Samanya Gyan

उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न PDF

उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न PDF

Ancient History of Uttar Pradesh Important Questions – उत्तर प्रदेश में हर साल अलग अलग विभाग में नौकरियां निकाली जाती है .उत्तर प्रदेश में अगर किसी भी सरकारी नौकरी की भर्ती होती है तो उसमें उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास के प्रश्न जरुर पूछे जाते हैं. तो जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहें है उसे उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास से संबंधित सामान्य ज्ञान की पूरी जानकारी होनी चाहिए. हमारी वेबसाइट पर आपको उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .इसलिए इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़े ,यह आपकी परीक्षाओं के लिए फायदेमंद रहेंगे .

भारत में आरम्भिक गुप्त मुद्राएँ एवं अभिलेख किस राज्य से प्राप्त हुए हैं?
(1) बिहार
(2) मध्य प्रदेश
(3) उत्तर प्रदेश
(4) दिल्ली
Answer
उत्तर प्रदेश
इलाहाबाद स्तम्भ अभिलेख निम्नलिखित में से किस एक से सम्बद्ध है?
(1) महापदमनन्द
(2) चन्द्रगुप्त मौर्य
(3) अशोक
(4) समुद्रगुप्त
Answer
समुद्रगुप्त
निम्न में उत्तर प्रदेश में स्थित कौनसा मंदिर है, जो भारत में गुप्त कालीन शिखर मंदिर का पहला उदाहरण है?
(1) देवगढ़ का दशावतार मंदिर
(2) भीतर गाँव मंदिर
(3) विश्वनाथ मंदिर
(4) गोरखनाथ मंदिर
Answer
देवगढ़ का दशावतार मंदिर
उत्तर प्रदेश के किस नगर को हर्षकाल में ‘महोदय श्री’ कहा जाता था?
(1) कन्नौज
(2) मथुरा
(3) वाराणसी
(4) आगरा
Answer
कन्नौज
सम्राट हर्षवर्धन ने दो महान् धार्मिक सम्मेलनों का आयोजन किया था
(1) कन्नौज तथा प्रयाग में
(2) प्रयाग तथा थानेश्वर में
(3) थानेश्वर तथा वल्लभी में
(4) वल्लभी तथा प्रयाग में
Answer
कन्नौज तथा प्रयाग में
ह्वेनसांग की भारत में यात्रा के समय सूती कपड़ों का उत्पादन के लिए प्रसिद्ध नगर था
(1) वाराणसी
(2) मथुरा
(3) पाटलिपुत्र
(4) कांची
Answer
मथुरा
समुद्रगुप्त के उत्तरापथ एवं दक्षिणापथ अभियानों का उल्लेख निम्न में किससे प्राप्त होता है?
(1) कहौम स्तम्भ लेख
(2) मथुरा का लेख
(3) गढ़वा शिलालेख
(4) प्रयाग-प्रशस्ति अभिलेख
Answer
प्रयाग-प्रशस्ति अभिलेख
निम्न में से किस शासक ने उत्तर भारत को हूणों से मुक्त कराया?
(1) यशोधर्मा
(2) ईसान वर्मा
(3) स्कन्दगुप्त
(4) भानुगुप्त
Answer
स्कन्दगुप्त
उत्तर प्रदेश में किस स्थल से सोहन संस्कृति (पाषाण संस्कृति) के उपकरण प्राप्त हुए हैं ?
(1) बेलन घाटी
(2) बलिया
(3) भीमबेटका
(4) अवध
Answer
बेलन घाटी
उत्तर प्रदेश को प्राचीनकाल में क्या कहा जाता था ?
(1) ब्रह्मर्षि देश
(2) मध्य देश
(3) आर्यावर्त
(4) (1) एवं (2)
Answer
(1) एवं (2)
उत्तर प्रदेश के किस स्थान की खुदाई से धान की खेती किए जाने का प्रमाण मिला है?
(1) पंचाह
(2) कोल्हाडिवा
(3) महगड़ा
(4) अतरंजीखेड़ा
Answer
कोल्हाडिवा
उत्तर प्रदेश राज्य में किस स्थल से सैन्धव सभ्यता के साक्ष्य प्राप्त हुए है?
(1) आलमगीर पुर
(3) अहिच्छत्र
(2) अतरंजीखेड़ा
(4) इनमें से कोई नहीं
Answer
आलमगीर पुर
उत्तर प्रदेश के निम्न में से किस स्थल से लौह-युगीन सभ्यता के अवशेष पाए गए हैं?
(1) अहिच्छत्र
(2) हस्तिनापुर
(3) अतरंजीखेड़ा
(4) ये सभी
Answer
ये सभी
गेरूवर्णी गैरिक मृद्भाण्ड पात्र (OCP) का नामकरण हुआ था
(1) हस्तिनापुर में
(2) अहिच्छत्र में
(3) नोह में
(4) लाल किला में
Answer
हस्तिनापुर में
उपनिषद् काल में राजा अश्वपति शासक थे
(1) काशी के
(2) केकय के
(3) पांचाल के
(4) विदेह के
Answer
केकय के
उत्तर वैदिक काल के कुरु एवं पांचाल राज्य किस वर्तमान क्षेत्र में स्थित थे?
(1) उत्तर प्रदेश
(2) मध्य प्रदेश
(3) उत्तराखण्ड
(4) बिहार
Answer
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के प्राचीन ‘कुरु’ राज्य में निम्न में कौन शामिल नहीं था?
(1) मेरठ
(2) बरेली
(3) दिल्ली
(4) थानेश्वर
Answer
बरेली
निम्न में किस जैन तीर्थंकर का जन्म उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ था?
(1) पार्श्वनाथ
(2) सम्भरनाथ
(3) चन्द्रप्रभा
(4) महावीर स्वामी
Answer
महावीर स्वामी
उत्तर प्रदेश का कौनसा स्थान प्राचीनकाल में जैन धर्म के केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध था?
(1) आगरा
(2) मथुरा
(3) सारनाथ
(4) इलाहाबाद
Answer
मथुरा
निम्न में कौन एक उत्तर प्रदेश का बुद्ध-कालीन नगर नहीं था?
(1) मथुरा
(2) साकेत
(3) हस्तिनापुर
(4) गौतमबुद्ध नगर
Answer
गौतमबुद्ध नगर
बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश दिए थे
(1) वैशाली में
(2) श्रावस्ती में
(3) कौशाम्बी में
(4) राजगृह में
Answer
श्रावस्ती में
निम्नलिखित में से किस राजवंश के अभिलेख से इस परम्परा का समर्थन होता है कि लुम्बिनी शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म स्थान था?
(1) मौर्य
(2) शुंग
(3) कण्व
(4) कुषाण
Answer
मौर्य
महात्मा बुद्ध ने अपना पहला धर्मचक्र प्रवर्तन किस स्थान पर दिया था?
(1) लुम्बिनी में
(2) सारनाथ में
(3) पाटलिपुत्र में
(4) वैशाली में
Answer
सारनाथ में
जैन एवं बौद्ध धर्मों के अलावा उत्तर प्रदेश में प्राचीनकाल में किस ओर धर्म से सम्बन्धित साक्ष्य बहुतायत में पाए गए हैं ?
(1) ब्राह्मण धर्म
(2) वैष्णव धर्म
(3) शैव धर्म
(4) सिख धर्म
Answer
ब्राह्मण धर्म
उत्तर प्रदेश में बौद्ध एवं जैनियों दोनों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है
(1) सारनाथ
(2) कौशाम्बी
(3) कुशीनगर
(4) देवीपाटन
Answer
कौशाम्बी
भागवत धर्म के प्रवर्तक थे
(1) जनक
(2) कृष्ण
(3) याज्ञवल्कय
(4) सूरदास
Answer
कृष्ण
उत्तर प्रदेश के निम्न में किस स्थल से नव-पाषाण कालीन साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ?
(1) कोल्हाडिवा
(2) महगड़ा
(3) पंचोह
(4) उपरोक्त सभी
Answer
उपरोक्त सभी
उत्तर प्रदेश के किस स्थल से ताम्र-पाषाणिक संस्कृति के प्रमाण मिले हैं?
(1) खैराडीह
(2) नौहान
(3) महगड़ा
(4) (1) एवं (2) दोनों
Answer
(1) एवं (2) दोनों
पुरा-पाषाण कालीन उत्तर प्रदेश में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर तत्कालीन लोगों को निम्न में किसका ज्ञान था?
(1) कृषि
(2) उद्योग
(3) पशुपालन
(4) गृह-निर्माण
Answer
पशुपालन
राज्य का कौन-सा क्षेत्र मध्य-पाषाण कालीन उपकरणों हेतु अत्यन्त समृद्ध है?
(1) विन्ध्य क्षेत्र
(2) मध्य-गंगा घाटी वाला क्षेत्र
(3) तराई-क्षेत्र
(4) (1) एवं (2) दोनों
Answer
(1) एवं (2) दोनों
उत्तर प्रदेश राज्य के किस क्षेत्र से प्राप्त मध्य पाषाणिक साक्ष्यों में झोपड़ियों के होने के प्रमाण मिले हैं?
(1) इलाहाबाद
(2) बुंदेलखण्ड
(3) आगरा
(4) गोरखपुर
Answer
इलाहाबाद
वह प्राचीन स्थल जहाँ 60,000 मुनियों की सभा में सम्पूर्ण महाभारत कथा का वाचन किया गया था, है
(1) अहिच्छत्र
(2) हस्तिनापुर
(3) काम्पिल्य
(4) नैमिषारण्य
Answer
नैमिषारण्य
उत्तर प्रदेश का वह स्थान जहाँ मौर्य शासक अशोक द्वारा निर्मित ‘सिंह-स्तम्भ’ की आकृति को भारत सरकार ने अपना राज-चिन्ह घोषित किया है?
(1) इलाहाबाद
(2) मेरठ
(3) कानपुर
(4) सारनाथ
Answer
सारनाथ
निम्नलिखित प्राचीन भारतीय अभिलेखों में से कौनसा एक खाद्यान्न को देश में संकटकाल में उपयोग हेतु सुरक्षित रखने के बारे में प्राचीनतम शाही आदेश है ?
(1) सोहगौरा ताम्रपत्र लेख
(2) अशोक का रूमिनदेइ स्तम्भ लेख
(3) प्रयाग प्रशस्ति
(4) चन्द्र का मेहरोली स्तम्भ लेख
Answer
सोहगौरा ताम्रपत्र लेख
प्रभासगिरि जिनका तीर्थ स्थल है,वे हैं
(1) बौद्ध
(2) जैन
(3) शैव
(4) वैष्णव
Answer
बौद्ध
निम्नलिखित में से कौनसा स्थल पार्श्वनाथ से सम्बद्ध होने के कारण जैन सिद्ध क्षेत्र माना जाता है?
(1) चम्पा
(2) पावा
(3) सम्मेद शिखर
(4) ऊर्जयंत
Answer
सम्मेद शिखर
निम्नलिखित में से कौनसा एक, ईसा पूर्व छठी शताब्दी में, प्रारम्भ में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य था?
(1) गंधार
(2) कम्बोज
(3) काशी
(4) मगध
Answer
कम्बोज
निम्न में से किस राज्य को ‘बौद्ध धर्म का पालना’ कहा जाता है?
(1) उत्तर प्रदेश
(2) बिहार
(3) मध्य प्रदेश
(4) राजस्थान
Answer
उत्तर प्रदेश
नन्द वंश के शासन के उपरान्त उत्तर प्रदेश का क्षेत्र किसके शासन के अधीन आया?
(1) शुंग वंश
(2) मौर्य वंश
(3) कण्व वंश
(4) गुप्त वंश
Answer
मौर्य वंश
बुद्ध की खड़ी प्रतिमा निम्न में से किस काल में बनाई गई ?
(1) गुप्त काल
(2) कुषाण काल
(3) मौर्य काल
(4) गुप्तोत्तर काल
Answer
कुषाण काल
मगध के किस सम्राट् के कार्यकाल में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश पहली बार मगध साम्राज्य के अधीन आया?
(1) जरासंध
(2) बिम्बसार
(3) महापदम्नन्द
(4) अज्ञातशत्रु
Answer
महापदम्नन्द
निम्न में से कौनसा काल उत्तर प्रदेश में संस्कृत भाषा तथा ब्राह्मण धर्म के उत्थान का काल है?
(1) मौर्य काल
(2) शुंग काल
(3) गुप्त काल
(4) कुषाण काल
Answer
शुंग काल
मथुरा पर काफी दिनों तक किस यूनानी शासक ने शासन किया?
(1) सिकन्दर
(2) मिथेडेट्स
(3) मिनांडर
(4) सेल्यूकस
Answer
मिनांडर
उत्तर प्रदेश के किस स्थान से प्राप्त ‘ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण लेख से ज्ञात होता है कि ‘शक शासक’ स्वयं को क्षत्रय कहते थे?
(1) मथुरा
(2) सहारनपुर
(3) आगरा
(4) बरेली
Answer
मथुरा
उत्तर प्रदेश के किस स्थल से प्राप्त शिलालेख से पता चलता है कि पुष्यमित्र शुंग ने दो ‘अश्वमेध यज्ञ’ किए थे?
(1) मथुरा
(2) इलाहाबाद
(3) अयोध्या
(4) वाराणसी
Answer
अयोध्या
कुषाण वंश की द्वितीय राजधानी थी
(1) पुरुषपुर
(2) मथुरा
(3) अयोध्या
(4) कांतिपुर
Answer
मथुरा

इस पोस्ट में आपको यूपी प्राचीन इतिहास के प्रश्न-उत्तर quiz प्राचीन उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी उत्तर प्रदेश के प्राचीन इतिहास MCQ उतर प्रदेश के प्राचीन काल का इतिहास के अभ्यास के प्रश्न Uttar Pradesh GK Questions Uttar Pradesh Ancient History Question uttar pradesh related questions in hindi उत्तर प्रदेश का इतिहास पीडीएफ History of Uttar Pradesh in Hindi से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *