विज्ञान

जीव विज्ञान क्या होता है

जीव विज्ञान क्या होता है

Biology In Hindi : विज्ञान एक बहुत बड़ा विषय है जिसके अंतर्गत अलग-अलग शाखाएं आती हैं. जैसे कि भौतिक विज्ञान रासायनिक विज्ञान और जीव विज्ञान.जीव विज्ञान प्राकृतिक विज्ञान की तीन बड़ी शाखाओं में से एक है। यह शाखा विज्ञान जीव, जीवन और जीवन के प्रक्रियाओं के अध्ययन से सम्बन्धित होती है। जीव विज्ञान में हम जीवों की संरचना, कार्यों, विकास, उद्भव, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में अध्ययन करते हैं। आधुनिक जीव विज्ञान एक बहुत बड़ा विषय है, जिसकी कई शाखाएँ हैं।

जीव विज्ञान (Biology) की परिभाषा :- विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत जीव धारियों का अध्ययन किया जाता है जंतुओं का अध्ययन जंतु विज्ञान (Zoology) पादप रोगों का अध्ययन वनस्पति विज्ञान (Botany) तथा सूक्ष्म जीवो का अध्ययन सूक्ष्म जैविक (Microbiology) के अंतर्गत किया जाता है.जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग Lamarck और उनके साथी Treviranus नामक वैज्ञानिकों ने 1802 में शुरू किया था.Aristotle (अरस्तू) को जीव विज्ञान और जंतु विज्ञान का जनक माना जाता है.

TGT विज्ञान Mock Test In Hindi

जीव विज्ञान की शाखाएं

Sr.No. शाखा अध्ययन
1. अनुवांशिक अभियांत्रिकी (Genetic Engineering) इसमें अनुवांशिक पदार्थों के उपयोग और संयोजन द्वारा नए अनुवांशिक लक्षण वाले जीव धारियों का निर्माण किया जाता है.
2. आयु विज्ञान (Gerontology) इसमें प्राणियों के ऊपर आयु के प्रभाव का अध्ययन किया जाता है.
3. केंद्रक विज्ञान (Karyology) इसमें केंद्रक का अध्ययन होता है.
4. बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology) इसमें संजीव हो या उनसे प्राप्त पदार्थों का उद्योगिक क्रियाओं में प्रयोग किया जाता है.
5. सौपरिवेशकी (Euthenics) इसमें मानव की वर्तमान पीढ़ी का अच्छे पोषण द्वारा सुधार किया जाता है.
6. औतिकी (Histology) इसमें ऊतकों का अध्ययन होता है.
7. एथोलोजी (Ethology) इसमें प्राणियों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है.
8. पीडीयोलॉजी (Pedolodgy) इसमें मृदा का अध्ययन किया जाता है.
9. सब्जियों की कृषि (Olericulture) इसमें सब्जियों का अध्ययन किया जाता है.
10. परजीवी विज्ञान (Parasitology) इसमें दूसरी जीवो के अंदर या बाहर परजीवियों का अध्ययन किया जाता है.
11. वर्गिकी (Taxonomy) इसमें जीवों के वर्गीकरण का अध्ययन किया जाता है.
12. प्राणी भूगोल (Zoogeography) इसमें प्राणियों के पृथ्वी पर वितरण का अध्ययन किया जाता है.
13. प्रतिरक्षा विज्ञान (Immunology) इसमें प्राणियों की रोगों के प्रति प्रतिरोधकता का अध्ययन किया जाता है.
14. जैव रसायन (Biochemistry) इसमें जीवो के रासायनिक घटक तथा रासायनिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है.
15. स्पेस बायोलोजी (Space Biology) इसमें अंतरिक्ष तथा वायुमंडल में स्थित जीवों का अध्ययन किया जाता है.
16. जीवाशिमकी (Palaeontology) इसमें जीव धारियों के जीवाश्म तथा विभिन्न कालों का अध्ययन किया जाता है.
17. एग्रोस्टोलोजी (Agrostology) इसमें घासों का अध्ययन किया जाता है.
18. विषाणु विज्ञान (Virolodgy) इसमें विषाणु का अध्ययन होता है.
19. सूक्ष्म जैविक (Microbiology) इसमें सूक्ष्म जीवों का अध्ययन किया जाता है.
20. कवक विज्ञान (Mycology) इसमें कवकों का अध्ययन किया जाता है.
21. रेडिएशन बायोलोजी (Radiation Biology) इसमें विभिन्न विकिरणों के जीवन पर प्रभाव का अध्ययन किया जाता है.
22. पैलिनोलाजी (Palynology) इसमें परागकणों का अध्यन किया जाता है.
23. जैवरासायनिकी (Biochemistry) इसमें जीव शरीर के रसायनों का अध्ययन किया जाता है.
24. सुजननिकी (Eugenics) इसमें अनुवांशिकी के नियमों द्वारा मानव जाति के सुधार का अध्ययन किया जाता है.
25. हिम जीव विज्ञान (Cryobiology) इसमें कम तापमान पर जीवो को सुरक्षित रखने का अध्ययन किया जाता है.
26. आर्थिक वनस्पति विज्ञान (Economic Botany) इसमें पौधों में प्राप्त विभिन्न उपयोगी वस्तुओं तथा पदार्थों का अध्ययन किया जाता है.
27. उद्यान कृषि (Horticulture) इसमें उद्यानों में फल सब्जियां सजावटी पौधों तथा पौधों के संवर्धन का अध्ययन किया जाता है.
28. पादप रोग विज्ञान (Plant Pathology) इसमें पौधों में रोग के लक्षण रोगकारक जीव तथा रोगों के नियंत्रण का अध्ययन किया जाता है.
29. पारिस्थितिकी (Ecology) जीवो के उनके वातावरण से संबंधों का अध्यय किया जाता है.
30. कोशिका विज्ञान (Cytology) इसमें कोशिका एवं कोशिका अंगों का अध्ययन होता है.
31. जैव सांख्यिकी (Biometrics) इसमें जैविक क्रियाओं तथा उनके परिणामों का गणित तथा सांख्यिकी द्वारा विश्लेषण किया जाता है.
32. एंथोलॉजी (Anthology) इसमें पुष्पों का अध्ययन किया जाता है.
33. मत्स्य विज्ञान (Lchthyoloy) इसमें मछलियों का अध्ययन किया जाता है.
34. जीवाणु विज्ञान (Bacteriology) इसमें जीवाणुओं का अध्ययन होता है.
35. सरीसृप विज्ञान (Herpetology) इसमें सरीसृपों का अध्ययन किया जाता है.
36. शस्य विज्ञान (Agronomy) इसमें खेतों में उगाए जाने वाले पौधों तथा मृदा प्रबंध का अध्ययन किया जाता है.
37. स्त्री रोग विज्ञान (Gynaecology) इसमें मादा जनन तंत्र तथा उससे संबंधित रोगों का अध्ययन किया जाता है.
38. शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology) इसमें विभिन्न अंगों तथा तंग तंत्रों के कार्यों का अध्ययन होता है.
39. अनुवांशिकी (Genetics) इसमें जीवो में अनुवांशिक लक्षणों की वंशागति तथा अभिन्नताओं का अध्ययन किया जाता है.
40. उद्विकास (Evolution) इसमें जीवन के उद्गम तथा उसके विकास का अध्ययन है.
41. शैवाल विज्ञान (Algology Or Phycology) इसमें शैवालों का अध्ययन होता है.
42. शारीरिकी (Anatomy) इसमें जीवों के अध्ययन की आंतरिक रचना का अध्ययन होता है.
43. यूफेनिक्स (Euphonics) इसे चिकित्सा इंजीनियरिंग भी कहते हैं
44. जीव भौतिक (Biophysics) इसमें भौतिक सिद्धांतों तथा विधियो के आधार पर जैविक समस्याओं का अध्ययन किया जाता है.
45. डैंड्रफक्रोनोलोजी (Dendrochronology) इसमें वृक्षों की आयु का अध्ययन किया जाता है.
46. अस्थि विज्ञान (Osteology) इसमें अस्थियों का अध्ययन किया जाता है.
47. आकारिकी (Morphology) इसमें बाह्य रचना व आकृति का अध्ययन किया जाता है.
48. उत्तक संवर्धन (Tissue Culture) इसमें कृत्रिम मध्यम पुरुष को का संवर्धन होता है.
49. पुष्प कृषि (Floriculture) इसमें सजावटी फूलों के संवर्धन का अध्ययन किया जाता है.
50. पुरावनस्पति विज्ञान (Palaeobotany) इसमें पौधों के जीवाश्म का बन्ना तथा उनकी संरचना का अध्ययन किया जाता है.
51. हिमेटोलॉजी (Hepatology) इसमें यकृत का अध्ययन किया जाता
52. पादप प्रजनन (Plant Breeding) इसमें संकरण द्वारा उन्नत किस्मों के विकास से संबंधित कारणों का अध्ययन किया जाता है.
53. वनस्पति भूगोल (Plant Geography) इसमें पृथ्वी पर पौधों के वितरण का अध्ययन किया जाता है.
54. भ्रूणविज्ञान (Embryology) इसमें जीवो के परिवर्तन (Development) तथा वृद्धि का अध्ययन होता है.

जीव विज्ञान के दुरुपयोग

विज्ञान द्वारा किए गए अनेक अविष्कारों का इस्तेमाल हम अपने काम को आसान बनाने के लिए और फायदे के लिए करते हैं लेकिन कुछ अविष्कार ऐसे बनाए जाते हैं जिनका दुरुपयोग भी किया जाता है और इसके कारण हमें बहुत हानियां होती है ऐसे ही जीव विज्ञान के भी कुछ दुरुपयोग होते हैं.

1.सोनोग्राफी (Sonography) :-सोनोग्राफी या अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) का प्रयोग भ्रूण के लिंग आयु तथा स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए किया जाता है परंतु इसके द्वारा लिंग प्रशिक्षण कराकर मादा भ्रूण का गर्भ समापन कर दिया जाता है.

2.जैविक हथियारों (Biological Weapons) :- जैविक हथियारों जैसे- एंथ्रेक्स बैक्टीरिया (Anthrax Bacteria) , क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम (Clostridium Botulinum) ,यर्सिनिया पेस्टिस (Yersinia Pestis) आदि का प्रयोग मानव उनकी फसलों तथा जंतुओं को नष्ट करने के लिए करता रहा है.

3.एम्नियोसेंटेसिस (Amniocentesis) :-एम्नियोसेंटेसिस का विकास भ्रूण की गुणसूत्र अनियमितताओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता था परंतु उसके द्वारा लिंग परीक्षण कराकर मादा भ्रूण का गर्भ समापन किया जाता था.

इस पोस्ट में आपको जीव विज्ञान की परिभाषा जीव विज्ञान का अर्थ जीव विज्ञान किसे कहते है जीव विज्ञान के जनक जीव विज्ञान क्या है जीव विज्ञान कक्षा 11 जीव विज्ञान 12 वीं जीव विज्ञान शिक्षण से संबंधित पूरी जानकारी देने की कोशिश की है अगर इसके अलावा आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करें और अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *