Samanya Gyan

REET Important Question Answer Pdf in Hindi

REET Important Question Answer Pdf in Hindi

REET के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पीडीएफ – अगर कोई विद्यार्थी REET की परीक्षा की तैयारी कर रहा है तो उसे REET की जानकारी होना बहुत जरूरी है .इसलिए जो उम्मीदवार REET exam के प्रश्न ढूढ़ रहे तो ,उन्हें इस पोस्ट में reet most important question REET Important Questions PDF रीट के महत्वपूर्ण प्रश्न रीट एग्जाम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए .इसलिए इन प्रश्नों को आप अच्छे से याद करे .यह प्रश्न आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे .

REET Exam Notes in Hindi PDF Download

1. मनुष्यों में विकास की सबसे तीव्र गति होती है – किशोरावस्था मे
2. किसी जिज्ञासु छात्र को प्रेरित करने में कौनसा एक कारगर उपाय है – प्रशंसा द्वारा
3. उपलब्धि परीक्षण दिये जा सकते है? – तीन प्रकार से
4. शिक्षा के क्षेत्र में व्यवहारवादियों का सबसे बड़ा योगदान है – वस्तुनिष्ठता
5. व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जो कि प्रचलित अभ्यास का परिणाम होता है उसे क्या कहते है? – अधिगम
6. कौनसा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है? – लिखना
7. फ्रायड ने मन की तुलना किससे की है? – समुद्र में तैरते हुए हिमखण्ड से
8. किलपैट्रिक द्वारा प्रयोजना विधि का आविष्कार हुआ – 1918
9. प्रत्येक शिक्षार्थी अपने आप में अद्वितीय है। इसका अर्थ है – किसी भी दो शिक्षार्थियों की योग्यता, रूचि और प्रतिभा समान नहीं होती है
10. कौनसा सामान्यत: एस.ओ.आर. उपागम का प्रतिपादक माना जाता है – वुडवर्थ
11. विशेष रूप से जरूरतमन्द बच्चों की शिक्षा का प्रबन्ध होना चाहिए – दूसरे सामान्य बच्चों के साथ
12. जब शिशु अपनी आँख, कान व हाथ के सम्बन्ध में सोचते है, तो ये कौनसे स्तर में शामिल होते है? – इन्द्रियजनित स्तर
13. ‘‘संवेदन ज्ञान की पहली सीढी है‘‘ यह कथन है – मानसिक विकास
14. सिद्धान्तों में से कौन बच्चे के बौद्धिक विकास के चार चरणों (संवंदी-चालक, पूर्व-परिचालन, सुदृढ-परिचालन एवं औपचारिक-परिचालन) को चिन्हित करता है – जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त
15. मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान को मानसिक स्वास्थ्य का संरक्षक तथा मानसिक रोगों से बचाव करने वाला किसने बताया है? – हेडफील्ड
16. व्यक्ति में उन मनोशारीरिक अवस्थाओं का गतिशील संगठन, जो उसके पर्यावरण के साथ अद्वितीय सामंजस्य निर्धारित करता है, वह कहलाता है – व्यक्तित्व
17. कौन सीखने के सही स्तर है? – तथ्य, सूचना, ज्ञान प्राप्त करना, बोध, प्रज्ञान
18. एक शिक्षक के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है – विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर करना
19. जेम्स ड्रेवर ने मनोविज्ञान को किस प्रकार का विज्ञान माना है? – शुद्ध विज्ञान
20. शिक्षा मनोविज्ञान किसमें उपयोगी नहीं है? – पशुओं के प्रयोग में
21. सीखना किससे प्रभावित होता है? – प्रेरणा से
22. कौनसा तनाव को कम करने का अप्रत्यक्ष ढंग है – उदातीकरण
23. चिम्पेजियों पर प्रयोग किसके द्वारा किया गया? – कोहलर के द्वारा
24. मनोविज्ञान का जन्म किसके समय दर्शनशास्त्र के अंग के रूप में हुआ? – अरस्तु

25. सीखना किससे प्रभावित होता है? – प्रेरणा से
26. किसे प्राथमिक स्तर पर शिक्षक का सर्वाधिक महत्वपूर्ण गुण माना जाना चाहिए – धैर्य और दृढ़ता
27. अपने आसपास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाने की क्षमता से बुद्धिमता का सम्बन्ध जोड़ने वाला मनोवैज्ञानिक था – जीन पियाजे
28. “तत्परता का नियम” अधिगम का किस प्रकार का नियम है? – मुख्य नियम
29. क्रिस्टिना अपनी कक्षा को एक क्षेत्र भ्रमण के लिए ले गई और वापस आकर उसने अपने छात्रों से भ्रमण के बारे में चर्चा की। यह प्रक्रिया क्या है – अधिगम का मूल्यांकन
30. क्रियाप्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया – स्किनर ने
31. भारत के संविधान में किसके लिए नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा है? – 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए
32. पावलाव ने सीखने के अनुबन्धन प्रतिक्रिया सिद्धान्त का प्रतिपादन ……………………..पर प्रयोग करके किया था। – कुत्ते
33. एक अध्यापिका यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उसके विद्यार्थी आंन्तरिक रूप से प्रेरित है। इस सन्दर्भ मे वह करेगी। – अन्तिम परिणाम पर ध्यान देने के बजाय व्यक्तिगत रूप से बच्चों की अधिगम की प्रक्रियाओं पर ध्यान देना
34. निगमनात्मक तर्कणा में शामिल है – सामान्य से विशिष्ट की ओर तर्कणा
35. संवेग की उत्पत्ति …………………से होती है – मूल प्रवृत्तियों
36. कौनसा कारक अधिगम को सकारात्मक प्रकार से प्रभावित करता है – अर्थपूर्ण सम्बन्ध
37. उपलब्धि अभिप्रेरणा है – चुनौतीपूर्ण कार्यों में बने रहने की प्रवृति
38. “6 से 10 वर्ष की अवस्था में बालक रूचि लेना प्रारम्भ करते है।” – विद्यालय में
39. बहिर्मुखी प्रवृति के व्यक्ति होते है – सामाजिक एवं मित्रतापूर्ण व्यवहार के धनी
40. क्रियात्मक अनुसंधान किस मनोविज्ञान की उपज है – सामाजिक मनोविज्ञान
41. पराहम् व्यक्तित्व के किस एक पक्ष का प्रतिनिधित्व करता है? – नैतिक
42. कौनसा अभिप्रेरणा का आंन्तरिक स्रोत नहीं है – प्रतिद्वन्द्विता
43. एक बच्चे की वृद्धि और विकास के अध्ययन की सर्वाधिक अच्छी विधि कौनसी है- विकासीय विधि
44. शिक्षार्थी वैयक्त्कि भिन्नता प्रदर्शित करते है। अत: शिक्षक को – सीखने के विविध अनुभवों को उपलब्ध करना चाहिए
45. सामूहिक अचेतन का सम्प्रत्यय…………द्वारा दिया गया था? – युंग
46. छात्र स्वाभाविक रूप से प्रेरित हाते है – नवीनता का पता लगाने के लिए
47. अधिकतर दाएँ हाथ से काम करने वाले लोगों के मस्तिष्क का बायां गोलार्द्ध……….को नियंत्रित करता है। – भाषा प्रक्रमण
48. कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सर्वाधिक प्रभावशाली उपाय क्या है? – शिक्षण को रोचक एवं व्यवहारिक बनाना
49. फ्रायड के अनुसार असामान्य व्यवहार का मौलिक कारण है ? – आंशिक दमन
50. क्रियात्मक अनुसन्धानकर्ता के लिए आवश्यक होता है – अपेक्षित शैक्षिक योग्यता होना

51. कौन शेष से भिन्न है – ड्राइव रिडक्शन का सिद्धान्त
52. क्रोध व भय प्रकार है? – संवेग
53. शिक्षा के संकुचित अर्थ में शिक्षा प्रदान की जाती है? – निश्चित स्थान पर
54. पाठ्यचर्या ऐसी हो जो पाठ्य-पुस्तक के ज्ञान को पुन: प्रज्ञतुत करने के स्थान पर बच्चों को अपनी आवाजें पाने, कार्य करने के लिए अपनी जिज्ञासा का पोषण करने, प्रश्न पूछने और जाँच-पड़ताल करने तथा अपने अनुभवों को बाटने तथा विद्यालय के ज्ञान के साथ जोड़ने में सक्षम बनाए। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, 2005 पृष्ठ 13 इस पृष्ठभूमि में, एक शिक्षक की प्राथमिक भूमिका क्या होनी चाहिए? – बच्चों को उनकी अपनी समझ और अपने ज्ञान को साझा करने के पर्याप्त अवसर देना
55. व्यक्तित्व मापन की वस्तुनिष्ठ विधियों में कौनसी विधि नही मानी जाती – व्यक्तित्व के संकेत के रूप में शारीरिक परिवर्तन
56. व्यवहार में होने वाले स्थायी परिवर्तन, जो अभ्यास के कारण होते हैं, को कहा जाता है? – सीखना
57. आधुनिक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में, शिक्षक की भूमिका है – सीखने हेतु एक अच्छे सुलभकर्ता की
58. राष्ट्रीय मानसिक विकलांग संस्थान स्थित है? – हैदराबाद
59. मानव-व्यक्तित्व परिणाम है – आनुवांशिकता और वातावरण की अन्त:क्रिया का
60. विभिन्न मुद्दों और विमर्शों पर उनके लिए कारण प्रस्तुत करते हुए बच्चों को अपनी व्यक्तिगत राय को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करने वाले प्रश्न किसको बढ़ावा देते हैं – विश्लेषणात्मक और आलोचनात्मक चिंतन
61. नैमिततिक अनुबन्धन में पहले सरल अनुक्रियाओं को अधिगम द्वारा जटिल अनुक्रियाओं के अधिगम का प्रक्रम कहलाता है – कार्यक्रमित अधिगम
62. शिक्षण विधियों तथा शिक्षण नीतियों में अन्तर होता है? – उद्देश्यों का
63. केटल द्वारा विश्लेषित किये गये व्यक्तित्व शीलगुणों की संख्या कितनी है – 16
64. कक्षा-अध्यापक ने राघव को अपनी कक्षा में अपने की-बोर्ड पर स्वयं द्वारा तैयार किया गया मधुर संगीत बजाते हुए देखा। कक्षा- अध्यापक ने विचार किया कि राधव में ……बुद्धि उच्च स्तरीय थी – संगीतमय
65. सकारात्मक दण्ड का कौनसा उदाहरण है – मित्रों के द्वारा उपहास
66. किस समूह के बच्चों को समायोजन की समस्या होती है – कुशाग्र बुद्धि के बच्चे
67. जब बालक की परीक्षा द्वारा मापी हुई योग्यता के सही मूल्यांकन में स्थायित्व होता है, तब उस परीक्षा को ………….कहते है? – वस्तुनिष्ठता
68. सूझ द्वारा सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया – कोहलर
69. बालकों का मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, 2009 देश में लागू हुआ? – 1 अप्रैल, 2010
70. कौनसी विशेषता आन्तरिक रूप से अभिप्रेरित बच्चों के लिए सही नही है – वे हमेशा सफल होते है
71. नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, 2009 में अनिवार्य शब्द का अर्थ है – उचित सरकारें दाखिले, उपस्थिति ओर प्रारम्भिक शिक्षा की पूर्णता को सुनिश्चित करेंगी
72. वैयक्तिक अन्तरों का ज्ञान शिक्षकों की मदद किसमें करता है – सभी शिक्षार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं का आंकलन करने और उसे अनुरूप उन्हे पढ़ाने मेें
73. समान आयु के बच्चों में भी आकृति, योग्यता, स्वभाव, रूचि, प्रवृति और अन्य बातों में बहुत अंतर होता है।इस सन्दर्भ में विद्यालय की क्या भूमिका है? – सुनिश्चित करना कि प्रत्येक बच्चे को अपनी क्षमताओं के अनुसार विकास के अवसर मिलें
74. संवेग का कौनसा सिद्धान्त इस विचार को मानता है कि संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक व्यवहार पर आधारित है? – जेम्स लैंग सिद्धान्त

75. अधिगम क्या नही है? – विकास
76. व्यक्तित्व विकास की अवस्था है – अधिगम एवं वृद्धि
77. “अन्तर्दृष्टि अधिगम” में समस्या की किस स्थिति पर ध्यान दिया जाता है? – सम्पूर्ण स्थिति पर
78. साईमन-बिने के अनुसार बुद्धि क्या है? – पहचानने तथा सुनने की शक्ति
79. शिक्षा मनोविज्ञान अध्ययन करता है? – मानव व्यवहार का शैक्षिक परिस्थितियों में
80. सीखने की प्रक्रिया में विद्यार्थी द्वारा की गई त्रुटियों के सम्बन्ध में आपकी दृष्टि से कौनसा कथन सर्वोत्तम है – त्रुटियाँ अधिगम प्रक्रिया का भाग है
81. प्रतिभावान बालकों की पहचान करने के लिए हमें सबसे अधिक महत्व – वस्तुनिष्ठ परीक्षणों के परिणाम को देना चाहिए
82. रोर्शक परीक्षण के बारे में कौनसा कथन सत्य नही है – रोशार्क परीक्षण व्यक्तित्व की सम्पूर्ण रूप में नैदानिक जाँच करता है
83. सामान्य संयुक्त कोशिका में गुणसूत्रों के जोड़े होते है? – 23
84. अहम् निर्देशित होता है – वास्तविकता सिद्धान्त द्वारा
85. अधिगम को प्रभावित करने वाला व्यक्तिगत कारक है? – परिपरिपक्वता एवं आयु
86. यदि कोई विद्यार्थी आपका सम्मान नहीं करता है तो आप – उसके अभिभावकों से बात करेंगे
87. सामाजिक अध्ययन का सबसे अधिक महत्व किसमें होता है? – सामाजिक मूल्यों के विकास में
88. अधिगम निर्योग्यता का लक्षण है – अवधान सम्बन्धी बाधा/विकार
89. बच्चों में नैतिकता की स्थापना के लिए सर्वोत्तम मार्ग है – शिक्षक का आदर्श रूप मे व्यवहार करना
90. शिक्षक का बर्ताव होना चाहिए – आदर्शवादी
91. कक्षा में विद्यार्थियों के वैयक्तिक विभेद – लाभकारी है, क्योंकि ये विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक संरचनाओं को खोजने में अध्यापक की प्रवृत्त करते है
92. जर्मनी के लिपजिंग विश्वविद्यालय जहाँ प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला 1879 में स्थापित की गई वर्तमान में नाम है – काल मार्क्स विश्वविद्यालय
93. एक विकलांग बच्चा पहली बार विद्यालय आता है तो शिक्षक को क्या करना चाहिए – सहयोगी योजना विकसित करने के लिए बच्चें के माता-पिता के साथ चर्चा करनी चाहिए
94. पियाजे के सिद्धान्त के अनुसार, कौनसा व्यक्ति के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करेगा – सामाजिक अनुभव
95. क्रियात्मक अनुसंधान का महत्व नहीं है – समस्या के समाधान का रूप आदर्श होता है
96. एक क्रिकेट खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी के कोशल को विकसित कर लेता है, पर यह उसके बल्लेबाजी के कौशल को प्रभावित नही करता। इसे कहते है – शून्य प्रशिक्षण अन्तरण
97. कक्षा 6 से 8 तक के बालकों के सम्बन्ध में विद्यालय आसपास से कितने किलोमीटर की दूरी के भीतर स्थापित किया जायेगा – 3
98. ‘‘अधिगम, अनुभव और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन है।‘‘ यह कथन किसका है? – गेट्स व अन्य
99. समाजमिति विधि के प्रणेता है? – जे एल मोरेनो
100. व्यक्तित्व के प्रारूप-सिद्धान्तों की सबसे पृथक्कारी विशिष्टि क्या है – शरीर-विन्यास तथा स्वभाव में सम्बन्ध

इस पोस्ट में आपको reet level 1 model paper pdf download rajasthan gk quiz in hindi pdf REET Exam 2023 Important Questions reet question paper with answer reet gk question in hindi reet rajasthan gk question pdf download REET 2022 Important Question रीट एग्जाम साल्व्ड पेपर्स Rajasthan GK in Hindi for REET Exam रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न pdf रीट के महत्वपूर्ण प्रश्न REET GK Most Important Question राजस्थान रीट परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए गए है.  तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *