राष्ट्रीय झंडे में तीनों रंगों का क्या महत्त्व है?
राष्ट्रीय झंडे में तीनों रंगों का क्या महत्त्व है? राष्ट्रीय झंडे के रंगों की विशेषताएँ लिखें। तिरंगे का तीन रंगों का क्या है झंडे में केसरिया रंग किसका प्रतीक है? अशोक चक्र का मतलब क्या है? तिरंगे के तीन रंग किसका सूचक है?
हमारा राष्ट्रीय झंडा देश की बहमल्य संपत्ति है। इसका सम्मान करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। हमारे राष्ट्रीय झडे का आकार आयताकार है। इसमें तीन रंग हैं, जिनका हमारे जीवन में विशेष महत्त्व है; जैसे
1. केसरिया रंग-राष्ट्रीय झंडे में केसरिया रंग सबसे ऊपर होता है। यह रंग आग से लिया गया है। जीवन और विनाश आग का गुण है। अत: केसरिया रंग हमें त्याग, साहस या वीरता व शक्ति का पाठ पढाता है। यह हमें कमजोरों, दुखियों और जरूरतमंदों को सहायता करने के लिए प्रेरित करता है।
2. सफदरग-यह रग केसरिया तथा हरे रंग के मध्य में होता है। यह हमें सच्चाई (सत्य) तथा शांति से जीने की शिक्षा देता है। इसी रंग की पट्टी पर गहरे नीले रंग का चक्र बना होता है। यह चक्र सम्राट अशोक के सारनाथ स्तंभ से लिया गया है। इस चक्र में 24 तीलियाँ (स्पोक्स) होती हैं।
3. हरा रग-राष्ट्रीय झंडे के सबसे निचले भाग में हरा रंग होता है। यह देश के हरे-भरे खेतों का प्रतीक है। यह हमें देश को उपजाऊ और समृद्ध बनाने की प्रेरणा देता है।