हिंदी

Hindi Previous Year Question Paper For Class 8

Hindi Previous Year Question Paper For Class 8

Class 8 Hindi Previous Year Question Paper 2022 | 8th Class Hindi exam Paper | कक्षा 8 हिंदी पिछले साल प्रश्न पत्र  – जो विद्यार्थी 8वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे है ,उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के क्वेश्चन पेपरों को देखकर करनी चाहिए .इसलिए आज हमने इस पोस्ट में Class 8 Hindi का पेपर दिया गया है. छात्र पिछले साल के प्रश्न उत्तर के माध्यम से अपनी तैयारी और बेहतरीन तरीके कर सकते हैं। छात्र प्रश्न पत्र से बोर्ड में पूछे गए प्रश्नों का अनुमान लगा सकते हैं। देखा गया है कि हर साल के प्रश्न पत्र में कुछ सवाल एक जैसे ही होते है लेकिन बस सवाल पूछने के तरीके में बदलाव कर दिया जाता है। मतलब कि सवाल थोड़ा घुमा कर पूछा जाता है। इसलिए आप इस Class 8 Hindi Question Paper को अच्छे से करे यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होगा

कक्षा- आठवीं
विषय- हिंदी
समय : 3 घंटे]   [पूर्णांक : 80

निर्देश :
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
3. प्रश्न संख्या 1 से 15 तक सही उत्तर छाँटकर लिखिए।

Q 1. ध्वनि नामक कविता में किस ऋतु की प्रकृति का वर्णन किया गया है?
(क) ग्रीष्म
(ख) वर्षा .
(ग) सर्दी
(घ) बसंत
Ans.  बसंत

Q 2. बदलू चूड़ियों के बदले में लोगों से क्या लेता था?
(क) रुपये
(ख) वस्त्र
(ग) अनाज
(घ) सोना
Ans.  अनाज

Q 3. लेखक ने व्यंग्य में पुरानी बस को किसके योग्य बताया था?
(क) पूजा के
(ख) दिखावे के
(ग) बेचने के
(घ) पुरस्कार के
Ans.  पूजा के

Q 4. दीवाने अपने हृदय पर कैसी निशानी ले जाते हैं?
(क) सफलता
(ख) निराशा
(ग) असफलता
(घ) प्रसन्नता
Ans.  असफलता

Q 5. निम्नलिखित में व्यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है
(क) भारतवर्ष
(ख) रवींद्रनाथ ठाकुर
(ग) महात्मा गाँधी
(घ) परिवार
Ans.  परिवार

Q 6. एक बहुत बड़े आदमी ने लेखक हजारी प्रसाद द्विवेदी से किसे सुखी व्यक्ति बताया था?
(क) जो ईमानदार है
(ख) जो परिश्रमी है ।
(ग) जो गरीब है
(घ) जो कुछ नहीं करता
Ans.  जो कुछ नहीं करता

Q 7. सुदामा के दिन कैसे बदल गए?
(क) श्रीकृष्ण की कृपा से
(ख) अपने परिश्रम से
(ग) भक्ति के बल पर
(घ) व्यापार करने के कारण
Ans.  श्रीकृष्ण की कृपा से

Q 8. पुडुकोट्टई भारत के कैसे जिलों में से एक है?
(क) अमीर
(ख) विकसित
(ग) गरीब
(घ) विकासशील
Ans.  गरीब

Q 9. श्रीकृष्ण ने सुदामा के पैर किससे धोए थे?
(क) गर्म जल से
(ख) ठंडे जल से
(ग) गुनगुने जल से
(घ) नयनों के आँसुओं से
Ans.  नयनों के आँसुओं से

Q 10. ‘अकबरी लोटा’ कहानी के लेखक का क्या नाम है?
(क) अन्नपूर्णानंद वर्मा
(ख) प्रेमचंद
(ग) रामचंद्र तिवारी
(घ) निर्मल वर्मा
Ans.  अन्नपूर्णानंद वर्मा

Q 11. आर्यों को मूल रूप से कहाँ का माना गया है?
(क) पश्चिमी उत्तर दिशा का
(ख) भारत का
(ग) चीन का
(घ) गांधार का
Ans.  भारत का

Q 12. कौटिल्य किसका नाम था?
(क) चंद्रगुप्त मौर्य का
(ख) सम्राट अशोक का
(ग) चाणक्य का
(घ) सिकंदर का
Ans.  चाणक्य का

Q 13. सन् 1942 के आंदोलन में हुई तोड़-फोड़ से जनता की किस विशेषता का बोध होता है?
(क) कायरता का
(ख) हिंसात्मक प्रवृत्ति का
(ग) शक्ति का
(घ) संगठन का

Ans.  शक्ति का

Q 14. अंग्रेज़ सरकार की दमन नीतियों के क्या परिणाम निकल रहे थे?
(क) देश गरीब हो रहा था
(ख) लोग निडर हो रहे थे
(ग) लोग शिक्षित हो रहे थे
(घ) लोग समझौतावादी बन रहे

Ans.

Q 15. पंडित जवाहरलाल नेहरू के अनुसार हमारा जीवन कैसा होता जा रहा है?
(क) आलसी
(ख) राष्ट्रीय
(ग) वैयक्तिक
(घ) अंतर्राष्ट्रीय

Ans.

Q 16. कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा?

उत्तर- कवि आशावादी है और उसे स्वयं पर पूर्ण भरोसा है कि उसका अंत अभी नहीं हो सकता। वह सक्रिय एवं कर्त्तव्य के प्रति निष्ठावान रहकर अपने जीवन का अंत नहीं होने देना चाहता। वह वसंत की भाँति अपने कार्यों से अपने यश रूपी सुगंध को चारों ओर बिखेर देना चाहता है।

Q 17. वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?

Ans.  ‘वस्तु-विनिमय’ का अर्थ है-एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु देना अर्थात् इस पद्धति में वस्तु को पैसे देकर नहीं खरीदा जाता, अपितु एक वस्तु को लेने के लिए दूसरी वस्तु दी जाती है। वस्तु के बदले में पैसे न लेकर वस्तु ही स्वीकार करने की पद्धति को ‘वस्तु विनिमय पद्धति’ कहते हैं। परंतु वर्तमान में समाज पूरी तरह बदल चुका है और यह वस्तु-विनिमय की पद्धति भी लगभग समाप्त हो चुकी है। अब बाज़ार से वस्तु खरीदने के लिए धन की जरूरत होती है।

Q 18. चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिए। .

उत्तर- चिड़िया चोंच में तिनके को दबाकर उड़ने को तैयार रहती है, क्योंकि वह उस तिनके से अपना घोंसला बनाना चाहती है। घोंसला एक-एक तिनका इकट्ठा करके बनाया जाता है। चिड़िया उस घोंसले में स्वयं रहेगी और अपने बच्चों का पालन-पोषण भी करेगी। इसलिए वह अपनी चोंच में तिनका दबाकर उड़ने को तैयार रहती है।

Q 19. घरेलू नौकरों को हटाने की बात किन-किन परिस्थितियों में उठ सकती है? विचार कीजिए।

Ans.  घरेलू नौकरों को हटाने की बात कई परिस्थितियों में उठ सकती है। सर्वप्रथम यदि किसी व्यक्ति की नौकरी छूट जाए या वह नौकरी से रिटायर हो जाए और उसके आय के साधन कम हो जाएँ। जब नौकर कामचोर बन जाए या फिर नौकर . आवश्यकता से अधिक हो जाएँ। जब नौकर मालिक की आज्ञा का पूर्ण रूप से पालन न करते हों। यदि नौकर चोरी करने लगे तो उन्हें हटा दिया जाता है।

Q 20. जब पहली बोलती फिल्म प्रदर्शित हुई तो उसके पोस्टरों पर कौन-से वाक्य छापे गए? उस फिल्म में कितने चेहरे थे? स्पष्ट कीजिए।

Ans.  जब पहली बोलती फिल्म प्रदर्शित हुई तो उसके पोस्टरों पर लिखा था-‘वे सभी सजीव हैं, साँस ले रहे हैं, शत-प्रतिशत बोल रहे हैं, अठहत्तर मुर्दा इंसान जिंदा हो गए, उनको बोलते, बातें करते देखो।’ इस फिल्म में अठहत्तर चेहरे थे अर्थात् इस फिल्म में अठहत्तर लोगों ने काम किया था।

Q 21. ‘अकबरी लोटा’ पाठ के आधार पर बताएँ-क्या होता यदि अंग्रेज़ लोटा न खरीदता?

Ans.  यदि अंग्रेज लोटा न खरीदता तो लाला झाऊलाल को रुपए न मिलते। यदि रुपए मिल भी जाते तो उधार ही मिलते।

Q 22. ओस की बूंद क्रोध और घृणा से क्यों काँप उठी?

Ans.  ओस की बूंद क्रोध और घृणा से इसलिए काँप उठी, क्योंकि वृक्षों की जड़ों के रोएँ आनंद से घूमने वाली बूंद को बलपूर्वक अपनी ओर खींच कर स्वयं को जीवित रखते हैं और बूंदों के जीवन को समाप्त कर देते हैं।

Q 23. सुदामा की दीन दशा को देखकर श्रीकृष्ण की क्या मनोदशा हुई ? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर- सुदामा की दीन दशा को देखकर श्रीकृष्ण अत्यंत व्यथित हो गए। दूसरों पर दया करने वाले श्रीकृष्ण उनकी दयनीय दशा को देखकर स्वयं ही फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने सुदामा के पैर धोने के लिए न तो परात को हाथ लगाया और न ही पानी को, अपितु अपने नयनों के आँसुओं से ही उनके पाँव धो डाले। इससे उनके मन की पीड़ा का पता चलता है।

Q 24. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए
(i) चंद्रमा
(ii) मधुकर

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 25. विपरीतार्थक पद लिखिए-
(i) सुख
(ii) पाप
(iii) रात
(iv) धरती।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 26. उपनिषदों की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Ans.  (1) उपनिषद् वेदों के बाद की रचनाएँ हैं। इनका समय ईसा पूर्व 800 के आस-पास का बताया जाता है।
(2) उपनिषदों में जाँच-पड़ताल की चेतना और सत्य की खोज पर बल दिया गया है।
(3) उपनिषदों में विचार के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाई गई है।
(4) उपनिषदों में आत्मबोध पर बल दिया गया है।
(5) इनमें जादू-टोने एवं पाठ-पूजा को व्यर्थ कहा गया है।
(6) इनका सामान्य झुकाव अद्वैतवाद की ओर है।
(7) इनमें सामंजस्य के मार्ग को अपनाया गया है, ताकि समाज में व्याप्त मतभेदों को दूर किया जा सके।

Q 27. दोहे का सप्रसंग भाव स्पष्ट करें।

कबीर घास न नीदिए, जो पाऊँ तलि होइ।
उड़ि पड़े जब आँखि मैं, खरी दुहेली होइ ॥

Ans.  इसमें कबीरदास जी कहते हैं कि हमें कभी घास को छोटा समझकर उसे दबाना नहीं चाहिए क्योंकि जब घास का एक छोटा सा तिनका भी आँख में गिर जाता है तो वह बहुत दुख देता है अर्थात हमें छोटा समझकर किसी पर अत्याचार नहीं करना चाहिए।

Q 28. कवि पुष्पों की तंद्रा और आलस्य दूर हटाने के लिए क्या करना चाहता है?

उत्तर- कवि अपने हाथों के सुधा रूपी स्पर्श से पुष्पों की नींद और सुस्ती मिटाकर उन्हें स्फूर्तिवान, आलस्यहीन एवं पुष्पित करना चाहता है। वह ऐसा इसलिए करना चाहता है कि धरती पर जरा भी आलस्य, प्रमाद, निराशा या मायूसी युवकों में न रहे। कवि चारों ओर वसंत की हरियाली, सुंदरता एवं सुगंधित वातावरण की भाँति प्रसन्नता, सुख एवं समृद्धि देखना चाहता है।

Q 29. प्राचीनकाल के भारतीयों का जीवन कैसा था?

Ans.  प्राचीनकाल के भारतीय उदार-हृदयीं, आत्मविश्वासी और अपनी परंपराओं पर गर्व करने वाले थे। वे प्रकृति में छुपे रहस्यों को जानने का प्रयास करने में लगे रहते थे। वे अपनी बनाई हुई मर्यादाओं और जीवन-मूल्यों का आदर करते थे। उनका जीवन सरल, सहज और आनंद से परिपूर्ण था। वे सदा कर्म में लीन रहते थे तथा मृत्यु का सामना करने में सक्षम थे।

Q 30. कवि ने पक्षी और बादल को भगवान के डाकिए क्यों बताया है? स्पष्ट कीजिए।

Ans.  कवि ने पक्षी और बादल को भगवान के डाकिए इसलिए कहा है कि वे भगवान के संदेश को मानव तक पहुँचाते हैं। वे फूलों की सुगंध को एक देश से दूसरे देश तक पहुंचाते हैं। वे एक देश के पानी को दूसरे देश तक बिना किसी भेदभाव के पहुँचाते हैं। ये दोनों ही किसी सीमा-रेखा का बंधन नहीं मानते। इससे मानव को शिक्षा मिलती है कि हम सबको भी किसी प्रकार का भेदभाव मन में नहीं रखना चाहिए। पक्षी और बादल हमें विश्व बन्धुत्व का संदेश देते हैं। इसलिए ये भगवान के डाकिए हैं।

Q 31. ‘मुस्लिम लीग’ की स्थापना किसने और क्यों की थी?

Ans.  ‘मुस्लिम लीग’ की स्थापना अलीगढ़ कॉलेज के उस वर्ग ने की थी, जो नए मुसलमान बुद्धिजीवियों का नेतृत्व कर रहा था। उन्होंने इसकी स्थापना मुसलमानों के हितों की रक्षा हेतु की थी।

Q 32. द्वारका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा मार्ग में क्या-क्या सोचते जा रहे थे ? वह श्रीकृष्ण के व्यवहार से क्यों खीझ रहे थे? सुदामा के मन की दुविधा को अपने शब्दों में प्रकट कीजिए।

Ans.  जब तक सुदामा श्रीकृष्ण के पास रहा, उन्होंने उसकी बहुत सेवा की किंतु जब श्रीकृष्ण ने सुदामा को विदा किया तो उस समय उसकी कोई सहायता नहीं की। यह बात सुदामा को बहुत बुरी लगी। वे लौटते समय मार्ग में सोचते हैं कि श्रीकृष्ण के पास भले ही बहुत अधिक धन-दौलत है, परंतु इसने मेरे अभाव को मिटाने के लिए मुझे कुछ नहीं दिया। वे श्रीकृष्ण के ऐसे व्यवहार से खीझ उठते हैं क्योंकि उन्होंने ऐसी उम्मीद नहीं की थी कि श्रीकृष्ण उन्हें खाली हाथ लौटा देंगे। सुदामा के मन में दुविधा उत्पन्न हो जाती है कि एक ओर तो उन्होंने उसका भव्य स्वागत किया और बहुत ही आदर-सत्कार से अपने पास रखा। विदाई भी सम्मानपूर्वक की किंतु विदाई के समय खाली हाथ क्यों भेज दिया। यही दुविधा सुदामा की खीझ का कारण भी बन जाती है।

Q 33. बिलवासी जी ने जिस तरीके से रुपयों का प्रबंध किया, वह सही था या गलत ?

Ans.  बिलवासी जी ने चोरी करके रूपयों का प्रबंध किया। किसी की सहायता करने का यह तरीका गलत है। दूसरी ओर बिलवासी जी ने एक अंग्रेज़ से झूठ बोलकर भी रूपयों का प्रंबध किया था। यह भी गलत है। सम्भवत: उन्हें अपनी पत्नी को समझाकर उनसे रूपए माँगने चाहिए ।

Q 34. फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि कौन-कौन-सा प्रयास करता है?

Ans.  फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि उन्हें कलियों की स्थिति से निकालकर खिले हुए फूल बनाना चाहता है। वह कलियों पर वसंत रूपी हाथ फेरकर उन्हें विकसित कर देगा अर्थात् उन्हें फूल बना देगा तथा अपने प्रयास से उन्हें हमेशा ही खिला रहने देगा। वह अपने काव्य के माध्यम से युवकों को अनंत का द्वार दिखाना चाहता है।

Q 35. उपहार भेजने पर चाचा जी को धन्यवाद पत्र लिखिए |

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 36. गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें

भारत के सर्वाधिक गरीब ज़िलों में से एक है पुडुकोट्टई। पिछले दिनों यहाँ की ग्रामीण महिलाओं ने अपनी स्वाधीनता, आज़ादी और गतिशीलता को अभिव्यक्त करने के लिए प्रतीक के रूप में साइकिल को चुना है । उनमें से अधिकांश नवसाक्षर थीं। अगर हम दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को अलग कर दें तो इसका अर्थ यह होगा कि यहाँ ग्रामीण महिलाओं के एक-चौथाई हिस्से ने साइकिल चलाना सीख लिया है और इन महिलाओं में से सत्तर हज़ार से भी अधिक महिलाओं ने ‘प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता’ जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में बड़े गर्व के साथ अपने नए कौशल का प्रदर्शन किया और अभी भी उनमें साइकिल चलाने की इच्छा जारी है । वहाँ इसके लिए कई ‘प्रशिक्षण शिविर’ चल रहे हैं। .

(क) पुडुकोट्टई भारत के कैसे ज़िलों में से है ?
(ख) किसके प्रतीक के रूप में ग्रामीण महिलाओं ने साइकिल को चुना?
(ग) पुडुकोट्टई जिले की दस वर्ष से अधिक आयु की कितनी महिलाओं ने साइकिल चलाना सीख लिया है?
(घ) साइकिल चलाना सीखने वाली अधिकाँश महिलाएँ कैसी थीं?

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 37. गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
कवि अथवा साहित्यकार समाज में सर्वोपरि स्थान रखता है। उससे ऊँचे आदर्शों की अपेक्षा की जाती है। एक सच्चा कवि अनासक्त योगी तथा स्थिर प्रज्ञ होने के कारण कठोर, शुष्क और नीतिज्ञ बन जाता है। परंतु कवि के पास विदग्ध प्रेमी का हृदय भी होता है। इसलिए वह नियमों और मानदंडों को महत्त्व नहीं देता। साहित्यकारों में दोनों विपरीत गुणों का होना आवश्यक है। यह स्थिति वज्र से भी कठोर और कुसुम से भी कोमल होने जैसी है। तुलसी, सूर, वाल्मीकि, कालिदास आदि महान् कवि इसी प्रकार के थे। उन्होंने जहाँ एक ओर मर्यादाओं का समुचित पालन किया वहाँ दूसरी ओर वे मधुरता के रस में भी डूबे रहे। जो साहित्यकार इन दोनों आदर्शों का निर्वाह कर सकता है, वही महान् साहित्यकार कहलाता है।
(क) एक सच्चा कवि क्या बन जाता है? (
ख) गद्यांश में किन कवियों का उल्लेख किया गया है?
(ग) महान् साहित्यकार कौन कहलाता है?
(घ) ‘नीतिज्ञ’ तथा ‘कुसुम’ शब्दों के अर्थ लिखिए।
(ङ) इस गद्यांश का समुचित शीर्षक लिखिए।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 38. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 100-120 शब्दों का अनुच्छेद लिखें
(क) हमारा पर्यावरण
(ख) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
(ग) प्रातः कालीन भ्रमण

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

इस पोस्ट में आपको Class 8 Hindi Question Paper With Solutions class 8 hindi previous year question paper 8th class hindi exam paper 2022 class 8 hindi question paper 8th class hindi question bank pdf Class 8 Hindi Sample Paper ncert sample papers for class 8 hindi sa1 sample paper of class 8 hindi half yearly last year papers for class 8 Hindi कक्षा 8 हिन्दी प्रश्न पत्र कक्षा 8 हिंदी का मॉडल पेपर कक्षा 8 हिंदी का पेपर 2022 कक्षा 8 विषय हिंदी अर्धवार्षिक पेपर कक्षा 8 हिंदी वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर अभी भी इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *