विज्ञान

Class 10th Science Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न . निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हॉर्मोन है ?
( अ ) इंसुलिन
( ब ) थायरॉक्सिन
(स) एस्ट्रोजन
(द) साइटोकाइनिन।

उत्तर- (द) साइटोकाइनिन

प्रश्न . दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं
(अ) द्रुमिका
(ब) सिनेप्स
(स) एक्जान
(द) आवेग।

उत्तर- (ब) सिनेप्स।

प्रश्न . मस्तिष्क उत्तरदायी हैः
(अ) सोचने के लिए
(ब) हृदय स्पंदन के लिए
(स) शरीर का संतुलन बनाने के लिए
(द) उपर्युक्त सभी।

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न . हमारे शरीर में ग्राही का क्या कार्य है ? ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहाँ ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हों। क्या समस्या उत्पन्न हो सकती है ?

उत्तर- ग्राही सवेदनशील अंगो में होती है | ये पर्यावरण से सूचनाएँ ग्रहण करते है| इनके द्वारा व्यक्ति पर्यावरण से स्वयं को संतुलित करता है यदि ये उचित तरीके से कार्य न करें तो मस्तिष्क सूचनाएँ ग्रहण नहीँ कर पाएगा या देर से करेगा अतः   असुरक्षित हो जाएगा |

प्रश्न. एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की संरचना बनाइए तथा इसके कार्यों का वर्णन कीजिए।
अथवा
एक तांत्रिका कोशिका से विद्युत् आवेग अगली तंत्रिका कोशिका में कैसे प्रारंभ होता है। समझाइए।
अथवा
तंत्रिका ऊतक से सूचना प्राप्त होने पर, पेशी कोशिका किस प्रकार गति करती है ? समझाइए।
अथवा
तंत्रिका कोशिका द्वारा संवेदी सूचनाएँ किस प्रकार उपार्जित की जाती हैं ?

उत्तर- न्यूरॉन अथवा तंत्रिका कोशिका तंत्रिका आवेग आवेग के संचरण हेतु विशेषीकृत, तंत्रिका तंत्र की कार्यात्मक तथा सरंचनात्मक इकार्इ है यह लगभग 90 – 100 cm लंबी होती है। न्यूरॉन के 3 भाग होते है – द्रुमिका ,कोशिका काय, एक्सॉन

कोई भी तंत्रिका कोशिका सीधी दूसरी तंत्रिका कोशिका से जुड़ी हुई नहीं होती। इनके बीच कुछ रिक्त स्थान होता है जिसमें बहुत-ही समीप का संवहन होता है इसे अंतर्ग्रथन कहते हैं। यदि हमारे पैर में दर्द है तो इसकी सूचना पैर में स्थित संवेदी तंत्रिका कोशिका के डैड्राइट ग्रहण करते हैं। तंत्रिका कोशिका उसे विद्युत संकेत में बदल देती है। यह विद्युत संकेत तंत्रिकाक्ष के द्वारा प्रवाहित होता है। अंतर्ग्रथन में होता हुआ यह मस्तिष्क तक पहुँचता है। मस्तिष्क संदेशं ग्रहण कर उस पर अनुक्रिया करता है। प्रेरक तंत्रिका इस अनुक्रिया को पैर की पेशियों तक पहुँचाती है और पैर की पेशियां उचित अनुक्रिया करती हैं। तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) तीन प्रकार की हैं
(i) संवेदी तंत्रिकोशिका- शरीर के विभिन्न भागों से यह संवेदनाओं को मस्तिष्क की ओर ले जाती है।
(ii) प्रेरक तंत्रिकोशिका– यह मस्तिष्क से आदेशों को पेशियों तक पहुँचाती है।
(iii) बहुधुवी तंत्रिकोशिका– यह संवेदनाओं को मस्तिष्क की तरफ और मस्तिष्क से पेशियों की ओर ले जाने का कार्य करती है।

प्रश्न . पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है ?

उत्तर- जड़ प्रकाश के विपरीत मुड़कर अनुक्रिया करती है तथा तने प्रकाश की दिशा में मुड़कर , इसे प्रकाशावर्तन कहते है | पादप में ऑकिस्न  हॉर्मोन स्त्रावित होता है | यह सूर्य के प्रकाश में तने के अंधेरमय भाग में आ जाता है और वहाँ की कोशिकोओं को लंबा कर उन्हें प्रकाश की ओर  झुका जाता है | इसे घनात्मक प्रकाशावर्तन कहते है | जड़े ऋणात्मक दर्शाती है |

प्रश्न . मेरुरज्जु आघात में किन संकेतों को आने में व्यवधान होगा ?

उत्तर-  प्रतिवर्ती क्रियाएँ सम्पन्न नहीं हो पाएंगी .इसके अलावा सभी सूचनाएँ ठीक प्रकार से संचारित नहीं होगी |

प्रश्न . पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है ?

उत्तर- पादपों में रासायनिक समन्वय पादप हॉर्मोनों के कारण होता है। पादप कोशिकाएँ हार्मोन को उत्पन्न करती है | ये हार्मोन वृद्धि , विकास तथा विभाजन को निंयत्रित करते है | ये  हार्मोन ही रासायनिक समन्वय स्थापित करते है |

प्रश्न . एक जीव में नियंत्रण एवं समन्वय तंत्र की क्या आवश्यकता है ?

उत्तर- जीवों ने नियंत्रण व समन्वय का एक तंत्र विकसित कर लिया है, क्योंकि:
(i) यह शरीर की सभी प्रतिवर्त को नियंत्रित करता है तथा इसकी पर्यावरण के हानिकारक परिवर्तनों से सुरक्षा करता है।
(ii) यह ऐच्छिक गतियों को नियंत्रण करता है।
(iii) यह अनैच्छिक गतियों को नियंत्रित करता है।
(iv) यह जीवों को सोचने, विचारने, विश्लेषण करने, निष्कर्ष निकलने, निर्णय लेने आदि की क्षमता प्रदान करता है।
(v) यह जीवों को अधिकतम लाभ के लिए उचित प्रकार से प्रतिक्रिया करने में सहायक है।

प्रश्न . अनैच्छिक क्रियाएँ तथा प्रतिवर्ती क्रियाएँ एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं ?

उत्तर-  अनैच्छिक क्रियाएँ : 
1. शरीर या शरीर के किसी अंग की क्रियाएँ जिन्हें हम अपनी इच्छा से नियंत्रित नहीं कर सकते, इन्हें अनैच्छिक क्रियाएँ कहते हैं।
2. इनका नियंत्रण मध्यमस्तिष्क व पश्चमस्तिष्क द्वारा किया जाता हैं।
3. उदाहरण: ह्दय का धड़कना, साँस लेना, पाचननली की क्रमाकुंचन गति।

प्रतिवर्ती क्रियाएँ : 
1. किसी उद्दीपन के प्रति अचानक व तीव्र प्रतिक्रियाएँ, प्रतिवर्ती क्रियाएँ कहलाती हैं।ना |
2. ये मुख्यत: मेरुरज्जु द्वारा नियंत्रित होती हैं, न कि मस्तिष्क के द्वारा। यह स्वत: ही होती हैं।
3. उदाहरण: छींकना, खाँसना, मुहँ में लार आना, पलकें झपकना आदि।

प्रश्न . जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय के लिए तंत्रिका तथा हॉर्मोन क्रियाविधि की तुलना तथा व्यतिरेक (Contrast) कीजिए।

उत्तर – हॉर्मोन क्रिया विधि
1. यह एक्सॉन के अंत में विद्युत आवेग का परिणाम
2. सूचना धीरे-धीरे गति करती है।
3. सूचना सारे शरीर को रक्त के माध्यम से प्राप्त हो जाती है जिसे कोई विशेष कोशिका या तंत्र स्वयं प्राप्त कर लेता है।
4. इसे उत्तर प्रायः धीरे-धीरे प्राप्त होता है।
5. इसका प्रभाव प्रायः देर तक रहता है।

तंत्रिका क्रिया विधि
1. यह रक्त के द्वारा भेजा गया रासायनिक संदेश है। है जो कुछ रसायनों का विमोचन कराता है।
2. सूचना अति तीव्रगति से आगे बढ़ती है।
3. सूचना विशिष्ट एक या अनेक तंत्रों, कोशिकाओं,न्यूरानों आदि को प्राप्त होती है।
4. इसे उत्तर शीघ्र प्राप्त हो जाता है।
5. इसका प्रभाव कम समय तक रहता है।

प्रश्न .छुई-मुई पादप की गति तथा हमारी टांग में होने वाली गति के तरीके में क्या अंतर है ?

उत्तर- छुई-मुई पादप  में गति : 

  1. इस पौधे में गति का आधार स्पर्श है |
  2. यहाँ गति पतियों के  झुकने व खिलने पर आधारित है |
  3. यहाँ  पतियोंके आकार में भी परिवर्तन होता है |

हमारी टाँग में होने वाली गति  : 

  1. इसमें गति का आधार मानव तंत्रिका तंत्र है |
  2. यहाँ गति पेशियों के सिकुड़ने व फैलने पर आधारित है |
  3. यहाँ  पैर या उसकी पेशियों के आकार में कोई परिवर्तन नहीं है |

इस पोस्ट में आपको एनसीईआरटी 10 कक्षा विज्ञान अध्याय 7 अभ्यास का उत्तर नियंत्रण एवं समन्वय नोट्स class 10 science chapter 7 notes control and coordination class 10 ncert solutions कक्षा 10 अध्याय 7 नियंत्रण और समन्वय एनसीईआरटी नियंत्रण एवं समन्वय से संबंधित प्रश्न उत्तर तंत्रिका नियंत्रण और समन्वय पौधों में नियंत्रण एवं समन्वय नियंत्रण और समन्वय क्या है नियंत्रण इन समन्वय Class 10 control and coordination in hindi  प्रतिवर्ती क्रिया क्या है समझाइए प्रतिवर्ती क्रिया के प्रकार प्रतिवर्ती क्रिया इन हिंदी प्रतिवर्ती क्रिया तथा टहलने के बीच क्या अंतर है से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 10 Science (Hindi Medium)

Previous page 1 2

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *