ‘नेत्री’ शब्द का पुंल्लिग क्या होगा?

• नेताइन
• नेतृ
• नेता
• अभिनेता
उत्तर. नेता

45. किस शब्द में विसर्ग संधि का प्रयोग नहीं हुआ?

• नभोमण्डल
• शिरोभाग
• क्षुधोत्तेजन
• सर्वतोमुखी
उत्तर. क्षुधोत्तेजन

46. ‘गौरव’ शब्द की सही व्युत्पत्ति है?

• गुरु + व
• गुरु + अ
• गुरु + अव
• गौर + व
उत्तर. गुरु + अ

47. ‘योगीश्वर’ शब्द का सम्यक् संधि विच्छेद होगा?

• योगी + इश्वर
• योगि + ईश्वर
• योगि + श्वर
• योगिन् + ईश्वर
उत्तर. योगिन् + ईश्वर

48. किस शब्द में कर्मधारय समास का प्रयोग नहीं हुआ है?

• कदाचार
• जवाँमर्द
• क्रोधाग्नि
• कर्तव्याकर्त्तव्य
उत्तर. कर्तव्याकर्त्तव्य

49. व्याकरण की दृष्टि से ‘प्रेम’ शब्द क्या है?

• अव्यय
• भाववाचक संज्ञा
• विशेषण
• शुद्धता
उत्तर. भाववाचक संज्ञा

50. “वाय’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय लगा है?

• य
• एय
• इय
• अय
उत्तर. एय

51. ‘मैं खाना खा चुका हूँ।’ इस वाक्य में भूतकालिक भेद इंगित कीजिए।

• पूर्ण भूत
• सामान्य भूत
• आसन्न भूत
• संदिग्ध भूत
उत्तर. पूर्ण भूत

52. निम्न शब्दों में से कौन-सा शब्द ‘रूढ़ है?

• गाय
• विद्यालय
• लम्बोदर
• पंकज
उत्तर. गाय

53. अशुद्ध विकल्प को चुनें?

• आर्ष-अनार्ष
• उद्धत-समुद्धत
• उन्मीलन-निमीलन
• अर्पण-ग्रहण
उत्तर. उद्धत-समुद्धत

54. उपसर्ग रहित शब्द है?

• सुरेश
• सुयोग
• अत्यधिक
• विदेश
उत्तर. सुरेश

55. ‘जो नायिका अपने प्रेमी से मिलने स्वयं जाए’ -के लिए एक शब्द है।

• दुहिता
• अभिसारिका
• प्रोषितपतिका
• स्वयंगमना
उत्तर. अभिसारिका

HTET Level 3 PGT Biology Previous Question Paper 2016
HTET Level 3 PGT Hindi Question Paper PDF
HTET Level 3 PGT Geography Question Paper in Hindi
HTET PGT Fine Arts के परीक्षा में पूछे गए प्रश्न उत्तर
HTET Level 3 PGT Commerce Previous year Question Paper

56. Which Of The Following Words Is Mis Spelt?

• Incongruous
• Chronological
• Synchronus
• Sympathetic
Answer. Synchronus

57. In Which Of The Following Sentences Do We Need To Insert The Definite Article ‘The’?

• They Are All Busy Growing Things.
• We Do Not Generally Speak Of Farmers ‘Growing Animals’.
• Why Do People Work ?
• They Are Different From Rest.
Answer. They Are Different From Rest.

58. Which Of The Following Sentences Is Correct?

• My Father’s Foot Was Put Down When I Said I Wanted A Car For My Seventeenth Birthday. He Said I Was Too Young
• My Father Down Put The Foot When I Said I Wanted A Car For My Seventeenth Birthday. He Said I Am Too Young
• My Father Put His Foot Down When I Said I Wanted A Car For My Seventeenth Birthday. He Said I Was Too Young.
• All Options Are Wrong
Answer. My Father Put His Foot Down When I Said I Wanted A Car For My Seventeenth Birthday. He Said I Was Too Young.

59. Choose The Correct Indirect Speech Of The Given Sentence : Mother Said, ”Don’t Go To The Park.”

• Mother Asked Us Not To Go To The Park.
• Mother Told Us Not To Go To The Park.
• Mother Said Us Not To Go To The Park.
• Mother Said To Us To Not To Go To The Park.
Answer. Mother Told Us Not To Go To The Park.

60. I Must Finish This.The Underlined Word In The Above Sentence Indicates

• Necessity
• Determination
• Wish
• Habit
Answer. Necessity

61. Choose The Correct Passive Form Of The Verb In Bracket In The Given Sentence : I Suddenly Realized I (Watch).

• Am Being Watched
• Have Been Watched
• Am Watched
• Was Being Watched
Answer. Was Being Watched

62. Choose The Correct Direct Speech Of The Given Reported Speech :He Said I’d Better Go Because It Was Late.

• He Said, ”You’d Better Go Because It’s Late.”
• He Said, ”I’d Better Go Because It Was Late.”
• He Said, ”You’d Better Be Gone Because It Was Late.”
• He Said, ”You’d Better Go Because It Was Late.”
Answer. He Said, ”You’d Better Go Because It’s Late.”

63. Choose The Correct Passive Construction Of The Sentence :Auctioneers Will Sell The Painting At Auction.

• The Painting Would Be Sold At Auction.
• The Painting Will Be Sold By The Auctioneers At Auction.
• The Painting Will Be Sold At Auction.
• The Painting Will Be Selling At Auction.
Answer. The Painting Will Be Sold At Auction.

64. Identify The Figure Of Speech In The Following Sentence : I Must Be Cruel, Only To Be Kind.

• Epigram
• Paradox
• Analogy
• Metaphor
Answer. Paradox

65. Choose The Correct Suffix To Form The Word. The Meaning Of The Word Is Given : Copi………. = Plentiful

• Ous
• Some
• Ose
• Ful
Answer. Ous

66. Which Of The Following Expression Means ‘Extremely Happy’ ?

• Be A Basket Case
• Fall Off Your Perch
• Be Off Your Trolley
• On Cloud Nine
Answer. On Cloud Nine

67. Which Of The Following Is Spelt Correctly?

• Pediatrician
• Padritician
• Pedaitrician
• Pidiatrician
Answer. Pediatrician

68. ‘I Don’t Enjoy Going To The Dentist.’The Word ‘Going’ In The Above Sentence Is Alan

• Present Participle
• Infinitive
• Perfect Participle
• Gerund
Answer. Gerund

69. Since You Were Not There, I Left A Message With Your Sister. The Underlined Group Of Words In The Above Sentence Is Alan

• Noun Clause
• Adverb Clause Of Place
• Adverb Clause Of Time
• Adverb Clause Of Reason
Answer. Adverb Clause Of Reason
Direction : (Q. Nos. 70 To 74): Fill In The Blanks With The Most Suitable Option:

70. Where Is My Wallet ? I Left It …………. The Kitchen Table.

• At
• In
• On
• By
Answer. On

71. ……….. Child Should Learn To Read And Write.

• All
• Every
• Whole
• Both
Answer. Every

72. Take Some Medicine And The Pain Will Go ………..

• Back
• Off
• Out
• Away
Answer. Away

73. Can I Ask Your ……….., Do You Think TV Violence Is Harmful?

• Opinion
• Favour
• Question
• Advice
Answer. Opinion

74. The Walkers Finally Arrived At Their Destination. They ………… All Day, And They Certainly Needed A Rest. They …… Thirty Miles.

• Had Been Walking; Had Walked
• Had Walked; Had Been Walking
• Walked; Walked
• Have Been Walking; Had Walked
Answer. Had Been Walking; Had Walked

75. ………. डाटा ट्रांसलेशन और प्रोटोकोल कन्वर्जन फंक्शन करता है।

• ब्रिज
• गेटवे
• राउटर
• रिपीटर
उत्तर. गेटवे

76. सिंबल ? : …………. ऑपरेटर दर्शाता है।

• लॉजिकल
• कंडिशनल
• रिलेशनल
• ऐरिथमेटिक
उत्तर. कंडिशनल

77. ऑपरेटिंग सिस्टम के शुरू होने पर कौन-सी फाइल कमांड को अपने आप चलाती है ?

• Config.Sys
• Command.Com
• Autoexec.Bat
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. Autoexec.Bat

78. LAN में प्रयुक्त होने वाला ट्रांसमिशन मीडियम

• सैटेलाइट
• माइक्रोवेव
• ऑप्टिकल फाइबर
• को-एक्सियल केबल
उत्तर. को-एक्सियल केबल

79. एम एस वर्ड में ”Goto” कमांड की शार्टकट ‘की’ ………. है।

• F4
• F5
• F3
• F2
उत्तर. F5

80. ……….. सिंबल का प्रयोग किसी टेबल के प्रत्येक कॉलम को देखने के लिए होता है।

• /
• *
• !
• —
उत्तर. *

81. एक प्रेजेन्टेशन में प्रत्येक ऑब्जेक्ट का टाइम कैसे सेट किया जाता है ?

• स्लाइड शो – कस्टम ऐनिमेशन
• स्लाइड शो → स्लाइड ट्रांजिशन
• स्लाइड शो → कस्टम ट्रांजिशन
• व्यू → स्लाइड सॉर्टर
उत्तर. स्लाइड शो – कस्टम ऐनिमेशन

82. आवश्यकता एनालिसिस फेज़ के अंत में प्रस्तुत होने वाला SRS डॉक्यूमेंट स्पेसिफिकेशन भी कहलाता है।

• ब्लैक बॉक्स
• व्हाइट बॉक्स
• यूनिट
• एल्फा
उत्तर. ब्लैक बॉक्स

83. ………… में ऐरे के प्रत्येक अवयव को एक एक करके प्रोसेस करता है।

• इन्सर्शन
• सचिंग
• मर्जिग
• ट्रैवर्सल
उत्तर. ट्रैवर्सल

84. SQL में डेसिमल डाटा टाइप में डेसिमल प्वाइन्ट से आगे की ज्यादा से ज्यादा डिजिट ………. दर्शाती है।

• फ़ैक्शन
• फ्लोट
• प्रीसिशन
• स्केल
उत्तर. स्केल

85. ………. SQL कमांड किसी डाटाबेस पर क्वैरी करने देती है।

• सेलेक्ट
• क्रिएट
• ड्रॉप
• डिलीट
उत्तर. सेलेक्ट

86. एक कंस्ट्रक्टर जिसमें आयूमेंट नहीं होते………. होता है।

• डिफाल्ट
• पैरामीटराइज्ड
• कॉपी
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. डिफाल्ट

87. ……….. कंस्टेंट बताता है कि किसी भी दो ‘रो’ की कॉलम/कॉलम्स में वैल्यू समान नहीं हो सकती है।

• डिफाल्ट
• यूनीक
• चेक
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. यूनीक

88. ………. प्रोग्रामिंग स्टाइल एक सिंगल एंट्री । सिंगल एग्जिट प्रोग्राम कंस्ट्रक्ट है।

• एक्सप्लोरेटरी
• हाई लेवल
• स्ट्रक्चर्ड
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. स्ट्रक्चर्ड

89. डाटा और फंक्शन को एक सिंगल यूनिट में जोड़ना ………… कहलाता है।

• डाटा एब्स्ट्रक्शन
• डाटा एनकैप्सुलेशन
• डाटा एब्स्ट्रक्शन और डाटा एनकैप्सुलेशन – दोनों
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. डाटा एनकैप्सुलेशन

90. एक ऐप्लीकेशन सिस्टम एनालिस्ट लेवल पर डाटाबेस को संभालता है।

• लॉजिकल
• फिजिकल
• इंटरनल
• सभी विकल्प गलत हैं
उत्तर. लॉजिकल

91. ………. फीचर क्लास में रियूजेबिलिटी और एक्सटेंसिबिलिटी को मदद करती है।

• ओवरलोडिंग
• पॉलीमोरफिज्म
• इनहेरिटेंस
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. इनहेरिटेंस

92. किसी ऑपरेण्ड का किसी टाइप में एक्सप्लिसिट कन्वर्जन …………. कहलाता है।

• टाइप प्रोमोशन
• टाइप वैरिएशन
• टाइप कास्टिंग
• टाइप मोडिफिकेशन
उत्तर. टाइप कास्टिंग

93. ………… में इन्सर्शन रीयर अंत पर होता

• सॉर्ट
• स्टैक
• लिंक लिस्ट
• क्यू
उत्तर. क्यू

94. प्रत्येक स्ट्रिंग लिटरल …………… टर्मिनेटिंग करेक्टर द्वारा अपने आप जुड़ जाता है।

• ’10’
• ’11’
• ‘#
• #0’
उत्तर. ’10’

95. ………. एक यूनिवर्सल गेट है।

• AND
• NAND
• XOR
• XNOR
उत्तर. NAND

96. किस जनरेशन के कम्प्यूटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित हैं

• 2nd
• 3rd
• 4th
• 5th
उत्तर. 5th

97. इंटरलिंकिंग का अर्थ है ……… को लिंक करना।

• समान डॉक्यूमेंट
• समान इमेज
• विभिन्न डॉक्यूमेंट
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. विभिन्न डॉक्यूमेंट

98. निम्न में से कौन-सा कंट्रोल एक्सप्रेशन “IF स्टेटमेंट” पर लागू होता है ?

• बूलियन
• इंटिजर
• रीयल
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. बूलियन

99. एक प्रेजेन्टेशन में स्पीकर कमेंट्स डालने के लिए कौन-से व्यू का प्रयोग किया जाता है ?

• नॉर्मल
• स्लाइड शो
• नोट्स पेज व्यू
• स्लाइड सॉर्टर
उत्तर. नोट्स पेज व्यू

100. ……….. एट्रीब्यूट उस डॉक्यूमेंट का URL बताता है जो आप लिंक करना चाहते हैं।

• Src
• Img
• A
• Href
उत्तर. Href

101. जब एक एक्सेल फाइल को वर्ड डॉक्यूमेंट में डाला जाता है, तो उसका डाटा ………. होता

• ऐम्बेडेड
• लिंक्ड
• हाइपरलिंक्ड
• वर्ड टेबल में रखा जाता है।
उत्तर. वर्ड टेबल में रखा जाता है।

102. . ……….. कमांड एक विंडो प्रदान करता है। जिससे दूसरी टेबल का डाटा देखा जा सकता है।

• सेलेक्ट
• क्रिएट
• क्रिएट व्यू
• सभी विकल्प गलत हैं
उत्तर. क्रिएट व्यू

103. एक्सेल किस प्रकार का चार्ट बनाता है ?

• सिर्फ लाइन ग्राफ और पाई चार्ट
• सिर्फ लाइन ग्राफ
• बार चार्ट, लाइन ग्राफ और पाई चार्ट
• सिर्फ बार चार्ट और लाइन ग्राफ
उत्तर. बार चार्ट, लाइन ग्राफ और पाई चार्ट

104. ……….. स्टैण्डर्ड टाइप के लिए अल्टरनेट नाम देता है।

• Typestd
• Typealt
• Typedef
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. Typedef

105. ………….. डाटा टाइप खाली वैल्यू का सेट बताता है।

• Double
• Char
• Float
• Void
उत्तर. Void

106. ………. एक फुल डुप्लेक्स सिस्टम का उदाहरण है।

• कीबोर्ड
• मॉनिटर
• वॉकी-टॉकी
• टेलीफोन
उत्तर. टेलीफोन

107. कम्प्यूटर की ………. जनरेशन में एसेम्बली लैंग्वेज का उपयोग शुरू हुआ था।

• 1st
• 2nd
• 3rd
• 4th
उत्तर. 2nd

108. जब एक कम्प्यूटर शुरू करते हैं तो एक विशेष प्रकार का ऐब्सोल्यूट लोडर ………. चलता

• कम्पाइल और गो
• बूट
• रिलेटिंग
• बूटस्ट्रैप
उत्तर. बूटस्ट्रैप

109. SQL कमांड में एक या एक से ज्यादा लॉजिकली अलग हिस्से होते हैं जो …….. कहलाते हैं।

• आर्युमेंट
• कीवर्ड
• क्लॉज
• ऑब्जेक्ट
उत्तर. क्लॉज

110. किसी क्लास के मेम्बर अपने आप ….होते हैं।

• पब्लिक
• प्रोटेक्टेड
• प्राइवेट
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. प्राइवेट

111. एक रिलेशन में ‘रो’ का नंबर कहलाता है।

• डिग्री
• डोमेन
• कार्डिनेलिटी
• रेंज
उत्तर. कार्डिनेलिटी

112. ………. एक एंट्री कंट्रोल्ड लूप है।

• For
• Do While
• If-Then
• Case
उत्तर. For

113. ……….. लॉजिकल एड्रेस का प्रयोग करते हैं।

• ब्रिज
• राउटर
• रिपीटर
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. राउटर

114. …………. नार्मल फॉर्म ट्रांजिटिव डिपेन्डेन्सी के कन्सेप्ट पर आधारित है।

• 1 NF
• 3 NF
• 2 NF
• सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर. 3 NF

115. किसी डाटाबेस टेबल को ढंग से बताने का प्रोसेस जिससे कि उसमें फ्लेक्सिबिलिटी, मिनिमम रिडेन्डेन्सी और डाटा इंटिग्रिटी ……. कहलाता है।

• क्लास डाइग्राम
• डाटाबेस डिजाइन
• डिजाइन रेशनलाइजेशन
• डाटा नॉर्मलाइजेशन
उत्तर. डाटा नॉर्मलाइजेशन

116. एक अवयव का ………. ऐरे में इसकी स्थिति दर्शाता है।

• नेम
• इंडेक्स
• वैल्यू
• डाटा टाइप
उत्तर. इंडेक्स

117. टाइपिंग करते समय कौन-सा फीचर स्ट्रेट कोट्स को स्मार्ट कोट्स से बदलता है ?

• ऑटो करेक्ट
• स्मार्ट टैग
• ऑटो चेंज
• ऑटो फॉर्मेट
उत्तर. ऑटो फॉर्मेट

118. एक वैरिएबल की मेमोरी में स्टोर वैल्यू उसकी……… कहलाती है।

• R Value
• L Value
• D Value
• Var Value
उत्तर. R Value

119. ………… पैराग्राफ फॉर्मेटिंग में नहीं लगाया जाता।

• इंडेंट
• लाइनस्पेस
• फॉण्ट स्टाइल
• जस्टिफाइ
उत्तर. फॉण्ट स्टाइल

120. ………. सॉर्टिग दो साथ की वैल्यू को कम्पेयर करती है और अगर वे ढंग से ऑर्डर में नहीं हैं तो बदल देती है।

• सेलेक्शन
• हीप
• बब्बल
• इन्सर्शन
उत्तर. बब्बल

121. स्ट्रक्चर वैरिएबल के मेम्बर……. ऑपरेटर द्वारा रेफरेंस किए जाते हैं।

• . (Dot)
• * (Star)
• / (Slash)
• # (Hash)
उत्तर. . (Dot)

122. निम्न में से कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम का कार्य नहीं है ?

• मेमोरी मैनेजमेंट
• डिस्क मैनेजमेंट
• फाइल मैनेजमेंट
• वाइरस प्रोटेक्शन
उत्तर. वाइरस प्रोटेक्शन

123. HTTP FTP और ………… का संग्रह है।

• वेब पेज
• वेब ब्राउजर
• ई-मेल
• SMTP
उत्तर. SMTP

124. ………. का अर्थ है बहुत सारी अलग-अलग डाटा फाइल, जिनकी रिडेन्डेन्सी को थोड़ा या पूरा खत्म कर दिया गया हो, को जोड़ना।

• इनकन्सिसटेंट
• इंटिग्रेटेड डाटाबेस
• कन्वर्जन
• यूनीक
उत्तर. इंटिग्रेटेड डाटाबेस

125. तीसरी जनरेशन के कम्प्यूटर ……….. की डेवलपमेंट से शुरू हुए थे।

• वैक्यूम ट्यूब
• माइक्रोप्रोसेसर
• आई सी
• ट्रांजिस्टर
उत्तर. आई सी

126. FTP फाइल ट्रांसफर करने के लिए …… नंबर कनेक्शन का उपयोग करता है।

• 1
• 3
• 2
• 4
उत्तर. 2

127. ………. एट्रीब्यूट एक ऑर्डर्ड लिस्ट की नंबरिंग को फिर से स्टार्ट करने के लिए प्रयोग होता है।

• टाइप
• नंबर
• स्टार्ट
• ऑर्डर
उत्तर. टाइप

128. स्लाइड शो को ………. दबाने से रोका जा सकता है।

• राइट ऐरो
• एस्केप
• लेफ्ट ऐरो
• डाउन ऐरो
उत्तर. एस्केप

129. एक 2-D ऐरे A (4…7,-1…3) को 2 बाइट का स्टोरेज स्पेस चाहिए हर अवयव के लिए। अगर ऐरे ‘रो-मेजर’ फॉर्म में स्टोर हो और उसका बेस एड्रेस 100 हो तो A(6, 2) का एड्रेस ……… होगा।

• 150
• 112
• 126
• 200
उत्तर. 126

130. वीडियो कान्फ्रेंसिंग में ………. प्रकार का संचारण होता है।

• युनिकास्ट
• मल्टीकास्ट
• स्ट्रेट
• रैण्डम
उत्तर. मल्टीकास्ट

HTET ऑनलाइन फ्री मॉक टेस्ट इन हिंदी
HTET PRT Online Practice Set in Hindi
HTET के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
HTET Sample Question Paper in Hindi
HTET Practice Question Set in Hindi

इस पोस्ट में आपको htet pgt computer science question paper 2019 htet pgt computer science previous year question papers with answers HTET PGT Computer Science Level 3 Exam HTET Level 3 PGT Computer science exam PDF Hindi htet pgt hindi question paper 2017 एचटीईटी लेवल 3 पीजीटी कंप्यूटर साइंस क्वेश्चन आंसर से संबंधित फ्री ऑनलाइन टेस्ट दिया गया है.  तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

  1. Sir all questions r without and. We need ans. Please and sir htet pgt com.sci ke all previous papers with ans. Provide kijiye in pdf plz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *