हिंदी

NCERT Solutions Class 6 Hindi Bal Ram Katha Chapter 8 – सीता की खोज

NCERT Solutions Class 6 Hindi Bal Ram Katha Chapter 8 – सीता की खोज

NCERT Solutions Class 6 Hindi Bal Ram Katha Chapter 8 सीता की खोज – आज हम आपको कक्षा 6 बाल रामकथा पाठ 8 सीता की खोज पाठ के प्रश्न-उत्तर (Sita Ki Khoj Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है । जो विद्यार्थी 6th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यह प्रश्न उत्तर बहुत उपयोगी है . यहाँ एनसीईआरटी कक्षा 6 हिंदी अध्याय 8 (सीता की खोज) का सलूशन दिया गया है. जिसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Class 6th Hindi Chapter 8 सीता की खोज के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होंगे.

Class 6
Subject Hindi
Book बाल रामकथा
Chapter Number 8
Chapter Name सीता की खोज

NCERT Solutions For Class 6 हिंदी (बाल रामकथा) Chapter 8 सीता की खोज

परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. मायावी आवाज़ को सुनने के बाद लक्ष्मण को आते देखकर राम के मन में क्या-क्या विचार आए ?

उत्तर- लक्ष्मण को आते देखकर राम के मन में सीता के विषय में चिंता बढ़ गई। अनिष्ट की आशंका ने उन्हें घेर लिया। पता नहीं सीता किस हाल में होंगी ? राक्षसों ने उन्हें मार दिया होगा। वे उन्हें उठाकर ले गए होंगे क्योंकि अकेली सीता राक्षसों के सामने कुछ नहीं कर पाई होंगी।

प्रश्न 2. राम को सीता के लिए रोते हुए देखकर लक्ष्मण ने क्या कहा ?

उत्तर-लक्ष्मण ने राम को समझाते हुए कहा-“आप आदर्श पुरुष हैं। आपको धैर्य रखना चाहिए।” आपको इस प्रकार दुःख से व्याकुल नहीं होना चाहिए। हम दोनों मिलकर माँ सीता की खोज करेंगे। वे जहाँ कहीं भी होंगी हम उन्हें ढूँढ लेंगे। वह हमारी प्रतीक्षा कर रही होंगी।

प्रश्न 3. सीता के विषय में पक्षिराज जटायु ने क्या बताया था?

उत्तर-सीता के विषय में पक्षिराज जटायु ने बताया कि ‘हे राजकुमार! सीता को लंकापति रावण उठाकर ले गया है। मैंने उसका विरोध किया तो उसने मेरे पंख काट दिए। सीता का विलाप सुनकर मैंने रावण को चुनौती दी। उसका रथ तोड़ दिया। उसके सारथी और घोड़ों को मार डाला। मेरे प्रहार से स्वयं रावण घायल हो गया। परंतु मैं सीता को नहीं बचा सका। रावण उन्हें लेकर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर उड़ गया है।’

प्रश्न 4. कबंध कौन था ?

उत्तर-कबंध एक मायावी राक्षस था। वह देखने में बहुत डरावना था। उसका शरीर मोटे माँस के पिंड के समान था। उसकी गर्दन नहीं थी। उसकी एक ही आँख थी, दाँत बाहर निकले हुए थे। उसकी जीभ साँप की तरह लंबी और लपलपाती हुई थी।

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. कुटिया की ओर जाते हुए राम क्या सोच रहे थे?

उत्तर- सोने का हिरण बने हुए मारीच की माया से राम परिचित हो गए थे। इसलिए कुटिया की ओर जाते हुए वे सोच रहे थे कि मरते समय मारीच के मुँह से राम के स्वर में ‘हा सीता! हा लक्ष्मण!’ सुनकर कहीं लक्ष्मण सीता को कुटिया में अकेले छोड़कर तो नहीं आ रहे : होंगे? कुटिया में सीता अकेली हो जाएगी तो राक्षस उसे मारकर खा ही जाएँगे।

प्रश्न 2. लक्ष्मण को अपनी ओर आते देखकर राम की क्या दशा हुई और लक्ष्मण ने क्या कहा?

उत्तर- लक्ष्मण को अपनी ओर आते देखकर राम बहुत घबरा गए और सोचा कि सीता का क्या होगा? यह सोचकर वे लक्ष्मण से क्रुद्ध हो गए। लक्ष्मण ने उन्हें समझाते हुए कहा कि वह तो नहीं आना चाहता था क्योंकि उसे विश्वास था कि उन्हें कुछ नहीं हो सकता। परंतु सीता जी के कटु वचन, कटाक्ष और उलाहने सुनकर उसे कुटिया छोड़कर आना पड़ा।

प्रश्न 3. कुटिया में सीता को न पाकर राम की क्या दशा हुई?

उत्तर- कुटिया में सीता को न पाकर राम पागल-से हो गए। वे कुटिया के आस-पास सीता को ढूँढ़ते रहे। उन्होंने पेड़-पौधों और गोदावरी नदी से सीता के विषय में पूछना शुरू कर दिया। उन्होंने लक्ष्मण को अयोध्या लौट जाने के लिए कहा और सीता के वियोग में स्वयं वहीं प्राण दे देने का निश्चय किया।

प्रश्न 4. सीता की खोज कैसे की जाए, इसका निर्णय कैसे हुआ?

उत्तर- राम सीता के वियोग में विलाप कर ही रहे थे कि उनकी कुटिया के आस-पास घूमते रहने वाले हिरणों का एक झुंड उनके सामने आया। राम को लगा कि ये हिरण सीता के बारे में जानते होंगे। उन्होंने उनसे सीता के विषय में पूछा तो हिरणों ने सिर उठाकर आसमान की ओर देखा तथा दक्षिण दिशा की ओर भाग गए। राम समझ गए कि उन्हें सीता की खोज दक्षिण दिशा में करनी चाहिए।

प्रश्न 5. वन मार्ग पर सीता की खोज में जाते हुए राम-लक्ष्मण ने क्या देखा?

उत्तर- वन मार्ग पर जाते हुए उन्होंने एक टूटा हुआ रथ, मरे हुए घोड़े तथा मरा हुआ सारथी देखा। उसके पास ही सीता की वेणी की पुष्पमाला भी पड़ी थी। वहाँ से थोड़ी दूरी पर पंख कटा लहूलुहान जटायु आखिरी साँसें ले रहा था। उसने उन्हें बताया कि रावण सीता को लेकर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर गया है। उसने ही सीता को रावण से बचाने के लिए रावण का रथ तोड़ दिया था। उसके घोडे और सारथी को मार दिया था। रावण को भी घायल कर दिया था परंतु वह सीता को न छुड़ा सका।

प्रश्न 6. राम को सीता की खोज में किसने किसकी सहायता लेने के लिए कहा?

उत्तर- राम-लक्ष्मण सीता की खोज में दक्षिण दिशा की ओर बढ़ते जा रहे थे कि उन्हें अचानक कबंध नामक भयानक राक्षस अपने हाथों में पकड़कर मुँह तक ले जाने लगा तो राम और लक्ष्मण ने अपनी-अपनी तलवारों से उसके हाथ काट दिए। कबंध उनकी शक्ति और बुद्धि पर हैरान हो गया और उनका परिचय प्राप्त कर तथा सीता-हरण की बात सुनकर उन्हें सीता की खोज में सहायता करने का उपाय इस शर्त पर बताया कि राम उसका स्वयं अंतिम संस्कार करेंगे। उसने उन्हें पंपा सरोवर के निकट ऋष्यमूक पर्वत पर रहने वाले सुग्रीव के पास जाने के लिए कहा। वह सीता की खोज में उनकी सहायता करेगा। उसने उन्हें रास्ते में मलंग ऋषि के आश्रम में रहने वाली शबरी से मिलने के लिए भी कहा।

इस पोस्ट में हमने आपको NCERT Class 6 Hindi Balram ki Katha Chapter 8 Sita ki Khoj Class 6 Hindi Bal Ram Katha Chapter 8 सीता की खोज Class 6th Bal Ram Katha Chapter 8 sita ki khoj full explanation सीता की खोज प्रश्न उत्तर Class 6 Hindi Bal Ram Katha Chapter 8 Question Answer Class 6 Hindi Chapter 8 Sita Ki Khoj Explanation कक्षा 6 बाल रामकथा पाठ 8 सीता की खोज पाठ के प्रश्न उत्तर से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *