विज्ञान

Class 8th Science Chapter 8 – कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य

Class 8th Science Chapter 8 – कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य

NCERT Solutions for class 8 Science chapter 8. कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य – जो उम्मीदवार आठवीं कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है .इसके बारे में 8th कक्षा के एग्जाम में काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए यहां पर हमने एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 8 (कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य) का सलूशन दिया गया है .इस NCERT Solutions for class 8 Science chapter 8 Cell – Structure And Functions की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch.8 कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. निम्न कथन सत्ये (T) है या असत्य (F)।
(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है। (T/F)

(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती है। (T/F)
(ग) किसी जीव की मूल संरचना अंग है। (T/F)
(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (T/F)

उत्तर- (क) सत्य (T) (ख) असत्य (F) (ग) असत्य (F) (घ) सत्य (T)

प्रश्न 2. मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है ?

उत्तर-

तंत्रिका कोशिका का कार्य-तंत्रिका कोशिका संदेश प्राप्त करके उनका स्थानांतरण करती है जिसके द्वारा यह शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य करती है।

प्रश्न 3. निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए; (क) कोशिका द्रव्य (ख) कोशिका का केंद्रक।

उत्तर- (क) कोशिका द्रव्य- यह जैली जैसा गाढ़ा द्रव्य कोशिका झिल्ली के भीतर पाया जाता है। कई अंगक अथवा कोशिकांगरस में पाए जाते हैं। इसमें जल, चीनी, खनिज, लिपिड प्रोटीन आदि होते हैं।

(ख) कोशिका का केंद्रक-सभी यूकेरियोटिक कोशिकाओं में केंद्रक स्पष्ट रूप में पाया जाता है। इसके चार संघटक हैं

(क) केंद्रक झिल्ली-यह दो परत वाला आवरण केंद्रक द्रव्य जो परिबद्ध करता है। यह सरंध्र और परागम्य होती है। बाह्य परत पर राइबोसोम जुड़े होते हैं और जो RSR में निरंतर हो सकते हैं। यह कोशिका द्रव्य एवं केंद्रक द्रव्य के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है।

(ख) केंद्रक द्रव्य- यह अर्ध ठोस कोलाइडल पदार्थ है जिसमें केंद्रिका और क्रोमैटिन धागे होते हैं। यह केंद्रक पिंजर की भांति कार्य करता है और कोशिका विभाजन में Spindle बनाता है।

(ग) केंद्रिका अथवा न्यूक्लिओलस- यह सघन, गोल, नग्न और गहरे रंग की संरचना है। यह RNA के संश्लेषण और भंडारण का कार्य करती है।

(घ) क्रोमेटिन धागे-

यह लंबे, महीन और गहरे रंग वाले धागे हैं जो मिलकर, केंद्रक रेटीकुलम बनाते हैं। विभाजन के प्रोफेज (Prosphase) में यह संघनन होकर विशेष संख्या में छड़ रूपी संरचना बनाते हैं जिसे क्रोमोसोम कहते हैं। इन पर जीन लगी होती हैं, जो आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं। यह संरचनात्मक और एंजाइम प्रोटीन का संश्लेषण भी करते हैं।

4. कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं ?

उत्तर- कोशिका द्रव्य में कोशिकांग पाए जाते हैं।

प्रश्न 5. पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।

उत्तर- पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका में अंतर

पादप कोशिका (Plant Cell) जंतु कोशिका (Animal Cell)
(1) कोशिका भित्ति सैलूलोज़ की बनी होती है।

(2) हरित वर्णक, क्लोरोप्लास्ट उपस्थित होते हैं।

(3) कोशिका द्रव्य पतला और रितिका बड़ी होती है।

(1) कोशिका भित्ति नहीं होती।

(2) हरित वर्णक नहीं होते।

(3) कोशिका द्रव्य सघन और रितिका अनुपस्थित होती है।

प्रश्न 6. यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए।

उत्तर- यूकैरियोट्स- इन जीवों की कोशिकाओं में केंद्रक स्पष्ट होते हैं और केंद्रक झिल्ली उपस्थित होती है। उदाहरण प्याज के छिलके एवं गाल की कोशिका।

प्रोकैरियोट्स- इन जीवों की कोशिकाओं में केंद्रक नहीं होता अर्थात् केंद्रक झिल्ली उपस्थित नहीं होती। उदाहरण जीवाणु, नीले, हरित शैवाल।

प्रश्न 7. कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं ? उनका कार्य बताइए।

उत्तर- कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केंद्रक द्रव्य में पाए जाते हैं। यह धागे जैसी संरचनाएँ होती हैं।

क्रोमोसोम के कार्य- (i) जीव के धारक।
(ii) आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करना।
(iii) विभाजन में सहायक।

प्रश्न 8. ‘सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।’ समझाइए।

उत्तर- भवन अथवा इमारत बनाने की मूल इकाई ईंट है। इसी तरह सजीवों के शरीर में कोशिका मूलभूत इकाई है। जिस प्रकार भवन निर्माण में एक समान ईंटों का प्रकार होता है, परंतु भवनों की आकृति, डिज़ाइन एवं साइज़ अलगअलग होते हैं। इसी तरह सजीव एक-दूसरे से भिन्न होते हैं, परंतु केवल कोशिकाओं से ही बने होते हैं। सजीव कोशिकाओं की संरचना बहुत जटिल होती है।

प्रश्न 9. बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं ?

उत्तर- क्लोरोप्लास्ट हरे रंग के वर्णक होते हैं। ये पौधों को हरा रंग प्रदान करते हैं। केवल पौधे ही इस हरे वर्णक को भोजन बनाने में प्रयोग में ला सकते हैं।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. रिक्त स्थान भरो

(i) कोशिका सजीवों में ……. और कार्यात्मक इकाई है।
(ii) कोशिका भित्ति ……. कोशिका में पाई जाती है।
(iii) कोशिका का शक्ति घर ……. है।
(iv) अमीबा और पैरामीशियम में एक ……………. होती है।
(v) लवक (प्लैस्टिड) केवल ……. कोशिका में पाए जाते हैं।

उत्तर- (i) संरचनात्मक (ii) पादप (iii) माइटोकांड्रिया (iv) कोशिका (v) पादप।

प्रश्न 2. सही उत्तर चुनिए :

(i) कोशिका के आत्मघाती थैले हैं
(क) लाइसोसोम (ख) क्लोरोप्लास्ट (ग) माइटोकांड्रिया (घ) राइबोसोम।

(ii) पौधों की कोशिका में नहीं होती
(क) कोशिका भित्ति (ख) सैंट्रोसोम (ग) प्लैस्टिड (घ) माइटोकांड्रिया।

उत्तर- (i) (क) (ii) (ख)।

प्रश्न 3. जीवन की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई क्या है ?

उत्तर- कोशिका (Cell) ।

प्रश्न 4. कोशिका जैव अध्ययन में राबर्ट ब्राऊन ने क्या योगदान दिया ?

उत्तर- आरकिड की कोशिका में केंद्रक की खोज।

प्रश्न 5. कोशिका सिद्धांत किसने सुझाया?

उत्तर- एम० जे० शैल्डिीन और थियोडार शुवान।

प्रश्न 6. सबसे छोटी और सबसे बड़ी कोशिका के नाम लिखो।

उत्तर- (i) सबसे छोटी कोशिका-माइकोप्लाज्म।
(ii) सबसे बड़ी कोशिका-शुतुरमुर्ग का अंडा।

प्रश्न 7. मानव शरीर में सबसे छोटी और सबसे बड़ी कोशिका कौन-सी है ?

उत्तर- (i) सबसे छोटी कोशिका-नेफ्रॉन।
(ii) सबसे बड़ी कोशिका-न्यूरॉन ।

प्रश्न 8. सजीवों में कोशिका द्रव्य को भौतिक आधार किसने कहा ?

उत्तर- हक्सले (Huxley)।

प्रश्न 9. रुडोल्फ वरकोअ (Rudolf Virchow) ने जैव विज्ञान के क्षेत्र में क्या योगदान दिया ?

उत्तर- उसने कहा कि पुरानी कोशिकाओं की वृद्धि और विभाजन से ही नई कोशिकाएँ उत्पन्न होती हैं अर्थात् “Omnis Cellula e Cellula”

प्रश्न 10. केंद्रक की प्रकृति के आधार पर कोशिका के कितने प्रकार हैं ?

उत्तर- प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका।

प्रश्न 11. न्यूक्लॉइड (Nucloid) क्या है ?

उत्तर- न्यूक्लॉइड-यह प्रोकैरियोटिक जैसे जीवाणु और नीले-हरे शैवाल की अस्पष्ट केंद्रक है और इसमें केंद्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है।

प्रश्न 12. कोशिका जीव विज्ञान में रॉबर्ट हुक का क्या योगदान है ?

उत्तर-रॉबर्ट हुक ने कोशिका की खोज की।

प्रश्न 13. कोशिका के तीन कार्यात्मक क्षेत्र कौन-से हैं ?

उत्तर- कोशिका झिल्ली, कोशिका द्रव्य तथा केंद्रक।

प्रश्न 14. कोशिका झिल्ली का मूल कार्य क्या है ?

उत्तर- कोशिका झिल्ली विभिन्न पदार्थों के कोशिका में आवागमन का नियमन करती है।

प्रश्न 15. सबसे छोटे आकार के कोशिकांग का नाम लिखिए।

उत्तर-राइबोसोम।

प्रश्न 16. कौन-सा कोशिकांग आत्मघाती थैला कहलाता है ?

उत्तर-लाइसोसोम।

प्रश्न 17. सबसे बड़े कोशिकांग का नाम लिखिए।

उत्तर- प्लैस्टिड (Plastid) ।

प्रश्न 18. कोशिका केंद्र किस कोशिकांग को कहते हैं ?

उत्तर- सैंट्रोसोम (Centrosome)।

प्रश्न 19. अंग क्या है ?

उत्तर- अंग-जानवरों और पौधों के शरीर के विभिन्न भागों को अंग कहते हैं।

प्रश्न 20. कोशिका ‘Cell’ शब्द किसने कहा ?

उत्तर-रॉबर्ट हुक (Robert Hooke)।

प्रश्न 21. रॉबर्ट हुक ने ‘कोशिका’ नाम क्यों दिया ?

उत्तर- रॉबर्ट ने कार्क की स्लाइस में कोष्ठयुक्त बक्से देखे जो मधुमक्खी के छत्ते के समान थे। उसने इस काष्ठ को ‘कोशिका’ का नाम दिया।

प्रश्न 22. पौधे के कुछ भागों के नाम लिखिए।

उत्तर- जड़ें, तना, पत्ते, फूल, फल।

प्रश्न 23. एक कौशिक जीवों के उदाहरण दीजिए।

उत्तर- अमीबा, पैरामीशियम, जीवाणु आदि।

प्रश्न 24. सबसे छोटी कोशिका का आकार क्या है ?

उत्तर- 0.1 माइक्रोन (um) अर्थात् मिली मीटर का एक हजारवाँ भाग।

प्रश्न 25. मुर्गी के अंडे का पीला भाग क्या है ?

उत्तर- यह एक कोशिका है।

प्रश्न 26. सबसे बड़ी कोशिका का आकार कितना है, जिसे नंगी आँख से देखा जा सके ?

उत्तर- 170 mm.

प्रश्न 27. कोशिकांग क्या हैं ?

उत्तर- कोशिकांग-कोशिका के घटक कोशिकांग हैं।

प्रश्न 28. कोशिका झिल्ली, कोशिका में क्या काम करती है ?

उत्तर- कोशिका झिल्ली एक द्रव्य का परिबद्ध करती है, जिसे कोशिका द्रव्य कहते हैं।

प्रश्न 29. कोशिका द्रव्य के मुख्य चार तत्वों के नाम लिखिए।

उत्तर- कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन।

प्रश्न 30. केंद्रक द्रव्य क्या है ?

उत्तर- केंद्रक में पाया जाने वाला द्रव्य।

प्रश्न 31. कोशिका के कार्यों को कौन नियंत्रित करता है ?

उत्तर- केंद्रक।

प्रश्न 32. क्रोमोसोम क्या करते हैं ?

उत्तर- क्रोमोसोम-क्रोमोसोम आनुवंशिक गुणों और लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं।

प्रश्न 33. हरित लवक (Chloroplast) क्या है ?

उत्तर- पौधे में हरे प्लैस्टिड हरित लवक कहलाते हैं।

प्रश्न 34. माइटोकांड्रिया का आकार क्या है ?

उत्तर- छड़ीनुमा अथवा गोलाकार।

प्रश्न 35. कोशिका का शक्ति घर कौन-सा है ?

उत्तर- माइटोकांड्रिया।

प्रश्न 36. उस एक कोशिका का नाम बताओ जिसके सिलिया (Cilia) होते हैं ?

उत्तर- पैरामीशियम।

प्रश्न 37. कोशिका के नष्ट होने पर क्या होता है ?

उत्तर- इससे अंग तंत्र : समष्टि के कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

प्रश्न 38. कोशिका की संख्या और आकार के वृद्धि से क्या होता है ?

उत्तर-सजीव की वृद्धि होती है।

प्रश्न 39. हुक को कार्क के पतले स्लाइस क्यों लेने पड़े ?

उत्तर- क्योंकि ठोस कार्क जानकारी नहीं मिलती थी।

प्रश्न 40. हुक ने कार्क का प्रेक्षण कहाँ दर्शाया ?

उत्तर- लंडन की रायल सोसायटी में।

प्रश्न 41. एक कोशिकीय सजीवों को एक कोशिक जीव भी कहते हैं ?

उत्तर- सत्य।

प्रश्न 42. उस कोशिका का नाम लिखो जिसकी संरचना शाखित है।

उत्तर- तंत्रिका कोशिका।

प्रश्न 43. कौन-सी कोशिका नंगी आँख से देखी जा सकती है ?

उत्तर- शुतुरमुर्ग का अंडा।

प्रश्न 44. जंतु कोशिका की सबसे बाह्य परत का नाम क्या है ?

उत्तर- कोशिका झिल्ली।

प्रश्न 45. माइटोकांड्रिया कोशिका में क्या कार्य करता है ?

उत्तर- यह कोशिका को सभी क्रियाओं के लिए ऊर्जा देते हैं।

प्रश्न 46. पौधों में सबसे बाह्य परत कौन-सी है ?

उत्तर-कोशिका भित्ति।

प्रश्न 47. सजीव कोशिकाओं की आकार सीमा क्या है ?

उत्तर- प्लूयरोन्यूमोनिया का आकार 0.1dium है और शुतुरमुर्ग में इसका आकार 170×135 mm है।

प्रश्न 48. कोशिका का आकार किस बात पर निर्भर करता है ?

उत्तर- कोशिका का आकार उनके कार्य पर निर्भर करता है। उदाहरण कुछ तांत्रिका कोशिकाएं 1 मीटर से भी लंबी होती हैं।

प्रश्न 49. यूकेरियोटिक में जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज्म) किन भागों से बनता है?

उत्तर-केंद्रक और कोशिका द्रव्य से जीवद्रव्ये बनता है।

प्रश्न 50. कोशिका विभाजन के समय केंद्रक में क्रोमैटिन पदार्थ का क्या होता है ?

उत्तर- कोशिका विभाजन के समय क्रोमैटिन पदार्थ संघनिन होकर कुंडलित धागे बनाता है, जिन्हें क्रोमोसोम कहते हैं।

प्रश्न 51. किन्हीं दो एक कोशिक सजीवों के नाम लिखिए।

उत्तर- (i) अमीबा, (ii) पैरामीशियम।

प्रश्न 52. अमीबा का आकार क्या है ?

उत्तर- अमीबा का निश्चित आकार नहीं है अर्थात् अनिश्चित आकार।

प्रश्न 53. उस मानव कोशिका का नाम बताओ जो आकार बदलता है।

उत्तर- श्वेत रक्त कोशिका (WBC)।

प्रश्न 54. मानव RBC का आकार क्या है ?

उत्तर- 7 um.

प्रश्न 55. सजीवों के दो मुख्य लक्षण बताओ।

उत्तर- (i) श्वसन (ii) पोषण। .

प्रश्न 56. मानव शरीर में कितनी कोशिकाएँ पाई जाती हैं ?

उत्तर- 1014 (1000 खरब) ।

प्रश्न 57. कोशिकाओं की मुख्य आकृतियाँ कौन-सी हैं ?

उत्तर- गोलाकार, घनाकार तथा स्तंभाकार।

प्रश्न 58. कोशिका झिल्ली किसे पदार्थ की बनी होती है ?

उत्तर- वसा तथा प्रोटीन की।

प्रश्न 59. कोशिकाओं के कार्यों को कौन-सा भाग नियंत्रित करता है ?

उत्तर- केंद्रक।

प्रश्न 60. आनुवंशिक गुणों का वाहक कौन-सा है ?

उत्तर- गुणसूत्र।

प्रश्न 61. गुणसूत्र किस पदार्थ के बने होते हैं ?

उत्तर- न्यूक्लियोप्रोटीन से।

प्रश्न 62. जीन किसे कहते हैं ?

उत्तर- सजीवों में आनुवंशिक इकाई को जीन कहते हैं।

प्रश्न 63. उत्तक किसे कहते हैं ?

उत्तर- कोशिकाओं का समूह जो किसी विशेष कार्य को करता है, उत्तक कहलाता है।

प्रश्न 64. अमीबा के पादाभ को क्या कार्य है ?

उत्तर- गति तथा भोजन ग्रहण करना।

प्रश्न 65. गुणसूत्र कब दिखाई देते हैं ?

उत्तर- कोशिका विभाजन के समय।

कोशिका संरचना एवं प्रकार्य के बहुविकल्पीय प्रश्न

इस पोस्ट में आपको Ncert Science Notes-(Class-8th) कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य Chapter 8. कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य cell-structure and functions class 8 questions and answers pdf class 8 science chapter 8 question answer cell structure and function class 8 ncert notes class 8 science chapter 8 extra questions cell structure and function class 8 pdf Class 8 Science hindi Medium 8. कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य. से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *